शिक्षण अधिगम की मूल प्रतिक्रियाएँ

1. शिक्षण का उद्देश्य होता है
(अ) विद्यार्थियों को ज्ञान उपलब्ध कराना
(ब) विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं करना
(स) विद्यार्थियों को बताना कि पढ़ने से कुछ प्राप्त नहीं होता
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

View Solution

2. शिक्षण की प्रक्रिया एक त्रिस्तरीय प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत आता है
(अ) छात्र
(ब) शिक्षक

(स) पाठ्यक्रम
(द) ये सभी
View Solution

3. ‘‘शिक्षण चार चरणों वाली प्रक्रिया है— योजना, निर्देशन, मापन तथा मूल्यांकन।’’ शिक्षण के सन्दर्भ में यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का है?
(अ) हफ तथा डंकन का
(ब) वाइगोत्स्की एवं पियाजे का
(स) हर्जबर्ग एवं साइमन का
(द) मॉस्लो एवं बर्टन का
View Solution

4. शिक्षा एक ऐसी क्रिया है, जो जीवनपर्यन्त चलती रहती है, इस प्रक्रिया के अन्तर्गत क्या-क्या आता है?
A. ज्ञान
B. कौशल

C. अनुभव
D. अभिवृत्ति

कूट:
(अ) A और B
(ब) B और C

(स) A और D
(द) A, B, C और D
View Solution

5. अधिगम व्यक्ति के दृष्टिकोण, सोच एवं व्यवहार में बदलाव लाता है, निम्न में से कौन-सा परिवर्तन अधिगम का परिणाम नहीं है?
(अ) मानसिक परिवर्तन
(ब) सामाजिक परिवर्तन

(स) शारीरिक परिवर्तन
(द) नैतिक परिवर्तन
View Solution

6. अध्यापन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी के ……… को उचित दिशा में प्रभावित करना अर्थात् उसके ……… को उचित दिशा में प्रभावी बनाना होता है।
(अ) व्यक्तित्व, ज्ञान
(ब) व्यवहार, अधिगम

(स) व्यक्तित्व, परीक्षाफल
(द) व्यवहार, विद्यालय
View Solution

7. शैक्षिक प्रक्रिया के तीन मुख्य बिन्दु होते हैं, जो शिक्षार्थियों के लिए बेहद महत्त्व के विषय है, वे हैं
(अ) उद्देश्य
(ब) अधिगम अनुभव क्रियाएँ
(स) विद्यार्थी का मूल्य निर्धारण करना
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

8. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अधिगमकर्ता से सम्बन्धित निम्नलिखित में से किन सिद्धान्तों का पालन किया जाता है?
A. व्यक्तिगत विभिन्नता का सिद्धान्त
B. छात्र केन्द्रिता का सिद्धान्त
C. सक्रिय सहयोग का सिद्धान्त
कूट:
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) केवल C
(द) A, B और C
View Solution

9. संसार का कोई भी व्यक्ति योग्यता, क्षमता तथा कुशलता में एक समान नहीं हो सकता यह अधिगम के किस सिद्धान्त को निरूपित करता है?
(अ) सक्रिय सहयोग लेने का सिद्धान्त
(ब) छात्र केन्द्रिता का सिद्धान्त
(स) व्यक्तिगत विभिन्नता का सिद्धान्त
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

10. शिक्षण विधियों तथा शिक्षण व्यूह रचनाओं में अन्तर होता है
(अ) पाठ्यवस्तु का
(ब) उद्देश्यों का
(स) प्रारूप का
(द) अधिनियमों का
View Solution

11. सूक्ष्म शिक्षण के सन्दर्भ में यह कथन ‘‘सूक्ष्म शिक्षण समस्त शिक्षण को लघु क्रियाओं में बाBटना है।’’ किस मनोवैज्ञानिक का है?
(अ) डी. एलन का
(ब) डी. पार्कर का

(स) सी. कर्टनर का
(द) हर्जबर्ग का
View Solution

12. सूक्ष्म शिक्षण किस सिद्धान्त पर बल देता है?
(अ) एकल कौशल प्रशिक्षण पर
(ब) द्विकौशल प्रशिक्षण पर
(स) बहुकौशल प्रशिक्षण पर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

13. निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल शिक्षण कौशल का उदाहरण है?
(अ) प्रश्न पूछना
(ब) विन्यास प्रेरणा
(स) पुनर्बलन
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

14. शिक्षण विधियों में ……… तथा ……… को महत्त्व दिया जाता है।
(अ) कार्य, प्रस्तुतीकरण
(ब) रणनीति, प्रयोग

(स) उद्देश्य, महत्त्व
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

15. शिक्षण व्यूह रचना का अर्थ है?
(अ) शिक्षा की रणनीति का निर्माण एवं उसका प्रयोग
(ब) शिक्षण का तरीका
(स) अध्यापक को स्वयं में अपने व्यवहार को सुधारना
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

16. शिक्षण अधिगम के अन्तर्गत शिक्षक का प्रमुख कार्य है
(अ) बालक को सीखने के लिए अभिप्रेरित करना
(ब) बालक को पढ़ाना
(स) बालक को खेलने से रोककर उसे अध्ययन में लगाना
(द) बालक को केवल पाठ्य-पुस्तक से पढ़ने के लिए प्रेरित करना
View Solution

17. कैलर योजना, अभिक्रमित अनुदेशन तथा खेल विधि शिक्षण विधि के किस प्रकार के अन्तर्गत आता है?
(अ) शिक्षक नियन्त्रित अनुदेशन
(ब) छात्र नियन्त्रित अनुदेशन
(स) 1 और 2 दोनों
(द) समूह नियन्त्रित अनुदेशन
View Solution

18. प्रश्नोत्तर विधि, अन्वेषण विधि, सामूहिक वाद-विवाद विधि शिक्षण विधि के किस अंग का भाग है?
(अ) शिक्षक व छात्र नियन्त्रित अनुदेशन
(ब) समूह नियन्त्रित अनुदेशन
(स) छात्र नियन्त्रित अनुदेशन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

19. किण्डर गार्टन प्रणाली के तहत बच्चों को किस प्रकार से सिखाने पर बल दिया जाता है?
(अ) खेल के माध्यम से
(ब) कक्षा-अध्ययन के माध्यम से
(स) निजी ट्यूशन के माध्यम से
(द) स्वयं करके सीखने के माध्यम से
View Solution

20. प्रोजेक्ट-परियोजना विधि का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) किल पैट्रिक ने
(ब) जेम्स मील ने

(स) डाल्टन ने
(द) एण्डरसन ने
View Solution

21. निम्नलिखित विशेषताओं में कौन-सी डाल्टन शिक्षा विधि की विशेषता है?
(अ) शिक्षा का स्वरूप व्यक्तिगत भिन्नता पर आधारित होना
(ब) स्वयं करके अनुभव के माध्यम से सीखने पर बल
(स) एक निश्चित समय में निश्चित कार्य करने पर बल
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

22. अध्यापक को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि बच्चों को कैसे पढ़ाना है, बच्चे किस आयु में सीखते हैं शिक्षा की कौन-सी विधि इस विचारधारा का पोषण करती है?
(अ) पेस्तालॉजी विधि
(ब) डाल्टन विधि

(स) मॉCटेसरी विधि
(द) किण्डर गार्टन विधि
View Solution

23. अध्यापन-अधिगम की प्रक्रिया को सरल व प्रभावशाली बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के शिक्षण सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है वे हैं
(अ) केवल दृश्य सामग्री
(ब) केवल श्रव्य सहायक सामग्री
(स) केवल दृश्य-श्रव्य सामग्री
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

24. बालकों के सन्दर्भ में वास्तविक पदार्थ का अर्थ होता है
(अ) वैसी वस्तुएँ जिन्हें बालक केवल देखकर अनुभव प्राप्त कर सकता है
(ब) वैसी वस्तुएँ जिन्हें बालक स्पर्श कर (छूकर) अनुभव प्राप्त कर सकता है
(स) 1 और 2 दोनों
(द) बालकों के लिए वास्तविक पदार्थ एक कल्पना है
View Solution

