क्रम परीक्षण (Ranking Test)
Type – 1 Questions

1. एक कक्षा में पाँच बच्चे अभिक्षमता परीक्षण में शामिल हुए। परिणाम रिपोर्ट में, यह पाया गया कि बालक A को बालक B की तुलना में कम अंक मिले। बालक C को बालक D की तुलना में कम अंक मिले। बालक B को बालक C से कम अंक मिले हैं और बालक E को बालक A से अधिक अंक मिले हैं। किस बालक को दूसरा सर्वाधिक अंक मिले हैं?
(अ) B
(ब) D
(स) C
(द) A

View Solution

2. सीमा का छोटा भाई सोहन, सीता से आयु में बड़ा है। श्वेता, दीप्ति से छोटी है। किन्तु सीमा से बड़ी है। आयु में सबसे बड़ी कौन है?
(अ) सीमा
(ब) श्वेता
(स) सीता
(द) दीप्ति
View Solution

3. ऊषा, कमला से तेज दौड़ती है, प्रीति, स्वाति से धीमे दौड़ती है, स्वाति, कमला से धीमे दौड़ती है। सबसे धीमे कौन दौड़ती है?
(अ) कमला
(ब) प्रीति
(स) स्वाति
(द) ऊषा
View Solution

4. सिमी, रेनू से बड़ी है गीता, रेनू से छोटी है प्रिया, सिमी से बड़ी है। उनमें से सबसे बड़ा कौन है?
(अ) सिमी
(ब) प्रिया
(स) गीता
(द) रेनू
View Solution

5. X, Z से बड़ा है और Y, Z से छोटा है। Z, W से बड़ा है। W, X से छोटा है। सबसे बड़ा कौन है?
(अ) X
(ब) Y
(स) W
(द) Z
View Solution

6. A, B से लम्बा हैं, परन्तु C जितना लम्बा नहीं है। D, E से लम्बा है, परन्तु B जितना लम्बा नहीं है। E, F से लम्बा है, परन्तु D जितना लम्बा नहीं है। इन सबमें कौन सबसे अधिक लम्बा है?
(अ) B
(ब) C
(स) D
(द) F
View Solution

7. छ: बैटरियों को एक के ऊपर एक रखा गया है। जम्बो, पिक के ठीक ऊपर है। वॉल्ट, टैंक तथा पिंग के मध्य है। लिफ्ट, जम्बो तथा टैंक के मध्य है। कौन-सी बैटरी नीचे से दूसरे स्थान पर है?
(अ) पिक
(ब) टैंक
(स) वॉल्ट
(द) जम्बो
View Solution

8. A, B से लम्बा है। C, D से लम्बा है परन्तु E से छोटा है। B, D से छोटा है तथा D, A से लम्बा है। सबसे लम्बा कौन है?
(अ) E
(ब) C
(स) B
(द) D
View Solution

9. P, Q से छोटा है परन्तु से लम्बा है। R सबसे लम्बा है तथा S, P से छोटा है परन्तु सबसे छोटा नहीं है। ऊँचाई के घटते हुए क्रम में अन्तिम से दूसरा कौन है?
(अ) P
(ब) Q
(स) S
(द) T
View Solution

10. एक कक्षा में पाँच छात्रों P, Q, R ,S तथा T की ऊँचाई अलग-अलग है। P की ऊँचाई केवल एक छात्र से अधिक है। Q की ऊँचाई S तथा P से अधिक है, लेकिन R से अधिक नहीं है। S की ऊँचाई P से अधिक है R सबसे छोटा नहीं है। कक्षा में सबसे अधिक ऊँचाई किसकी है?
(अ) Q
(ब) R
(स) S
(द) T
View Solution

11. लक्ष्मी मीनू से आयु में बढ़ी है। लीला, मीनू से बड़ी है, लेकिन लक्ष्मी से छोटी है। लता, मीनू और हरी दोनों से छोटी है, किन्तु हरी, मीनू से छोटी है। सबसे छोटा कौन है?
(अ) लक्ष्मी
(ब) मीनू
(स) लीला
(द) लता
View Solution

12. शशि, सुनीता से 2 वर्ष बड़ी है। सुनीता, बिन्दु से 3 वर्ष बड़ी है। शेखर, बिन्दु से 1 वर्ष बड़ा है। कौन सबसे छोटा है?
(अ) शशि
(ब) शेखर
(स) बिन्दु
(द) सुनीता
View Solution

13. A, B, C और D चार बहनें हैं। B, A की अपेक्षा 5 वर्ष बढ़ी है। C, D से 8 वर्ष बड़ी है तथा D, B से 6 वर्ष छोटी है। सबसे छोटी कौन है?
(अ) D
(ब) C
(द) A
(स) B
View Solution

14. पाँच व्यक्तियों के एक समूह में कमल सबसे लम्बा तथा लीला सबसे छोटी है। राशि, कमल से छोटी परन्तु विनीता व प्रीति से लम्बी है प्रीति इस समूह में दूसरी सबसे छोटी उम्मीदवार हैं, तब लम्बाई के क्रम में तीसरे स्थान पर कौन होगा?
(अ) विनीता
(स) प्रीति
(ब) राशि
(द) लीला
View Solution

