पहेली परीक्षण (Puzzle Test) 
Mixed Questions

1. चार जोड़े एक पार्टी में जाते हैं। सभी महिलाओं ने अलग-अलग रंगों की साड़ी पहन रखी है। सभी पुरुषों ने अलग-अलग रंग की शर्ट पहन रखी है। एक शर्ट और एक साड़ी का रंग एक जैसा हो सकता है। नीचे दिए गए सभी कथनों पर विचार करें और प्रश्न का उत्तर दें।
कथन 1. रमा का विवाह रमेश से हुआ है, जिसने लाल शर्ट पहन रखी है।
2. पूर्वा, जो अनूप की पत्नी नहीं है, नीली साड़ी पहन रखी है।
3. अनूप और श्रेया ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं।
4. संदेश की पत्नी मृणमयी ने पीली साड़ी नहीं पहनी है।
5. विराज ने पीले रंग की शर्ट पहन रखी है।
प्रश्न
श्रेया के पति कौन हैं?
(अ) अनूप
(ब) रमेश
(स) संदेश
(द) विराज

View Solution

निर्देश (प्र. सं. 2-5) निम्नलिखित सूचना को ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
अजय, अविनाश, अमित, आलोक, अरुण, अनिल और अखिल सात मित्र हैं। वे P अभियान्त्रिकी की विभिन्न शाखाओं में यथा मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, कम्प्यूटर साइन्स, सूचना प्रौद्योगिकी, बॉयोटेक और इलेक्ट्रिकल में पढ़ रहे हैं। ये क्रम में हों आवश्यक नहीं है। इनमें से प्रत्येक निम्नलिखित में एक खेल यथा फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिण्टन, स्क्वॉश, वॉलीबॉल और लॉन टेनिस खेलता है, क्रम में हों आवश्यक नहीं है। परन्तु ये भी
अनिल हॉकी खेलता है तथा न तो इलेक्ट्रिकल और न ही सूचना प्रौद्योगिकी पढ़ता है। अरुण इलेक्ट्रिोनिक्स पढ़ता है और वॉलीबॉल खेलता है। अजय बॉयोटेक पढ़ता है और फुटबॉल व स्क्वॉश नहीं खेलता है। जो केमिकल पढ़ता है वह क्रिकेट खेलता है। जो फुटबॉल खेलता है वह कम्प्यूटर साइन्स पढ़ता है। अमित स्कवॉश खेलता है। अखिल बैडमिण्टन खेलता है और इलेक्ट्रिकल पढ़ता है। आलोक केमिकल नहीं पढ़ता है।
2. फुटबॉल कौन खेलता है?
(अ) अविनाश
(ब) अरुण
(स) जालोक
(द) अजय
3. अनिल क्या पढ़ता है?
(अ) केमिकल
(ब) सूचना प्रौद्योगिकी
(स) मैकेनिकल
(द) कम्प्यूटर साइन्स
4. निम्नलिखित में से कौन-सा खेल अजय खेलता है?
(अ) क्रिकेट
(ब) फुटबॉल
(स) बैडमिण्टन
(द) लॉन टेनिस
5. अविनाश क्या पढ़ता है?
(अ) केमिकल
(ब) सूचना प्रौद्योगिकी
(स) मैकेनिकल
(द) इलेक्ट्रिकल
निर्देश (प्र.सं. 6-10 ) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक परिवार के छह व्यक्ति J, L, R, O, X, Z छह अलग-अलग वर्ष 1978, 1982, 1995, 1997, 2013 और 2015 में जन्म लेते हैं। ( दिए गए व्यक्तियों की आयु की गणना आधार वर्ष 2018 पर की गई है और सभी व्यक्तियों को समान महीने की समान तारीख को जन्मा माना जाता है।) O और J की आयु के बीच 18 वर्षों का अन्तर है। O, J का पिता है। L, R से छोटा है। X परिवार का सबसे बड़ा व्यक्ति नहीं है। R, Z से विवाहित नहीं है । Z का जन्म सम संख्या वर्ष में हुआ था। L, O की माँ की इकलौती ग्रैंडडॉटर है। Q का पिता की माँ से 4 वर्ष बड़ा है। J, R का पुत्र है।
6. L, X से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) ग्रैंडफादर
(ब) ब्रैंडनदर
(स) अँडडॉटर
(द) बैंडसन
(य) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन 1982 में जन्म लेता है?
(अ) O
(ब) R
(स) X
(द) J
(य) L
8. R, निम्नलिखित में से किस वर्ष में जन्म लेता है?
(अ) 1997
(ब) 2015
(स) 2013
(द) 1982
(य) इनमें से कोई नहीं
9. R, Z से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) पुत्रवधू
(ब) माँ
(स) आंटी
(द) पुत्री
(य) इनमें से कोई नहीं
10. पाँच में से चार एक निश्चित तरीके से समान हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं, निम्नलिखित में से कौन-सा एक उस समूह से सम्बन्धित नहीं है?
(अ) O
(ब) R
(स) X
(द) J
(य) L
निर्देश (प्र.सं. 11-15) निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
A, B, C, D, E, F और G नामक सात मित्रों के समूह में चार पुरुष और तीन महिलाएँ हैं। इनमें से प्रत्येक का पेशा अलग है, जैसे-स्टॉकब्रोकर, वकील, डॉक्टर, प्रोफेसर, इन्जीनियर, बिजनेसमैन और बैंकर इनमें से प्रत्येक की पढ़ाई P, S, V, W, X, Y और Z नामक अलग-अलग कॉलेज में हुई है, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में कोई भी महिला न तो बिजनेसमैन और न ही स्टॉकब्रोकर है। C डॉक्टर हैं और वह कॉलेज X से पास होकर आई है। A की पढ़ाई कॉलेज Y में हुई है। B प्रोफेसर नहीं है। E बैंकर है और उसकी पढ़ाई कॉलेज S में हुई है। F स्टॉक ब्रोकर है और उसकी पढ़ाई कॉलेज P में नहीं हुई है। G बिजनेसमैन है और उसकी पढ़ाई कॉलेज में हुई है। प्रोफेसर की पदाई कॉलेज Z में हुई है। वकील की पढ़ाई कॉलेज P में हुई है। कोई भी महिला कॉलेज Y या कॉलेज S में नहीं पढ़ी है।
11. D का पेशा क्या है?
(अ) डॉक्टर
(ब) स्टॉकब्रोकर
(स) इन्जीनियर
(द) प्रोफेसर
(य) इनमें से कोई नहीं
12. निम्नलिखित में से वकील कौन है?
(अ) A
(ब) B
(स) E
(द) G
(य) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह, मित्रों के समूह में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है?
(अ) A, B और C
(ब) E, F और G
(स) B, C और D
(द) B, E और G
(य) इनमें से कोई नहीं
14. स्टॉक ब्रोकर की पढ़ाई निम्नलिखित में से किस कॉलेज में हुई है?
(अ) W
(ब) Y
(स) S
(द) X
(य) इनमें से कोई नहीं
15. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सही है?
