पहेली परीक्षण (Puzzle Test) 
Type – 4 Questions

निर्देश (प्र. सं. 1-5) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
चार परिवारों ने बनारसी बाग में पिकनिक मनाने का निर्णय किया तथा सहमति से वहीं पर, पिकनिक से पहले एकत्र हुए। एक परिवार में कोई बच्चा नहीं है, जबकि अन्य परिवारों में कम-से-कम एक बच्चा है। बच्चे वाले परिवारों को कम-से-कम एक बच्चे को पिकनिक पर लाना है। परिवारों के बारे में निम्नलिखित जानकारी प्राप्त है।
(i) परिवार जिसमें दो बच्चे हैं, उस परिवार से पहले आया, जिसके कोई बच्चा नहीं है।
(ii) D, जिसके कोई बच्चा नहीं है वह C के परिवार से पहले आया।
(iii) P तथा उसकी पत्नी सबसे आखिर में अपने इकलौते बच्चे के साथ आए ।
(iv) Q, B का पति नहीं है।
(v) Q तथा S पिता है।
(vi) C तथा A की बेटियाँ एक ही स्कूल में जाती हैं।
(vii) B, D से पहले आया / आई तथा वहाँ A के पहुँचने पर A से मिली / मिला।
(viii) R सबसे दूर रहता है तथा वह एक अच्छा गायक है।
(ix) S ने बताया कि उसका बेटा परीक्षा की वजह से नहीं आ सका।
1. महिलाओं में कौन तीसरे नम्बर पर आया?
(अ) A
(ब) C
(स) B
(द) D
(य) इनमें से कोई नहीं