25. दृश्य सामग्री बालकों को सिखाने की एक वैज्ञानिक विधि है। नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन एक दृश्य सामग्री का अंग नहीं है?
(अ) नमूना
(ब) चित्र

(स) रेखाचित्र
(द) रेडियो
View Solution

26. कक्षा अध्यापन में दृश्य साधन के रूप में किसका सर्वाधिक प्रयोग होता है?
(अ) ग्राफ
(ब) चार्ट

(स) ब्लैकबोर्ड
(द)रेखाचित्र
View Solution

27. कौन-सी शिक्षण सहायक सामग्री बच्चों के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र होनी चाहिए?
(अ) बुलेटिन-बोर्ड
(ब) चार्ट

(स) ब्लैकबोर्ड
(द) रेखाचित्र
View Solution

28. एपिडियास्कोप उपकरण का उपयोग निम्नलिखित में से किसके लिए किया जाता है?
(अ) वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने के लिए
(ब) किसी अपारदर्शी वस्तु को स्क्रीन पर प्रक्षेपित करने के लिए
(स) किसी वस्तु की नकल उतारने के लिए
(द) किसी वस्तु को बड़ा दिखाने के लिए
View Solution

29. किस शिक्षण सहायक सामग्री से छात्रों को उच्च कोटि का पुनर्बलन प्राप्त हो सकता है?
(अ) कम्प्यूटर
(ब) चार्ट

(स) रेडियो
(द) टेलीविजन
View Solution

30. एक शिक्षक अपने लोकतान्त्रिक स्वभाव के कारण विद्यार्थियों को पूरी कक्षा में कहीं भी बैठने की अनुमति देता है। कुछ शिक्षार्थी एक साथ बैठते हैं और चर्चा करते हैं या सामूहिक पठन करते हैं। कुछ चुपचाप बैठकर अपने-आप पढ़ते हैं। एक अभिभावक को यह पसन्द नहीं आता है। इस स्थिति से निपटने का निम्न में से कौन-सा तरीका सबसे बेहतर हो सकता है? 
(अ) अध्यापक को प्रधानाचार्य से विद्यार्थियों की शिकायत करनी चाहिए
(ब) अध्यापक को प्रधानाचार्य से अनुरोध करना चाहिए कि वे उनके बच्चे का अनुभाग बदल दें
(स) अभिभावकों को शिक्षक पर विश्वास व्यक्त करना चाहिए और शिक्षक के साथ समस्या पर चर्चा करनी चाहिए
(द) अभिभावकों को उस विद्यालय से अपने बच्चे को निकाल लेना चाहिए
View Solution

31. एक शिक्षिका पाठ्य-वस्तु और फल-सब्जियों के कुछ चित्रों का प्रयोग करती है और अपने विद्यार्थियों से चर्च करती है। विद्यार्थी इस जानकारी को अपने पूर्व ज्ञान से जोड़ते हैं और पोषण की संकल्पना को सीखते हैं। यह उपागम ……… पर आधारित है।
(अ) ज्ञान के निर्माण
(ब) अधिगम के शास्त्रीय अनुबन्धन
(स) पुनर्बलन के सिद्धान्त
(द) अधिगम के सक्रिय अनुबन्धन
View Solution

32. बीजों का अंकुरण संकल्पना के शिक्षण की सबसे प्रभावी पद्धति है?
(अ) विस्तृत व्याख्या करना
(ब) विद्यार्थियों द्वारा पौधे के बीज बोना और उसके अंकुरण के चरणों का अवलोकन करना
(स) श्याम पट्ट पर चित्र बनाना और वर्णन करना
(द) बीज की वृद्धि के चित्र दिखाना
View Solution

33. निम्नलिखित में से अन्त:विषयी अनुदेशन का सर्वोत्कृष्ट लाभ यह है कि
(अ) विद्यार्थियों को सीखे गए नए ज्ञान को बहु-सन्दर्भों में अनुप्रयोग करने और सामान्यीकृत करने के अवसर दिए जाते हैं।
(ब) प्रकरणों की विविधता, जिन्हें परम्परागत पाठ्यचर्या से सम्बोधित किए जाने की आवश्यकता है, से शिक्षकों के अभिभूत होने की कम सम्भावना होती है।
(स) विद्यार्थियों में विभिन्न विषय-क्षेत्रों के विशेष प्रकरणों के प्रति नापसन्दगी विकसित होने की कम सम्भावना होती है।
(द) पाठ-योजना बनाने और गतिविधियों में शिक्षकों को अधिक लचीलेपन की अनुमति होती है।
View Solution