(अ) B-डॉक्टर महिला
(ब) C-W-पुरुष
(स) A-बिजनेसमैन – Y
(द) D-प्रोफेसर पुरुष र-पुरुष
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र. स. 16-20 ) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सात व्यक्ति P, Q, R, S, T, U तथा V, एक इमारत के सात विभिन्न तलों पर रहते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में भूतल को संख्या 1 दी गई है, उससे ऊपर वाले तल को 2 तथा इसी प्रकार आगे भी। सबसे ऊपर के तल को संख्या 7 दी गई है। इनमें से प्रत्येक एक अलग तरह की घड़ी पसन्द करता है यथा Casio, Citizen, Fossil, Seiko, Tissot, Omega तथा Fastrack, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में ।
U तल संख्या 4 पर रहता है। U तथा Citizen पसन्द करने वाले व्यक्ति के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Citizen तथा Fastrack पसन्द करने वाले व्यक्ति के बीच में केवल तीन लोग रहते हैं। S, Fastrack पसन्द करने वाले व्यक्ति के ऊपर किसी सम संख्या वाले तल पर रहता है।
S तथा Seiko पसन्द करने वाले के बीच में केवल एक व्यक्ति रहता है। V, Seiko पसन्द करने वाले के नीचे किसी विषम संख्या वाले तल पर रहता हैं। तथा Fossil पसन्द करने वाले व्यक्ति के बीच में केवल एक व्यक्ति रहता है। P या तो Fossil पसन्द करने वाले के एकदम ऊपर रहता है या एकदम नीचे। T, P के एकदम ऊपर रहता है। Q तथा Casio पसन्द करने वाले के बीच में केवल एक व्यक्ति रहता है। Tissot पसन्द करने वाला, Omega पसन्द करने वाले के ऊपर किसी एक तल पर रहता है।
16. S के एकदम नीचे कौन रहता है?
(अ) T
(ब) Q
(स) U
(द) Omega पसन्द करने वाला
(य) Tissot पसन्द करने वाला
17. Seiko पसन्द करने वाले से ऊपर कितने लोग रहते हैं?
(अ) तीन से अधिक
(ब) दो
(स) कोई नहीं
(द) तीन
(य) एक
18. T को निम्न में से कौन-सी घड़ी पसन्द है?
(अ) Omega
(ब) Fastrack
(स) Fossil
(द) Tissot
(य) Casio
19. निम्न में Q कौन-सी तल संख्या पर रहता है?
(अ) 7
(ब) 5
(स) 3
(द) 2
(य) 6
20. Fastrack तथा Casio पसन्द करने वाले व्यक्तियों के बीच में कितने व्यक्ति रहते हैं?
(अ) कोई नहीं
(ब) एक
(स) तीन से अधिक
(द) दो
(य) तीन
निर्देश (प्र. सं. 21-25) दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G तथा H, विभिन्न वर्षों यथा 1961, 1970, 1974, 1980, 1983, 1987, 1996 तथा 2000 में पैदा हुए थे, लेकिन यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में
नोट
I. सभी गणनाएँ वर्तमान वर्ष 2017 को आधार मानकर यह मानते है कि उपरोक्त दिए गए वर्षों में तारीख व माह एकसमान हैं। हुए की गई
II. यह माना गया है कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्म का माह एवं तारीख उसके जन्म वर्ष के सापेक्ष एकसमान हैं।
D, वर्ष 1983 के बाद पैदा हुआ था, लेकिन वर्ष 2000 में नहीं। A तथा D की वर्तमान आयु का योग 64 वर्ष है। A तथा G की वर्तमान आयु का अन्तर 6 वर्ष है। B विषम संख्या वाले वर्ष में पैदा हुआ था। B G से बड़ा है। F तथा C की वर्तमान आयु का योग 64 वर्ष है। F, C से छोटा है। H सबसे छोटा नहीं है।
21. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न पाँच में से चार किसी प्रकार एकसमान है। तथा अपना एक समूह बनाते हैं। निम्न में से वह एक कौन-सा है, जो समूह में नहीं आता है?
(अ) A
(ब) B
(स) C
(द) F
(य) G
22. कितने व्यक्ति E से छोटे है / हैं?
(अ) दो
(ब) तीन से अधिक
(स) कोई नहीं
(द) तीन
(य) एक
23. निम्न में से कौन वर्ष 1996 में पैदा हुआ था?
(अ) E
(ब) C
(स) A
(द) G
(य) D
24. यदि A के अंकल की आयु, A से 21 वर्ष अधिक है, तब वर्तमान में A के अंकल की आयु कितनी है? (वर्षो में)
(अ) 77
(ब) 68
(स) 89
(द) 64
(य) 85
25. निम्न में से कौन-सा B तथा H की वर्तमान आयु के अन्तर को दर्शाता है? (वर्षो में)
(अ) 22
(ब) 9
(स) 25
(द) 32
(य) 13
26. छह मित्र अतुल, बबलू, चारु, देव, एहसान और फरदीन, दो पंक्तियों में स्थित 16 भिन्न घरों में रहते हैं। घरों को छह भिन्न रंगों से रंगा गया है और ये निम्नानुसार स्थित हैं। अतुल गुलाबी घर में नहीं रहता है, बबलू कोने के घर में नहीं रहता है, चारु का घर देव या एहसान की पंक्ति में नहीं है। एहसान हरे या सफेद में से किसी एक घर में रहता है, फरदीन, अतुल के घर में विकर्ण विपरीत रहता है। बबलू के सामने कौन रहता है?

लाल नीला हरा
गुलाबी पीला सफेद

(अ) एहसान
(ब) चारु
(स) फरदीन
(द) देव
27. पाँच फिल्में D, E, F, G तथा H, एक सप्ताह के पाँच विभिन्न दिनों में सोमवार से आरम्भ करके शुक्रवार तक प्रदर्शित हुई, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। F गुरुवार से पहले किसी दिन प्रदर्शित हुई है। F तथा G के मध्य केवल दो फिल्में प्रदर्शित हुई हैं। H, G से तुरन्त पहले प्रदर्शित हुई है। D, H के बाद किसी दिन प्रदर्शित हुई है। बुधवार को कौन-सी फिल्म प्रदर्शित हुई थी?
(अ) E
(ब) या तो G या D
(स) G
(द) H
(य) D
28. A, B, C, D और E पाँच विभिन्न नगरों P, Q, R, S और T से हैं (जरूरी नहीं इसी क्रम में)। इनमें से प्रत्येक एक भिन्न नगर से है। दिया गया है.
1. B और C नगर Q से नहीं हैं।
2. B और E नगर P और R से नहीं हैं।
3. A और C नगर R, S और T से नहीं हैं।
4. D और E नगर Q और T से नहीं हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) C, नगर P से हैं
(ब) D, नगर R से हैं
(स) A, नगर Q से है
(द) B, नगर S से हैं
29. A, B, C, D, E, F और G सात व्यक्ति हैं, जो इसी क्रम में पंक्ति में खड़े हैं। प्रत्येक भिन्न रंग की टोपी पहने हैं; जैसे- बैंगनी, जामुनी, नीली, हरी, पीली, नारंगी और लाल D अपने सामने हरी और नीली को देख पाता है, परन्तु बैंगनी को नहीं बैंगनी और पीली को देख पाता है, परन्तु लाल को नहीं। G नारंगी को छोड़कर सभी रंगों की टोपियाँ देख सकता है। यदि E जामुनी रंग की टोपी पहने है, तो F द्वारा पहनी टोपी का रंग क्या है?
