दिशा निर्देश |
Type – 1 Questions |
1. सुबह में सूर्योदय के बाद एक लड़के ने पश्चिम की ओर 4 किमी तक अपनी साइकिल चलाई, फिर वह दाई ओर मुड़ा और 6 किमी तक साइकिल चलाई और फिर दाईं ओर मुड़कर अपने विद्यालय तक पहुँचने के लिए 6 किमी तक साइकिल चलाई। स्कूल प्रारम्भिक बिन्दु से किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) उत्तर-पश्चिम
उत्तर :-(अ) उत्तर-पूर्व
2. एक सुबह मीना ने सूर्य की और चलना प्रारम्भ किया। कुछ दूर चलकर वह अपने बाई ओर मुड़ी और दोबारा अपने बाईं ओर मुड़ी। कुछ दूर चलकर, वह बाईं ओर मुड़ी। वह अब किस दिशा में मुँह किए हुए है ?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) पश्चिम
(द) दक्षिण
उत्तर :-(द) दक्षिण
3. एक स्थान से प्रारम्भ करके, A पूरब की ओर 3 किमी जाता है, फिर बाई ओर मुड़कर 3 किमी चलता है। वह इसके बाद फिर बाईं ओर मुड़कर 3 किमी जाता है। A अपने प्रारम्भिक स्थान से किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) पश्चिम
(द) दक्षिण
उत्तर :-(अ) उत्तर
4. दक्षिण की ओर भाग रहा एक लड़का अपनी दाई ओर घूमता है और भागता है। फिर वह अपनी दाई ओर और अन्त में अपनी बाई ओर घूमता है। अब वह किस दिशा में भाग रहा है ?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) दक्षिण
(द) उत्तर
उत्तर :-(ब) पश्चिम
5. राजू उत्तर दिशा की ओर 30 मी चलकर बाएँ मुड़ता है और 15 मी जाता है। अब वह दाएँ मुड़कर 50 मी जाता है और अन्त में दाएँ मुड़कर चलता है। वह किस दिशा की ओर जा रहा है?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) दक्षिण
(द) पश्चिम
उत्तर :-(ब) पूर्व
6. एक लड़की अपने घर से प्रस्थान करती है। वह पहले उत्तर-पश्चिम दिशा में 30 मी तथा फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में 30 मी चलती है। आगे वह दक्षिण-पूर्व दिशा में 30 मी चलती है। अन्त में वह अपने घर की ओर मुड़ती है। वह किस दिशा में जा रही है?
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) दक्षिण-पूर्व
(द) दक्षिण-पश्चिम
उत्तर :-(अ) उत्तर-पूर्व
7. राम बिन्दु A से चलना आरम्भ करता है और उत्तर दिशा में 6 किमी चलता है, उसके बाद वह बाएँ मुड़ता है और 8 किमी चलता है, उसके बाद फिर बाएँ मुड़ता है और 12 किमी चलता है और बिन्दु B तक पहुँचता है। अब राम का मुँह किस दिशा में है?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(ब) दक्षिण
8. एक व्यक्ति अपने घर से चलना आरम्भ करता है और उत्तर की ओर 8 किमी चलता है, बाई ओर घूम जाता है और 6 किमी चलता है, फिर दाई ओर घूम जाता है और 5 किमी चलता है। अब, वह किस दिशा की ओर चल रहा है ?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) दक्षिण
(द) पश्चिम
उत्तर :-(अ) उत्तर
9. एक व्यक्ति योग कर रहा है और उसका सिर नीचे और पाँव ऊपर है। उसका मुँह पश्चिम की ओर है। उसका बायाँ हाथ किस दिशा में होगा ?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
उत्तर :-(स) उत्तर
10. एक रेलगाड़ी पश्चिम दिशा में 120 किमी चलती है, फिर 30 किमी दक्षिण दिशा में तथा फिर स्टेशन पहुँचने से पहले 80 किमी पूर्व दिशा में चलती हैं। रेलगाड़ी के आरम्भिक बिन्दु से स्टेशन किस दिशा में है ?