34. बच्चों द्वारा की जाने वाली त्रुटियों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 
(अ) एक शिक्षक को प्रत्येक त्रुटि पर ध्यान नहीं देना चाहिए अन्यथा पाठ्यक्रम पूरा नहीं होगा
(ब) प्रत्येक त्रुटि को सुधारने में बहुत अधिक समय लगेगा तथा एक शिक्षक के लिए थकाने वाला होगा
(स) स्वयं बच्चों द्वारा त्रुटियों को सुधारा जा सकता है इसलिए शिक्षक को उन्हें तुरन्त ही नहीं सुधारना चाहिए
(द) यदि एक शिक्षक कक्षा-कक्ष में सभी बच्चों की त्रुटियों को सुधारने योग्य नहीं है तो यह संकेत करता है कि शिक्षक-शिक्षा की व्यवस्था असफल है
View Solution

35. बच्चों में सीखने और सुनने के लिए अधिगम-योग्य वातावरण के लिए निम्नलिखित में से कौन उपयुक्त है?
(अ) शिक्षार्थियों को यह छूट देना कि क्या सीखना है और कैसे सीखना है
(ब) एक लम्बे समय के लिए निष्क्रिय रूप से सुनना
(स) निरन्तर गृहकार्य देते रहना
(द) सीखने वाले द्वारा व्यक्तिगत कार्य करना
View Solution

36. यदि एक विद्यार्थी विद्यालय में लगातार निम्नतर श्रेणी प्राप्त करता है, तो उसके आ अभिभावक को उसकी सहायता हेतु परामर्श दिया जा सकता है कि 
(अ) वह अध्यापकों की घनिष्ठ संगति में कार्य करे
(ब) मोबाइल फोन, चलचित्र, कॉमिक्स, खेल हेतु अतिरिक्त काल पर रोक लगाएँ
(स) जो भली-भाँति शिक्षा नहीं ले पाए उनकी जीवन-सम्बन्धी कठिनाइयों का वर्णन करें
(द) घर पर उसको परिश्रमपूर्वक कार्य करने पर बल दें
View Solution

37. बहुशिक्षण-शास्त्रीय तकनीकें, वर्गीकृत अधिगम सामग्री, बहु-आकलन तकनीकें तथा परिवर्तनीय जटिलता एवं सामग्री का स्वरूप निम्नलिखित में से किससे सम्बद्ध हैं?
(अ) सार्वभौमिक अभिगम प्रारूप
(ब) उपचारात्मक शिक्षण
(स) विभेदित अनुदेशन
(द) पारस्परिक शिक्षण
View Solution

38. एक अध्यापक उस बच्चे के साथ परामर्श करते हैं, जिसकी निष्पत्यात्मक प्रगति एक दुर्घटना के पश्चात् अनुकूल नहीं है। निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया विद्यालय में परामर्श के लिए सबसे बेहतर हो सकती है?
(अ) यह एक उपशासक उपाय है, ताकि लोग अपने को आरामदायक महसूस कर सकें
(ब) वह अपने विचारों द्वारा खोज करने हेतु लोगों में आत्मविश्वास का निर्माण करता है
(स) विद्यार्थियों को भविष्य के विकल्पों को चुनने हेतु यह एक अच्छा सम्भावित परामर्श है
(द) इस कार्य को केवल अनुभवी कुशल व्यावसायिक विशेषज्ञ से कराया जा सकता है
View Solution