(अ) नीला
(ब) बैंगनी
(स) लाल
(द) नारंगी
निर्देश (प्र.सं. 30-34) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए नीचे दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए।
तीन परिवार X, Y और Z के आठ सदस्य A, B, C, D, E, F, G और H तीन अलग-अलग कार I, II और III में सप्ताहान्त भ्रमण के लिए जाते हैं। आठ में से चार महिला सदस्य हैं। किसी भी एक परिवार के सदस्य अलग-अलग कारों में यात्रा करते हैं। प्रत्येक कार में कम-से-कम एक पुरुष और एक महिला सदस्य हैं। प्रत्येक परिवार में कम-से-कम दो सदस्य हैं।
A, Y परिवार से है और कार III में यात्रा करता है। D, E की पत्नी है और वे क्रमश:
कार I और II में यात्रा करते हैं। H, B का पुत्र हैं, जो G की पत्नी है और ये परिवार Z से हैं। C, F की पुत्री है, जो A की पत्नी है। C कार II में यात्रा करती है। G की यात्रा F के साथ नहीं हो रही है।
30. कार में निम्नलिखित में से किन व्यक्तियों का समूह यात्रा कर रहा है?
(अ) D. F और G
(ब) D, E और G
(स) D G और H
(द) D F और H
(य) इनमें से कोई नहीं
31. किस कार में केवल दो सदस्य यात्रा कर रहे हैं?
(अ) I
(ब) Il
(स) III
(द) II या III
(य) इनमें से कोई नहीं
32. परिवार Y और Z के निम्नलिखित में से कौन-से सदस्य अलग-अलग कार में यात्रा करते हैं?
(अ) F और G
(ब) C और G
(स) F और H
(द) C और F
(य) इनमें से कोई नहीं
33. निम्नलिखित में से व्यक्तियों का कौन-सा समूह सभी महिलाओं का समूह है?
(अ) B, D और G
(ब) A, B और C
(स) B, E और F
(द) D, E और F
(य) इनमें से कोई नहीं
34. परिवार X और Y के निम्नलिखित में से कौन-से सदस्य एक ही कार में यात्रा कर रहे हैं?
(अ) C और F
(ब) D और F
(स) C और D
(द) F और E
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 35-39) निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
P, Q, R, S, T, U और V तीन कारों इण्डिका, एस्टीम और इण्डिगो में यात्रा कर रहे हैं। प्रत्येक कार में कम-से-कम दो लोग हैं। समूह में तीन महिला सदस्य हैं और प्रत्येक कार में कम-से-कम एक महिला है। इण्डिका में T नहीं है R एस्टीम में केवल अपने सबसे अच्छे मित्र V के साथ यात्रा कर रहा है। Q न तो P के साथ और न ही S के साथ यात्रा कर रहा है और उसका सबसे अच्छा मित्र U इण्डिका में है। S इण्डिगो में नहीं है।
35. निम्नलिखित में से किस कार में वे तीन यात्रा कर रहे हैं?
(अ) इण्डिगो
(ब) एस्टीम
(स) इण्डिका
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) इनमें से कोई नहीं
36. निम्नलिखित में से कौन-सा निश्चित रूप से पुरुष सदस्यों को निरूपित करता है?
(अ) RQP
(ब) RQU
(स) RQUP
(द) RQPS
(य) आँकड़े अपर्याप्त हैं
37. Q किस कार में यात्रा कर रहा है?
(अ) इण्डिका
(ब) इण्डिगो
(स) एस्टीम
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) उपरोक्त में से कोई नहीं
38. निम्नलिखित में से कौन-सा तीन महिला सदस्यों को निरूपित करता है?
(अ) STV
(ब) PTV
(स) UTV
(द) आँकड़े अपर्याप्त हैं
(य) इनमें से कोई नहीं
39. P किस कार में यात्रा कर रहा है?
(अ) इण्डिका
(ब) एस्टीम
(स) इण्डिगो
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 40-44) निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
सात मित्र A, B, C, D, E, F और G इन्जीनियरिंग की सात अलग-अलग शाखाओं में पढ़ रहे हैं। इन शाखाओं के नाम हैं- मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कम्प्यूटर्स और एरोनॉटिकल इन्जीनियरिंग, परन्तु जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में पढ़ रहे हैं। उनमें से प्रत्येक तीन अलग-अलग कॉलेजों X, Y व Z में पढ़ता है। किसी भी एक कॉलेज में कम-से-कम दो मित्र पढ़ते हैं। D. कॉलेज X में इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग पढ़ता है। जो केमिकल इन्जीनियरिंग पढ़ता है, वह कॉलेज Z में नहीं पढ़ता है। F, कॉलेज Y में एरोनॉटिकल इन्जीनियरिंग केवल B के साथ पढ़ रहा है। A न तो कॉलेज X में पढ़ता है और न ही सिविल इन्जीनियरिंग पढ़ता है। E कम्प्यूटर इन्जीनियरिंग पढ़ता है और कॉलेज X में नहीं पड़ता है। G इलेक्ट्रॉनिक्स इन्जीनियरिंग पढ़ता है, लेकिन कॉलेज X में नहीं पढ़ता है। कॉलेज X में कोई भी मैकेनिकल या सिविल इन्जीनियरिंग नहीं पढ़ता है।
40. निम्न में से कौन-सा समूह कॉलेज Z में पढ़ने वाले व्यक्तियों को निरूपित करता है?
(अ) D और B
(ब) C, E और G
(स) A और G
(द) G, E और A
(य) इनमें से कोई नहीं
41. C निम्न में से किस कॉलेज में पढ़ता है?
(अ) X
(ब) Y
(स) Z
(द) X या Z
(य) निर्धारित नहीं किया जा सकता
42. निम्न में से कौन-सा संयोजन सही है?
(अ) A – सिविल – Z
(ब) B – केमिकल – Y
(स) C – केमिकल – Z
(द) G – इलेक्ट्रॉनिक्स Y
(य) इनमें से कोई नहीं
43. B इन्जीनियरिंग की निम्न में से किस शाखा में पढ़ता है?
(अ) केमिकल
(ब) मैकेनिकल
(स) सिविल
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) इनमें से कोई नहीं
44. केमिकल इन्जीनियरिंग कौन पड़ता है?
(अ) B
(ब) C
(स) E
(द) A
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 45-49) निम्नलिखित जानकारी का ध्यान से अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
P, Q, R, S, T, V और W एक स्कूल के सात विद्यार्थी हैं। इनमें से प्रत्येक कक्षा IV से लेकर कक्षा X तक एक अलग कक्षा में पढ़ता है, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में अंग्रेजी, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित, हिन्दी और संस्कृत में से एक इनमें से प्रत्येक का पसन्दीदा विषय है, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में Q कक्षा VII में पढ़ता है और उसे गणित और भूगोल पसन्द नहीं हैं। R को अंग्रेजी पसन्द है और वह V या IX में नहीं पढ़ता है। T कक्षा VIII में पढ़ता है और उसे हिन्दी पसन्द है। जिसे विज्ञान पसन्द है वह कक्षा X में पढ़ता है। S, कक्षा IV में पढ़ता है। W को संस्कृत पसन्द है। P. कक्षा X में नहीं पढ़ता है। जिसे भूगोल पसन्द है वह कक्षा V में पढ़ता है।
45. W किस कक्षा में पढ़ता है?
(अ) VII
(ब) IX
(स) X
(द) आँकड़े अपर्याप्त हैं
(य) इनमें से कोई नहीं
46. P को कौन-सा विषय पसन्द है?
(अ) भूगोल
(ब) गणित
(स) अंग्रेजी
(द) इतिहास
(य) इनमें से कोई नहीं
47. S को कौन-सा विषय पसन्द है?
(अ) इतिहास
(ब) भूगोल
(स) गणित
(द) आँकड़े अपर्याप्त हैं
(य) इनमें से कोई नहीं
48. P किस कक्षा में पढ़ता है?
(अ) IV
(ब) VIl
(स) IX
(द) X
(य) इनमें से कोई नहीं
49. विद्यार्थी कक्षा विषय का निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सही है?
