परिवार एवं मित्र

1. परिवार क्या है?
(अ) एक समूह
(ब)एक समुदाय

(स) एक सामाजिक संस्था
(द) एक भीड़

2. समाजशास्त्रियों के अनुसार परिवार में
(अ) पति-पत्नी और बच्चों का होना अनिवार्य है
(ब) माता-पिता और पति-पत्नी का होना अनिवार्य है
(स) माता-पिता और बच्चों का होना अनिवार्य है
(द) उपरोक्त सभी
3. सामाजिक जीवन की प्रारम्भिक पाठशाला किसे कहा जा सकता है?
(अ) परिवार
(ब) गाँव

(स) विद्यालय
(द)इनमें से कोई नहीं

4. किसने परिवार के कार्यों का वर्गीकरण आवश्यक और अनावश्यक रूप में किया?
(अ) मैकाइवर
(ब) लुण्डबर्ग

(स) ऑगबर्न
(द) निमकॉफ

5. परिवार के मुख्य शारीरिक कार्य हैं
(अ) पालन-पोषण
(ब) भोजन

(स) शारीरिक सुरक्षा
(द) ये सभी

6. परिवार की सामान्य विशेषता है
(अ) विवाह सम्बन्ध
(ब) सामान्य निवास

(स) वंशवाद
(द) ये सभी

7. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त परिवार का एक गुण नहीं है?
(अ) आलस्य का अभाव
(ब) कृषि व्यवस्था के लिए उपयुक्त
(स) श्रम विभाजन की सुविधा
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. एकल परिवार के तीव्र प्रचलन के लिए क्या उत्तरदायी है?
(अ) महँगाई
(ब) जनसंख्या
(स) कलह की सम्भावना
(द) उपरोक्त सभी
9. भारतीय परिवार का स्वरूप है
(अ) मातृसत्तात्मक
(ब) पितृसत्तात्मक

(स) मातृस्थानीय
(द)इनमें से कोई नहीं

10. निम्नलिखित में से कौन-सा परिवार समरक्त सम्बन्धी परिवार का उदाहरण है?
(अ) एकल परिवार
(ब) वैवाहिक परिवार

(स) संयुक्त परिवार
(द) ये सभी

11. किस प्रकार के परिवार में विवाहित युगल स्त्री के परिवार के साथ निवास करते हैं?
(अ) पितृस्थान
(ब) मातृस्थान

(स) वैवाहिक
(द)एकल

12. निम्नलिखित में से किस परिवार को अभिविन्यास परिवार भी कहा जाता है?
(अ) समरक्त
(ब) वैवाहिक

(स) पितृस्थान
(द) मातृस्थान

13. समरक्त सम्बन्ध का उदाहरण किस प्रकार के परिवार में परिलक्षित होता है?
(अ) एकल
(ब) संयुक्त
(स) 1 और 2 दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
14. बालकों का समाजीकरण सर्वप्रथम किसके द्वारा होता है?
(अ) परिवार के द्वारा
(ब) मित्रों के द्वारा

(स) शिक्षा के द्वारा
(द) रिश्तेदारों के द्वारा

15. निम्नलिखित में से कौन-सी मित्रता सर्वोत्तम है?
(अ) आनन्द की मित्रता
(ब) उपयोगिता की मित्रता
(स) अच्छाई की मित्रता
(द) उपरोक्त सभी
16. अरस्तू द्वारा मित्रता के वर्गीकरण में क्या सम्मिलित है?
(अ) उपयोगिता की मित्रता
(ब) आनन्द की मित्रता
(स) अच्छाई की मित्रता
(द) उपरोक्त सभी
17. रिश्ते का क्या आधार होता है?
(अ) रक्त
(ब) विवाह

(स) भावनाएँ
(द) ये सभी

18. समरक्त सम्बन्ध में सम्बन्ध का आधार क्या होता है?
(अ) रक्त
(ब) विवाह
(स) 1 और 2 दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
19. खेल-कूद भावनात्मक रूप से कमजोर बच्चों के लिए क्या कार्य करता है?
(अ) रचनात्मक प्रवृत्तियाँ
(ब) कल्पनाशक्ति
(स) थेरेपी
(द) उपरोक्त सभी
20. खेल-कूद बच्चों के …… विकास में सहायक होता है।
(अ) ज्ञानात्मक
(ब) सामाजिक

(स) शारीरिक
(द) ये सभी

21. ‘‘परिवार एक इकाई होता है, जिसमें माँ, पिता और उनके दो बच्चे होते हैं।’’ यह
(अ) सही नहीं है, क्योंकि इस कथन में यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चे जैविक होते हैं।
(ब) सही नहीं है, क्योंकि परिवार कई प्रकार के होते हैं तथा परिवार का केवल एक ही प्रकार में वर्गीकरण नहीं किया जा सकता।
(स) सत्य है, क्योंकि यह किसी आदर्श परिवार का आकार है।
(द) सत्य है, क्योंकि सभी भारतीय परिवार इसी प्रकार के होते हैं।
22. कक्षा घ्घ्घ् के छात्रों को रमा ने सिखाया कि पिता, माँ और उनके बच्चे एकल परिवार का गठन करते हैं और यदि दादा-दादी एवं अन्य रिश्तेदार साथ रहते हैं, तो यह एक विस्तारित परिवार है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
(अ) परिवार की अवधारणा को इसी तरह सिखाया जाना चाहिए।
(ब) परिवार की परिभाषा गलत है।
(स) रमा अपने छात्रों के प्रति असंवेदनशील है।
(द) शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण समावेशी नहीं है।
23. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्तमान पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के छ: मुख्य थीमों में से एक नहीं है?
(अ) काम और खेल
(ब) भोजन
(स) आवास
(द) हम चीजें वैâसे बनाते हैं?
24. रीता अपने नौकरी वाले माता, पिता, छोटे भाई, दादा, दादी, चाचा एवं उनके परिवार के साथ रहती है। इस प्रकार की परिवार व्यवस्था को कहते हैं
(अ) पितृवंश परिवार, जिसमें रीता के पिता मुखिया हैं।
(ब) मातृवंश परिवार, जिसमें रीता की माता मुखिया हैं।
(स) संयुक्त परिवार, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते हैं।
(द) एकल परिवार, जिसमें उसके माता-पिता दोनों काम करते हैं।
25. निम्न में से कौन सामाजिक-सांस्कृतिक वातावरण का उदाहरण है?
(अ) जल
(ब) स्मारक

(स) समुदाय
(द) जंगल

26. ई. वी. एस. पाठ्यचर्या में परिवार एवं मित्र क्या हैं?
(अ) थीम
(ब) विषय-वस्तु

(स) उप-थीम
(द) पाठ्यक्रम

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

error: Content is protected !!
Scroll to Top