पहेली परीक्षण (Puzzle Test) 
Type – 3 Questions

निर्देश (प्र. सं. 1-5 ) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सागर सात अलग-अलग कम्पनियों जैसे- सैमसंग, एचटीसी, लेनोवो, इण्टेक्स, माइक्रोमैक्स नोकिया और ओप्पो के मोबाइल की बिक्री सोमवार से रविवार तक करता है। लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में। सागर, सोमवार को एचटीसी का मोबाइल बेचता है। एचटीसी और सैमसंग के मध्य केवल तीन कम्पनियों के मोबाइल बेचे जाते हैं। सैमसंग और लेनोवो के मध्य कोई मोबाइल नहीं बेचा जाता है लेनोवो और ओप्पो के मध्य केवल दो मोबाइल बेचे जाते हैं। माइक्रोमैक्स, ओप्पो की बिक्री के एकदम पहले वाले दिन बेचा जाता है। इण्टेक्स, ओप्पो की बिक्री के एकदम बाद वाले दिन बेचा जाता है, लेकिन रविवार को नहीं।
1. सागर माइक्रोमैक्स का मोबाइल कौन-से दिन बेचता है?
(अ) गुरुवार
(ब) मंगलवार
(स) शुक्रवार
(द) शनिवार
(य) बुधवार

View Solution

2. एचटीसी और लेनोवो के मध्य कितने मोबाइल बेचे जाते हैं? (द) कोई नहीं
(अ) चार
(ब) दो
(स) एक
(य) तीन
(य) तीन
3. दी गई व्यवस्था के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(अ) सागर, सैमसंग और नोकिया के मध्य किसी एक कम्पनी का मोबाइल बेचता है
(ब) सागर, गुरुवार को इण्टेक्स बेचता है
(स) सागर, ओप्पो और इण्टेक्स के मध्य किसी भी कम्पनी का मोबाइल नहीं बेचता
(द) दिए गए सभी कथन सत्य हैं
(य) सागर, शुक्रवार को लेनोवो बेचता है।
4. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान हैं, इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है, जो इस समूह में नहीं आता है?
(अ) नोकिया-शुक्रवार
(ब) सैमसंग-गुरुवार
(स) माइक्रोमैक्स सोमवार
(द) इण्टेक्स- बुधवार
(य) ओप्पो- मंगलवार
5. सागर, रविवार को कौन-सा मोबाइल बेचता है?
(अ) नोकिया
(ब) लेनोवो
(स) माइक्रोमैक्स
(द) दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं
(य) ओप्पो
निर्देश (प्र.सं. 6-11) नीचे दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक संस्था ने साप्ताहिक दिनों में सोमवार से आरम्भ करते हुए रविवार तक सात विभिन्न प्रकार के लैपटॉप बाँटने का निश्चय किया। ये सात प्रकार के लैपटॉप सोनी, एसर, एसस, लेनोवो, डेल, एचपी और एचसीएल के हैं लेकिन यह आवश्यक नहीं है
कि ये इसी क्रम में बाँटे गए हों।
डेल लैपटॉप शनिवार को दिए जाते हैं। लेनोवो लैपटॉप, एसस लैपटॉप के तुरन्त बाद दिए जाते हैं और एसस लैपटॉप बुधवार को नहीं दिए जाते हैं। एचपी लैपटॉप, एसस लैपटॉप के वितरण के दो दिन बाद दिए जाते हैं। एसर लैपटॉप, सोनी लैपटॉप के तुरन्त बाद बाँटे जाते हैं। एचसीएल लैपटॉप, एसर लैपटॉप से पहले बाँटे जाते हैं। एचपी लैपटॉप, डेल लैपटॉप के बाद बाँटे जाते हैं।
6. सप्ताह के किस दिन लेनोवो लैपटॉप बाँटे जाते हैं?
(अ) मंगलवार
(ब) बुधवार
(स) शुक्रवार
(द) रविवार
(य) सोमवार
7. लेनोवो लैपटॉप और एचपी लैपटॉप के बाँटे जाने वाले दिनों के मध्य कौन-से लैपटॉप बाँटे जाते हैं?
(अ) एसस
(ब) डेल
(स) सोनी
(द) एचसीएल
(य) इनमें से कोई नहीं
8. बुधवार को कौन-से लैपटॉप बाँटे जाते हैं?