(अ) T-VIII-गणित
(ब) W-VII संस्कृत
(स) Q-VII- भूगोल
(द) V-X-विज्ञान
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 50-54) निम्न जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
आठ व्यक्ति E, F, G, H, J, K, L और M केन्द्र की ओर मुँह करके एक गोलाकार मेज के इर्द-गिर्द बैठे हैं। प्रत्येक का एक भिन्न पेशा है चार्टर्ड अकाउण्टेन्ट, कालमिस्ट, डॉक्टर, इन्जीनियर, वित्तीय विश्लेषक, वकील, प्रोफेसर और वैज्ञानिक जरूरी नहीं कि इसी क्रम में F, K के बाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। वैज्ञानिक K की बगल में बैठा है। वैज्ञानिक और E के बीच केवल तीन व्यक्ति हैं। इन्जीनियर और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। कालमिस्ट, इन्जीनियर की दाईं बगल में है। M. K के दाएँ को दूसरा है। H वैज्ञानिक है। G व J एक-दूसरे के अगल-बगल बैठे हैं। न तो G और न ही J इन्जीनियर है। वित्तीय विश्लेषक F की बाई बगल में है। वकील, कालमिस्ट के दाएँ को दूसरा है। प्रोफेसर, इन्जीनियर की बगल में बैठा है। G, चार्टर्ड अकाउण्टेन्ट के दाएँ को दूसरा है।
50. E के दाएँ को दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
(अ) वकील
(स) इन्जीनियर
(ब) G
(य) K
(द) F
51. निम्न में से प्रोफेसर कौन है?
(अ) F
(ब) L
(स) M
(द) K
(य) J
52. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान हैं, इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है, जो इस समूह में नहीं आता है?
(अ) चार्टर्ड अकाउण्टेन्ट- H
(ब) M-डॉक्टर
(स) J इन्जीनियर
(द) वित्तीय विश्लेषक-L
(य) वकील K
53. वैज्ञानिक के सम्बन्ध में, L का स्थान कौन-सा है?
(अ) बाएँ को तीसरा
(ब) दाएँ को दूसरा
(स) बाएँ को दूसरा
(द) दाएँ को तीसरा
(य) दाई बगल में
54. दी गई व्यवस्था के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है
(अ) वकील, डॉक्टर के बाएँ को दूसरा है
(ब) E, वित्तीय विश्लेषक की बगल में है
(स) H, F और वित्तीय विश्लेषक के ठीक बीच में बैठा है
(द) कालमिस्ट और F के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं।
(य) दिए गए सभी कथन सत्य हैं
निर्देश (प्र.सं. 55-59) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
J, K, L, M, N, O और P एक इमारत के सात अलग-अलग तलों पर रहते हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में इमारत के सबसे नीचे वाले तल को 1, इससे ऊपर वाले तल को 2 और इसी प्रकार जारी रखते हुए सबसे ऊपर वाले तल को 7 नम्बर दिया गया है। इनमें से प्रत्येक को एक भिन्न विषय यथा अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, भूगोल और कम्प्यूटर पसन्द है, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में ।
• J एक विषम संख्या वाले तल पर रहता है, परन्तु वह तल नम्बर 3 पर नहीं रहता है। जिस व्यक्ति को लेखाशास्त्र विषय पसन्द है वह J के एकदम ऊपर वाले तल पर रहता है। लेखाशास्त्र पसन्द करने वाले व्यक्ति और M के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। • इतिहास विषय पसन्द करने वाला व्यक्ति M के ऊपर किसी विषम संख्या वाले तल पर रहता है। इतिहास पसन्द करने वाले व्यक्ति और L के बीच में केवल तीन व्यक्ति रहते हैं। वाणिज्य विषय पसन्द करने वाला व्यक्ति के एकदम ऊपर वाले तल पर रहता है।
• अंग्रेजी विषय पसन्द करने वाला व्यक्ति कम्प्यूटर विषय पसन्द करने वाले व्यक्ति के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। P एक विषम संख्या वाले तल पर रहता है।
• K और N के बीच में केवल एक व्यक्ति रहता है। K, N के ऊपर वाले तलों में से किसी एक तल पर रहता है। J को जीव विज्ञान विषय पसन्द नहीं है । N को वाणिज्य विषय पसन्द नहीं है।
55. J को निम्न में से कौन-सा विषय पसन्द है?
(अ) भूगोल
(ब) कम्प्यूटर
(स) वाणिज्य
(द) इतिहास
(य) अंग्रेजी
56. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न में से कौन-सा संयोजन सही है?
(अ) भूगोल- L
(ब) इतिहास- O
(स) कम्प्यूटर-P
(द) लेखाशास्त्र – M
(य) वाणिज्य- K
57. यदि सभी व्यक्तियों को ऊपर से नीचे की ओर वर्णमाला के क्रम में बैठाया जाए, तो कितने व्यक्तियों के स्थान अपरिवर्तित रहेंगे?
(अ) चार
(ब) कोई नहीं
(स) दो
(द) एक
(य) तीन
58. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) कम्प्यूटर विषय पसन्द करने वाला व्यक्ति J के एकदम नीचे वाले तल पर रहता है
(ब) O को इतिहास विषय पसन्द है।
(स) दिए गए विकल्पों में से कोई भी सत्य नहीं है
(द) M और P के बीच केवल चार व्यक्ति रहते हैं
(य) PN के एकदम नीचे वाले तल पर रहता है
59. निम्न में से कौन तल नम्बर 6 पर रहता है?
(अ) K
(ब) वह व्यक्ति जिसे अंग्रेजी विषय पसन्द है
(स) वह व्यक्ति जिसे कम्प्यूटर विषय पसन्द है
(द) M
(य) O
निर्देश (प्र.सं. 60-65 ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्न जानकारी को ध्यान से पढ़िए ।
विभिन्न बैंकों यथा UCO बैंक, सिण्डीकेट बैंक, केनरा बैंक, PNB, देना बैंक, ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स, इण्डियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के आठ व्यक्ति चार-चार लोगों वाली दो समानान्तर पंक्तियों में इस प्रकार बैठे हैं कि अगल-बगल के व्यक्ति के बीच समान दूरी है। पंक्ति – 1 में A, B, C व D बैठे हैं और उन सभी का मुँह दक्षिण की ओर है, पंक्ति-2 में P, Q, R S बैठे हैं और उन सभी का मुँह उत्तर की ओर है। इसलिए, दी गई बैठने की व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठे प्रत्येक सदस्य का मुँह दूसरी पंक्ति के अन्य सदस्य की ओर है। ( जरूरी नहीं कि ऊपर दी गई सारी जानकारी अन्तिम व्यवस्था में बैठने के क्रम को निरूपित करती हो ।)
• C बैंक ऑफ महाराष्ट्र के व्यक्ति के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है। R उस व्यक्ति की बगल में बैठा है जिसका मुँह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के व्यक्ति की ओर है।
• Ra PNB के व्यक्ति के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। PNB के व्यक्ति के बगल में बैठे व्यक्ति का मुँह केनरा बैंक के व्यक्ति की ओर है।
• UCO बैंक के व्यक्ति का मुँह ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के व्यक्ति की ओर है R ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स से नहीं है P, PNB से नहीं है। P का मुँह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के व्यक्ति की ओर नहीं है।
• Q का मुँह देना बैंक के व्यक्ति की ओर है जिसका मुँहS की ओर है, वह A की बाईं बगल में बैठा है।
• B पंक्ति के किसी भी अन्तिम छोर पर नहीं बैठा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के है। व्यक्ति का मुँह सिण्डीकेट बैंक के व्यक्ति की ओर नहीं
60. A के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा सत्य है?
(अ) UCO बैंक के व्यक्ति का मुँह A की ओर है
(ब) बैंक ऑफ महाराष्ट्र का व्यक्ति A की बगल में बैठा है.