(अ) दक्षिण-पूर्व
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) दक्षिण
उत्तर :-(स) दक्षिण-पश्चिम
11. प्रताप अपने विद्यालय से प्रारम्भ करके पूर्व की ओर 7 किमी जाता है। वह बाईं ओर मुड़कर 4 किमी चलता है, फिर दाईं ओर मुड़कर 2 किमी जाता है वह फिर दाईं ओर मुड़कर 3 किमी जाता है। वह अब किस दिशा की ओर मुँह किए हुए है?
(अ) दक्षिण
(ब) उत्तर
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(अ) दक्षिण
12. X अपने घर से पश्चिम की ओर मुँह करके निकलता है, उसी दिशा में 100 किमी गाड़ी चलाने के बाद वह दाएँ मुड़ता है और पुनः 100 किमी गाड़ी चलाता है। इसके बाद वह बाएँ मुड़कर 50 किमी चलता है। अपने शुरुआती बिन्दु के सापेक्ष X किस दिशा के सम्मुख खड़ा है?
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) उत्तर-पश्चिम
उत्तर :-(द) उत्तर-पश्चिम
13. एक व्यक्ति एक स्थान से चलना प्रारम्भ करता है और पूर्व की ओर 15 मी चलता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 10 मी चलता है, फिर दाएँ मुड़ता है और चलता है। यह बताइए कि अब वह किस दिशा की ओर चल रहा है ?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) पश्चिम
(द) दक्षिण
उत्तर :-(ब) पूर्व
14. सुबह-सवेरे एक व्यक्ति ने बस द्वारा यात्रा करते समय सूर्य को अपने दाई ओर उदय होते हुए देखा। 30 मिनट के बाद उसने अपने को सूर्य की दिशा में यात्रा करते हुए पाया। वह किस दिशा में बढ़ रहा है?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(स) पूर्व
15. प्राबीर दक्षिण की ओर चलना आरम्भ करता है। वह अपने दाई ओर मुड़ता है और 10 मी चलता है। वह दोबारा अपने बाईं ओर मुड़ता है और 20 मी चलता है अब वह किस दिशा की ओर है?
(अ) दक्षिण
(ब) उत्तर
(स) पश्चिम
(द) पूर्व
(य) ज्ञात नहीं किया जा सकता
उत्तर :-(अ) दक्षिण
16. समीर पूर्व दिशा की ओर मुँह किए खड़ा था। वह अपने दाएँ मुड़ा और 5 मी चला, फिर अपने दाएँ मुड़ा और 7 मीं चला। फिर वह बाएँ मुड़ा और 4 मी चला। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है ?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पश्चिम
(द) उत्तर-पश्चिम
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(ब) दक्षिण
17. विकास उत्तर की ओर 10 मी चलकर बाई ओर मुड़ जाता है और फिर 15 मी चलता है। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ता है और 10 मी चलता है, फिर चलना बन्द कर देता है। जब वह चलने से रुका, तो उसका मुँह किस दिशा में था?
(अ) दक्षिण
(ब) दक्षिण-पश्चिम
(स) दक्षिण-पूर्व
(द) ज्ञात नहीं कर सकते
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(अ) दक्षिण
18. एक लड़का 3 किमी दक्षिण की ओर चला। फिर वह पश्चिम की ओर घूमा और 5 किमी चला। फिर वह उत्तर की ओर घूमा और 6 किमी चला। अब वह पूर्व की ओर घूमा और 5 किमी चला। यात्रा पूरी करते समय लड़का किस दिशा में चल रहा था ?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(स) पूर्व
19. श्याम अपने घर से उत्तर की ओर 3 किमी चला, फिर वह दाएँ मुड़कर 2 किमी चला और फिर दाएँ मुड़कर 5 किमी चला और फिर दाएँ मुड़कर 2 किमी चला और फिर दाएँ मुड़कर 2 किमी चला। अब वह किस दिशा की ओर जा रहा है ?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पश्चिम
(द) पूर्व
उत्तर :-(अ) उत्तर
20. राकेश अपने घर से चलता है। उत्तर-पश्चिम दिशा में 20 मी चलने के बाद वह दक्षिण-पश्चिम दिशा में 20 मी चलता है। फिर वह दक्षिण-पूर्व दिशा में 20 मी चलता है। अन्त में वह अपने घर की ओर मुड़ जाता है। राकेश किस दिशा में जा रहा है?