(अ) एसर
(ब) लेनोवो
(स) एचसीएल
(द) एचपी
(य) सोनी
9. सप्ताह के किस दिन एसस लैपटॉप बाँटे जाते हैं?
(अ) सोमवार
(ब) रविवार
(स) मंगलवार
(द) बुधवार
(य) इनमें से कोई नहीं
10. जिस प्रकार एचसीएल मंगलवार से सम्बन्धित है, सोनी बुधवार से सम्बन्धित है, उसी प्रकार लेनोवो किससे सम्बन्धित है? (अ) बृहस्पतिवार
(ब) शुक्रवार
(स) शनिवार
(द) रविवार
(य) इनमें से कोई नहीं
11. सप्ताह के मध्य में कौन-से लैपटॉप बाँटे गए?
(अ) एसर
(ब) एसस
(स) लेनोवो
(द) एचसीएल
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 12-16) दी गई जानकारी का अध्ययन कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सात मित्रों M, N, O, P, Q, R और S की एक सप्ताह के सात विभिन्न दिनों सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार में एक निबन्ध प्रतियोगिता है। प्रत्येक दोस्त भिन्न-भिन्न कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छठी और सातवीं में पढ़ता है, परन्तु यह आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में।
वह, जो पहली कक्षा में पढ़ता है, उसकी प्रतियोगिता शनिवार को है। S दूसरी कक्षा में पढ़ता है और उसकी प्रतियोगिता बुधवार को है। N की प्रतियोगिता Q से ठीक पहले है। N की प्रतियोगिता S के बाद किसी भी दिन नहीं है। वह, जो सातवीं कक्षा में पढ़ता है, उसकी प्रतियोगिता शुक्रवार या उससे पहले दिन नहीं है। वह जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है, उसकी प्रतियोगिता के तुरन्त बाद है। Q पाँचवीं कक्षा में नहीं पढ़ता है। वह जो छठी कक्षा में पढ़ता है, उसकी प्रतियोगिता S से तुरन्त पहले या बाद में नहीं है। R की प्रतियोगिता रविवार को नहीं है और वह तीसरी कक्षा में नहीं पढ़ता है। P की प्रतियोगिता M से पहले किसी भी दिन नहीं है।
12. R निम्न में से किस कक्षा में पढ़ता है?
(अ) सातवीं
(ब) पाँचवीं
(स) पहली
(द) दूसरी
(य) चौथी
13. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न पाँच में से चार एक समूह बनाते हैं। निम्न में से कौन इस समूह के अन्तर्गत नहीं आता?
(अ) O- मंगलवार
(ब) M- बुधवार
(स) P -शनिवार
(द) S- सोमवार
(य) R – बृहस्पतिवार
14. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) M की प्रतियोगिता शनिवार को है
(ब) Q छठी कक्षा में पढ़ता है
(स) दिए हुए सभी कथन सत्य हैं।
(द) S और P के मध्य केवल दो लोगों की प्रतियोगिता है
(य) R की प्रतियोगिता M के तुरन्त बाद है
15. निम्न में से कौन-सा संयोजन निश्चित रूप से सत्य है?
(अ) R- शुक्रवार- पहली
(ब) O- मंगलवार- चौथी
(स) M- बृहस्पतिवार – तीसरी
(द) Q- शनिवार- पांचवी
(य) P- रविवार – सातवीं
16. निम्न में से वह कौन-सा दिन है जब N की प्रतियोगिता है?
(अ) शनिवार
(ब) शुक्रवार
(स) रविवार
(द) मंगलवार
(य) सोमवार
निर्देश (प्र. स. 17-22) दी गई जानकारी का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सात मित्रों M, N, O, P, Q, R और S की एक सप्ताह के सोमवार से रविवार तक विभिन्न भाषाओं यथा फ्रेन्च, अंग्रेजी, स्पेनिश, संस्कृत, चाइनीज, जर्मन और जापानी की कक्षाएँ चलती हैं, पर आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में।
M शुक्रवार को एक कक्षा में जाता है। M तथा संस्कृत पढ़ने वाले के बीच में केवल दो लोगों की कक्षा हैं। R की कक्षा, P से एकदम पहले है। न तो R और न ही P संस्कृत पढ़ता है। R तथा स्पेनिश पढ़ने वाले के बीच में केवल एक व्यक्ति की कक्षा है। स्पेनिश पढ़ने वाले की कक्षा सोमवार को नहीं है। N की कक्षा, फ्रेन्च पढ़ने वाले से एकदम पहले है। M फ्रेन्च भाषा नहीं पढ़ रहा है। R और Q के बीच में केवल एक व्यक्ति की कक्षा है। O जर्मन भाषा पढ़ रहा है। तथा चाइनीज भाषा पढ़ने वाले के बीच में दो व्यक्तियों की कक्षाएँ हैं। Q जापानी भाषा नहीं पढ़ रहा है।
17. निम्न में से किनकी कक्षाएँ N से ठीक पहले और ठीक बाद में हैं?