(स) A का मुँह उस व्यक्ति की ओर है, जो R के दाएँ को दूसरे स्थान पर बैठा है
(द) A ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स से है
(य) A पंक्ति के एक अन्तिम छोर पर बैठा है
61. R और PNB के व्यक्ति के बीच कौन बैठा है?
(अ) ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स का व्यक्ति
(ब) P
(स) Q
(द) सिण्डीकेट बैंक का व्यक्ति
(य) S
62. निम्न में से कौन पंक्तियों के अन्तिम छोरों पर बैठे हैं?
(अ) D और PNB का व्यक्ति
(ब) इण्डियन बैंक और UCO बैंक के व्यक्ति
(स) देना बैंक का व्यक्ति और P
(द) सिण्डीकेट बैंक का व्यक्ति और D
(य) C, Q
63. निम्न में से किस व्यक्ति का मुँह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के व्यक्ति की ओर है?
(अ) इण्डियन बैंक का व्यक्ति
(ब) P
(स) R
(द) सिण्डीकेट बैंक का व्यक्ति
(य) केनरा बैंक का व्यक्ति
64. दी गई व्यवस्था के आधार पर P का देना बैंक से वहीं सम्बन्ध है, जो B का PNB से है। इसी पैटर्न का अनुसरण करते हुए D का सम्बन्ध निम्न में से किसके साथ है?
(अ) सिण्डीकेट बैंक
(ब) केनरा बैंक
(स) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
(द) इण्डियन बैंक
(य) ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स
65. दी गई व्यवस्था में उनके बैठने के स्थान के आधार पर निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान हैं, इसलिए उनका एक समूह बनता है, वह एक कौन-सा है, जो इस समूह में नहीं आता है?
(अ) केनरा बैंक
(ब) R
(स) सिण्डीकेट बैंक
(द) Q
(य) ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स

निर्देश (प्र. सं. 66-68) निम्न जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
कोई टेनिस कोच आने वाले टूर्नामेन्ट के लिए चार खिलाड़ियों की एक टीम बनाना चाहता है। इसके लिए सात खिलाड़ी उपलब्ध हैं। पुरुष A, B, C और महिलाएँ W, X, Y, Z, I सभी खिलाड़ियों की क्षमताएँ समान हैं और टीम में कम-से-कम दो पुरुषों का होना जरूरी है। चार सदस्यों की टीम के लिए, सभी खिलाड़ियों का एक-दूसरे के साथ खेलने योग्य होना आवश्यक है, लेकिन B, W के साथ नहीं खेल सकता। C, Z के साथ नहीं खेल सकता और W, Y के साथ नहीं खेल सकती।
66. यदि Y को चुना जाए और B को न चुना जाए, तो टीम निम्नलिखित समूहों में से किस एक से मिलकर बनेगी?
(अ) A, C, W और Y
(ब) A, C, X और Y
(स) A, C, Y और Z
(द) A, W, Y और Z
67. यदि B चुना जाए और Y न चुना जाए, तो टीम निम्नलिखित समूहों में से किस एक से मिलकर बनेगी?
(अ) A, B, C तथा W
(ब) A, B, C तथा Z
(स) A, B, C तथा X
(द) A, W, Y तथा Z
68. यदि सभी पुरुषों को चुन लिया जाए, तो चार सदस्यों की टीम के कितने संयोजन सम्भव हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
69. निम्न कथनों का परीक्षण कीजिए।
I. जॉर्ज सोमवार को संगीत की कक्षा में उपस्थित होता है।
II. वह बुधवार को गणित की कक्षा में उपस्थित होता है।
III. उसकी साहित्य की कक्षा शुक्रवार को नहीं होती।
IV. वह गणित की कक्षा के अगले दिन इतिहास की कक्षा में उपस्थित होता है।
V. मंगलवार को, वह अपनी खेलकूद की कक्षा में उपस्थित होता है। यदि वह एक दिन में एक ही विषय की कक्षा में जाता हो और रविवार को उसकी छुट्टी रहती हो, तो अन्य किस दिन भी उसकी छुट्टी रहेगी?
(अ) सोमवार
(ब) शुक्रवार
(स) शनिवार
(द) बुधवार
निर्देश (प्र.सं. 70-72) निम्न जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
चार मित्रों A, B, C और D में से,
I. A और B फुटबॉल और क्रिकेट खेलते हैं।
II. B और C क्रिकेट और हॉकी खेलते हैं।
III. A और D बॉस्केटबॉल और फुटबॉल खेलते हैं।
IV. C और D हॉकी और बॉस्केटबॉल खेलते हैं।
70. हॉकी कौन नहीं खेलता है?
(अ) D
(ब) C
(स) B
(द) A
71. फुटबॉल, बॉस्केटबॉल और हॉकी तीनों खेल कौन खेलता है?
(अ) D
(ब) C
(स) B
(द) A
72. B, C और D कौन-सा एक ही खेल खेलते हैं?
(अ) बॉस्केटबॉल
(ब) हॉकी
(स) क्रिकेट
(द) फुटबॉल
निर्देश (प्र.सं. 73-76) नीचे दी गई जानकारी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
I. एक धर्मशाला में 6 कमरे हैं A, B, C, D, E और FI इनमें से A और C में दो व्यक्ति रह सकते हैं, जबकि अन्य सभी में केवल एक व्यक्ति रह सकता है।
II. 8 अतिथि P, Q, R, S, T, U, W और X को इन कमरों में रखा जाना है। इनमें Q, I और X महिलाएँ हैं, जबकि अन्य सभी पुरुष हैं। महिला और पुरुष अतिथियों को एकसाथ एक कमरे में नहीं रखना है।
III. कोई भी पुरुष C और F कमरे में रहने का इच्छुक नहीं है।
IV. P अकेला रहना चाहता है, परन्तु B या D कमरे में नहीं रहना चाहता W, B कमरे में रहना चाहता है।
V. S को एक सहयोगी चाहिए, परन्तु U और W उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं।
VI. X किसी के साथ सहभागिता नहीं चाहती है।
73. X निम्नलिखित में से किस कमरे में रुकती है?
(अ) C
(ब) B
(स) F
(द) E
74. कमरे A में निम्नलिखित में से कौन रहेगा?
(अ) S और R
(ब) U और W
(स) Q और T
(द) E और U
75. निम्नलिखित में से कमरे C में कौन रहेगा?
(अ) U और W
(ब) Q और T
(स) S और R
(द) P और X
76. प्रश्नों का उत्तर देने के लिए ऊपर दिए कथनों में से कौन सा/से कथन आवश्यक नहीं है / हैं?
