हरियाणा सामान्य ज्ञान |
351. कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप कुरुक्षेत्र- पेहवा रोड पर निम्नलिखित में से कौन-सा तीर्थ स्थल स्थित है, जिसे भगवान विष्णु का स्थाई निवास स्थल माना जाता है?
(अ) ब्रह्म सरोवर
(ब) कालेश्वर तीर्थ
(स) सन्निहित तीर्थ
(द) मारकाण्डेय तीर्थ
352. जिला कुरुक्षेत्र में किस तीर्थ स्थान पर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था?
(अ) ब्रह्म सरोवर
(ब) कमल नाभ तीर्थ
(स) प्राचीतीर्थ
(द) ज्योतिसर सरोवर
353. जिला कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर सरोवर के समीप स्थित अक्षयवट के चारों ओर पक्के चबूतरे का निर्माण महाराज दरभंगा द्वारा कब करवाया गया था?
(अ) सन् 1924 में
(ब) सन् 1930 में
(स) सन् 1932 में
(द) सन् 1949 में
354. जिला कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर सरोवर के निकट एक कृष्ण-अर्जुन रथ तथा शंकराचार्य के मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) महाराज दरभंगा ने
(ब) कामकोटि पीठ के शंकराचार्य ने
(स) कश्मीर के राजा ने
(द) स्वामी विशुद्धानन्द महाराज ने
355. जिला कुरुक्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ ज्योतिसर सरोवर की लम्बाई कितनी है?
(अ) 1000 फुट
(ब) 1500 फुट
(स) 2000 फुट
(द) 2500 फुट
356. जिला कुरुक्षेत्र में स्थित “बाबा काली कमली वाले का डेरा’ नामक धार्मिक स्थल के संस्थापक कौन थे?
(अ) स्वामी रामतीर्थ
(ब) श्री स्वामी विशुद्धानन्द महाराज
(स) कामकोटि पीठ के शंकराचार्य
(द) स्वामी परमानन्द महाराज
357. भक्तिकाल से सम्बन्धित गौड़ीय मठ नामक धार्मिक स्थल हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(अ) अम्बाला जिले में
(ब) जीन्द जिले में
(स) कुरुक्षेत्र जिले में
(द) महेन्द्रगढ़ जिले में
358. कुरुक्षेत्र जिले में वह कौन-सा धार्मिक स्थल है जहां पर बाबा लक्ष्मण गिरि महाराज द्वारा जीवित समाधि ली गई थी?
(अ) बाण गंगा
(ब) प्राची तीर्थ
(स) गौड़ीय मठ
(द) बाल्मिकि आश्रम
359. राजघाट गुरुद्वारा हरियाणा में कहाँ पर स्थित है?
(अ) कुरुक्षेत्र में
(स) कैथल में
(ब) यमुनानगर में
(द) भिवानी में
360. निम्नलिखित में से कौन-सा तीर्थस्थल हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में स्थित नहीं है?
(अ) कालेश्वर तीर्थ
(ब) प्राची तीर्थ
(स) ढोसी तीर्थ
(द) कुबेर तीर्थ
361. जिला कुरुक्षेत्र के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उत्तर-पश्चिम में एक कि.मी. की दूरी पर से कौन-सा प्राचीन तीर्थ स्थल स्थित है?
(अ) मारकाण्डेय तीर्थ
(ब) नरकातारी ( अनरक तीर्थ )
(स) प्राची तीर्थ
(द) कुबेर तीर्थ
362. हरियाणा में थानेसर से 25 कि.मी. पश्चिम में कौन-सा महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल स्थित है जिसको हरियाणा और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में वही स्थान प्राप्त है जो पूर्व में गया तीर्थ को है?
(अ) पेहोवा
(ब) पंचवटी
(स) सफीदों
(द) पाण्डू-पिण्डारा
363. जिला फरीदाबाद के होडल क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-सा धार्मिक स्थल स्थित है?
(अ) पंचवटी
(ब) रामराय
(स) सती का स्थान
(द) कालेश्वर महादेव मठ
364. ‘पंचवटी’ नामक तीर्थस्थल कहां पर स्थित है?
(अ) बल्लभगढ़ में
(ब) हथीन में
(स) होडल में
(द) पलवल में
365. जिला जीन्द के समीप जीन्द गोहाना मार्ग पर कौन-सा प्राचीन धर्म- स्थल है जहां पर प्रत्येक वर्ष सोमवती अमावस्या के दिन मेला लगता है?
(अ) पाण्डू-पिण्डारा
(ब) सफीदों
(स) हंसडेहर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
366. थानेसर नगर से कुछ दूर स्थित स्थानेश्वर महादेव मन्दिर का निर्माण सम्राट हर्षवर्धन के किस पूर्वज राजा द्वारा करवाया गया था?
(अ) पुष्यभूति
(ब) आधित्यवर्धन
(स) नरवर्धन
(द) प्रभाकरवर्धन
367. महमूद गजनवी अपने भारत आक्रमण के दौरान हरियाणा के निम्नलिखित में से किस प्राचीन मन्दिर की मूर्ति को अपने साथ गजनी ले गया था?
