Horoscope: 31 March 2024

 

राशिफल: 31 मार्च 2024

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। अपनी जिम्मेदारियों को परिवारजनों के साथ बांटने से आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक खुशी और आत्मिक शांति प्रदान करेगा।
नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत मामला उलझ जाएं तो शांतिपूर्ण तरीके से उनका समाधान निकालें। महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आप के गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग कर बैठेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में हालात बेहतर होंगे। स्टाफ और कर्मचारियों की मदद आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। किसी अनुभवी से उचित मदद मिल सकती हैं। विरोधाभासी लोगों से दूरी रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे तथा घर में भी उचित सामंजस्य भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य– शारीरिक और मानसिक थकान से परेशान रहेंगे। इस समय पॉल्यूशन से बचाव रखें। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा। इस समय दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, नई संभावनाएं मिलेंगी। जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां बनते कार्यों में रुकावटें भी डालेगी। ऐसी स्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। पैसे का लेनदेन आज टालने का ही प्रयास करें। मन अशांत होने से आप अपने कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे, इस वजह से भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय- आप कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल कर रहे हैं, तो प्रयासरत रहें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। स्टाफ और कर्मचारियों का सुझाव भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्राइवेट नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी।
लव- परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुल कर उचित व्यवस्था बनाए रखने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी प्रिय मित्र के साथ भी मुलाकात हो सकती हैं।
स्वास्थ्य– पैरों में सूजन और थकान जैसी समस्या रहेगी। सावधानी बरतें। सुरक्षा संबंधी नियमों का ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियों का दौर रहेगा। परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णता अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगी तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ वैमनस्य की स्थिति बन सकती हैं। जिसकी वजह से तनाव बना रहेगा। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं।
व्यवसाय- निजी वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी मेहनत और समय निकालकर अपने रुके काम पूरे कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
लव- वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। तथा भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य– विपरीत परिस्थितियों में अपने विचारों को सकारात्मक बना कर रखें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपकी मनो स्थिति पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज किसी फोन कॉल अथवा संबंधी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। निर्धारित लक्ष्य के उचित परिणाम हासिल करने में आप अपनी योग्यता का प्रमाण देंगे। आपकी मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं।
नेगेटिव- युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान देने के बजाय समय के महत्व को समझें और अपने करियर पर फोकस रहे।कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। इसलिए सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत ही एकाग्र रहने की जरूरत है। जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से आपका कार्य सुगम हो जाएगा। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेंगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति की हस्तक्षेप से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य– जुकाम, खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज निश्चित ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवा ले।
नेगेटिव- अत्यधिक खर्चों की वजह से आपका मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। इसलिए सावधान रहें क्योंकि इस चिंता का असर आपकी सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। हालांकि किसी मित्र की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।
व्यवसाय- आपको व्यवसाय संबंधी कोई नवीन कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है, तो अपनी पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य उस पर लगा दे। नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है। परंतु अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर ना करें।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर का वातावरण खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य– वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या बढ़ सकती है। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे तथा अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि संपन्न होगी। बच्चों की किसी सकारात्मक गतिविधि से आप गर्वित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक माहौल में चल रहे तनाव को आपसी सहयोग द्वारा सुलझाने की कोशिश करें। निकट संबंधी को आपके भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। परंतु दूसरों की मदद के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- अनुकूल समय चल रहा है। करियर में बेहतरी के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिल सकती है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- पति-पत्नी के मध्य चल रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य– गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत होगा। जिससे बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान न देने की वजह से कुछ नजदीकी लोग आपसे नाराज रह सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर आप अपने कर्म पर लगे रहे। परंतु घर के वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान अवश्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आज कार्य क्षेत्र में अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। इसलिए अपने काम को नियत समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रखें।
स्वास्थ्य– रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। विशेष तौर पर वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित होकर आप भी अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे तथा कुछ नए कार्यों को भी करने में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी भी है, कि बिना वजह आप तनाव ले कर रखेंगे। इस समय किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। दूसरों की सलाह आप को भ्रमित भी कर सकती हैं। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। इससे व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। घर और व्यवसाय में भी उचित तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें और सभी सावधानियां बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंजभाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

 

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- समय उत्तम है। अपने मनपसंद कार्यों को अहमियत दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। घर में रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी मदद रहेगी। किसी करीबी के साथ मिल बैठकर अपने दुख-सुख सांझा करेंगे। कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें, बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य ले। क्योंकि निवेश संबंधी मामलों में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना करेंगे। सावधान रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर जैसे बिजनेस में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में बेहतर व्यवस्था बनाकर रखेंगे। लेकिन बच्चों की पढ़ाई अथवा विवाह को लेकर चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य– अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना बहुत जरूरी है। योगा तथा मेडिटेशन भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी।
नेगेटिव- व्यवहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। इस समय एकांत अथवा मेडिटेशन के लिए जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं और उपलब्धियां मिलेंगी। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर विचार-विमर्श भी होगा। नौकरी में आप कोई भी गैर कानूनी काम में ध्यान ना दे। परेशानी में आ सकती है।
लव- पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें तो काफी हद तक समस्या का निवारण हो सकता है। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य– मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- थकान पूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा अध्यात्म में जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है, वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें।
नेगेटिव- व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाए। जिद और वहम जैसे स्वभाव से नुकसान ही होगा। बच्चों की कोई गलत बात आप को आहत कर सकती है। परंतु डांट-फटकार की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। विशेष रुप से ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। विदेश संबंधी कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें।
लव- परिवार जनों के साथ पिकनिक आदि में जाने का प्रोग्राम बनेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य– एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

रविवार, 31 मार्च 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- किसी भविष्य संबंधी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो अच्छा लाभ होगा। सिर्फ आपको अपने कार्य के हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है। धार्मिक स्थान पर जाने संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- युवा लोग विशेष रुप से ध्यान रखें कि किसी गतिविधि की वजह से समाज में कुछ मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें। और ना ही व्यर्थ की गतिविधियों में अपना ध्यान दें। किसी भी तरह का लेनदेन करना इस समय उचित नहीं है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके बिजनेस में फायदेमंद साबित होगा। अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी से शेयर न करें।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य– बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। इस समय जोड़ो अथवा घुटनों के दर्द परेशान करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top