(अ) केवल II
(ब) केवल III
(स) केवल IV
(द) सभी आवश्यक हैं
निर्देश (प्र.सं. 77-79) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्न सूचना पढ़िए।
I. P, Q, R, S T तथा U एक परिवार के 6 सदस्य हैं।
II. इनमें एक डॉक्टर, एक वकील, एक इन्जीनियर, एक अध्यापक, एक छात्र तथा एक गृहणी है।
III. परिवार में दो विवाहित युगल हैं।
IV. U, जो एक वकील है, P के पिता हैं।
V. Q एक अध्यापक है तथा R की माँ है।
VI. S, R की दादी है तथा एक गृहणी हैं।
VII. R, P का भाई है।
VIII. T, U के पिता हैं तथा एक डॉक्टर हैं।
77. निम्न में कौन-सा कथन निश्चित रूप से सत्य है?
(अ) U एक इन्जीनियर के पिता हैं
(ब) P एक इन्जीनियर है
(स) T एक अध्यापक के पिता हैं
(द) R एक छात्र का भाई है
(य) उपरोक्त में से कोई नहीं
78. परिवार में कितनी स्त्रियाँ हैं?
(अ) केवल तीन
(ब) दो या तीन
(स) केवल दो
(द) तीन या चार
(य) इनमें से कोई नहीं
79. PS से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) या तो पोता या पोती
(ब) दादी
(स) पोता
(द) पोली
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 80-85) दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए।
P, Q, R, S, T, V, W एवं X आठ विभिन्न क्रिकेट टीमों के कप्तान हैं; जैसे- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैण्ड, वेस्टइण्डीज तथा दक्षिण अफ्रीका, परन्तु जरूरी नहीं है कि इसी क्रम में ये सभी एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्रोन्मुख बैठे हैं।
श्रीलंका के कप्तान के बाएँ तीसरा बैठा है। एवं W के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T एवं W, P के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। ना और न ही W श्रीलंका के कप्तान हैं। S के दाएँ दूसरा दक्षिण अफ्रीका का कप्तान बैठा है। S, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। S श्रीलंका का कप्तान नहीं है तथा दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नहीं है। V के बाएँ तीसरा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बैठा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एवं श्रीलंका के कप्तान एक-दूसरे के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। S एवं भारत के कप्तान के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। पाकिस्तान के कप्तान एवं न्यूजीलैण्ड के कप्तान एक-दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं। S न्यूजीलैण्ड टीम का कप्तान नहीं है। Q एवं इंग्लैण्ड के कप्तान के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा हुआ है। इंग्लैण्ड का कप्तान X का निकटतम पड़ोसी है। W एवं Q एक-दूसरे के निकटस्थ पड़ोसी नहीं हैं।
80. यदि T से दक्षिणावर्त दिशा में गिनती की जाए, तो एवं इंग्लैण्ड के कप्तान के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(अ) कोई नहीं
(ब) एक
(स) दो
(द) चार
(य) पाँच
81. ऑस्ट्रेलिया की टीम का कप्तान कौन है?
(अ) P
(ब) V
(स) W
(द) T
(य) Q
82. उपरोक्त बैठकी व्यवस्थिकरण के आधार पर प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
VS XR TV RP?
(अ) SW
(ब) WX
(स) QW
(द) QX
(य) VR
83. बैठकी व्यवस्थिकरण के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका का कप्तान R है
(ब) V का निकटतम पड़ोसी W है
(स) ऑस्ट्रेलिया एवं इंग्लैण्ड के कप्तान एक-दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं
(द) W एवं Q के बीच चार व्यक्ति बैठे हैं
(य) S के बाएँ दूसरा X है
84. निम्नलिखित में से भारतीय कप्तान कौन है?
(अ) Q
(ब) V
(स) X
(द) T
(य) निर्धारित नहीं किया जा सकता
85. R के सन्दर्भ में वेस्टइण्डीज के कप्तान का स्थान क्या है?
(अ) एकदम बाएँ
(ब) बाएँ दूसरा
(स) दाएँ तीसरा
(द) दाएँ दूसरा
(य) बाएँ तीसरा
निर्देश (प्र.सं. 86-90) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
बारह व्यक्ति दो समान्तर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में 6 व्यक्ति इस प्रकार बैठे हैं कि सन्निकट बैठे व्यक्तियों के मध्य की दूरी समान है। पहली पंक्ति में K, L, M, N,G और H बैठे हैं और उनमें से सभी दक्षिण की ओर उन्मुख हैं तथा दूसरी पंक्ति में, I, U, W, X, Y और Z बैठे हैं और उनमें से सभी उत्तर की ओर उन्मुख हैं। इसलिए दी गई बैठक व्यवस्था में एक पंक्ति में बैठा प्रत्येक व्यक्ति दूसरी पंक्ति में बैठे प्रत्येक व्यक्ति की ओर उन्मुख है। प्रत्येक व्यक्ति ने अलग-अलग रंगों की टी शर्ट पहनी है। उनमें से सभी अलग-अलग कम्पनियों में कार्यरत् हैं अर्थात् इन्फी, विप्रो, एचसीएल, एलजी, लेनोवो, टीसीएस, रेडमी, एचपीसीएल, नोकिया, भेल, बीईएल और बॉश ।
वह व्यक्ति जो पंक्ति के अन्तिम बाएं सिरे पर बैठा है एचसीएल में कार्य करता है। H नेस्लेटी रंग की टी-शर्ट पहनी है। I, X के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है और उसने गहरे नीले रंग की शर्ट पहनी है। और K क्रमशः व्रिपो और इन्फी में कार्य करते हैं। न तो I और न ही X अन्तिम सिरे पर बैठे हैं। वह व्यक्ति जो K के ठीक बाएँ बैठा है, लेनोवो में कार्य करता है। G, X की ओर उन्मुख है और उसने नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। जो व्यक्ति की ओर उन्मुख है उसने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। G की ओर उन्मुख व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी बीईएल में कार्य करता है। N, Z और Y ने क्रमशः काली, गुलाबी और नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी है।
पंक्ति 2 के एक अन्तिम सिरे पर बैठा व्यक्ति नोकिया में कार्य करता है। H, I की ओर उन्मुख नहीं है और H किसी भी अन्तिम सिरे पर नहीं बैठा है। H, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है। U एक अन्तिम सिरे पर बैठा है और उसने भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी है। वह व्यक्ति जो M की ओर उन्मुख है, एचपीसीएल में कार्य करता है। L ने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी है। U और Y के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए व्यक्ति की ओर उन्मुख व्यक्ति रेडमी में कार्य करता है।
Y, H की ओर उन्मुख नहीं है और उसके निकटतम पड़ोसी ने बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहनी है। M और L के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। M, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है। W, H की ओर उन्मुख नहीं है। पंक्ति 1 के अन्तिम सिरों पर बैठे व्यक्तियों ने सफेद और पीली रंग की टी-शर्ट पहनी है। K, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है। W ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी है। X, मेल में कार्य करता है। एलजी में कार्यरत् व्यक्ति ने काली रंग की टी-शर्ट पहनी है। H, टीसीएस में कार्य करता है।
86. निम्न में से कौन एलजी कम्पनी में कार्य करता है?
(अ) W
(ब) K
(स) X
(द) Z
(य) N
87. निम्न में से कौन-सा व्यक्ति, गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनने वाले के सामने बैठा है?
(अ) M
(ब) G
(स) K
(द) L
(य) N
88. निम्न में से कौन-से व्यक्ति पंक्तियों के अन्तिम सिरों पर बैठे हैं?
(अ) U, Y
(ब) N, G
(स) K, U
(द) U, Z
(य) H, W
89. G और N के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
(य) इनमें से कोई नहीं
90. जिस प्रकार K, H से W, Z से सम्बन्धित है उसी प्रकार X का सम्बन्ध किससे है?