View Solution

2. कौन-सा पति-पत्नी का सही जोड़ा है?
(अ) S तथा D
(ब) P तथा C
(स) Q तथा C
(द) S तथा A
(य) इनमें से कोई नहीं
3. किनकी बेटियाँ एक ही स्कूल में जाती हैं?
(अ) Q तथा R
(ब) P तथा R
(स) P तथा Q
(द) Q तथा S
(य) इनमें से कोई नहीं
4. किसके परिवार में निश्चित रूप से एक से अधिक बच्चे हैं?
(अ) R
(ब) S
(स) Q
(द) P
(य) इनमें से कोई नहीं
5. आदमियों में कौन दूसरे नम्बर पर आया?
(अ) P
(ब) Q
(स) R
(द) S
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र.सं. 6-8) निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
एक परिवार में A, B, C, D, E और F छः सदस्य हैं। वे मनोवैज्ञानिक, प्रबन्धक, वकील, स्वर्णकार, चिकित्सक और इन्जीनियर (अभियन्ता) हैं। (यह अनिवार्य नहीं कि वे इसी क्रम में हों) चिकित्सक, F के दादाजी हैं, जोकि एक मनोवैज्ञानिक हैं। प्रबन्धक । का विवाह A से हुआ है। C, स्वर्णकार का विवाह वकील से हुआ है। B, E और F की माताजी हैं। परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं।
6. A का E से क्या सम्बन्ध है?
(अ) पिताजी
(ब) दादाजी
(स) चाचाजी
(द) मामाजी
7. निम्नलिखित में से परिवार के विवाहित जोड़े कौन-से हैं?
(अ) AD और CE
(ब) AD और FC
(स) AD और BE
(द) AD और BC
8. E का व्यवसाय क्या है?
(अ) वकील
(ब) चिकित्सक
(स) इन्जीनियर (अभियन्ता)
(द) ज्ञात नहीं किया जा सकता
निर्देश (प्र. सं. 9-12) दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक परिवार में सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F तथा G हैं। सभी एक-दूसरे से किसी प्रकार सम्बन्धित हैं। इनमें से सभी की आयु अलग-अलग है।
A, B से बड़ा है, लेकिन E से छोटा है। परिवार के तीसरे सबसे बड़े व्यक्ति की आयु 38 वर्ष है। B, A की बहन है। C, A के पिता हैं। परिवार के तीसरे सबसे छोटे व्यक्ति की आयु 35 वर्ष है। G परिवार का सबसे बड़ा व्यक्ति है। B, F की भतीजी है। E, B से बड़ा है। F, E का पति है। G तथा D विवाहित युग्म हैं। C की माँ की आयु 69 वर्ष है। C, F से छोटा है। परिवार का सबसे बड़ा व्यक्ति पुरुष सदस्य है।
9. यदि B तथा D की कुल आयु 75 वर्ष है, तो B की आयु कितनी है?
(अ) 40 वर्ष
(ब) 37 वर्ष
(स) 6 वर्ष
(द) 10 वर्ष
(य) 15 वर्ष
10. D, A से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) दादा
(ब) माता
(स) दादी
(द) पिता
(य) ज्ञात नहीं कर सकते
11. निम्न में से किस व्यक्ति की आयु 35 वर्ष है?
(अ) A
(ब) E
(स) D
(द) F
(य) C
12. C की अनुमानित आयु कितनी हो सकती है?
(अ) 52 वर्ष
(ब) 39 वर्ष
(स) 37 वर्ष
(द) 29 वर्ष
(य) 25 वर्षं
निर्देश (प्र. सं. 13-15 ) निम्न प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी
को ध्यानपूर्वक पढ़िए। एक परिवार में दस सदस्य हैं। G तथा N एक विवाहित युगल है, जबकि K X का पति है। इस परिवार में चार गृहणियाँ तथा चार कार्यरत् पति हैं तथा अन्य कार्यरत् नहीं हैं। अन्तिम पीढ़ी का पति एक डॉक्टर है तथा S का पति एक अध्यापक है। एक विवाहित स्त्री है किन्तु P उसका पति नहीं है। Q तथा K इन्जीनियर तथा अकाउण्टेन्ट हैं किन्तु K अकाउण्टेन्ट नहीं है। P, T का भाई है तथा O दोनों की बहन है। N, L की पुत्री है तथा X, P की माँ है।
13. परिवार में कितनी पीढ़ियाँ हैं?
(अ) 6
(ब) 1
(स) 4
(द) 2
(य) इनमें से कोई नहीं
14. S का पति कौन है?
(अ) T
(ब) K
(स) L
(द) P
(य) इनमें से कोई नहीं
15. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(अ) X का पति एक इन्जीनियर है
(ब) दूसरी पीढ़ी के सदस्य S, P T तथा O हैं
(स) परिवार में 5 स्त्रियाँ हैं
(द) अकाउण्टेन्ट तथा उसकी पत्नी चौथी पीढ़ी के हैं
(य) उपरोक्त में से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 16-18) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्न सूचना का अध्ययन कीजिए।
एक परिवार के 6 सदस्य G H I J K तथा L अकाउण्टेन्ट, क्लर्क, वकील, जौहरी, डॉक्टर तथा इन्जीनियर हैं, किन्तु इसी क्रम में नहीं
I. डॉक्टर L के दादा हैं, जो एक अकाउण्टेन्ट है।
II. क्लर्क J. G से विवाहित है।
III. I, जो एक जौहरी है एक वकील से विवाहित है।
IV. H L तथा K की माँ है।
V. परिवार में दो विवाहित युगल हैं।
16. K का व्यवसाय क्या है?
(अ) डॉक्टर
(ब) क्लर्क
(स) इन्जीनियर
(द) अकाउण्टेन्ट
(य) इनमें से कोई नहीं
17. परिवार में कितने पुरुष सदस्य हैं?
(अ) दो
(स) चार
(ब) तीन
(द) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(य) इनमें से कोई नहीं
18. G. K से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) पत्नी
(ब) पिता
(स) दादी
(द) दादा
(य) इनमें से कोई नहीं
निर्देश (प्र. सं. 19-23) नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
Mr A, Mr B, Mrs C, Mrs D, Mr E और Miss F, एक बैंक के सदस्य हैं। उनकी पॉजीशन इस प्रकार है; प्रबन्धक, सहायक प्रबन्धक, कैशियर, स्टेनो, टेलर और क्लर्क यह अनिवार्य नहीं की सभी इसी क्रम में हों। सहायक प्रबन्धक, प्रबन्धक का पोता है। कैशियर, स्टेनोग्राफर का दामाद है। Mr A अविवाहित है। Mrs D टेलर की सौतली बहन है। MrE प्रबन्धक के पति हैं। Mr B का कोई पोता या दामाद नहीं हो सकता चूँकि वो 20 वर्षीय है। D और F प्रबन्धक नहीं है।
19. प्रबन्धक कौन है?
(अ) Mr A
(ब) Mrs C
(स) MrE
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
20. सहायक प्रबन्धक कौन है?
(अ) Mr A
(ब) Miss F
(स) Mrs C
(द) Mr B
21. टेलर कौन है?
(अ) Miss F
(ब) Mrs C
(स) Mr A
(द) Mrs D
22. क्लर्क कौन है?
(अ) Mr B
(ब) Mrs D
(स) Miss
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
23. कैशियर कौन है?
(अ) Mr A or Mrs D
(ब) Miss F
(स) Mr B
(द) Mrs C

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top