बैठक व्यवस्था (Seating Arrangement) Type – 4 |
Type – 4 Questions |
निर्देश (प्र. सं. 1-5) दी गई जानकारी का अध्ययन कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सात व्यक्ति A, B, C, W, X, Y तथा Z, एक सात मन्जिला इमारत के सात विभिन्न तलों पर रहते हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में इमारत के सबसे नीचे वाले तल को संख्या एक, उससे ऊपर वाले तल को संख्या दो तथा इसी प्रकार आगे भी तथा सबसे ऊपर वाले तल को संख्या सात दी गई है। X तथा B के बीच में केवल चार लोग रहते हैं। X, B के ऊपर किसी एक तल पर रहता है। B तथा W के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A, C के तुरन्त ऊपर वाले तल पर रहता है। Z और B के बीच दो से अधिक व्यक्ति रहते हैं। Y, Z के नीचे किसी तल पर रहता है।
1. Z के नीचे तथा ऊपर क्रमशः कौन रहता है?
(अ) A, X
(ब) A, W
(स) C, X
(द) W, X
उत्तर :-(द) W, X
2. दी गई व्यवस्था के आधार पर A कौन-से तल पर रहता है?
(अ) सातवें
(ब) पाँचवें
(स) तीसरे
(द) चौथे
उत्तर :-(द) चौथे
3. यदि C अपना स्थान Z के साथ बदल ले तथा B अपना स्थान A के साथ बदल ले, तो इस प्रकार बनी नई व्यवस्था में A तथा Z के बीच कितने लोग होंगे?
(अ) तीन
(ब) कोई नहीं
(स) दो
(द) एक
उत्तर :-(ब) कोई नहीं
4. दी गई व्यवस्था के आधार पर X एक निश्चित नियम के अनुसार Z से सम्बन्धित है। इसी प्रकार Z W से सम्बन्धित है। इसी नियम के आधार पर निम्न में से कौन-सा A से सम्बन्धित है?
(अ) Y
(ब) B
(स) X
(द) दिए गए विकल्पों के अतिरिक्त कोई अन्य
उत्तर :-(द) दिए गए विकल्पों के अतिरिक्त कोई अन्य
5. दी गई व्यवस्था के आधार पर निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) X तथा C के बीच में कोई नहीं रहता है
(ब) X सम संख्या वाले तल पर रहता है।
(स) दिया गया कोई भी कथन सत्य नहीं है
(द) Y से नीचे तल पर कोई नहीं रहता है
उत्तर :-(द) Y से नीचे तल पर कोई नहीं रहता है
निर्देश (प्र. सं. 6-8) दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
एक बिल्डिंग में एक से सात नम्बर की मन्जिलें इस तरह हैं कि भूतल नम्बर एक है, इसके ऊपर नम्बर दो है और उसके ऊपर क्रम बढ़ता जाता है। सबसे ऊपरी मन्जिल नम्बर सात है। हर एक मन्जिल पर सात लोगों A, B, C, D, E, F और G में से एक-एक व्यक्ति रहता है। A चौथी मन्जिल पर रहता है। E F की मन्जिल से एकदम नीचे की मन्जिल पर रहता है। F दूसरी या सातवीं मन्जिल पर नहीं रहता है। C किसी विषम नम्बर वाली मन्जिल पर नहीं रहता है। C की मन्जिल के एकदम ऊपर या नीचे की मन्जिल पर B नहीं रहता है। D सबसे ऊपर की मन्जिल पर नहीं रहता है। G, E की मन्जिल के नीचे की किसी भी मन्जिल पर नहीं रहता है।
6. सबसे ऊपर की मन्जिल पर कौन रहता है?
(अ) B
(ब) C
(स) E
(द) G
उत्तर :-(द) G
7. D की मन्जिल के एकदम ऊपर कौन रहता है?
(अ) A
(ब) B
(स) C
(द) F
उत्तर :-(स) C
8. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार समान हैं इसलिए उनका एक समूह बनता है। वह एक कौन-सा है, जो समूह में नहीं आता है?
(अ) F
(ब) D
(स) B
(द) C
उत्तर :-(द) C
निर्देश (प्र. सं. 9-12) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
एक इमारत में सात मन्जिलें एक से सात क्रम में इस प्रकार हैं कि भूतल को क्रम संख्या एक, उसके ऊपर वाले तल को क्रम संख्या दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले को क्रम संख्या सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा P, Q, R, S, T, U तथा V में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। P तथा R के तलों के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। V, जो सातवें तल पर है उसके ठीक नीचे वाले तल पर Q रहता है। Q, R के ठीक ऊपर वाले तल पर नहीं रहता है। R, T के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है। U, S के ऊपर है परन्तु एकदम ऊपर न हो।
9. निम्नलिखित में से कौन पाँच क्रमांक वाले तल पर रहता है?
(अ) T
(ब) S
(स) V
(द) U
उत्तर :-(द) U
10. V तथा R के तलों के बीच कितने व्यक्ति हैं?
(अ) कोई नहीं
(ब) दो
(स) पाँच
(द) तीन
उत्तर :-(ब) दो
11. निम्नलिखित में से कौन U तथा V के तलों के ठीक बीच में रहता है।
(अ) P
(ब) T
(स) S
(द) Q
उत्तर :-(द) Q
12. निम्नलिखित में से कौन P के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है?
(अ) Q
(ब) U
(स) T
(द) S
उत्तर :-(द) S
निर्देश (प्र. सं. 13-17) निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक भवन में सात तल हैं, जिन्हें एक से सात क्रमांक इस प्रकार दिया गया है कि भूतल को एक, उससे ऊपर वाले तल को दो तथा इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल को क्रमांक सात दिया गया है। सात व्यक्तियों यथा L, M, N, O, P, Q तथा R में से प्रत्येक व्यक्ति एक तल पर रहता है। O पाँच क्रमांक वाले तल पर रहता है। N तथा Q के तलों के बीच तीन व्यक्ति रहते हैं। N, O के ऊपर किसी तल पर रहता है। P, R के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है L तथा P के तलों के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है।
13. निम्नलिखित में से कौन M के तल के ठीक ऊपर वाले तल पर रहता है?
(अ) L
(ब) Q
(स) O
(द) N
उत्तर :-(द) N
14. निम्नलिखित में से कौन O तथा Q के तलों के ठीक बीच वाले तल पर रहता है?
(अ) R
(ब) L
(स) N
(द) M
उत्तर :-(ब) L
15. निम्नलिखित में से कौन सबसे ऊपरी तल पर रहता है?
(अ) N
(ब) M
(स) L
(द) Q
उत्तर :-(अ) N
16. निम्नलिखित में से कौन चार क्रमांक वाले तल पर रहता है?
(अ) M
(ब) Q
(स) L
(द) R
उत्तर :-(स) L
17. निम्नलिखित चार में से कोई तीन किसी निश्चित प्रकार से एक समान हैं तथा वे अपना समूह बनाते हैं। वह कौन-सा एक है, जो इस समूह में शामिल नहीं होता है?
(अ) N
(ब) O
(स) Q
(द) P
उत्तर :-(द) P