(अ) U
(ब) X
(स) W
(द) I
(य) N
निर्देश (प्र.स. 91-95) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आठ मित्र P, Q, R, S, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उनमें से चार का मुख केन्द्र की ओर है। उनमें से प्रत्येक के पास भिन्न कार हैं, जो इस प्रकार हैं- फोर्ड, टोयोटा, ऑडी, निसान, फिएट, डैटसन, फेरारी और बेंटले, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। सभी कारों का रंग अलग-अलग है, जो इस प्रकार हैं-सफेद, नीला, नारंगी, गुलाबी, हरा, बैंगनी, पीला और लाल, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। E का मुख केन्द्र की ओर है और उसके पास सफेद रंग की कार है। E के निकटतम पड़ोसियों का मुख केन्द्र से बाहर की ओर है और उनके पास या तो नारंगी या गुलाबी रंग की कार है S का मुख केन्द्र से बाहर की ओर है और उसके पास फोर्ड कार है। S के दोनों निकटतम पड़ोसियों का मुख केन्द्र से बाहर की ओर नहीं है। E, F के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है, जिसके पास हरे रंग की कार है। F का मुख केन्द्र से बाहर की ओर है। R, F के बाएँ से तीसरे स्थान पर है। वह व्यक्ति जिसके पास नारंगी रंग की कार है वह F के विपरीत बैठा है। वह व्यक्ति जिसके पास नीले रंग की कार है वह F का निकटतम पड़ोसी नहीं है और उसका मुख केन्द्र से बाहर की ओर है। P, R के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है और उसके पास न तो पीले और न ही लाल रंग की कार है। वह व्यक्ति जिसके पास पीले रंग की कार है वह H और F के मध्य में बैठा है। Q का मुख केन्द्र से बाहर की ओर है और उसके पास एक टोयोटा कार है जोकि नीले रंग की नहीं है। E के पास फेरारी है। वह व्यक्ति जिसके पास निसान कार है वह S के विपरीत बैठा है। ऑडी कार बैंगनी रंग की है। वह व्यक्ति जिसके पास बेंटले कार है वह G या E के निकट नहीं है। R का मुख डैटसन कार वाले व्यक्ति के सामने हैं।
91. निम्नलिखित में से किसके पास नारंगी कार है?
(अ) E
(ब) F
(स) Q
(द) S
(य) P
92. निम्नलिखित में से किसके पास लाल कार है?
(अ) Q
(ब) R
(स) F
(द) S
(य) इनमें से कोई नहीं
93. G के पास निम्नलिखित में से कौन-सी कार है?
(अ) फिएट
(ब) फेरारी
(स) डैटसन
(द) निसान
(य) टोयोटा
94. निम्नलिखित में से किसके पास गुलाबी कार है?
(अ) Q
(ब) H
(स) F
(द) S
(य) इनमें से कोई नहीं
95. E के सन्दर्भ में S का निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान है?
(अ) बाएँ से चौथा
(ब) दाएँ से तीसरा
(स) बाएँ से तीसरा
(द) दाएँ से दूसरा
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 96-101) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न के उत्तर दीजिए।
आठ व्यक्ति J, K, L, M, N, O, P और Q, जो कि एक ही परिवार के सदस्य हैं, एक गोलाकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। उन सबका मुख मेज के केन्द्र की ओर है। O अपनी पत्नी के बाएँ ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। O के दोनों निकटतम पड़ोसी पुरुष हैं। J, जोकि M की पत्नी है, P के बाएँ ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। P, Q की बेटी है। J तथा P की बहन के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। L तथा N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। । के दोनों निकटतम पड़ोसियों में से एक से विवाहित है। K, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N तथा N के माता-पिता में से किसी एक के बीच में सिर्फ दो लोग बैठे हैं। P का सिर्फ एक ही बच्चा है और वह P का निकटतम पड़ोसी है।
96. निम्न में से कौन N की माता है?
(अ) L
(ब) P
(स) K
(द) J
(य) ज्ञात नहीं किया जा सकता
97. यदि Q के बाएँ और देखें, तो Q तथा O के बीच में कौन बैठा है?
(अ) L
(ब) P
(स) M का कजन
(द) J
(य) O की दादी
98. निम्न पाँच में से चार दिए गए विवरण के अनुसार एक समान हैं तथा एक समूह बनाते हैं कौन-सा समूह में नहीं आता है?
(अ) K
(ब) L
(स) M
(द) N
(य) O
99. दिए गए विवरण के अनुसार कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) N और M, L के निकटतम पड़ोसी हैं
(ब) O, P का पिता है
(स) इनमें से कोई भी कथन सत्य नहीं है।
(द) O, P के दाएँ तरफ तीसरे स्थान पर बैठा है
(य) P अपनी बेटी के निकटतम दाएँ ओर बैठा है
100. K उस व्यक्ति से किस प्रकार सम्बन्धित है, जो J के निकटतम बाएँ ओर बैठा है?
(अ) दामाद
(ब) दादी
(स) ससुर
(द) भतीजा या भांजा
(य) इनमें से कोई नहीं
101. निम्न में से कौन K की सिस्टर इन लॉ है?
(अ) J
(ब) P
(स) Q
(द) L
(य) N
निर्देश (प्र.स. 102-106) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
आठ मित्र A, B, C, D, E, F, G तथा H का जन्म 7, 9, 16 तथा 19 तारीख को मार्च तथा जुलाई में हुआ था। इनमें से प्रत्येक को या तो एक रंग या एक फल पसन्द है । जिन व्यक्तियों को रंग पसन्द है उनका जन्म पूर्ण वर्ग वाली तिथि को हुआ था तथा उनके द्वारा पसन्द किए जाने वाले रंग हैं-पीला, हरा, लाल व नीला। जिन व्यक्तियों का जन्म अभाज्य संख्या वाली तिथि को हुआ उनके द्वारा पसन्द किए जाने वाले फल हैं-सेब, चैरी, आम तथा केला ।
वह व्यक्ति जिसे पीला रंग पसन्द है, उसका जन्म मार्च में पूर्ण वर्ग वाली तिथि को हुआ था। D तथा पीला रंग पसन्द करने वाले व्यक्ति के मध्य किसी भी व्यक्ति का जन्म नहीं हुआ D को रंग पसन्द नहीं है। D तथा आम पसन्द करने वाले व्यक्ति के मध्य तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ। आम तथा नीला रंग पसन्द करने वाले व्यक्ति के मध्य किसी भी व्यक्ति का जन्म नहीं हुआ। नीला रंग पसन्द करने वाले व्यक्ति के बाद जन्मे व्यक्तियों की संख्या, A से पहले जन्में व्यक्तियों की संख्या से एक कम है। वह जिसे सेब पसन्द है, उसका जन्म B से तुरन्त पहले हुआ था। B को आम पसन्द नहीं है। B से पहले जन्मे व्यक्तियों की संख्या, G के बाद जन्मे व्यक्तियों की संख्या के समान है। हरा रंग पसन्द करने वाले तथा H के मध्य तीन व्यक्तियों का जन्म हुआ । H तथा चैरी पसन्द करने वाले व्यक्ति का जन्म एक ही माह में हुआ था परन्तु मार्च में नहीं। C का जन्म नीला रंग पसन्द करने वाले व्यक्ति के बाद हुआ था। E को कोई रंग पसन्द नहीं है। F को सेब पसन्द नहीं है।
102. निम्न में से किसे हरा रंग पसन्द है?
