हरियाणा सामान्य ज्ञान |
51. सनातन धर्म को पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले पं. दीनदयाल शर्मा हरियाणा में कहाँ के रहने वाले थे?
(अ) झज्जर
(ब) कैथल
(स) हिसार
(द) जीन्द
52. सन् 1892 के लाहौर अधिवेशन में हिसार का प्रतिनिधित्व किस प्रसिद्ध जन नेता ने किया था?
(अ) बालमुकुन्द गुप्त
(ब) लाला मुरलीधर
(स) लाला लाजपत राय
(द) पं. दीनदयाल शर्मा
53. लाला लाजपतराय और सरदार अजीतसिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार करके मांडले जेल में कब भेजा गया था?
(अ) सन् 1907 में
(ब) सन् 1895 में
(स) सन् 1902 में
(द) सन् 1896 में
54. महात्मा गांधी, मुहम्मद अली तथा शौकत अली के साथ रोहतक कब आये थे?
(अ) 10 जनवरी, 1919 को
(ब) 8 अक्टूबर 1920 को
(स) 1 अक्टूबर, 1920 को
(द) 18 मार्च, 1920 को
55. अम्बाला मण्डल की डिवीजनल पोलिटिकल कान्फ्रेंस, जिसमें महात्मा गांधी अली भाइयों के साथ आये थे, भिवानी में कब हुई थी?
(अ) मार्च 1918 में
(ब) जून 1920 में
(स) अक्टूबर 1919 में
(द) अक्टूबर 1920 में
56. 1947 में भारत के स्वतन्त्र होने के पश्चात तक हरियाणा किस प्रान्त का भाग था?
(अ) दिल्ली
(ब) पंजाब
(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान
57. 1955 में भारत सरकार द्वारा गठित राज्य पुनर्गठन आयोग ने किन दो स्थानों को हरियाणा क्षेत्र में शामिल करने की सिफारिश की थी?
(अ) महेन्द्रगढ़ व जीन्द
(ब) पटियाला व हिसार
(स) पानीपत व कैथल
(द) रोहतक व गुडगांव
58. हरियाणा राज्य की स्थापना कब हुई?
(अ) 10 नवम्बर, 1966 में
(ब) 26 जनवरी, 1966 में
(स) 1 नवम्बर, 1966 में
(द) 5 जून, 1966 में
59. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन बनाये गये?
(अ) श्री सत्यपाल
(ब) श्री धर्मवीर
(स) श्री देवीलाल
(द) श्री बंसीलाल
60. 24 मार्च, 1967 को हरियाणा के प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री का नाम बताइये।
(अ) चौधरी भजनलाल
(ब) देवीलाल
(स) बंसीलाल
(द) राव वीरेन्द्र सिंह
61. प्रदेश के किस प्रसिद्ध प्राचीन नगर की विस्तार से जानकारी चीनी यात्री खूनसांग के वृत्तान्त से मिलती है?
(अ) रोहतक
(ब) अम्बाला
(स) थानेश्वर
(द) भिवानी
62. प्रदेश के थानेश्वर नगर की प्रसिद्धि निम्नलिखित में से किस काल में सर्वाधिक थी?
(अ) वर्धनकाल में
(ब) गुप्तकाल में
(स) शुंगकाल में
(द) मौर्यकाल में
63. 1526 ई. में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच युद्ध हरियाणा में किस स्थान पर लड़ा गया था?
(अ) झज्जर
(ब) कुरुक्षेत्र
(स) रोहतक
(द) पानीपत
64. पानीपत नगर को जिले का दर्जा कब मिला था?
(अ) 1 जनवरी, 1988 को
(ब) 1 नवम्बर, 1989 को
(स) 1 दिसम्बर, 1990 को
(द) 1 अगस्त, 1991 को
65. रेवाड़ी जिला कब बना था?
(अ) 10 जून, 1977 को
(ब) 5 फरवरी, 1979 को
(स) 1 नवम्बर, 1989 को
(द) 17 जून, 1980 को
66. हिसार नगर निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध शासक की जन्मभूमि है?