(अ) P, M
(ब) Q, M
(स) Q, R
(द) R, P
(य) दिए गए विकल्पों के अलावा कोई अन्य
18. Q निम्न में से कौन-सी भाषा पढ़ रहा है?
(अ) संस्कृत
(ब) चाइनीज
(स) अंग्रेजी
(द) स्पेनिश
(य) दिए गए विकल्पों के अलावा कोई अन्य
19. दी गई व्यवस्था के अनुसार Q चाइनीज भाषा से तथा R जापानी भाषा से किसी प्रकार सम्बन्धित हैं। इसी प्रकार P का सम्बन्ध निम्न में से किस भाषा से है?
(अ) संस्कृत
(ब) दिए गए विकल्पों के अलावा कोई अन्य
(स) स्पेनिश
(द) अंग्रेजी
(य) फ्रेंच
20. दी गई व्यवस्था के अनुसार, निम्नलिखित पाँच में से चार एक समूह बनाते हैं। निम्न में से कौन-सा उस समूह से सम्बन्धित नहीं है?
(अ) Q- मंगलवार
(ब) N- गुरुवार
(स) S- रविवार
(द) M- शनिवार
(य) P- शुक्रवार
21. निम्नलिखित में से किस दिन P की कक्षा होती है?
(अ) सोमवार
(ब) गुरुवार
(स) बुधवार
(द) मंगलवार
(य) रविवार
22. निम्नलिखित में से कौन जापानी भाषा की पढ़ाई कर रहा है?
(अ) N
(ब) M
(स) S
(द) R
(य) निर्धारित नहीं किया जा सकता
निर्देश (प्र. सं. 23-27) दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। सात विभिन्न व्यक्तियों J, K, L, M, N, O तथा P को विभिन्न स्थानों यथा दिल्ली, अहमदाबाद, मुम्बई, चेन्नई, पुणे, लखनऊ तथा चण्डीगढ़ के लिए फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में उनमें से प्रत्येक को सप्ताह के अलग दिनों में यथा
सोमवार से रविवार तक फ्लाइट पकड़नी है।
• P की फ्लाइट बुधवार को है। जिसकी फ्लाइट शुक्रवार को है, उसे चेन्नई जाना है।
• P तथा J के बीच में केवल एक व्यक्ति की फ्लाइट है।
• M तथा पुणे की फ्लाइट वाले व्यक्ति के बीच में केवल दो लोगों की फ्लाइट है। जिसे पुणे जाना है, वह M के बाद पुणे जाता है। M की फ्लाइट सोमवार को नहीं है।
• पुणे तथा चण्डीगढ़ जाने वाले लोगों की फ्लाइट के बीच में तीन लोगों की फ्लाइट है।
• O की फ्लाइट, मुम्बई जाने वाले की फ्लाइट के तुरन्त बाद है। J, मुम्बई नहीं जाता है। O पुणे नहीं जाता है।
• O तथा L के बीच में केवल एक व्यक्ति की फ्लाइट है।
• दिल्ली जाने वाले की फ्लाइट, लखनऊ जाने वाले की फ्लाइट के तुरन्त बाद है।
• K दिल्ली नहीं जाता है।
23. निम्न में से अहमदाबाद कौन जाता है?
(अ) J
(ब) M
(स) K
(द) P
(य) O
24. लखनऊ जाने वाले की फ्लाइट निम्न में से किस दिन है?
