| दिशा निर्देश Mixed Question |
1. एक आदमी का मुँह उत्तर-पश्चिम में है। वह 90° दक्षिणावर्त दिशा में तथा फिर 135° वामावर्त दिशा में घूमता है। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?
(अ) उत्तर
(ब) पूर्व
(स) दक्षिण
(द) पश्चिम
2. नगर M. नगर D जो नगर R के दक्षिण में है, के पूर्व में है। नगर N. नगर M के दक्षिण में है। नगर R नगर N से किस दिशा में है?
(अ) पश्चिम
(ब) उत्तर-पूर्व
(स) पूर्व
(द) उत्तर-पश्चिम
3. नरेश और शाही एक सुबह चेस खेलने की मानक व्यवस्था में बैठकर चेस खेल रहे हैं। यदि नरेश खेलते हुए सूर्योदय को देख रहा है, तो शाही का मुँह किस दिशा की ओर है?
(अ) उत्तर
(ब) पश्चिम
(स) दक्षिण
(द) पूर्व
4. विजय अपने मकान की छत पर खड़ा है। वह सूर्य को चर्च के पीछे उदय होता देखता है और स्कूल के पीछे अस्त होता देख रहा है। स्कूल से चर्च किस दिशा में है?
(अ) पूर्व
(ब) दक्षिण
(स) पश्चिम
(द) उत्तर
5. एक साइकिल चालक 7 किमी पूर्व की ओर सीधा जाता है, तब दाईं ओर घूमता है और 3 किमी सीधे जाता है और फिर से दाईं ओर मुड़ता है तथा 10 किमी सीधे जाता है। वह अपने प्रस्थान स्थल से किस दिशा में है?
(अ) दक्षिण-पश्चिम
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) उत्तर-पूर्व
(द) दक्षिण-पूर्व
6. दीपा 5 किमी पूर्व की ओर चली, फिर दाएँ मुड़ गई और 3 किमी चली। फिर वो बाएँ मुड़ी और 4 किमी चली। अन्त में वो बाएँ मुड़ी और 3 किमी चली। शुरुआती बिन्दु के सन्दर्भ में दीपा किस दिशा में है?
(अ) पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) पूर्व
(द) दक्षिण
7. सोनिया अपने घर से चली और 4 किमी पूर्व की ओर गई, तब वह बाएँ घूमी और 6 किमी चली। फिर वह दाएँ घूमी और 4 किमी चली। वह प्रस्थान स्थल से कितनी दूरी पर है?
(अ) 10 किमी
(ब) 14 किमी
(स) 8 किमी
(द) 5 किमी
8. कैलाश 3 किमी पूर्व दिशा में चलता है और दक्षिण में मुड़कर 4 किमी चलता है। फिर पश्चिम में मुड़कर 6 किमी चलता है। वह प्रारम्भिक स्थल से कितनी दूर है?
(अ) 3 किमी
(ब) 6 किमी
(स) 7 किमी
(द) 5 किमी
9. सोहन अपने घर से पश्चिम की ओर 15 किमी चला, फिर बाएँ मुड़कर 20 किमी चला वह फिर से पूर्व में मुड़कर 25 किमी चला और अन्त में बाएँ मुड़कर 20 किमी चला। वह अपने घर से कितनी दूर है?
(अ) 5 किमी
(ब) 10 किमी
(स) 40 किमी
(द) 80 किमी
10. एक घड़ी चार बजकर तीस मिनट का समय बताती है। यदि मिनट की सूई पूर्व की दिशा बताती हो, तो घण्टे की सूई कौन-सी दिशा बताएगी?
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) उत्तर
(द) उत्तर-पश्चिम
(य) इनमें से कोई नहीं
11. पिंकी पूर्व दिशा में 600 भी की दूरी चलती है, फिर बाएँ मुड़कर 500 मी चलती है फिर से वह बाएँ मुड़कर 600 मी चलती है। और फिर से वह बाएँ मुड़कर 500 मी चलकर रुक जाती है। वह प्रारम्भिक स्थल से कितने मीटर दूर है?
(अ) 600
(ब) 2200
(स) 0
(द) 500
12. नीलिमा अपने घर से प्रारम्भ करके उत्तर की ओर एक मन्दिर में जाती है। उसके बाद वह बाएँ मुड़कर सीधे बराबर दूरी पर चलती है और बाजार से कुछ खरीदारी करती है। वह फिर से बाएँ मुड़कर चलती हुई पुस्तकालय पहुँचने के लिए उतनी ही दूरी तय करती है, जितनी दूरी उसने घर से चलकर मन्दिर को जाते हुए तय की थी वह फिर से बाएँ मुड़ती है और अपने घर पहुँचने तक चलती है। उसके रास्ते को किस आकार के बनाने की सम्भावना है?
(अ) गोलाकार
(ब) आयत
(स) त्रिभुजाकार
(द) अण्डाकार