15. L, M, N और O भाई हैं। L,O से काला है, N उन सब में गोरा है, M, O से गोरा है, तो उनमें सबसे काला कौन है?
(अ) L
(ब) M
(स) N
(द) 0
View Solution

16. छः तौलियों को एक के ऊपर एक रखा गया है। लाल रंग का तौलिया, सफेद रंग के तौलिये के ठीक ऊपर है। पीले रंग का तौलिया, नीले तथा हरे रंग के तौलिये के मध्य है। गुलाबी रंग का तौलिया, लाल रंग के तौलिये और नीले रंग के तौलिये के मध्य है। गुलाबी तथा पीले रंग के तौलिये के मध्य कौन-से रंग का तौलिया है?
(अ) लाल
(ब) हरा
(स) गुलाबी
(द) नीला
View Solution

17. केशव, विजय से लम्बा, किन्तु नितिन से छोटा है, नितिन, किशन से लम्बा, किन्तु अमर से छोटा है। यदि विजय, किशन से लम्बा है, तो सबसे छोटा कौन है?
(अ) केशव
(ब) विजय
(स) नितिन
(द) किशन
View Solution

18. सुमा, उमा से छोटी है, ‘नेहा’, सुमा से लम्बी है, ‘सुधा’, उमा से लम्बी है लेकिन हेमा से छोटी है। ‘उमा’, नेहा से लम्बी है। इनमें से सबसे लम्बा कौन है?
(अ) उमा
(ब) सुधा
(स) नेहा
(द) हेमा
View Solution

19. पाँच दोस्तों ने एक दौड़ में भाग लिया। रोहित ने यह दौड़ हरीश से पहले लेकिन गौतम के बाद पूरी की। कार्तिक ने यह दौड़ सुनील से पहले लेकिन हरीश के बाद पूरी की। उक्त दौड़ निम्नलिखित में से किसने जीती?
(अ) रोहित
(ब) कार्तिक
(स) गौतम
(द) हरीश
View Solution

20. राधा सुनीता से कम आयु की है, किन्तु रीता से बड़ी है। रीता, गीता से ज्येष्ठ है। श्याम, रीता से ज्येष्ठ है किन्तु राधा से कम आयु का है। सबसे कम आयु का कौन है?
(अ) श्याम
(ब) रीता
(स) राधा
(द) गीता
View Solution

21. रीमा का कद 5 फुट 2 इंच है। अनीता, रीमा से लम्बी है, लेकिन पिंकी से लम्बी नहीं है। पिंकी अपनी मौसेरी बहन रानी से छोटी है, लेकिन रीमा से छोटी नहीं है। यह बताइए कि समूह में सबसे लम्बी कौन है?
(अ) अनीता
(ब) रानी
(स) पिंकी
(द) रीमा
View Solution

22. P, Q, T, A और B में प्रत्येक की ऊँचाई अलग-अलग है। T, P और B से लम्बा है, परन्तु A और Q से छोटा है सबसे छोटा नहीं है। सबसे लम्बा कौन है?
(अ) A
(ब) Q
(स) P
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

23. अनिल का कद सन्नी से लम्बा है और सन्नी का कद बेबी से छोटा है। अनिल का कद बोस से लम्बा है, जिसका कद सन्नी से छोटा है। बेबी का कद अनिल के कद से छोटा है। यह बताइए कि किसका कद सबसे छोटा है?
(अ) अनिल
(ब) बेबी
(स) सन्नी
(द) बोस
View Solution

24. P, Q, R और T एक परीक्षा में बैठें। परिणाम में Q के तत्काल पीछे था, किन्तु P के बाद कोई नहीं था। R, Q से आगे था, किन्तु उतने अंक प्राप्त नहीं कर सका, जितनेा ने किए। बताइए कि दूसरे नम्बर पर कौन रहा?
(अ) P
(स) R
(ब) Q
(द) T
View Solution

25. यदि शेषन का कद अम्बू से लम्बा है, लेकिन राजू से छोटा है तथा अम्बू और नितिन की लम्बाई बराबर है, परन्तु अम्बू, किशोर से लम्बा है, तो नितिन के लिए कौन-सा तथ्य सत्य है?
(अ) शेषन के बराबर लम्बा
(ब) अम्बू से छोटा
(स) राजू से लम्बा
(द) शेषन से छोटा
View Solution

26. अमित की आयु सुमित की आयु के बराबर है, क्योंकि वे जुड़वाँ हैं। रिचा, सुमित से छोटी है। रिचा, ज्योत्स्ना से छोटी है, लेकिन सौरभ से बड़ी है। सुमित, ज्योत्स्ना से छोटा है। यह बताइए कि इनमें सबसे बड़ा कौन है?
(अ) अमित
(ब) ज्योत्स्ना
(स) रिचा
(द) सौरभ
View Solution