(अ) सोमवार
(ब) गुरुवार
(स) मंगलवार
(द) शनिवार
(य) बुधवार
25. N की फ्लाइट निम्न में से किस दिन है?
(अ) रविवार
(ब) गुरुवार
(स) सोमवार
(द) शनिवार
(य) मंगलवार
26. O तथा L की फ्लाइट के ठीक मध्य में निम्न में से किसकी फ्लाइट है?
(अ) N
(ब) J
(स) P
(द) k
(य) M
27. मुम्बई तथा पुणे की फ्लाइट के बीच कितने लोगों की फ्लाइट है?
(अ) एक
(ब) दो
(स) चार
(द) तीन
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 28-30) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक अस्पताल में सात मरीज नियमित जाँच के लिए आते हैं। वह मरीज यथा – A, B, C, D, E, F तथा G हैं। उनके आने की तिथि 22 जुलाई से 29 जुलाई है। (परन्तु आवश्यक नहीं की इसी क्रम में) किसी एक दिन अस्पताल की छुट्टी है।
• B सबसे पहले आता है।
• 23 जुलाई, रविवार होने के कारण छुट्टी है।
• F, G से एकदम पहले वाले दिन आता है।
• A, सबसे आखिरी में आता है।
• C, छुट्टी वाले दिन के तुरन्त अगले दिन आता है।
• E तथा G के बीच में एक दिन का अन्तर है।
• E तथा D के बीच में दो लोग आते हैं।
28. मंगलवार के दिन कौन आता है?
(अ) A
(ब) G
(स) E
(द) B
(य) इनमें से कोई नहीं
29. A से तुरन्त पहले कौन आता है?
(अ) E
(ब) G
(स) C
(द) B
(य) इनमें से कोई नहीं
30. F तथा C के बीच में कितने मरीज आते हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) एक भी नहीं
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 31-35) नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए ।
सोमवार से रविवार तक छ: खेल आयोजित किए जाने हैं- हर दिन एक खेल और एक दिन कोई खेल नहीं होगा। ‘कोई खेल नहीं’ वाला दिन सोमवार या रविवार नहीं है। प्रत्येक खेल 3 खेलों के ऐसे सैट में होता है कि 3 खेल बिना किसी ब्रेक के होते हैं। अर्थात् 3 खेल ऐसे होते हैं कि उनके बीच ‘कोई खेल नहीं’ वाला दिन नहीं आता है, लेकिन इस सैंट के तुरन्त पहले या तुरन्त बाद ‘कोई खेल नहीं’ वाला दिन आता है। खेल Z, 26 तारीख को और खेल X उसी महीने की 31 तारीख को हुआ था। खेल B, खेल A के तुरन्त बाद में नहीं हुआ था ( लेकिन A के बाद हुआ था, जरूरी नहीं कि तुरन्त बाद में) और खेल M, Q से तुरन्त पहले हुआ था। सभी छः खेल एक ही महीने में हुए थे।
31. सोमवार को कौन-सा खेल आयोजित हुआ था?
(अ) Z
(ब) M
(स) Q
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) इनमें से कोई नहीं
32. खेल Z किस दिन आयोजित किया गया था?
(अ) मंगलवार
(ब) सोमवार
(स) बुधवार
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) उपरोक्त में से कोई नहीं
33. कौन-सी तारीख ‘कोई खेल नहीं’ वाला दिन थी?
(अ) 26
(ब) 28
(स) 29
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) इनमें से कोई नहीं
34. निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
(अ) खेल B खेल M के एकदम पहले हुआ
(ब) खेल Z, खेल B के बाद हुआ
(स) 2 खेलों के बाद अन्तराल था और फिर 4 खेल आयोजित हुए
(द) पहला खेल 25 तारीख को आयोजित नहीं किया गया
(य) खेल B शुक्रवार को हुआ
35. खेल Q किस दिन आयोजित किया गया था?
