राशिफल: 02 अप्रैल 2024
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के बड़े लोगों के साथ मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका सॉल्यूशन निकल सकता है।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करना मौके को हाथ से निकाल दे सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामकाज धीमे रहेंगे। मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में बेहतर होंगे। मीडिया या फोन से आपको कोई व्यवसायिक महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आपको महत्वपूर्ण एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
लव- घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आत्म बल और खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
व्यवसाय- शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। मेडिटेशन, योगा आदि जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। इससे मानसिक सुकून भी मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी के साथ चल रहे खराब संबंधों में सुधार आएगा। निवेश करने की योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का बेहतर समय चल रहा है। आपके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के रूखे व्यवहार से मन कुछ विचलित रह सकता है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने निर्णय स्वयं ही लें। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें और मस्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। बेहतर होगा अपनी बातों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें, हालांकि नए कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। ऑफिस के काम को लेकर चिंता हो सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें, इसका नकारात्मक असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य– कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। तथा अपनी जीवन शैली को भी और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत कुछ कष्टदायक है इसलिए धैर्य व संयम से काम ले। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात का गलत प्रभाव पड़ सकता है।
व्यवसाय- आपके प्रयासों द्वारा व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा, लेकिन धीमी गति से।
लव- समय के अभाव के कारण परिवार जनों के साथ उचित समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य– गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। समय जमकर मेहनत करने का है। सफलता मिलनी तय है। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।
नेगेटिव- किसी भी खास कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सहमति भी जरूर ले इससे आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस व्यवस्था बेहतर होगी। कर्मचारियों से संबंधी समस्या खत्म हो सकती है। कार्यस्थल में सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। ऑफिस के काम घर पर करने से परेशानियां आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक गतिविधियां आपके योगदान और समर्पण से व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहे।
स्वास्थ्य– अपनी विचारधारा और मानसिक स्थिति को स्वस्थ बनाकर रखें। इससे आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह आप पर बना रहेगा। तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करना आपकी ग्रोथ में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- अकारण ही किसी भी झगड़ा-झंझट में ना पड़े। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्य से ही मतलब रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें।
व्यवसाय- बिजनेस में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। मेहनत से न घबराएं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों फायदा मिलेगा। नौकरी में टारगेट हासिल होने से अधिकारी खुश रहेंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर की भी संभावना है।
लव- जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य– अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को अपने आहार में शामिल करें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज बहुत ही व्यस्ततम पूर्ण दिन रहेगा। और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद फिरोख्त संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होने की संभावना है।
नेगेटिव- अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी से कहा-सुनी होने की वजह से चिंताजनक स्थिति बन सकती है। इस समय शांत बने रहना ही उचित है। किराएदारी संबंधी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत व्यवस्थित तरीके से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। क्योंकि कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाहा कार्यभार मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बने रहने से घर में भी व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेमसंबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य– लगातार अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आज कुछ कमजोरी सी महसूस कर सकते हैं। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में उनके मार्गदर्शन और अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। इससे आपके आप आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तथा नकारात्मक विचार दूर होंगे। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- किसी मित्र द्वारा धोखा मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। परंतु आप जल्दी ही सहज हो जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे। जिसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। क्योंकि कुछ सामान की वापसी होने की आशंका लग रही है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक एकाग्र चित्त रहें, क्योंकि कोई इंक्वारी आदि होने की आशंका बन रही है।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा। तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य– मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- अपनी योग्यता पर विश्वास रखें तथा किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने कार्यो को निपटाने का प्रयास करें। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे।
नेगेटिव- किसी संबंधी के ही हस्तक्षेप से आपके कार्यों में व्यवधान आएगा। कभी-कभी आपका गुस्सा और ज़िद जैसा स्वभाव आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर असर डाल सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह के निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य में सुधार आएगा। ऑफिस कार्यों में आप की कार्यप्रणाली से अधिकारी और बॉस प्रसन्न रहेंगे।
लव- परिवार वालों के रूटीन में रोक-टोक न करें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में दिलचस्पी न लें।
स्वास्थ्य– अन्य गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। आपका अपनी व्यवस्थित दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली बनाकर रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना ले। अनुभव की कमी के कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएंगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी स्थिति में शांत बने रहना ही उचित है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सही समय पर फैसले लेने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुख संबंध रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से घर की सुख-शांति खत्म कर सकता है।
स्वास्थ्य– वायु और वादी की चीजों के सेवन से परहेज रखें। जोड़ो तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा। फिजियोथैरेपी जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर फायदा लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन देन ना करें, ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी भी कार्य पर बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को टालने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- कुछ समय से रूके बिजनेस के कामों में तेजी आएगी। साथियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।
लव– प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। बच्चों का अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य– डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेगी। आपका कर्म प्रधान होना आकर भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपको सहयोग करेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही रखें। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इन पर कटौती करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय की दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ व्यवसायिक पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है।
लव- पारिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलती रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य– यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय खुद ही ले, तो बेहतर है। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ्य से अधिक लेने से परहेज करें। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे। इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य– इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5