रक्त सम्बन्ध (Blood Relation) |
Type – 2 Questions |
1. एक महिला की ओर संकेत करते हुए, विकास ने कहा, “वह मेरे पिता की पत्नी की बेटी है।” वह महिला, विकास से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) बुआ
(ब) बहन
(स) पुत्री
(द) पत्नी
उत्तर :-(ब) बहन
2. एक सज्जन की ओर इशारा करते हुए शालिनी ने कहा ” इनके इकलौते भाई मेरे बेटे के पिता के पिता हैं।” वह सज्जन शालिनी से कैसे सम्बन्धित है?
(अ) दादा
(ब) चाचा
(स) भाई
(द) ससुर
उत्तर :-(द) ससुर
3. एक लड़के का परिचय कराते हुए एक लड़की कहती है, “वह, मेरी माँ के भाई की इकलौती बहन का बेटा है।” वह लड़का, उस लड़की से कैसे सम्बन्धित है?
(अ) ससुर
(ब) भाई
(स) चचेरा भाई
(द) भाँजी
उत्तर :-(ब) भाई
4. एक लड़के की ओर इशारा करते हुए नरेश ने कहा ‘वो मेरे ससुर के इकलौते बेटे का भांजा है। लड़के का नरेश से क्या रिश्ता है?”
(अ) चाची
(ब) जीजा
(स) बेटा
(द) मामा
उत्तर :-(स) बेटा
5. पंकज एक आदमी की तरफ इशारा करते हुए कहता है, ” वह मेरे चाचा की बेटी का भाई है “। यह आदमी, पंकज से किस तरह सम्बन्धित है?
(अ) बेटा
(ब) भाँजा / भतीजा
(स) चाचा
(द) चचेरा भाई
उत्तर :-(द) चचेरा भाई
6. किसी चित्र में एक स्त्री की ओर इंगित करते हुए, एक आदमी ने कहा, “इसकी माँ की माँ मेरे पिता की माँ है।” आदमी का चित्र वाली स्त्री से क्या सम्बन्ध है?
(अ) चाचा
(ब) ममेरा भाई
(स) पौत्र
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(ब) ममेरा भाई
7. एक महिला का परिचय देते हुए दूसरी महिला ने कहा, कि वह महिला मोहन के दादा, जो मेरे पति के पिता हैं, की इकलौती बेटी है। दूसरी महिला का पहली महिला से क्या सम्बन्ध है?
(अ) चाची / बुआ
(ब) माता
(स) सासु-माँ
(द) भाभी
उत्तर :-(द) भाभी
8. एक पुरुष ने एक महिला का परिचय कराते हुए कहा, “इसकी माँ मेरी सास की इकलौती पुत्री है।” उस पुरुष का महिला से क्या सम्बन्ध है?
(अ) पुत्र
(ब) भाई
(स) पौत्र
(द) पिता
उत्तर :-(द) पिता
9. एक महिला की ओर संकेत करते हुए साइमन ने कहा, “वह मेरे पिता की एकमात्र बहन की पुत्री है।” वह महिला साइमन से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) माता
(ब) बुआ
(स) बहिन
(द) फुफेरी बहन
उत्तर :-(द) फुफेरी बहन
10. एक लड़के की ओर संकेत करते हुए मीना ने कहा, “यह मेरे दादा का इकलौता नाती है।” उस लड़के का मीना से क्या सम्बन्ध है?
(अ) फुफेरा भाई
(ब) चचेरा भाई
(स) चाचा
(द) जानकारी अधूरी है
उत्तर :-(अ) फुफेरा भाई
11. एक लड़की का परिचय देते हुए, बिपिन ने कहा ‘वह मेरे पिता की बहन की माँ के इकलौते बेटे की बेटी है।’ बिपिन का उस लड़की से क्या सम्बन्ध है?
(अ) चचेरा भाई
(ब) भाई
(स) चाचा
(द) भतीजा
उत्तर :-(ब) भाई
12. एक लड़के की ओर इशारा करते हुए R ने कहा, “वह मेरे दादा की इकलौती पुत्री का पुत्र है ।” R उस लड़के से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) माँ
(ब) चाची
(स) बहन
(द) जानकारी अधूरी है
उत्तर :-(द) जानकारी अधूरी है
13. अपने पति से एक व्यक्ति का परिचय कराते हुए एक महिला ने कहा, “इसके भाई के पिता मेरे दादाजी के इकलौते पुत्र हैं।” इस महिला का उस व्यक्ति से क्या सम्बन्ध है?
(अ) सास
(ब) बहन
(स) बेटी
(द) भाभी
उत्तर :-(ब) बहन
14. एक लड़के की ओर इशारा करते हुए वीना ने कहा, “वह मेरे दादाजी के इकलौते पुत्र का पुत्र है।” यह लड़का वीना से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) चाचा
(ब) भाई
(स) चचेरा भाई
(द) भतीजा
उत्तर :-(ब) भाई
15. मोहन, नन्दिनी की ओर इशारा करते हुए बताता है कि वह मदन की बहन संगीता के भाई की एकमात्र पुत्री है। नन्दिनी, मदन से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) पुत्री
(ब) भतीजी
(स) चचेरी बहन
(द) भतीजी या पुत्री
उत्तर :-(द) भतीजी या पुत्री
16. एक लड़की की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए नीता ने कहा,” वह मेरे पिता की इकलौती बेटी की बेटी है”। नीता का लड़का से क्या सम्बन्ध है?