39. एक शिक्षिका पाठ को पूर्वपठित पाठ से जोड़ते हुए बच्चों को सारांश लिखना सिखा रही है। वह क्या कर रही है?
(अ) वह बच्चों को पाठ समझने की स्वशैली विकसित करने में सहायता कर रही है।
(ब) वह बच्चों को सम्पूर्ण पाठ्य-वस्तु को पूर्णरूप से न पढ़ने की आवश्यकता का संकेत दे रही है।
(स) वह आकलन के दृष्टिकोण से पाठ्य-वस्तु के महत्त्व को पुनर्बलित कर रही है।
(द) वह विद्यार्थियों को सामर्थ्यात्मक स्मरण करने को प्रेरित कर रही है।
View Solution

40. सिद्धान्त चित्र ……… के द्वारा नवीन अवधारणों की समझ बढ़ाते हैं।
(अ) विषय क्षेत्रों के बीच ज्ञान के स्थानान्तरण
(ब) विशिष्ट विवरण पर एकाग्रता केन्द्रित करने
(स) अध्ययन के लिए शैक्षणिक विषय-वस्तु की प्राथमिकता तय करने
(द) तर्कपूर्ण ढंग से सूचनाओं को व्यवस्थित करने की योग्यता बढ़ाने
View Solution

41. एक प्रभावशाली अध्यापिका होने के लिए यह महत्त्वपूर्ण है
(अ) पुस्तक से उत्तरों को लिखाने पर बल देना
(ब) समूह गतिविधियों के बजाय वैयक्तिक अधिगम पर ध्यान देना
(स) विद्यार्थियों के द्वारा प्रश्न पूछने के कारण उत्पन्न व्यवधान की अनदेखी करना
(द) प्रत्येक बच्चे के सम्पर्क में रहना
View Solution

42. बच्चों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए अध्यापकों को एक अच्छे कक्षायी परिवेश का सृजन करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के अधिगम परिवेश का सृजन करने के लिए नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा नहीं है? 
(अ) बच्चे के प्रयासों को स्वीकृति
(ब) अध्यापकों के अनुसार कार्य करना
(स) बच्चे को स्वीकार करना
(द) अध्यापक का सकारात्मक रुख
View Solution

43. अधिगम अनुभवों को इस प्रकार से आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे अधिगम को सार्थक बनाया जा सके। नीचे दिए गए अधिगम अनुभवों में से कौन-सा बच्चों के लिए सार्थक अधिगम को सुगम नहीं बनाता है?
(अ) विषय-वस्तु की केवल याद करने के आधार पर पुनरावृत्ति
(ब) विषय-वस्तु पर प्रश्न बनाना
(स) प्रकरण पर परिचर्चा और वाद-विवाद
(द) प्रकरण पर प्रस्तुतीकरण
View Solution

44. सुरेश सामान्य रूप से एक शान्त कमरे में अकेले पढ़ना चाहता है, जबकि मदन एक समूह में अपने मित्रों के साथ पढ़ना चाहता है। यह उनके ……… में विभिन्नता के कारण है। 
(अ) अभिक्षमता
(ब) अधिगम शैली

(स) परावर्तकता-स्तर
(द) मूल्यों
View Solution

45. जटिल परिस्थिति को संसाधित करने में शिक्षक बच्चों की सहायता कर सकता है
(अ) प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर और सबसे पहले कार्य पूरा करने वाले बच्चे को पुरस्कार देकर
(ब) कोई भी सहायता न देकर, जिससे बच्चे अपने आप निर्वाह करना सीखें
(स) उस पर एक भाषण देकर
(द) कार्य को छोटे हिस्सों में बाँटने के बाद निर्देश लिखकर
View Solution

46. अपने चिन्तन में अवधारणात्मक परिवर्तन लाने हेतु शिक्षार्थियों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षक को 
(अ) उन बच्चों को पुरस्कार देना चाहिए जिन्होंने अपने चिन्तन में परिवर्तित किया है
(ब) बच्चों को स्वयं चिन्तन करने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और उनसे कहना चाहिए कि वे शिक्षिका को सुनें और उसका अनुपालन करें
(स) व्याख्यान के रूप में व्याख्या प्रस्तुत करनी चाहिए
(द) स्पष्ट और आश्वस्त करने वाली व्याख्या देनी चाहिए तथा शिक्षार्थियों के साथ चर्चा करनी चाहिए
View Solution