(अ) दक्षिण-पूर्व
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) उत्तर-पूर्व
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(द) उत्तर-पूर्व
21. उदित होते सूर्य की ओर अपनी पीठ करके, रेशमा चलना शुरू करती है। कुछ मिनट बाद वह बाएँ घूम जाती है और चलती रहती है। तब थोड़ी देर बाद वह दाएँ घूम जाती है और फिर बाएँ घूम जाती है। अब वह किस दिशा में जा रही है?
(अ) पश्चिम
(ब) पूर्व
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
उत्तर :-(द) दक्षिण
22. राजन ने अपने घर से चलना शुरू किया और 2 किमी पूर्व की ओर गया, उसके बाद दाएँ मुड़ गया और 3 किमी चला फिर दोबारा दाएँ मुड़ गया और 3 किमी चला, वह फिर दाएँ मुड़ा और 1 किमी चला और अन्त में दाएँ मुड़ने के बाद और फिर 1 किमी चलने के बाद वह बिन्दु K पर पहुँच गया। जब वह बिन्दु K पर पहुँचा, तो किस दिशा में चल रहा था ?
(अ) पूर्व
(ब) दक्षिण
(स) पश्चिम
(द) उत्तर
उत्तर :-(अ) पूर्व
23. दो महिलाएँ व दो पुरुष ताश खेल रहे हैं और वे मेज की उत्तर पूर्व, दक्षिण व पश्चिम की ओर बैठे हैं। किसी भी महिला का मुख पूर्व की ओर नहीं है ये व्यक्ति जो एक-दूसरे के सामने बैठे हैं, समान लिंग के नहीं हैं। एक पुरुष का मुख दक्षिण की ओर है। महिलाओं का मुख किन दिशाओं में हैं ?
(अ) पूर्व व पश्चिम
(ब) दक्षिण व पूर्व
(स) उत्तर व पश्चिम
(द) उत्तर व पूर्व
उत्तर :-(स) उत्तर व पश्चिम
24. एक चूहा पूर्व की ओर 20 मी दौड़ता है और दाई ओर मुड़कर 10 मी दौड़ता है। और दाईं ओर मुड़कर 9 मी दौड़ता है, पुनः बाईं ओर मुड़कर 5 मी दौड़ता है। और बाईं ओर 12 मी दौड़ता है, अन्त में वह बाई ओर मुड़कर 6 मी दौड़ता है। जब वह किस दिशा की ओर मुँह करके खड़ा है?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(अ) उत्तर
25. एक मार्गदर्शक खम्भा एक क्रासिंग पर खड़ा है। एक दुर्घटना में, यह इस प्रकार घूम गया कि जो तीर पहले पूर्व की ओर था वह अब दक्षिण की ओर है। एक यात्री पश्चिम सोचते हुए गलत दिशा में चला गया। वास्तव में वह किस दिशा में गया ?
(अ) दक्षिण
(ब) उत्तर
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(ब) उत्तर
26. दिशा के आधार पर यदि उत्तर को पश्चिम कहा जाता है, उत्तर-पश्चिम को दक्षिण-पश्चिम कहा जाता है तथा दक्षिण-पश्चिम को दक्षिण-पूर्व कहा जाता हैं, तो उत्तर-पूर्व को क्या कहा जाएगा?
(अ) पश्चिम
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) उत्तर
(द) उत्तर-पश्चिम
उत्तर :-(द) उत्तर-पश्चिम
27. एक सभा में एक गाँव का मानचित्र इस तरह से रखा गया है कि दक्षिण-पूर्व दिशा, उत्तर दिशा बन जाती है, उत्तर-पूर्व दिशा पश्चिम दिशा बन जाती है। और इसी प्रकार अन्य दिशाएँ बन जाती हैं। बताइए, दक्षिण दिशा क्या बन जाएगी ?