(अ) चचेरी / ममेरी बहन
(ब) माँ
(स) चाची / मामी / मौसी
(द) बहन
उत्तर :-(ब) माँ
17. एक लड़की की ओर संकेत करते हुए सुबोध ने कहा, “वह मेरी माताजी के इकलौते भाई की पुत्री है।” सुबोध का उस लड़की से क्या रिश्ता है?
(अ) चचेरा या ममेरा भाई
(ब) मामा
(स) भाई
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर :-(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
18. एक लड़की की ओर संकेत करते हुए अरुण ने कहा, “यह मेरे दादा के बेटे की इकलौती पुत्री है।” उस लड़की का अरुण से क्या सम्बन्ध है?
(अ) पुत्री
(ब) बहन
(स) फुफेरी बहन
(द) जानकारी अधूरी है
उत्तर :-(द) जानकारी अधूरी है.
19. एक महिला की ओर संकेत करते हुए निर्मल ने कहा, “वह मेरी पत्नी के दादा की एकमात्र सन्तान की पुत्री है।” इस महिला का निर्मल से क्या सम्बन्ध है?
(अ) पत्नी
(ब) भाभी
(स) बहन
(द) जानकारी अधूरी है
उत्तर :-(द) जानकारी अधूरी है
20. एक महिला की ओर संकेत करते हुए सुरेश ने कहा, “यह मेरे दादा की इकलौती पुत्री की पुत्री है।” उस महिला का सुरेश से क्या सम्बन्ध है?
(अ) भाई
(ब) फूफेरी बहन
(स) चाचा
(द) ज्ञात नहीं कर सकते
उत्तर :-(ब) फूफेरी बहन
21. एक महिला की ओर संकेत करते हुए सुरेश ने कहा, “वह मेरी बुआ की बेटी है।” उस महिला का सुरेश से क्या रिश्ता है?
(अ) भाई
(ब) फुफेरी बहन
(स) चाचा
(द) ज्ञात नहीं कर सकते
उत्तर :-(ब) फुफेरी बहन
22. एक महिला की ओर संकेत करते हुए रमेश ने कहा, “उसके पिता मेरे ससुर के इकलौते दामाद हैं।” रमेश उस महिला से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) पिता
(ब) चाचा
(स) चचेरा भाई
(द) जानकारी अधूरी है।
उत्तर :-(अ) पिता
23. एक लड़की की तस्वीर को देखकर, शिशा नामक एक लड़की ने कहा, “उसकी माँ मेरे नानाजी की इकलौती बेटी है और उनकी केवल एक बेटी है और कोई बेटा नहीं है।” शिशा तस्वीर की लड़की से कैसे सम्बन्धित है?
(अ) भाँजी/भतीजी
(ब) तस्वीर की लड़की खुद शिशा है।
(स) चाची / मामी / फूफी / बुआ / मौसी / ताई
(द) बहन
उत्तर :-(ब) तस्वीर की लड़की खुद शिशा है।
24. हरि की ओर संकेत करते हुए सीमा कहती है कि यह मेरे सबसे बड़े पुत्र महेश के दादा हैं। हरि का सीमा से क्या सम्बन्ध है?
(अ) पिता
(ब) चाचा
(स) जीजा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :-(द) इनमें से कोई नहीं
25. एक आदमी ने एक महिला से कहा, “आपके भाई का एकमात्र पुत्र, मेरी पत्नी का भाई है।” वह महिला उस आदमी की पत्नी से किस प्रकार सम्बन्धित हैं?
(अ) बुआ
(ब) बहन
(स) माता
(द) दादी
उत्तर :-(अ) बुआ
26. एक फोटो की ओर संकेत करते हुए मोहन ने कहा, “उसकी माता की एकमात्र सन्तान मेरे पिता का एकमात्र पुत्र है।” मोहन किसके फोटो की ओर संकेत कर रहा है?
(अ) भाई के
(ब) स्वयं के
(स) चचेरे भाई के
(द) पिता के
उत्तर :-(ब) स्वयं के
27. एक फोटो की ओर इशारा करते हुए रसिका ने कहा, “वह मेरे दादा के एकमात्र पुत्र का पोता है।” फोटो वाले लड़के का रसिका से क्या सम्बन्ध है?
(अ) पुत्र
(ब) भतीजा
(स) भाई
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
उत्तर :-(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
28. तस्वीर में महिला की ओर संकेत करते हुए राजीव ने कहा, “उसकी माँ का केवल एक धेवता (नाती) है, जिसकी माँ मेरी पत्नी है और मेरी पत्नी की कोई बहन नहीं है। ” तस्वीर में जो महिला है, उसका राजीव से क्या सम्बन्ध है?
(अ) बहन
(ब) पत्नी
(स) चचेरा भाई
(द) जानकारी अधूरी है
उत्तर :-(ब) पत्नी
29. एक लड़का मंच पर प्रदर्शन कर रहा है। उसकी ओर इशारा करते हुए, लड़के के पिता के बगल में बैठे हुए दर्शकों में से एक आदमी ने कहा, ‘वह उस औरत के पति का बेटा है, जो मेरी पत्नी के ससुर की बहू है। मंच पर प्रदर्शन करने वाले लड़के से उस आदमी का सम्बन्ध क्या है?
(अ) पिता
(ब) ससुर
(स) दादा
(द) चाचा
उत्तर :-(द) चाचा