47. किसी प्रारम्भिक कक्षा में प्रभावशाली शिक्षक का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्प्रेरित करना होगा 
(अ) रटकर याद करने के लिए जिससे वे प्रत्यास्मरण करने में अच्छे बनें
(ब) दण्डात्मक उपायों का प्रयोग करके जिससे वे शिक्षक का सम्मान करें
(स) ऐसे काम करने के लिए जिससे परीक्षा के अन्त में वे अच्छे अंक पा सकें
(द) सीखने के लिए जिससे वे जिज्ञासु बनें और सीखने के लिए ही सीखना पसन्द करें
View Solution

48. विद्यार्थियों में सम्प्रत्यात्मक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे प्रभावी है?
(अ) यदि करने के लिए कहकर विद्यार्थियों के गलत विचारों को सही विचारों में बदलना।
(ब) विद्यार्थियों को बहुत-से उदाहरण देना और उन्हें तर्कशक्ति का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।
(स) जब तक विद्यार्थियों में वांछित सम्प्रत्यात्मक परिवर्तन न हो जाए, तब तक दण्ड का उपयोग करना।
(द) पुराने प्रत्ययों से किसी सन्दर्भ के बिना नए प्रत्ययों को अपने आप समझा जाना चाहिए।
View Solution

49. निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों में अधिगम में सुधार करने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है?
(अ) शिक्षण को वास्तविक जीवन स्थितियों पर बच्चों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में मदद करनी चाहिए।
(ब) नियमित मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
(स) शिक्षक को विभिन्न उदाहरणों और चित्रों का उपयोग करके विषय की व्याख्या करनी चाहिए।
(द) कक्षा में सभी प्रकार की शिक्षण सामग्री होनी चाहिए।
View Solution

50. एक शिक्षक को चाहिए कि
(अ) यह सम्प्रेषित करे कि वह कक्षा-कक्ष में सभी संस्कृतियों का सम्मान करता है एवं महत्त्व देता है।
(ब) यह विद्यार्थियों के बीच तुलना को अधिकतम करे।
(स) वह विशेष संस्कृतियों/समुदाय के बच्चों को बढ़ावा दे।
(द) वह विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक विभिन्नताओं तथा विविधता की अनदेखी करे।
View Solution

51. वे विधियाँ, जिनके प्रयोग में विद्यार्थियों की स्व पहल व प्रयास शामिल हैं, निम्न में से किसका उदाहरण हैं? 
(अ) परम्परागत विधि का
(ब) अन्तर्वैयक्तिक बुद्धि का
(स) निगमनात्मक विधि का
(द) अधिगमकर्ता केन्द्रित विधि का
View Solution

52. अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों के द्वाराबनाए गए ‘सहजानुभूत सिद्धान्तों’ के सन्दर्भ में एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
(अ) बच्चों के इन सिद्धान्तों को अनदेखा करना चाहिए
(ब) बच्चों को दण्डित करना चाहिए
(स) बार-बार याद करने के द्वारा एक सही सिद्धान्त से ‘बदल’ देना चाहिए
(द) प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धान्तों को चुनौती देनी चाहिए
View Solution

53. शिक्षक बच्चों की जटिल अवधारणाओं की समझ को किस प्रकार सहज कर सकते हैं?
(अ) एक व्याख्यान देकर
(ब) प्रतियोगितात्मक अवसरों की व्यवस्था करके
(स) बार-बार यान्त्रिक अभ्यास के द्वारा
(द) अन्वेषण एवं परिचर्चा के लिए अवसर उपलब्ध करके
View Solution

54. निम्न में से अध्यापन-अधिगम का सबसे प्रभावशाली माध्यम कौन-सा है?
(अ) बिना विश्लेषण के अवलोकन करना
(ब) अनुकरण/नकल और दोहराना
(स) विषय-वस्तु को यन्त्रवत् याद करना
(द) संकल्पनाओं के बीच सम्बन्ध खोजना
View Solution

55. ……… में एक अध्यापिका और 2-4 विद्यार्थी एक सहयोगिक गुट बनाते हैं और एक-एक करके लेखांश पर संवाद को आगे बढ़ाते हैं। 
(अ) क्रमबद्ध अनुदेशन
(ब) अन्योन्य शिक्षण

