उत्तराखण्ड का प्राचीन इतिहास |
61. यमुना की सहायक नदी ‘अमलावा’ के बाएँ तट पर अवस्थित कालसी का प्राचीन नाम क्या था?
(अ) कर्तृपुर
(ब) कालकूट
(स) वीरभद्र (ऋषिकेश)
(द) काशीपुर
62. प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व में कुणिन्द शासक अमोघभूति की मृत्यु के पश्चात् मैदानी क्षेत्रों पर किस वंश के शासक ने अधिकार कर लिया?
(अ) मौर्य
(ब) शक
(स) कर्तृपुर
(द) मौखरि
63. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र शक संवत् का प्रचलन, सूर्य मूर्तियों व मन्दिरों की उपस्थिति तथा शकों के अधिकार की पुष्टि करता है?
(अ) कुमाऊँ क्षेत्र
(ब) गढ़वाल क्षेत्र
(स) कालागिरि का क्षेत्र
(द) इनमें से कोई नहीं
64. निम्न में से किस स्थान में कुषाणकालीन अवशेष प्राप्त हुए हैं?
(अ) वीरभद्र (ऋषिकेश)
(ब) मोरध्वज (कोटद्वार)
(स) गोविषाण (काशीपुर)
(द) ये सभी
65. निम्न में से किस शासक ने ‘बाड़बाला’ नामक यज्ञ वेदिका का निर्माण कराया था?
(अ) शीलवर्मन
(ब) अमोघभूति
(स) गृहवर्मन
(द) हर्षवर्धन
66. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?
पुराना नाम वर्तमान नाम
(अ) वीरभद्र — ऋषिकेश
(ब) गोविषाण — काशीपुर
(स) कालोडाण्दा — टिहरी
(द) मोरध्वज — कोटद्वार
67. कर्तृपुर राज्य के संस्थापक कौन थे?
(अ) कुणिन्द
(ब) समुद्रगुप्त
(स) गृहवर्मा
(द) शीलवर्मन
68. कर्तृपुर राज्य क्षेत्र में वर्तमान कौन-कौन से क्षेत्र शामिल थे?
(अ) उत्तराखण्ड
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) उत्तरी रोहिलखण्ड
(द) ये सभी
69. समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में किस राज्य को गुप्त साम्राज्य की उत्तरी सीमा पर एक अधीन राज्य बताया गया है?
(अ) कुणिन्द
(ब) मौखरि
(स) कर्तृपुर
(द) ब्रह्मपुर
70. किस वंश के शासकों ने 5वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में कर्तृपुर राजवंश की सत्ता समाप्त कर उत्तराखण्ड पर अधिकार कर लिया?
(अ) कुषाण
(ब) नाग
(स) मौखरि
(द) इनमें से कोई नहीं
71. किस शताब्दी के उत्तरार्द्ध में कन्नौज के मौखरि राजवंश ने नागों की सत्ता समाप्त कर उत्तराखण्ड पर अपना अधिकार कर लिया?
(अ) पाँचवीं
(ब) छठी
(स) सातवीं
(द) नौवीं
72. छठी शताब्दी में ब्रह्मपुर पर किसका शासन था?
(अ) पौरवों का
(ब) कार्तिकेय राजाओं का
(स) मौखरि शासकों का
(द) इनमें से कोई नहीं
73. किस वंश के शासकों ने नागों (नाग वंश) की सत्ता समाप्त कर उत्तराखण्ड पर अपना आधिपत्य स्थापित किया?
(अ) मौर्य
(ब) कुषाण
(स) कार्तिकेयपुर
(द) मौखरि
74. मौखरि राजवंश के अन्तिम शासक कौन थे, जिनकी मृत्यु के बाद मौखरि राजवंश हर्षवर्धन के अधीन हो गया था?
(अ) गृहवर्मा
(ब) हर्षवर्धन
(स) शीलवर्मा
(द) वीरभद्र
75. उत्तराखण्ड में भ्रमण पर आने वाले लोगों का वर्णन निम्न में से किस पुस्तक में पुष्यभूति शासक हर्षवर्धन के समय मिलता है?
(अ) हर्षचरित
(ब) राजतरंगिणी
(स) सांवरी ग्रन्थ
(द) इनमें से कोई नहीं
76. किस भारतीय शासक का उत्तराखण्ड के एक पर्वतीय राजकुमारी से विवाह का उल्लेख मिलता है?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) हर्षवर्धन
(स) पुष्यमित्र
(द) अशोक
77. हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात् उत्तराखण्ड कई छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त हो गया। इनमें सबसे बड़ा कौन-सा राज्य था?
(अ) शत्रुघ्न
(ब) गोविषाण
(स) ब्रह्मपुर
(द) मोरध्वज
78. उत्तराखण्ड के विघटनकाल में किस शासक ने आक्रमण कर दक्षिणी उत्तराखण्ड पर अधिकार कर लिया?