(अ) उत्तर
(ब) उत्तर-पूर्व
(स) उत्तर-पश्चिम
(द) पश्चिम
उत्तर :-(ब) उत्तर-पूर्व
28. अकीला एक वर्गाकार हॉल को झाडू से साफ कर रही है, जिसका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है। कमरे में प्रवेश करने के बाद अकीला अपनी दाई ओर की सफाई शुरू करती है। एक बार हाथ फेरने के बाद वह झाडू के साथ 90° का कोण बाई ओर बनाती है। अब झाड़ू किस दिशा की ओर है?
(अ) उत्तर
(ब) पश्चिम
(स) पूर्व
(द) दक्षिण
उत्तर :-(ब) पश्चिम
29. X, उत्तर की ओर मुख करके खड़ा है। वह दक्षिणावर्त 205° घूमता है। उसके बाद पुनः 160° वामावर्त घूमता है। अब X का मुख किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) उत्तर-पश्चिम
उत्तर :-(अ) उत्तर-पूर्व
30. संध्या और विनीता पूर्व की ओर मुँह किए हुए हैं। संध्या 45° वामावर्त घूमती है और फिर 135° दक्षिणावर्त घूमती है। कितना कोण घूमने पर विनीता, संध्या के विपरीत दिशा में होगी ?
(अ) 270° दक्षिणावर्त
(ब) 180° वामावर्त
(स) 90° वामावर्त
(द) 180° दक्षिणावर्त
उत्तर :-(स) 90° वामावर्त
31. एक घड़ी में 12:30 बजने पर घण्टे की सूई उत्तर दिशा में है तथा मिनट की सूई दक्षिण दिशा में है। 12 45 बजने पर मिनट की सूई किस दिशा में होगी ?
(अ) उत्तर-पश्चिम
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) पश्चिम
(द) पूर्व
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(स) पश्चिम
32. एक घड़ी में 4:30 बज रहे हैं। यदि घण्टे की सुई पूर्व की ओर हो, तो मिनट की सुई किस दिशा को इंगित करेगी ?
(अ) उत्तर-पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) उत्तर-पूर्व
(द) दक्षिण-पूर्व
उत्तर :-(द) दक्षिण-पूर्व
33. सूर्योदय के समय सीता और अनुराधा एक-दूसरे के आमने सामने खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इस समय सीता की परछाई अनुराधा के बाईं ओर बन रही है बताइए सीता का मुख किस ओर है?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
उत्तर :-(द) दक्षिण
34. सुरभि और मधुरा कैरम खेल में बैठने की मानक स्थिति में बैठकर खेल रही हैं। यदि सुरभि उत्तर-पूर्व दिशा के सम्मुख हैं, तो उसकी प्रतियोगी मधुरा किस दिशा के सम्मुख है?
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) दक्षिण-पश्चिम
(स) उत्तर-पश्चिम
(द) दक्षिण-पूर्व
उत्तर :-(ब) दक्षिण-पश्चिम
35 A और B के घर उत्तर-दक्षिण की ओर जाती हुई एक सड़क पर एक-दूसरे के आमने-सामने स्थित हैं, जिसमें A का घर पश्चिम की ओर है। A अपने घर से बाहर आता है, बाएँ मुड़ता है, 5 किमी की यात्रा करता है, दाएँ मुड़ता है और D के घर के सामने तक 5 किमी की यात्रा करता है। B बिल्कुल वैसा ही करता हैं और C के घर के सामने पहुँच जाता है इस सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है ?
(अ) C और D एक ही सड़क पर रहते हैं
(ब) C का घर दक्षिणमुखी है
(स) C और D के घर 20 किमी से दूरी पर हैं
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर :-(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
36. यदि A, B के दक्षिण में है और B C के पश्चिम में हैं, तो AC से किस दिशा में है?