(स) खोजी-अधिगम
(द) पाड़
View Solution

56. किसी सम्प्रत्यय को पढ़ाने के लिए एक अध्यापिका विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करती है और उसके बाद विद्यार्थियों को उन उदाहरणों द्वारा एकत्रित जानकारी के आधार पर नियम निर्धारित करने को कहती है। इस क्रिया में अध्यापिका किस अभिगम का उपयोग कर रही है?
(अ) अनुकरणात्मक
(ब) निगमनात्मक

(स) आगमनात्मक
(द) प्रतिस्पर्धात्मक
View Solution

57. निम्न में से कौन-सा एक संरचनावादी कक्षा का अभिलक्षण है? 
(अ) कक्षा में बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाता है।
(ब) कक्षा-कक्ष में बच्चों के पिछले अनुभवों का उपयोग नए ज्ञान की रचना के लिए किया जाता है।
(स) पाठ्य-पुस्तक को यन्त्रवत् याद करने पर अत्यधिक महत्त्व दिया जाता है।
(द) अधिगम प्रक्रिया में अधिगमकर्ता निष्क्रिय होते हैं।
View Solution

58. प्रारम्भिक कक्षाओं में, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण बेहतर है? 
(अ) करके सीखना
(ब) बिना समझे नकल करना
(स) रटकर याद रखना
(द) निष्क्रिय रूप से सुनना
View Solution

59. निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षणिक पद्धतियाँ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान नहीं देती हैं?
(अ) छात्रों के लिए अनुभवात्मक शिक्षा
(ब) परीक्षा केन्द्रित कठोर शिक्षण रणनीतियाँ
(स) पाठ्यचर्या नियोजन में नवाचार
(द) आवश्यकता के अनुसार पाठ्यचर्या अनुकूलन
View Solution

60. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है?
(अ) एक पैर पर सन्तुलन करना
(ब) किताब के पन्ने पलटना
(स) एक मटर को अँगुलियों से दबाना
(द) पेंसिल पकड़ना
View Solution

61. एक शिक्षक को ऐसी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए जो ……… को बढ़ावा दे। 
(अ) निराशा
(ब) मात्र रटन

(स) अपसारी सोच
(द) अभिसारी उत्तर
View Solution

62. अर्थपूर्ण अधिगम को सुसाध्य करने के लिए एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?
(अ) विषय-वस्तु को रटने पर बढ़ावा देना चाहिए।
(ब) छात्रों के बीच सहयोग को हतोत्साहित करना चाहिए।
(स) छात्रों के बीच प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहित करना चाहिए।
(द) संप्रत्ययों की समझ को महत्त्व देना चाहिए।
View Solution

63. निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति कक्षा में व्यक्तिगत मतभेदों को पूरा करने के लिए प्रभावी नहीं है? 
(अ) विविध शैक्षिणिक मतभेदों का प्रयोग करें
(ब) मतभेदों को पहचानें और सम्मान करें
(स) छात्रों में कमियों को पहचानें और उन्हें ठीक करें
(द) अपने मौखिक और गैर-मौखिक संचार पर विचार करें
View Solution

64. निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है?
(अ) दौड़ना
(ब) घसीटकर लिखना

(स) कूदना
(द) चलना

View Solution

65. अभिकथन (A) एक शिक्षक को छात्रों के बीच समस्या-समाधान रणनीतियों के विकास की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।
तर्क (R) समस्या-समाधान की रणनीतियाँ, अधिगम में सुधार करती हैं और समालोचनात्मक चिन्तन को बढ़ाती है।
कूट:
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(स) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
View Solution

66. बैठने की व्यवस्था में लचीलापन अधिगमकर्ताओं का समूह मे कार्य करना किस कक्षा-कक्ष की विशेषताएँ हैं?
(अ) शिक्षक केन्द्रीय कक्षा-कक्ष
(ब) व्यवहारवादी कक्षा-कक्ष
(स) सामाजिक-संरचनावादी कक्षा-कक्ष
(द) पाठ्य-पुस्तक केन्द्रीय कक्षा-कक्ष
View Solution