(अ) विग्रहराज
(ब) अवन्तिवर्मन
(स) शाहमीर
(द) दुर्लभवर्द्धन
79. प्रामाणिक साक्ष्यों के कारण किस राजवंश को उत्तराखण्ड का प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है?
(अ) कर्तृपुर
(ब) कार्तिकेयपुर
(स) नाग
(द) मौखरि
80. कार्तिकेयपुर वंश का संस्थापक था-
(अ) ललितसूर देव
(ब) भूदेव
(स) बसन्तन (बसन्तदेव)
(द) कल्याणराजदेव
उत्तराखण्ड का प्राचीन इतिहास |
81. कार्तिकेयपुर राजवंश के किस शासक ने ‘परमभट्टारक महाराजाधिराज परमेश्वर’ की उपाधि धारण की?
(अ) बसन्तन (बसन्तदेव)
(ब) निम्बर
(स) राजदेव
(द) शक्तिदेव
82. कार्तिकेयपुर राजवंश की राजभाषा क्या थी?
(अ) पालि
(ब) हिन्दी
(स) गढ़वाली
(द) संस्कृत
83. कार्तिकेयपुर राजाओं के इष्ट देवता कौन थे?
(अ) शिव
(ब) विष्णु
(स) कार्तिकेय
(द) लकुलीश
84. कार्तिकेयपुर राजवंश की प्रारम्भिक राजधानी थी
(अ) जोशीमठ (चमोली)
(ब) काशीपुर
(स) बागेश्वर
(द) चम्पावत
85. कार्तिकेयपुर राजवंश के किस शासक को ‘शत्रुहन्ता’ भी कहा जाता है?
(अ) निम्बर
(ब) इष्टदेवगण
(स) भूदेव
(द) इनमें से कोई नहीं
86. कार्तिकेयपुर का अन्तिम कत्यूरी राजा था-
(अ) नरसिंह देव
(ब) शालिगहन देव
(स) नकुल देव
(द) सुभिक्षराज देव
87. लक्ष्मीदत्त जोशी के अनुसार कार्तिकेयपुर के शासक मूलत: कहाँ के निवासी थे?
(अ) वाराणसी के
(ब) अयोध्या के
(स) इलाहाबाद के
(द) उज्जैन के
88. किस पुस्तक में कश्मीरी राजा ‘ललितादित्य मुक्तापीठ’ द्वारा गढ़वाल क्षेत्र जीतने का उल्लेख है?
(अ) हर्षचरित
(ब) राजतरंगिणी
(स) सी-यू.की
(द) इनमें से कोई नहीं
89. राजा खर्परदेव किसके समकालीन थे?
(अ) यशोवर्मन
(ब) हर्षवर्धन
(स) ग्रहवर्मा
(द) बसन्तदेव
90. खर्परदेव वंश का अन्तिम शासक कौन था?
(अ) कल्याण राज
(ब) त्रिभुवन राज
(स) ललितश्वर देव
(द) माणिक राज
91. किस अभिलेख में बंगाल के पाल शासक धर्मपाल द्वारा गढ़वाल पर आक्रमण करने का उल्लेख मिलता है?
(अ) कालसी अभिलेख
(ब) नालन्दा अभिलेख
(स) बागेश्वर अभिलेख
(द) इनमें से कोई नहीं
92. निम्बर वंश के शासक निम्बर के बाद उसका पुत्र इष्टगण शासक बना, वह किस धर्म का अनुयायी था?
(अ) शैव धर्म
(ब) वैष्णव धर्म
(स) बौद्ध धर्म
(द) जैन धर्म
93. इतिहासकार बद्रीदत्त पाण्डेय कार्तिकेयपुर राजाओं को किस नाम से पुकारते हैं?
(अ) छत्रवंशी
(ब) सूर्यवंशी
(स) चन्द्रवंशी
(द) चन्देलवंशी
94. वास्तु व मूर्तिकला के क्षेत्र में उत्तराखण्ड का स्वर्णकाल किस वंश को माना जाता है?
(अ) कार्तिकेयपुर राजवंश
(ब) परमार वंश
(स) नाग वंश
(द) इनमें से कोई नहीं
95. पाण्डुकेश्वर ताम्रपत्र में किस शासक को कलिकलंक पंक में मग्न धरती के उद्धार के लिए ‘बारह अवतार’ बताया गया है?
(अ) ईष्टदेव
(ब) भूदेव
(स) ललित सूरदेव
(द) सलोणादित्य
96. ललित सूरदेव के बाद उसके पुत्र भू-देव के राजा बनने का उल्लेख है
(अ) पाण्डुकेश्वर ताम्रपत्र में
(ब) प्रयाग प्रशस्ति में
(स) राजतरंगिणी में
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
97. किन शासकों के शासनकाल में आदि शंकराचार्य का उत्तराखण्ड आगमन हुआ?
(अ) मौर्य
(ब) कुणिन्द
(स) कार्तिकेयपुर
(द) मौखरि
Thanku for these all questions 🙏🏻Its very helpful👍🏻