(अ) B
(ब) A
(स) G
(द) H
(य) C
103. निम्न में से किसका जन्म 16 मार्च को हुआ?
(अ) D
(ब) A
(स) G
(द) F
(य) E
104. निम्न में से किसे चैरी पसन्द है?
(अ) F
(ब) G
(स) H
(द) A
(य) B
105. निम्न में से किसका जन्म 19 जुलाई को हुआ?
(अ) C
(ब) A
(स) D
(द) B
(य) E
106. निम्न में से किसे लाल रंग पसन्द है?
(अ) A
(ब) B
(स) H
(द) C
(य) D
निर्देश (प्र.सं. 107-111) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
दस व्यक्ति Q, R, S, T, U, V, W, X, Y और Z एक माह की भिन्न-भिन्न तिथियों यथा – 2, 4, 7 तथा 9 को चार भिन्न-भिन्न शहरों यथा-पूणे, चण्डीगढ़, कोच्चि तथा पटना को जा रहे हैं, परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में प्रत्येक तिथि में कम-से-कम एक व्यक्ति जाता है।
कोई भी व्यक्ति माह की 4 तारीख को पूणे नहीं जाता है। R माह की 2 व 7 तारीख को किसी भी शहर को नहीं जाता है। 7 तारीख को कोई-न-कोई व्यक्ति प्रत्येक शहर को जाता है। Y और केवल एक व्यक्ति, जो माह की 7 तारीख को जाता है, कोच्चि जाते हैं। किसी एक तारीख को अधिकतम चार व्यक्ति जा सकते हैं। केवल एक व्यक्ति चण्डीगढ़ जाता है। 7 माह की 7 तारीख को नहीं जाता है। S, पूणे नहीं जाता है परन्तु U के साथ जाता है, जो माह की 9 तारीख को जाता है। एक व्यक्ति जो कोच्चि जाता है वह माह की सम संख्या वाली तारीख को जाता है, जो 3 से अधिक है। R, Q के साथ पूर्ण जाता है, परन्तु X के साथ नहीं जाता है। X उस शहर को जाता है, जिसमें अधिकतम व्यक्ति जा रहे हैं। V, S व Z के साथ नहीं जाता है, परन्तु किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाता है। Z, पूणे जाता है। T, U के साथ नहीं जाता है। W माह की 9 व 2 तारीख को नहीं जाता है। X माह की एक विषम संख्या वाली तारीख को जाता है और कोई अन्य व्यक्ति उस तारीख को उसी शहर में नहीं जाता है जिस तारीख को जिस शहर में X जाता है। कोई एक व्यक्ति जो पूणे जाता है वह एक सम संख्या वाली तारीख को जाता है। S माह की एक विषम संख्या वाली तारीख को जाता हैं।
107. निम्न में से कौन चण्डीगढ़ जाता है?
(अ) R
(ब) V
(स) X
(द) T
(य) Q
108. निम्न में से किस शहर को सबसे अधिक व्यक्ति जा रहे हैं?
(अ) चण्डीगढ़
(ब) पूणे
(स) कोच्चि
(द) कोच्चि एवं पूने दोनों
(य) पटना
109. उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार निम्न पाँच में से चार किसी प्रकार एकसमान हैं। तथा अपना एक समूह बनाते हैं। निम्न में से कौन उस समूह में नहीं आता है?
(अ) S
(ब) R
(स) Y
(द) X
(य) T
110. निम्न में से कौन-सा कथन U के लिए सत्य है?
(अ) केवल U चण्डीगढ़ जाता है
(ब) U माह की 7 तारीख को जाता है
(स) कोई भी विकल्प सत्य नहीं है।
(द) U उस शहर को जाता है, जिसमें सबसे अधिक व्यक्ति जाते हैं
(य) U, Z के साथ जाता है
111. निम्न में से कौन माह की 2 तारीख को जाता है?
(अ) Z
(ब) Q
(स) W
(द) Y
(य) S
निर्देश (प्र.सं. 112-116) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
3 * 5 मैट्रिक्स हैं जो सिग्नल उत्पन्न कर सकती हैं, जो कुछ बल्बों को जलने में मद्द करते हैं। मैट्रिक्स की पंक्ति को नीचे से ऊपर तक @, % और # द्वारा दर्शाया गया है। और कॉलम को बाएँ से दाएँ तक वर्ण A, B, C, D और E द्वारा दर्शाया गया है।
@ पंक्ति में 28 से शुरू करते हुए (बाएँ से दाएँ तक) 7 की क्रमागत गुणक संख्याएँ हैं।
% पंक्ति में 11 से शुरू करते हुए (बाएँ से दाएँ तक), 11 की क्रमागत गुणक संख्याएँ हैं।
# पंक्ति में 13 से शुरू करते हुए (बाएँ से बाएँ तक), 13 की क्रमागत गुणक संख्याएँ हैं।
मैट्रिक्स सिग्नल उत्पन्न करने में मद्द करती है, जो या तो संख्या X के एक सिंगल स्ट्रिंग या टू-लाइन स्ट्रिंग X और Y हो सकते हैं।
4 लाइट, P, Q, R और S हैं। ऊपर वर्णित स्ट्रिंग के परिणाम के आधार पर कोई एक लाइट ब्लिंक करती है।
ब्लिंक के लिए शर्तें
1. यदि परिणाम 85 से कम है, तो P ब्लिंक करेगी।
2. यदि परिणाम सीमा 85-110 है, तो Q ब्लिंक करती है।
3. यदि परिणाम सीमा 111-210 है, तो R ब्लिंक करती है।
4. यदि परिणाम सीमा 210 से अधिक है, तो S ब्लिंक करती है।
स्ट्रिंग के परिणाम के लिए
1. यदि स्ट्रिंग में सभी सम संख्याएँ हैं, तो स्ट्रिंग का परिणाम सभी संख्याओं को जोड़कर प्राप्त किया जाता है।
2. यदि किसी विषम संख्या के बाद एक सम संख्या है, तो सभी दो अंकों की संख्याओं के इकाई स्थान हटा दिए जाते हैं और परिणाम प्राप्त करने के लिए दहाई स्थान को गुणा किया जाता है।
3. यदि स्ट्रिंग में दो अभाज्य संख्या है, तो प्रत्येक दो अंकों की संख्या के दहाई स्थान हटा दिए जाते हैं और शेष संख्या को गुणा किया जाता है। 4. यदि किसी उपर्युक्त तर्क का अनुसरण नहीं किया जाता है, तो सरल परिणाम संख्याओं का जोड़ है।
112. यदि X = # C%D # A # E है, तो कौन-सा ब्लब ब्लिंक करेगा?
(अ) S
(ब) Q
(स) P
(द) R
(य) या तो R या S
113. यदि X = @A@C #D% B है, तो कौन-सा बल्ब ब्लिंक करेगा?
(अ) S
(ब) Q
(स) P
(द) R
(य) या तो P या Q
114. यदि X = # A%E%A@B है, तो कौन-सा बल्ब ब्लिंक करेगा?
(अ) S
(ब) Q
(स) P
(द) R
(य) या तो P या Q
115. यदि X = @A # B@D% C है, तो कौन-सा बल्ब ब्लिंक करेगा?
(अ) S
(ब) Q
(स) P
(द) R
(य) या तो R या s
116. यदि X = @E #D@D #E है, तो कौन-सा बल्ब ब्लिंक करेगा?
(अ) S
(ब) Q
(स) P
(द) R
(य) या तो R या S

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top