(अ) शेरशाह सूरी
(ब) अकबर
(स) मुहम्मद तुगलक
(द) फिरोज तुगलक
67. वर्तमान समय में किस नगर में प्रदेश का सबसे बड़ा पशुधन फार्म स्थित है?
(अ) नारनील
(ब) हिसार
(स) पानीपत
(द) करनाल
68. सन् 1354 में किस प्रसिद्ध मध्यकालीन शासक ने हिसार की एक दुर्ग के रूप में स्थापना की थी?
(अ) मुहम्मद तुगलक
(ब) बलबन
(स) फिरोज तुगलक
(द) अलाउद्दीन खिलजी
69. प्रदेश का महेन्द्रगढ़ नामक नगर प्राचीन काल में निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता था?
(अ) जानोवा
(ब) कर्णपुर
(स) महिपगढ़
(द) कानड
70. बल्लभगढ़ के अन्तिम राजा का नाम बताइये जो कि सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुआ था?
(अ) नाहर सिंह
(ब) विजय सिंह
(स) प्रताप सिंह
(द) महर सिंह
71. बल्लभगढ़ नामक नगर प्रदेश के किस जिले के अंतर्गत आता है?
(अ) रोहतक
(ब) फरीदाबाद
(स) गुरुग्राम
(द) करनाल
72. पलवल किस जिले से अलग होकर नया जिला बना है?
(अ) जींद
(ब) हिसार
(स) फरीदाबाद
(द) करनाल
73. प्रसिद्ध गुलाम शासिका रज़िया सुल्ताना की कब्र प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
(अ) कैथल
(स) अम्बाला
(ब) गुरुग्राम
(द) फरीदाबाद
74. प्रदेश का कौन-सा नगर विश्व के मानचित्र में “धान का कटोरा” तथा ” हरियाणा का पैरिस” जैसे उपमानों से जाना जाता है?
(अ) रोहतक
(ब) सोनीपत
(स) फरीदाबाद
(द) करनाल
75. 1607 ई. में फरीदाबाद नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) फिरोजशाह
(ब) मुबारक शाह
(स) बाबा फरीद
(द) मनसूब अली
76. महाभारत काल में सिरसा किस नाम से जाना जाता था?
(अ) शिषिरा
(ब) शैरीपकम
(स) सोरीश
(द) सिरसा
77. गोहाना नगर प्राचीनकाल में किस नाम से जाना जाता था?
(अ) गवभ भवाना
(ब) गढ़ना
(स) गपत जमाना
(द) इनमें से कोई नहीं
78. प्राचीनकाल में बहादुरगढ़ नामक नगर किस नाम से जाना जाता था?
(अ) बहावलगढ़
(ब) शफीराबाद
(स) शरफाबाद
(द) बलरामगढ़
79. अंग्रेजों ने बहादुरगढ़ को सिन्धिया राजा से छीन कर झज्जर के नवाब के भाई को कब जागीर के रूप में दिया था?
(अ) 1800 ई. में
(ब) 1801 ई. में
(स) 1805 ई. में
(द) 1803 ई. में
80. प्रदेश के किस नगर की स्थापना 14वीं शताब्दी में अम्बा नामक राजपूत द्वारा की गई थी?
(अ) झज्जर
(ब) रोहतक
(स) अम्बाला
(द) भिवानी
81. अब्दुर रहमान खाँ, जिसने अंग्रेजों से टक्कर लेते हुए देश प्रेम के लिए अपना बलिदान दिया था, हरियाणा में किस नगर का नवाब था?
(अ) कुरुक्षेत्र
(ब) झज्जर
(स) फर्रुखनगर
(द) रेवाड़ी
82. फर्रुखनगर की स्थापना किस बिलोच शासक द्वारा की गई थी?
(अ) दलेल खाँ (फौजदार खाँ)
(ब) शफूद्दीन खाँ
(स) बदरखाँ
(द) जमालुद्दीन खाँ
83. बिलोच शासक दलेल खां (फौजदार खां) ने किस बादशाह के नाम पर फर्रुखनगर नगर बसाया था?
