झारखण्ड का इतिहास

121. उत्तर मुगल काल में झारखंड किसके आक्रमणों से त्रस्त रहा?
(अ) अफगानों के
(ब) राजपूतों के
(स) मराठों के
(द) इनमें से कोई नहीं

View Solution


122. भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) के दौरान जय प्रकाश नारायण अपने पाँच साथियों के साथ किस जेल से पलायन करने में सफल रहे?
(अ) हजारीबाग जेल
(ब) राँची जेल

(स) भागलपुर जेल
(द) कैम्प जेल
View Solution


123.कोल विद्रोह के नेता बुद्धु भगत अपने भाई, बेटे, भतीजे एवं 150 अनुयायियों सहित अंग्रेजी सेना के बंदूकधारियों के हाथों मारे गए। इस सेना का नेतृत्वकर्त्ता था-
(अ) कैप्टेन इम्पे
(ब) कैप्टेन मार्गन

(स) कैप्टेन फोरोबिस
(द) कैप्टेन कैमक
View Solution


124. तिलका मांझी को कहाँ फाँसी दी गई?
(अ) भागलपुर में
(ब) हजारीबाग में

(स) रामगढ़ में
(द) राँची में
View Solution


125. मुगल बादशाह अकबर के किस सेनापति के नेतृत्व में मुगल सेना ने 1585 ई. में छोटानागपुर खास के नागवंशी शासक मधुकरण शाह (मधु सिंह) पर आक्रमण किया,उसे हराया तथा उसे मुगलों का अधीनस्थ बनाया?
(अ) शाहबाज खाँ कम्बू
(ब) राजा मान सिंह
(स) इब्राहिम खाँ
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution


126. झारखंड पर से मुगल प्रभाव का अंत किसने किया?
(अ) राजपूतों ने
(ब) मराठों ने
(स) अंग्रेजों ने
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution


127. झारखंड की भौगोलिक स्थिति हैं-
(अ) 21° 58′ 10″ से 25° 19′ 15″ उत्तरी अक्षांश तथा 83° 20° 50″ से 88° 4′ 44″ पूर्वी देशांतर के मध्य
(ब) 24° 24′ 10″ से 27° 31′ 15″ उत्तरी अक्षांश तथा 83° 19′ 50″ से 88° 17′ 40″ पूर्वी देशांतर के मध्य
(स) 8° 4′ से 37° 6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68° 7′ से 97° 25′ पूर्वी देशांतर के मध्य
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution


128. किस वर्ष झारखंड में जमींदार पुलिस की शुरुआत हुई?
(अ) 1804 ई.
(ब) 1805 ई.

(स) 1806 ई.
(द) 1807 ई.
View Solution


129. छोटानागपुर खास के नाग वंश की प्रथम राजधानी कहाँ स्थित थी?
(अ) सुतियाम्बे
(ब) चुटिया

(स) खुखरा
(द) डोइसा
View Solution


130. राजधानी दिल्ली में मुगल बादशाह जहाँगीर के मनोरंजंनार्थ एक बाघ से निहत्था लड़ता हुआ पलामू का कौन-सा चेरोवंशी राजा मारा गया?
(अ) भागवत राय
(ब) अनन्त राय

(स) सहबल राय
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution


131. गुप्त शासक समुद्रगुप्त की प्रयाग-प्रशस्ति में छोटानागपुर को कहा गया है-
(अ) मुरुंड देश
(ब) पुण्डरीक देश
(स) नाग देश
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution


132. किसकी मध्यस्थता से 1928 ई. में टाटा के मजदूरों की करीब 3 महीने 15 दिन लंबी हड़ताल समाप्त हो सकी?
(अ) सुभाष चन्द्र बोस
(ब) जवाहर लाल नेहरू
(स) महात्मा गाँधी
(द) वी. वी. गिरी
View Solution


133. बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 ई. पर राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने कब हस्ताक्षर किये?
(अ) 25 फरवरी, 2000
(ब) 25 अप्रैल, 2000
(स) 25 जून, 2000
(द) 25 अगस्त, 2000
View Solution


134. सिमको हत्याकांड (सिमको में आयोजित जनसभा पर पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने से 65 आदिवासियों की मौत) कब हुआ?
(अ) 1939 ई. में
(ब) 1940 ई. में
(स) 1941 ई. में
(द) 1942 ई. में
View Solution


135. झारखंड में चुआर भूमिज विद्रोह (1782 ई. में) कहाँ हुआ?
(अ) वीरभूम
(ब) झालभूम

(स) मानभूम
(द) सिंहभूम
View Solution


136. छोटानागपुर (झारखंड) क्षेत्र का प्रथम क्रांतिकारी कौन था, जो अंग्रेजों के साथ संघर्ष में शहीद हुआ?
(अ) अशर्फी लाल कसेरा
(ब) ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव
(स) राम नारायण सिंह
(द) बुद्धू भगत
View Solution


137. निम्न में से किस स्थान पर असहयोग आंदोलन के तहत धेबियों का बहिष्कार किया गया?
(अ) चतरा, डाल्टेनगंज
(ब) हजारीबाग, चतरा
(स) चाइबासा, चक्रधनपुर
(द) धनबाद, झरिया
View Solution


138. संथाल परगना क्षेत्र में किस महिला क्रान्तिकारी ने नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किया-
(अ) शैलबाला राय
(ब) सरस्वती देवी

(स) राधिका देवी
(द) माया देवी
View Solution


139.असहयोग आंदोलन के क्रम में झारखंड के निम्न में से किस स्थान पर राष्ट्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं हुई?
(अ) हजारीबाग
(ब) रांची

(स) डाल्टेनगंज
(द) गिरिडीह
View Solution


140. चेरो आन्दोलन किस क्षेत्र में हुआ?
(अ) हजारीबाग के जंगलों में
(ब) सिंहभूम के जंगलों में
(स) पलामू के जंगलों में
(द) सारडा के जंगलों में
View Solution

1 thought on “JHARKHAND HISTORY”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + three =

error: Content is protected !!
Scroll to Top