(अ) दक्षिण-पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) उत्तर-पूर्व
(द) पूर्व
उत्तर :-(अ) दक्षिण-पश्चिम
37. P, Q के 25 मी दक्षिण-पश्चिम में है R Q के 25 मी दक्षिण-पूर्व में है। तब P, R के सापेक्ष किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) पश्चिम
(द) दक्षिण
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(स) पश्चिम
38. मोहन अपने घर से 7 किमी सीधे चलता है। इसके बाद बाईं ओर मुड़ता है और 5 किमी चलता है। अब वह पुनः अपने बाईं ओर मुड़ता है और 7 किमी चलता है यदि अब वह अपने घर से पश्चिम दिशा में है, तो उसने किस दिशा में चलना शुरु किया था ?
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
उत्तर :-(स) उत्तर
निर्देश (प्र. सं. 39 और 40 ) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए । P, Q के उत्तर में है तथा S, P के पूर्व में हैं, जोकि W के दक्षिण में है। T, P के पश्चिम में है।
39. निम्न में से W के दक्षिण-पश्चिम तथा Q के उत्तर में कौन है ?
(अ) P
(ब) T
(स) S
(द) Q
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(अ) P
40. T के सापेक्ष, W किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर
(ब) उत्तर-पूर्व
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) पश्चिम
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(ब) उत्तर-पूर्व
41. नगर C, नगर B के दक्षिण में है और नगर A, नगर C के उत्तर में है। नगर B के सन्दर्भ में नगर A निम्नलिखित में से किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) पश्चिम
उत्तर :-(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
42. नगर D, नगर M के पश्चिम में है। नगर R, नगर D के दक्षिण में है। यदि नगर K, नगर R के पूर्व में है, तो नगर K, नगर D के किस ओर है ?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) उत्तर-पूर्व
(द) दक्षिण-पूर्व
(य) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(द) दक्षिण-पूर्व
43. दीपक अपने घर से उत्तर की ओर 25 किमी चला। फिर पश्चिम की ओर मुड़कर 15 किमी गया। फिर दक्षिण की ओर मुड़कर 10 किमी चला। अन्त में, पूरब की ओर मुड़कर 15 किमी चला। वह अपने घर से किस दिशा में है ?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पश्चिम
(द) पूरब
उत्तर :-(अ) उत्तर
44. सुमन उत्तर की ओर 15 किमी चलती है। वह दाईं ओर मुड़ती है तथा 15 किमी और चलती है। वह दाईं ओर मुड़ती है तथा 15 किमी और चलती है। वह अपने आरम्भिक बिन्दु से किस दिशा में है?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर :-(स) पूर्व
45. एक कमरे के दरवाजे पर खड़े हुए एक पुलिसमैन ने अपने सामने वाली दीवार पर एक घड़ी लगी देखी, अपनी दाईं ओर वाली दीवार के साथ एक सोफा सेट पड़ा देखा तथा सोफे के सामने वाली दीवार के साथ एक टीवी सेट पड़ा देखा। उसने डुबती हुई सूर्य की किरणें घड़ी पर पड़ती हुई देखी । सोफा किस दीवार के साथ पड़ा था?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) पश्चिम
(द) दक्षिण
उत्तर :-(द) दक्षिण
46. दीपा 5 किमी पूर्व की ओर चली, फिर दाएँ मुड़ गई और 3 किमी चली। फिर वो बाएँ मुड़ी और 4 किमी चली। अन्त में, वो बाएँ मुड़ी और 3 किमी चली। शुरूआती बिन्दु के सन्दर्भ में दीपा किस दिशा में है ?
(अ) पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) पूर्व
(द) दक्षिण
उत्तर :-(स) पूर्व
47. बिन्दु D, बिन्दु R के पश्चिम में 7 मी की दूरी पर है। आनन्द, बिन्दु R से पूर्व दिशा में चलना प्रारम्भ करता है। 3 मी चलने के बाद वह दाईं ओर मुड़ गया, फिर 4 मी चलकर दोबारा दाईं ओर मुड़ गया। फिर 5 मी चलकर पुनः दाईं ओर मुड़ गया। फिर 4 मी चलकर वह बिन्दु पर रुक गया। बिन्दु D के सापेक्ष बिन्दु किस दिशा में है ?
(अ) दक्षिण
(ब) पश्चिम
(स) पूर्व
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) उत्तर
उत्तर :-(स) पूर्व