67. सार्थक सीखने के लिए निम्न में से क्या महत्त्वपूर्ण है?
(अ) बच्चों के विचारों और अनुभवों को जगह देना
(ब) जानकारी को पृथक़ खण्डो में प्रस्तुत करना
(स) ऐसे उदाहरण देना जो विद्यार्थी के सामाजिक सन्दर्भ से सम्बन्धित नहीं है
(द) कक्षा में प्रतिस्पर्द्धी संस्कृति का विकास करना
View Solution

68. निम्नलिखित में से पाड़ का सही उदाहरण क्या है? 
(अ) सवालों के जवाब बताना
(ब) उद्धीपन-प्रतिक्रिया के अनुकूलन को संक्रिया करना
(स) संकेत एवं इशारे देना
(द) भौतिक पुरस्कार देना
View Solution

69. आप एक अध्यापक हैं जो विश्वास करता है कि ‘‘बच्चे विभिन्न गतियों और अलग-अलग तरीकों से सीखते हैं।’’ आप अपनी कक्षा में ऐसी आकलन योजना करेंगे जो
(अ) सभी विद्यार्थियों के लिए समान हो।
(ब) आकलन के अलग-अलग तरीकों पर आधारित हो।
(स) केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को सम्मलित करे।
(द) बच्चे के सीखने के तरीकों से सम्बन्धित न हो।
View Solution

70. विद्यार्थियों में संकल्पनात्मक समझ को सुसाध्य करने हेतु, एक अध्यापिका को:
(अ) संकल्पों के वार्तालाप उदाहरण और गैर-उदाहरण को सम्मिलित नहीं करना चाहिए।
(ब) छात्रों को केवल यन्त्रवत् रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
(स) जो प्रस्तुत किया गया है और जो पहले से ही ज्ञात है, उन दोनों में सम्बन्ध स्थापित करने के अवसर प्रदान करने चाहिए।
(द) अध्यापन की व्याख्यान विधि पर ही सीमित रहना चाहिए।
View Solution

71. प्राथमिक कक्षाओं में संकल्प अध्यापन हेतु, विषय-वस्तु को प्रस्तुत करने का कौन-सा क्रम सर्वाधिक उपयुक्त है?
(अ) मूर्त सामग्री, चित्र, संकेत
(ब) चित्र, संकेत, मूर्त सामग्री
(स) संकेत, मूर्त सामग्री, चित्र
(द) संकेत, चित्र, मूर्त सामग्री
View Solution

72. अधिगम प्रक्रिया को सुसाध्य करने के लिए, एक अध्यापिका को ऐसे तरीके उपयोग करने चाहिए
(अ) जो विद्यार्थियों के बीच प्रतिद्वंद्विता रूपी संस्कृति पैदा करें।
(ब) जिसमें संकल्पों का प्रगतिकरण जटिलता से सरलता की ओर हो।
(स) जो विभिन्न संकल्पों के बीच सम्बन्ध खोजने को महत्त्व दें।
(द) जो अपसारी चिन्तन को प्राथमिकता दें।
View Solution

73. बच्चों के अधिगम पर कक्षा के वातावरण का काफी प्रभाव पड़ता है। प्रवीणती अभिमुखी अधिगम (वह अधिगम जो समझाने पर जोर दे) संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, कक्षा का वातावरण किस तरह का होना चाहिए?
(अ) अध्यापक प्रधान
(ब) प्रदर्शन अभिमुखी।
(स) स्पर्द्धात्मक एवं व्यक्तिपरक
(द) सहकारात्मक एवं सहयोगात्मक
View Solution

74. अधिगम प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(अ) अधिगम एक निरन्तर प्रक्रिया है।
(ब) अधिगम प्रक्रिया में त्रुटियाँ और गलतियाँ अप्रासंगिक है।
(स) अधिगम चक्रिय रूप से होता है, अनुरेखीय रूप से नहीं।
(द) अधिगम व्यक्तिगत एवं पर्यावणीय कारकों पर आधारित है।
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 15 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top