(अ) फखरुद्दीन अहमद
(ब) फारूख अली
(स) फिरोजशाह तुगलक
(द) फर्रुखसीयर
84. महर्षि वेदव्यास द्वारा अमर काव्य “महाभारत” की रचना हरियाणा के किस नगर में की गई थी?
(अ) पानीपत
(ब) रेवाड़ी
(स) कुरुक्षेत्र
(द) हिसार
85. शक्तिशाली वर्धन वंश का उदय हरियाणा में कहां पर हुआ था?
(अ) थानेसर (स्थाण्वीश्वर)
(ब) रोहतक
(स) पानीपत
(द) कुरुक्षेत्र
86. 1556 ई. में अकबर और रेवाड़ी के हेमचन्द्र (हेमू) के मध्य हरियाणा में किस स्थान पर प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
(अ) रेवाड़ी
(ब) जीन्द
(स) कुरुक्षेत्र
(द) पानीपत
87. 1761 ई. में पानीपत का तीसरा युद्ध किनके मध्य हुआ था?
(अ) बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य
(ब) अकबर और हेमचन्द्र (हेमू) के मध्य
(स) अहमद शाह अब्दाली और मराठों के मध्य
(द) अंग्रेजों और सिक्खों के मध्य
88. पानीपत नगर 31 अक्टूबर, 1989 तक हरियाणा के किस जिले के अन्तर्गत था?
(अ) रेवाड़ी
(ब) अम्बाला
(स) करनाल
(द) हिसार
89. निम्नलिखित में से प्रदेश का कौन-सा जिला 1989 से और महेन्द्रगढ़ जिलों के अन्तर्गत था? गुरुग्राम
(अ) महेन्द्रगढ़
(ब) फरीदाबाद
(स) जीन्द
(द) रेवाड़ी
90. जीन्द को जिले का दर्जा कब मिला?
(अ) 1966 में
(ब) 1972 में
(स) 1968 में
(द) 1975 में
91. हरियाणा का ऐसा कौन-सा जिला है जिसका जिला मुख्यालय नारनौल नगर में स्थित है?
(अ) हिसार
(ब) फरीदाबाद
(स) महेन्द्रगढ़
(द) करनाल
92. सन् 1818 में राजा अनुरूप सिंह की विधवा ने अपने पति की स्मृति में कहाँ पर एक छतरी व पक्के तालाब का निर्माण करवाया था?
(अ) करनाल
(ब) बल्लभगढ़
(स) सोनीपत
(द) कैथल
93. पलवल को जिले का दर्जा किस वर्ष मिला?
(अ) 2006 में
(ब) 2005 में
(स) 2008 में
(द) 2007 में
94. महाभारत काल में राजा युधिष्ठिर द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान अपने धर्मगुरु द्रोणाचार्य को उपहार स्वरूप दिया गया था?
(अ) गुरुग्राम गांव
(ब) कैथल
(स) होडल
(द) सिरसा
95. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय गुरुग्राम के कलेक्टर का नाम क्या था?
(अ) हेनरी
(ब) सर हेली
(स) जान मार्शल
(द) श्री फोर्ड
96. 1858 ई. में हरियाणा का कौन-सा जिला पंजाब प्रान्त में सम्मिलित कर दिया गया था?
(अ) फरीदाबाद
(ब) गुरुग्राम
(द) महेन्द्रगढ़
(स) हिसार
97. फरीदाबाद हरियाणा के 12वें जिले के रूप में कब अस्तित्व में आया?
(अ) 15 अगस्त, 1970 को
(ब) 15 अगस्त, 1979 को
(स) 26 जनवरी, 1979 को
(द) 8 मार्च, 1982 को
98. बहादुरगढ़ नगर हरियाणा के किस जिले के अन्तर्गत आता है?
(अ) झज्जर
(ब) करनाल
(स) यमुनानगर
(द) फरीदाबाद
99. गोहाना नामक ऐतिहासिक कस्बा हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(अ) पानीपत
(ब) सिरसा
(स) सोनीपत
(द) रेवाड़ी
100. हरियाणा का 22वाँ जिला कौन-सा है?
(अ) लोहारू
(ब) चरखी दादरी
(स) तोशाम
(द) बादड़ा