1. भारतीय संविधान में पहला संशोधन किस वर्ष किया गया था?
(1) 1948
(2) 1951
(3) 1950
(4) 1947
2. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी किसी राज्य और उससे सम्बंधित कला शैली को दर्शाती है?
(1) पंजाब – मोहिनीअट्टम
(2) उत्तर प्रदेश – कथक
(3) तमिलनाडु – ओडिसी
(4) असम – कथकली
3. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में, भारत में स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार को कम किया जाता है?
(1) राज्य का आपातकाल
(2) महामारी आपातकाल
(3) राष्ट्रीय आपातकाल
(4) वित्तीय आपातकाल
4. उस्ताद अमजद अली खान किस वाद्ययंत्र के लिए जाने जाते हैं?
(1) सरोद
(2) वायलिन
(3) तबला
(4) वीणा
5. यमुना नदी निम्नलिखित में से किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(1) हरियाणा
(2) उत्तर प्रदेश
(3) गुजरात
(4) उत्तराखण्ड
6. बैंकों में जमा राशि के अधिकतर हिस्से का उपयोग किसलिए किया जाता है?
(1) ब्याज
(2) गारंटी
(3) ऋण
(4) संपार्श्विक
7. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में, ‘सरहदी गाँधी’ के नाम से किसे जाना जाता था?
(1) मगफूर अहमद अजाजी
(2) उधम सिंह
(3) अशफाकुल्ला खान
(4) खान अब्दुल गफ्फार खान
8. निम्नलिखित में से कौन-सा श्रम गहन उद्योग है?
(1) गेहूँ
(2) दलहन
(3) चाय
(4) मक्का
9. गिरमिटिया मजदूर कौन होते हैं?
(1) वह बंधुआ मजदूर, जो नए देश की यात्रा का भाड़ा चुकाने के लिए मजदूरी करता है।
(2) अफ्रीकी गुलाम
(3) बाजार से खरीदा गया श्रमिक
(4) अवैतनिक मजदूर
10. आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 किसे प्रदान किया गया?
(1) शिखर धवन
(2) के. एल. राहुल
(3) हार्दिक पंड्या
(4) ऋषभ पंत
11. जब बल दो सतहों के बीच सापेक्ष गति का प्रतिरोध करता है, तो इसे क्या कहा जाता है।
(1) प्रतिरोध
(2) प्रेरण
(3) संवहन
(4) घर्षण
12. राष्ट्रीय स्क्वैश 2018 महिला एकल खिताब किसने जीता?
(1) भुवनेश कुमारी
(2) जोशना चिनप्पा
(3) दीपिका पल्लीकल
(4) उर्वशी जोशी
13. निम्न में कौनसी पूर्वी पर्वत श्रृंखला के रूप में जानी जाती है?
(1) अरावली
(2) काराकोरम
(3) शिवालिक
(4) पटकाई पहाड़ियाँ
14. जलमिश्रित ऐसीटिक अम्ल आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है?
(1) ओलियम
(2) फिटकरी
(3) नीला विट्रियल
(4) सिरका
15. भारत के संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं?
(1) 11
(2) 14
(3) 12
(4) 13
16. भारत में तृतीयक क्षेत्र के बढ़ते महत्व के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(1) सेवा प्रदाता उद्योगों का विकास
(2) सूचना और प्रौद्योगिकी का विकास
(3) प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि
(4) ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक जागरुकता का विकास
17. प्रकाश के उद्दीपन के कारण पौधों में होने वाली गति क्या कहलाती है?
(1) प्रकाशानुवर्तन
(2) श्वसन
(3) गुरुत्वानुवर्तन
(4) गुरुत्वीय अनुचलन
18. ‘‘दुनिया के मजदूर एकजुट हों’’ का नारा किससे सम्बंधित था?
(1) अमेरिकी क्रांति
(2) रूसी क्रांति
(3) जापानी क्रांति
(4) फ्रेंच क्रांति
19. किस प्रकार का सूक्ष्म जीव टाइफाइड का कारण बनता है?
(1) कवक
(2) जीवाणु
(3) प्रोटोजोआ
(4) वाइरस
20. आर. के. लक्ष्मण किस कला के लिए जाने जाते हैं?
(1) शास्त्रीय संगीत
(2) भित्ति चित्र
(3) कार्टून
(4) फिल्म
21. किसी राजकोषीय वर्ष में सरकार की सभी प्राप्तियों और व्यय का वार्षिक लेखा-जोखा क्या कहलाता है?
(1) राजस्व
(2) पूँजी
(3) कर
(4) बजट
22. नालंदा किस धर्म का प्राचीन शिक्षण संस्थान था?
(1) ईसाई
(2) जैन
(3) बौद्ध
(4) इस्लाम
23. ‘मालगुडी डेज’ किसकी रचना है?
(1) शशि थरूर
(2) अमीष त्रिपाठी
(3) विक्रम सेठ
(4) आर. के. नारायणन
24. किस दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(1) 5 जून
(2) 5 अगस्त
(3) 1 मई
(4) 1 दिसम्बर
25. इनमें से किस सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(1) शुभा मुद्गल
(2) आशा भोंसले
(3) श्रेया घोषाल
(4) लता मंगेशकर
इस Paper की PDF Download करने के लिए Download PDF बटन पर क्लिक करें।