(अ) सोमवार
(ब) गुरुवार
(द) बुधवार
(स) शनिवार
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 36-40 ) नीचे दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
छह व्यक्ति अर्थात्-तरुण, चारु, विशाखा, मोनिका, अंकु और विराज हैं, जिनका जन्म 2018 को आधार वर्ष मानते हुए अलग-अलग वर्षों में हुआ है। उनमें से कोई भी 90 वर्ष से अधिक आयु का नहीं है। वे सभी विभिन्न फल अर्थात् सेब, संतरा, अंगूर, चेरी, आम और केला पसन्द करते हैं।
(नोट जिस वर्ष में एक व्यक्ति का जन्म होता है, उस वर्ष के अन्तिम दो अंक या दोनों अंकों को उलटने से प्राप्त अंक, किसी अन्य व्यक्ति की आयु हो सकते हैं। जैसे A का जन्म 1943 में हुआ था और B की आयु को A के जन्म के वर्ष के अन्तिम दो अंकों द्वारा दर्शाया जाता है, तो B की आयु या तो 34 या 43 होगी)
तरुण का जन्म वर्ष 1983 में हुआ था। तरुण और चारु की आयु के बीच का अन्तर 21 वर्ष है। विशाखा की आयु, चारु के जन्म वर्ष के अंकों का योग है। जो व्यक्ति आम पसन्द करता है, वह विशाखा से 5 वर्ष बड़ा है। अंकु की आयु, आम पसन्द करने वाले व्यक्ति के जन्मवर्ष के या तो अन्तिम दो अंक या अन्तिम दो अंकों को उलटकर प्राप्त हुई संख्या के बराबर है। केवल एक व्यक्ति अंकु से बड़ा है और विशाखा सेब पसन्द करती है। जो व्यक्ति चेरी पसन्द करता है, वह अंकु से ठीक छोटा है। विराज और चेरी पसन्द करने वाले व्यक्ति की आयु के बीच 24 वर्षों का अन्तर है। जो व्यक्ति केला पसन्द करता है, उसका जन्म सम संख्या वाले वर्ष में होता है। जो व्यक्ति संतरा पसन्द करता है वह उस व्यक्ति से छोटा है, जो अँगूर पंसद करता है एवं दोनों का जन्मवर्ष विषम संख्या में है। मोनिका, विराज से छोटी है।
36. निम्नलिखित में से कौन केला पसन्द करता है?
(अ) अंकु
(ब) तरुण
(स) चारु
(द) विशाखा
(य) इनमें से कोई नहीं
37. निम्नलिखित में से कौन सबसे बड़ा है?
(अ) अंकु
(ब) तरुण
(स) चारु
(द) विशाखा
(य) इनमें से कोई नहीं
38. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सत्य है?
(अ) अंकु 1959-आम
(ब) विराज-1983-सेब
(स) चारु-1962 चेरी
(द) मोनिका- 1995-अँगूर
(य) इनमें से कोई नहीं
Reasoning, [13-03-2023 12:41]
39. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) अंकु, चेरी पसन्द करने वाले व्यक्ति से तीन वर्ष बड़ा है
(ब) विराज सबसे बड़ा है
(स) अंकु का जन्म 1959 में हुआ था
(द) मोनिका का जन्म विशाखा से पहले हुआ था
(य) सभी सही हैं
40. निम्नलिखित में से किस वर्ष मोनिका का जन्म होता है?
(अ) 1995
(ब) 2000
(स) 2012
(द) 2007
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 41-45) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सात फिल्में A, B, C, D, E, F तथा G सात भिन्न महीनों यथा- जनवरी, फरवरी, अप्रैल, जुलाई, सितम्बर, नवम्बर तथा दिसम्बर में प्रदर्शित हुई, परन्तु आवश्यक नहीं इसी क्रम में प्रत्येक फिल्म एक भिन्न देश यथा स्पेन, इण्डिया, चाईना, मलेशिया, जर्मनी, पेरु तथा नेपाल को भी प्रदर्शित करती है परन्तु आवश्यक नहीं इसी क्रम में ।
[नोट दिए गए वर्ष के किसी अन्य माह में कोई अन्य फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ। ]
D, अप्रैल से पहले किसी माह में प्रदर्शित हुई। D तथा चाईना को प्रदर्शित करने वाली फिल्म के मध्य केवल तीन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। B का प्रदर्शन F के तुरन्त बाद हुआ। Ba F दोनों उस माह में प्रदर्शित हुई, जिसमें 30 दिन हैं। B व पेरु को प्रदर्शित करने वाली फिल्म के मध्य केवल दो फिल्में प्रदर्शित हुई। A तथा जर्मनी का प्रदर्शन करने वाली फिल्मों के मध्य केवल एक फिल्म प्रदर्शित हुई। A. जर्मनी को प्रदर्शित करने वाली फिल्म के पहले किसी एक माह में प्रदर्शित हुई। B जर्मनी को प्रदर्शित नहीं करती है। जर्मनी तथा स्पेन को प्रदर्शित करने वाली फिल्मों के मध्य केवल तीन फिल्में प्रदर्शित हुई। जो फिल्म स्पेन को प्रदर्शित करती है तथा D के मध्य प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की संख्या, G तथा मलेशिया को प्रदर्शित करने वाली फिल्म के मध्य प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की संख्या के समान है। G तथा इण्डिया को प्रदर्शित करने वाली फिल्मों के मध्य केवल दो फिल्में प्रदर्शित हुई। C, इण्डिया को प्रदर्शित नहीं करती है।
41. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन निश्चित रूप से सत्य है?