(अ) दुखभंजनेश्वर मन्दिर (कुरुक्षेत्र)
(ब) भगवान शिव मन्दिर (नारनौल)
(स) सर्वेश्वर महादेव मन्दिर (कुरुक्षेत्र)
(द) स्थानेश्वर महादेव मन्दिर (थानेसर)
368. हरियाणा के स्थानेश्वर मन्दिर का पुनर्निर्माण निम्नलिखित में से किसके द्वारा करवाया गया था?
(अ) मराठा सदाशिव राव द्वारा
(ब) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा
(स) हर्षवर्धन द्वारा
(द) नरवर्धन द्वारा
369. देवीकूप भद्रकाली मन्दिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है यह मन्दिर प्रदेश में कहाँ पर स्थित है?
(अ) रोहतक
(ब) कुरुक्षेत्र
(स) पानीपत
(द) थानेसर
370. कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर के समीप निम्नलिखित में से कौन-सा मन्दिर स्थित नहीं है?
(अ) नारायण मन्दिर
(ब) लक्ष्मी नारायण मन्दिर
(स) दुखभंजनेश्वर मन्दिर
(द) बिरला मन्दिर
371. कुरुक्षेत्र का निम्नलिखित में से कौन-सा मन्दिर गिरि सम्प्रदाय के सिद्ध फकीर बाबा शिव गिरि महाराज द्वारा बनवाया गया था?
(अ) सर्वेश्वर महादेव मन्दिर
(ब) नारायण मन्दिर
(स) लक्ष्मी नारायण मन्दिर
(द) दुखभंजनेश्वर मन्दिर
372. कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ‘सर्वेश्वर महादेव मन्दिर’ को किसने बनवाया था?
(अ) बाबा श्रवण नाथ ने
(ब) बाबा शिवगिरि ने
(स) बाबा तारकनाथ ने
(द) श्री जुगल किशोर बिरला ने
373. कुरुक्षेत्र- पेहोवा मार्ग पर स्थित बिरला मन्दिर को श्री बिरला द्वारा कब बनवाया गया था? जुगल
(अ) 1950 में
(ब) 1955 में
(स) 1965 में
(द) 1978 में
374. ग्यारह रुद्री शिव मन्दिर हरियाणा के किस नगर में स्थित है?
(अ) जीन्द
(ब) पानीपत
(स) हिसार
(द) कैथल
375. मराठा सरदार मंगल रघुनाथ जी ने पानीपत की तीसरी लड़ाई के बाद पानीपत में निम्नलिखित में से कौन-सा मन्दिर बनवाया था?
(अ) देवी तालाब का शिव मन्दिर
(ब) हनुमान मन्दिर
(स) देवी मन्दिर
(द) रुद्र मन्दिर
376. अमीन नामक गांव में निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन मन्दिर स्थित है?
(अ) पंचवटी मन्दिर
(ब) शिव मन्दिर
(स) अदिति का मन्दिर
(द) दाऊ जी का मन्दिर
377. फरीदाबाद से लगभग 55 कि.मी. की दूरी पर स्थित वंचारी गांव में निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन मन्दिर स्थित है?
(अ) दाऊजी का मन्दिर
(ब) अदिति का मन्दिर
(स) पंचवटी मन्दिर
(द) चामुण्डा देवी का मन्दिर
378. माता शीतला देवी का प्रसिद्ध और प्राचीन मन्दिर हरियाणा में कहां पर स्थित है?
(अ) रेवाड़ी में
(ब) गुरुग्राम में
(स) नारनौल में
(द) जीन्द में
379. गुरुग्राम गांव में स्थित माता शीतला देवी का मन्दिर महाराज भरतपुर द्वारा कब बनवाया गया था?
(अ) सन् 1620 में
(ब) सन् 1645 में
(स) सन् 1648 में
(द) सन् 1650 में
380. प्राचीन शिव मन्दिर जहां पर बाबा ठण्डीपुरी की समाधि भी है प्रदेश में कहां स्थित है?
(अ) पुण्डरीक तीर्थ
(ब) गुरुग्राम
(स) हिसार
(द) रोहतक
381. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन मन्दिर झज्जर जिले के बेरी गांव में स्थित है?
(अ) पुराना शिव पार्वती मन्दिर
(ब) माता शीतला देवी का मन्दिर
(स) लाल रूद्रमल मन्दिर
(द) दाऊजी का मन्दिर
382. झज्जर जिले में स्थित बेरी गांव के रूढमल मन्दिर में स्थित शिवालय की ऊँचाई कितनी है?
(अ) 116 फुट
(ब) 122 फुट
(स) 132 फुट
(द) 140 फुट
383. झज्जर जिले के बेरी गांव के रुद्रमल मन्दिर में स्थित शिवालय का निर्माण कब करवाया गया था?
(अ) सन् 1842 में
(ब) सन् 1850 में
(स) सन् 1892 में
(द) सन् 1899 में
384. झज्जर जिले में स्थित बेरी गांव के रूढ़ीमल मन्दिर के शिवालय का पहली बार जीर्णोद्धार कब करवाया गया था?