27. पाँच व्यक्ति A, B, C, D और E एक अखबार पढ़ते हैं। सबसे पहले पढ़ने वाला व्यक्ति C को अखबार दे देता है। जिस व्यक्ति ने अन्त में अखबार पढ़ा था, उसने यह A से लिया था। E अखबार पढ़ने वाला पहला या अन्तिम व्यक्ति नहीं थाI B और A के बीच दो पाठक थे। उस व्यक्ति को ज्ञात कीजिए, जिसने सबसे अन्त में अखबार पढ़ा था।
(अ) E
(ब) B
(स) D
(द) A
View Solution

28. सचिन, कमल, मोहन, अरुण और राम पाँच मित्र हैं। सचिन, कमल से लम्बाई में छोटा है, किन्तु राम से लम्बा है। मोहन सबसे लम्बा है। अरुण, थोड़ा छोटा है कमल से और थोड़ा लम्बा है सचिन से कौन दूसरे नम्बर पर सबसे लम्बा है?
(अ) राम
(ब) सचिन
(स) कमल
(द) अरुण
View Solution

29. A, B से लम्बा है, परन्तु C जितना लम्बा नहीं है। D, E से लम्बा है, परन्तु B जितना लम्बा नहीं है E, F से लम्बा है, परन्तु जितना लम्बा नहीं है। इन सबमें कौन सबसे अधिक लम्बा है?
(अ) B
(ब) C
(स) D
(द) F
View Solution

30. A, B, C और D में प्रत्येक के पास ₹100 हैं। A, B को ₹20 देता है, जो C को ₹10 देता है, जिसे D से ₹30 मिलते हैं। इस सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
(अ) C सबसे धनवान है
(ब) D सबसे निर्धन है
(स) A और D के पास मिलाकर जितने रुपये हैं, C के पास उससे अधिक रुपये हैं
(द) B, D से अधिक धनवान है
View Solution

31. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए।
I. रमा ने रानी से अधिक अंक प्राप्त किए।
II. रानी ने रत्ना से कम अंक प्राप्त किए।
III. रत्ना ने रमा से अधिक अंक प्राप्त किए।
IV. पद्मा ने रमा से अधिक, किन्तु रत्ना से कम अंक प्राप्त किए।
सबसे अधिक अंक किसने प्राप्त किए?
(अ) रमा
(ब) पद्मा
(स) रानी
(द) रत्ना
View Solution

निर्देश (प्र. सं. 32-34) दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
किसी एक्सटेन्शन बॉक्स में A, B, C, D, E तथा F छ तार हैं, जो अलग-अलग लम्बाईयों के हैं, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। E की लम्बाई C से ज्यादा हैं, लेकिन D से तथा B से कम A की लम्बाई D तथा B से ज्यादा है। A की लम्बाई सबसे अधिक नहीं है। F की लम्बाई 13 सेमी तथा E की लम्बाई 4 सेमी है।
32. यदि D की लम्बाई, F से 5 सेमी कम है, तो D की लम्बाई कितनी है?
(अ) 7 सेमी
(ब) 8 सेमी
(स) 9 सेमी
(द) ज्ञात नहीं कर सकते
(य) इनमें से कोई नहीं
View Solution

33. निम्न में से किस तार की लम्बाई सबसे कम है?
(अ) B
(ब) A
(स) C
(द) E
(य) इनमें से कोई नहीं
View Solution

34. यदि A की लम्बाई 10 सेमी है तथा B की लम्बाई 5 सेमी है तो C की लम्बाई कितनी होगी? (अ) 6 सेमी
(ब) 2 सेमी
(स) 7 सेमी
(द) 9 सेमी
(य) इनमें से कोई नहीं
View Solution

निर्देश (प्र.सं. 35-37 ) निम्न जानकारी को पढ़ें और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें।
(i) एक कक्षा में एमी, बेला, सेरा, दिया, एम्मा और फिला, 6 विद्यार्थी हैं।
(ii) एम्मा और दिया, एमी से छोटी हैं, लेकिन फिला से भारी हैं।
(iii) सेरा, एम्मा से भारी है और दिया से लम्बी है।
(iv) बेला, सेरा से छोटी हैं, लेकिन एमी से लम्बी है।
(v) एमी, सेरा से भारी है।
(vi) फिला, बेला से छोटी है, लेकिन एमी से लम्बी है।
35. निम्न में से मित्रों का कौन-सा समूह फिला से छोटा है?
(अ) सेरा, बेला, एमी
(ब) एमी, एम्मा, दिया
(स) बेला, एमी, एम्मा
(द) सेरा, बेला, एम्मा
View Solution

36. ऊपर से चौथे क्रम पर कौन होगा यदि उन्हें उनकी लम्बाई के अवरोही क्रम में रखा जाए?
(अ) सेरा
(ब) एमी
(स) दिया
(द) एम्मा
View Solution

37. इनमें से सबसे छोटी कौन है?
(अ) बेला
(ब) सेरा
(स) दिया
(द) फिला
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

error: Content is protected !!
Scroll to Top