(अ) B-सितम्बर
(ब) A-पेरु
(स) E-स्पेन
(द) जुलाई- नेपाल
(य) जनवरी-C
42. दी गई व्यवस्था के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) दिया गया कोई विकल्प सत्य नहीं है
(ब) E तथा F के मध्य केवल दो फिल्में प्रदर्शित हुई
(स) फिल्म D चाईना को प्रदर्शित करती है
(द) फिल्म G जनवरी में प्रदर्शित हुई
(य) जर्मनी को प्रदर्शित करने वाली फिल्म के बाद तीन फिल्में प्रदर्शित हुई
43. नेपाल को निम्नलिखित में से कौन-सी फिल्म प्रदर्शित करती है?
(अ) A
(ब) G
(स) F
(द) C
(य) D
44. फिल्म E के बाद कितनी फिल्में प्रदर्शित हुई?
(अ) दो
(ब) एक
(स) चार
(द) तीन
(य) कोई नहीं
45. दी गई व्यवस्था के अनुसार, मलेशिया, F से तथा इण्डिया, C से किसी प्रकार सम्बन्धित है। इसी प्रकार पेरु का सम्बन्ध निम्न में से किससे है?
(अ) जर्मनी प्रदर्शित करने वाली फिल्म
(ब) दिसम्बर में प्रदर्शित हुई फिल्म
(स) B
(द) D
(य) G
निर्देश (प्र. सं. 46-49) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
छः मित्रों अभिषेक, दीपक, मृदुल, प्रीतम, रंजन और सलिल की एक ही वर्ष के अलग-अलग महीनों फरवरी, अप्रैल, जुलाई, सितम्बर, नवम्बर, तथा दिसम्बर में अलग-अलग शहरों यथा अहमदाबाद, बंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता में शादी होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। दुल्हनों के नाम गीतिका, जसमीन, हेमा, वृन्दा, इप्सिता और वीना है लेकिन फिर से उनका यही क्रम हो जरूरी नहीं है। शादी से सम्बन्धित कुछ और तथ्य नीचे दिए जा रहे हैं।
मृदुल की शादी चेन्नई में हुई लेकिन उसकी शादी गीतिका या वीना से नहीं हुई ।
• अभिषेक की शादी अहमदाबाद और रंजन की शादी दिल्ली में हुई लेकिन उनमें से किसी की शादी जसमीन या वृन्दा से नहीं हुई।
• कोलकाता में शादी फरवरी में हुई।
• हेमा की शादी अप्रैल महीने में हुई लेकिन अहमदाबाद में नहीं।
• गीतिका और इप्सिता की शादी फरवरी और नवम्बर महीने में चेन्नई और कोलकाता में हुई लेकिन जरूरी नहीं कि उनका यही क्रम हो ।
• प्रीतम दिसम्बर में अपनी शादी के बाद ही बंगलुरू और कोलकाता गया।
• सलिल की शादी सितम्बर महीने में जसमीन के साथ हुई।
46. निम्न में से हेमा के पति कौन हैं?
(अ) अभिषेक
(ब) दीपक
(स) रंजन
(द) प्रीतम
(य) मृदुल
47. दीपक की शादी किस शहर में हुई?
(अ) बंगलुरु
(ब) मुम्बई
(स) कोलकाता
(द) दिल्ली
(य) चेन्नई
48. किस महीने में मुम्बई में शादी हुई?
(अ) अप्रैल
(ब) सितम्बर
(स) नवम्बर
(द) दिसम्बर
(य) जुलाई
49. सलिल की शादी किस शहर में सम्पन्न हुई?