(अ) सन् 1943 में
(ब) सन् 1945 में
(स) सन् 1950 में
(द) सन् 1953 में
385 नारनील नगर में स्थित चामुण्डा देवी के मन्दिर का निर्माण व जीर्णोद्धार किसके द्वारा करवाया गया था?
(अ) राजा परीक्षत द्वारा
(ब) राजा दिलीप द्वारा
(स) राजा नूरकरण द्वारा
(द) पांडवों द्वारा
386. हरियाणा में चिश्ती सम्प्रदाय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) बू अलीशाह कलंदर
(ब) शेख फरीद (फरीदुद्दीन शकरगंज)
(स) अल्ताफ हुसैन
(द) इब्राहिम अबीदुल्ला
387. चिश्ती सम्प्रदाय के प्रमुख सूफी संत बू अलीशाह कलंदर ने प्रदेश में किस स्थान को अपनी साधना का प्रमुख केन्द्र बनाया था?
(अ) पानीपत
(ब) रोहतक
(स) सोनीपत
(द) गुरुग्राम
388. सूफी संत अल्ताफ हुसैन हाली की दरगाह हरियाणा में कहां पर स्थित है?
(अ) झज्जर
(ब) रेवाड़ी
(स) पानीपत
(द) रोहतक
389. पानीपत की किस दरगाह पर श्रद्धालुओं द्वारा माथा टेकने पर ही अजमेर के ख्वाजा का उर्स पूरा होता है? ऐसी धारणा है-
(अ) ख्वाजा शम्सुद्दीन मख्दूम जलालुद्दीन की दरगाह
(ब) शेख उसमान जिंदापीर की दरगाह
(स) गौस अलीशाह की दरगाह
(द) बू अलीशाह कलंदर की दरगाह
390. नारनौल से करीब दस कि.मी. दूर गांव धरसूं में किस प्रसिद्ध संत की दरगाह स्थित है?
(अ) हजरत शाह कलमुद्दीन हमज़ापीर हुसैन
(ब) मीर शाह (बाबा शाहखान)
(स) शेख निजामुद्दीन
(द) शेख जुनैद
391. फतेहाबाद में स्थित किस सूफी संत की मज़ार के प्रांगण में एक पत्थर पर बादशाह हुमायूं का अभिलेख उत्कीर्ण है?
(अ) मीरतकी खान
(ब) मीर जुनैदी
(स) शेख निज़ामुद्दीन
(द) मीरशाह (बाबा शाहखान)
392. हरियाणा के किस मकबरे को पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के अधीन राष्ट्रीय महत्त्व का स्मारक घोषित किया गया है?
(अ) शेख चेहली
(ब) बू अलीशाह कलंदर
(स) शेख फरीद (फरीदुद्दीन शकरगंज)
(द) पीर जमाल
393. बाबा शाह कमाल की मज़ार प्रदेश में कहां पर स्थित है?
(अ) गोहाना में
(ब) फतेहाबाद में
(स) कैथल में
(द) रोहतक में
394. प्रदेश में किस स्थान पर निम्नलिखित चार सूफी संतों ( कुतुबशेख जमालुद्दीन अहमद, कुतुब मौलाना, बसोहद्दीन सूफी कुतुबद्दीन मन्नवर, कुतुब नुरुद्दीन) की मज़ार एक स्थान पर स्थित है?
(अ) करनाल में
(ब) हिसार में
(स) पलवल में
(द) हांसी में
395. शाहाबाद और अम्बाला के बीच किसकी मज़ार है, जिस पर मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढ़ाई जाती है?
(अ) पीर नागोजी
(ब) हमज़ा पीर
(स) पीर नौगज़ा
(द) इब्राहिम अबीदुल्ला
396. रोहतक में स्थित किस मस्जिद को, जो पहले मन्दिर था, औरंगजेब के शासनकाल में मस्जिद का रूप दिया गया था?
(अ) काज़ी की मस्जिद
(ब) दीनी मस्जिद
(स) लाल मस्जिद
(द) इनमें कोई नहीं
397. रोहतक में स्थित लाल मस्जिद को प्रसिद्ध व्यापारी हाजी आशिक अली द्वारा कब बनवाया गया था?
(अ) सन् 1930 में
(ब) सन् 1931 में
(स) सन् 1935 में
(द) सन् 1939 में
398. गुरुग्राम जिले में स्थित सराय अलावरदी गांव की मस्जिद किस शासक के काल में बनवायी गई थी?
(अ) बाबर
(ब) जहाँगीर
(स) शाहजहाँ
(द) अलाउद्दीन खिलजी
399. झज्जर जिले के गांव दुजाना में कौन-सी प्राचीन, ऐतिहासिक मस्जिद स्थित है?
(अ) लाल मस्जिद
(ब) काजी की मस्जिद
(स) करीम जी की मस्जिद
(द) जामा मस्जिद
400. रेवाड़ी की प्रसिद्ध ऐतिहासिक लाल मस्जिद किस मुगल शासक के काल में बनवाई गई थी?
(अ) बाबर
(ब) हुमायूं
(स) अकबर
(द) जहाँगीर