रस

1. वाक्यं रसात्मकं काव्यम् कहने वाले आचार्य हैं?
(अ) मम्मट
(ब) विश्वनाथ
(स) भरत
(द) राजशेखर

View Solution

2. शांत रस का स्थायी भाव है?
(अ) वैराग्य
(ब) क्षमा
(स) दया
(द) निर्वेद
View Solution

3. किस रस का स्थायी भाव रति है?
(अ) भक्ति रस
(ब) शृंगार रस
(स) दोनों का
(द) दोनों का नहीं
View Solution

4. माधुर्य गुण का किस रस में प्रयोग होता है?
(अ) शांत रस
(ब) श्रृंगार
(स) भयानक रस
(द) रौद्र रस
View Solution

5. ‘उत्साह’ स्थायीभाव से किस रस की निष्पत्ति होती है?
(अ) शांत रस
(ब) भयानक रस
(स) रौद्र रस
(द) वीर रस
View Solution

6. समरस थे जड़ या चेतन सुन्दर साकार बना था। चेतनता एक विलसती आनन्द अखंड घना था ।” इन पंक्तियों में कौन-सा रस है?
(अ) श्रृंगार रस
(ब) करुण रस
(स) शान्त रस
(द) भयानक रस
View Solution

7. वीभत्स रस का स्थायी भाव है?
(अ) भय
(ब) निर्वेद
(स) जुगुप्सा
(द) घृणा
View Solution

8. राम के रूप निहारित जानकी कंगन के नग की परछाही यातो सबै सुधि भूलि गई कर टेकि रही पल टारति नाहीं । उपर्युक्त काव्य खंड में किस रस को प्रयुक्त किया गया है?
(अ) वीर रस
(ब) श्रृंगार रस
(स) भक्ति रस्
(द) वात्सल्य रस
View Solution

9. निम्न पंक्तियों में कौन-सा रस है- बतरस लालच लाल की मुरली धरी लुकाय-
(अ) संयोग श्रृंगार रस
(ब) रौद्र रस
(स) वियोग श्रृंगार रस
(द) हास्य रस
View Solution

10. शोभित कर नवनीत लिए घुटरुनि चलन रेनु तन मण्डित मुख दधि लेप किए। इन पंक्तियों में कौन-सा रस है?
(अ) शृंगार रस
(ब) हास्य रस
(स) करुण रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

11. निम्न में से किस रस का स्थायी भाव शोक है?
(अ) रौद्र
(ब) वीर
(स) करुण
(द) भयानक
View Solution

12. जब पहुँची चपला बीच धार, छिप गया चाँदनी का कगार ! दो बाहों के दूरस्थ तीर धारा का कृश कोमल शरीर आलिंगन करने को अधीर! इस पंक्तियों में कौन-सा रस निहित है?
(अ) संयोग श्रृंगार
(ब) वीर रस
(स) शान्त रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

13. प्रकृति के यौवन का श्रृंगार करेंगे कभी न बासी फूल; मिलेंगे वे जाकर अति शीघ्र इस पंक्ति में कौन-सा रस निहित है?
(अ) शृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) शांत रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

14. तपस्वी! क्यों इतने हो क्लान्त, वेदना का यह कैसा वेग ? आह! तुम कितने अधिक हताश बताओ यह कैसा उद्वेग ? इस पंक्ति में कौन-सा रस निहित है?
(अ) श्रृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) शांत रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

15. “देखि सुदामा की दीन दशा, करुणा करि के करुणानिधि रोये पानी परात से हाथ छुए नहिं, नयन के अंशुए पग धोये।” उपर्युक्त में कौन-सा रस है?
(अ) श्रृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) रौद्र रस
(द) करुण रस
View Solution

16. तूं तूं करता हूँ भया, मुझमें रही न हूँ। बारी फेरी बलि गई, जित देखाँ तित हूँ। इस पंक्ति में कौन-सा रस निहित है?
(अ) वियोग श्रृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) शान्त रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

17. दुःख ही जीवन की कथा रही, क्या कहूँ आज जो नहीं कही। उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा रस है?
(अ) करुण रस
(ब) श्रृंगार रस
(स) अद्भुत रस
(द) वीभत्स रस
View Solution

18. निम्न पंक्ति में कौन-सा रस है?’मैं नीर भरी दुःख की बदली ।’
(अ) करुण रस
(ब) रौद्र रस
(स) वियोग रस
(द) हास्य रस
View Solution

19. निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा रस है? ‘एक ओर अजगरहि लखि एक ओर मृगराय । विकल बटोही बीच ही, परयों मूरछा खाय ।’
(अ) भयानक
(ब) करुण
(स) शांत
(द) भक्ति
View Solution

20. संचारी भावों की संख्या है?
(अ) 9
(ब) 33
(स) 16
(द) 99
View Solution

21. भरतमुनि के रससूत्र में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं है?
(अ) स्थायी भाव
(ब) शांत
(स) अनुभाव
(द) व्यभिचारी भाव
View Solution

22. विभाव, अनुभाव और व्यभिचारी भावों के संयोग से रस की निष्पत्ति होती है। किसका कथन है?
(अ) भामह
(ब) भरत
(स) मम्मट
(द) जगन्नाथ
View Solution

23. रसोत्पत्ति में आश्रय की चेष्टाएँ क्या कही जाती हैं?
(अ) विभाव
(ब) आलम्बन
(स) अनुभाव
(द) उद्दीपन
View Solution

24. भरत के ‘रससूत्र’ में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं है?
(अ) विभाव
(ब) अनुभाव
(स) स्थायी भाव
(द) संचारी भाव
View Solution

25. घिर रहे थे घुंघराले बाल अंश अवलम्बित मुख के पास नील घन शावक से सुकुमार, सुधा भरने को विधु के पास। इन पंक्तियों में कौन-सा रस निहित है?
(अ) संयोग श्रृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) शान्त रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

26. “राग है कि, रूप है कि रस है कि जस है कि तन है कि, मन है कि प्राण है कि, प्यारी है। उपर्युक्त पंक्तियों में रस है?
(अ) श्रृंगार
(ब) वत्सल
(स) अद्भुत
(द) शांत
View Solution

27. मेरी भव बाधा हरो, राधा नागरि सोई। जा तन की झाँई परे स्याम हरित दुति होई ॥ उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है?
(अ) भक्ति रस
(ब) श्रृंगार रस
(स) अद्भुत रस
(द) वीर रस
View Solution

28. हिन्दी साहित्य के किस भाव को व्यभिचारी भाव भी कहा जाता है?
(अ) विभाव
(ब) अनुभाव
(स) स्थायी भाव
(द) संचारी भाव
View Solution

29. बिनु गोपाल बैरनि भई कुंजैं। इस पंक्ति में कौन-सा रस निहित है?
(अ) वियोग श्रृंगार रस
(ब) वीर रस
(स) शांत रस
(द) वात्सल्य रस
View Solution

30. वीभत्स रस का स्थायी भाव है?
(अ) भय
(ब) निर्वेद
(स) जुगुप्सा
(द) घृणा
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top