(अ) बंगलुरु
(ब) चेन्नई
(स) कोलकाता
(द) दिल्ली
(य) मुम्बई
निर्देश (प्र.सं. 50-54) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक ही सप्ताह के सोमवार से रविवार तक सात फ्लाइट्स सात भिन्न शहरों यथा- दुबई, सिडनी, लन्दन, पेरिस, ज्यूरिख, मैड्रिड और रोम के लिए उड़ान भरती हैं। प्रत्येक फ्लाइट एक भिन्न समय यथा – शाम 4 बजे, 5 बजे, 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे, 9 बजे और 10 बजे रात में अपने- अपने दिनों को उड़ान भरती हैं परन्तु आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में दुबई के लिए फ्लाइट बुधवार को है
परन्तु वह न तो शाम 5 बजे और न ही 8 बजे जाती है। दुबई जाने वाली फ्लाइट और रात 10 बजे जाने वाली फ्लाइट के बीच में केवल एक दिन है। शाम 5 बजे वाली फ्लाइट और रोम को जाने वाली फ्लाइट के बीच में केवल तीन दिन हैं। शाम 5 बजे वाली फ्लाइट रोम जाने वाली फ्लाइट से पहले उड़ान भरती है।
सोमवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट न तो शाम 5 बजे जाती है और न ही सिडनी को जाती है। शनिवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट का समय मंगलवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय से पहले है (अर्थात् यदि मंगलवार की फ्लाइट शाम 7 बजे उड़ान भरती है, तो शनिवार की फ्लाइट शाम 4, 5 या 6 बजे उड़ान भरती है)। लन्दन को जाने वाली फ्लाइट उस फ्लाइट से एक दिन पहले उड़ान भरती है, जो 8 बजे जाती है। पेरिस को जाने वाली फ्लाइट शाम 7 बजे उड़ान भरती है। लन्दन को जाने वाली फ्लाइट तथा ज्यूरिख को जाने वाली फ्लाइट के बीच में 2 घण्टे का अन्तर है। (अर्थात् यदि लन्दन की फ्लाइट शाम 4 बजे जाती है, तो ज्यूरिख की फ्लाइट 2 बजे या 6 बजे जाती है)
50. कौन-सी फ्लाइट पेरिस जाने वाली फ्लाइट से तुरन्त पहले दिन जाती है?
(अ) वह फ्लाइट जो शाम 7 बजे उड़ान भरती है
(ब) वह फ्लाइट जो बृहस्पतिवार को उड़ान भरती है
(स) कोई नहीं, क्योंकि पेरिस की फ्लाइट शनिवार को उड़ान भरती है
(द) वह फ्लाइट जो शाम 5 बजे उड़ान भरती है
(य) रोम को जाने वाली फ्लाइट
51. सिडनी जाने वाली फ्लाइट किस समय उड़ान भरती है?
(अ) 9 बजे
(ब) 10 बजे
(स) 6 बजे
(द) 5 बजे
(य) 4 बजे
52. जिस समय सिडनी की फ्लाइट उड़ान भरती है, उससे ठीक 1 घण्टे बाद कौन-सी फ्लाइट उड़ान भरती है?
(अ) शुक्रवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट
(ब) मंगलवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट
(स) रात 10 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट
(द) लन्दन को जाने वाली फ्लाइट
(य) रोम को जाने वाली फ्लाइट
53. दुबई की फ्लाइट उड़ान भरने के ठीक 4 घण्टे बाद दुबई पहुँचती है। यदि यह फ्लाइट कुल समय के आधे समय पर नई दिल्ली में रुकती है, तो यह नई दिल्ली किस समय पहुँचती है?
(अ) 8 बजे
(ब) 11 बजे
(स) 7 बजे
(द) 6 बजे
(य) मध्यरात्रि 12 बजे
54. निम्न में से कौन-सी फ्लाइट रात 10 बजे उड़ान भरती है?
(अ) शुक्रवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट
(ब) ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट
(स) पेरिस जाने वाली फ्लाइट
(द) मंगलवार को उड़ान भरने वाली फ्लाइट
(य) सिडनी जाने वाली फ्लाइट से एक दिन पहले उड़ान भरने वाली फ़्लाइट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 14 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top