बाल-केन्द्रित शिक्षा एवं प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा

1. बाल-केन्द्रित शिक्षा का समर्थन निम्नलिखित में से किस विचारक द्वारा किया गया?
(अ) बी.एफ. स्किनर
(ब) जॉन डी.वी.

(स) एरिक इरिकसन
(द) चार्ल्स डार्विन

View Solution

2. जॉन डी.वी. द्वारा समर्थित ‘लैब विद्यालय’ के उदाहरण हैं
(अ) फैक्ट्री विद्यालय
(ब) प्रगतिशील विद्यालय
(स) पब्लिक विद्यालय
(द) सामान्य विद्यालय
View Solution

3. बाल-केन्द्रित शिक्षा के क्षेत्र में निम्नलिखित में से किस भारतीय शिक्षाविद् की भूमिका सर्वाधिक उल्लेखनीय रही है?
(अ) अरविन्द घोष
(ब) महात्मा गाँधी

(स) गिजू भाई
(द)रवीन्द्रनाथ टैगोर
View Solution

4. एक बाल-केन्द्रित कक्षा में, बच्चे सामान्यत: सीखते हैं?
(अ) वैयक्तिक और सामूहिक, दोनों रूपों में
(ब) मुख्य रूप से शिक्षक से
(स) वैयक्तिक रूप से
(द) समूहों में
View Solution

5. वर्तमान समय में बाल-केन्द्रित शिक्षा पर जोर दिया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सी बाल-केन्द्रित शिक्षा की विशेषता नहीं है?
(अ) बालक के सर्वांगीण विकास पर जोर देना
(ब) बालक के मनोविज्ञान को समझना
(स) बालक को केवल तथ्यात्मक ज्ञान से अवगत कराने पर जोर देना
(द) बालक के मनोविज्ञान को समझते हुए उसकी समस्याओं को दूर करना
View Solution

6. बाल-केन्द्रित शिक्षा के पाठ्यक्रम के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) पाठ्यक्रम का विकास, व्यक्तिगत विभिन्नताओं, प्रेरणाओं, मूल्यों एवं सीखने के सिद्धान्तों के मनोवैज्ञानिक ज्ञान के आधार पर किया जाना चाहिए
(ब) पाठ्यक्रम बनाने में शिक्षक यह ध्यान रखता है कि शिक्षार्थी की और समाज की क्या आवश्यकताएB हैं और सीखने की कौन-सी क्रियाओं से ये आवश्यकताए सर्वोत्तम रूप से पूर्ण हो सकती हैं
(स) पाठ्यक्रम बनाते समय शिक्षक की आवश्यकताओं एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए
(द) क्रियात्मक होने के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम एक समुचित मनोवैज्ञानिक आधार पर स्थापित हो
View Solution

7. बालकों को प्रेरित करने के लिए उन्हें महापुरुषों की जीवनी, प्रेरणादायी नाटक एवं उत्कृष्ट वैज्ञानिकों इत्यादि के बारे में बताना चाहिए। यह निम्न में से किस सिद्धान्त के अन्तर्गत आता है?
(अ) प्रेरणा का सिद्धान्त
(ब) लोकतान्त्रिक सिद्धान्त
(स) सर्वांगीण विकास का सिद्धान्त
(द) चयन का सिद्धान्त
View Solution

8. आजकल शिक्षा के विभिन्न आधारों पर विशेष जोर दिया जाता है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली के एक समर्थक के रूप में आपके अनुसार बालक की शिक्षा निम्नलिखित में से किस पर आधारित होनी चाहिए?
(अ) बालक के आर्थिक स्तर पर
(ब) बालक की सामाजिक स्थिति पर
(स) बालक की इच्छा एवं रुचि पर
(द) बालक की मूल प्रवृत्तियों, प्रेरणाओं और संवेगों पर
View Solution

9. बाल-केन्द्रित शिक्षा के समर्थक के तौर पर आपके अनुसार निम्नलिखित में से किसका महत्त्व सर्वाधिक है?
(अ) शिक्षक बालक के व्यक्तित्व का कहाँ तक विकास कर पाता है
(ब) शिक्षक कितना ज्ञानी, आकर्षक और गुणयुक्त है
(स) शिक्षक अपने विद्यालय को कितना अधिक भव्य दर्शा पाने में सक्षम है
(द) शिक्षक की पहचान का दायरा कितना विस्तृत है
View Solution

10. प्रोजेक्ट प्रणाली का प्रयोग निम्नलिखित में से किस शिक्षा-पद्धति के अन्तर्गत किया जाता है?
(अ) पारम्परिक शिक्षा
(ब) प्रगतिशील शिक्षा

(स) वैदिक शिक्षा
(द)इनमें से कोई नहीं
View Solution

11. प्रगतिशील शिक्षा के अन्तर्गत बालक में आत्मानुशासन के विकास के लिए किस बात पर जोर दिया जाना चाहिए?
(अ) अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त आदेश
(ब) बालकों में उत्तरदायित्व की भावना के विकास पर
(स) प्रगतिशील शिक्षा के अन्तर्गत आत्मानुशासन के विकास पर जोर नहीं दिया जाता
(द) आत्मानुशासन के लिए विभिन्न दृष्टान्तों द्वारा बालकों को समझाने पर
View Solution

12. निम्नलिखित में से किस प्रणाली के अन्तर्गत बालकों के विश्लेषण एवं पर्यवेक्षण पर बल दिया गया है?
(अ) मोंटेसरी शिक्षा प्रणाली
(ब) संरचनावादी शिक्षा प्रणाली
(स) मानवतावादी शिक्षा प्रणाली
(द) समाजवादी शिक्षा प्रणाली
View Solution

13. बच्चों में आलोचनात्मक सोच एवं तार्किक कौशल का विकास होता है, इसे किस शिक्षा प्रणाली के अन्तर्गत रखा जा सकता है?
(अ) मानवतावादी शिक्षा प्रणाली
(ब) संरचनावादी शिक्षा प्रणाली
(स) मोंटेसरी शिक्षा प्रणाली
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

14. बाल-केन्द्रित शिक्षा को व्यवहार में लाने वाले शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से किसकी जानकारी रखना अधिक आवश्यक है?
(अ) शिक्षक के लिए बालक के व्यवहार के मूल आधारों के बारे में जानने से अधिक आवश्यक यह है कि वह उसके परिवार के बारे में जाने
(ब) शिक्षक केवल बालक की रुचियों को जाने
(स) शिक्षक को बालक के बारे में भले ही कुछ जानकारी न हो, किन्तु उसके परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में उसे अवश्य पता होना चाहिए
(द) बालक के सम्बन्ध में शिक्षक को उसके व्यवहार के मूल आधारों, आवश्यकताओं, मानसिक स्तर, रुचियों, योग्यताओं व्यक्तित्व इत्यादि का विस्तृत ज्ञान होना चाहिए
View Solution

15. सर्वशिक्षा अभियान की शुरुआत किस वर्ष हुई?
(अ) वर्ष 2000-2001
(ब) वर्ष 2000-2004

(स) वर्ष 2000-2005
(द) वर्ष 2004-2005
View Solution

16. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. भारत के 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग वाले सभी बच्चों को मुफ्त एवं आधारभूत शिक्षा उपलब्ध कराना  अनिवार्य है।
B. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बच्चों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही उन्हें शुल्क अथवा किसी खर्च के कारण आधारभूत शिक्षा लेने से वंचित किया जाएगा।
C. यदि 6 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी बच्चा किन्हीं कारणों से विद्यालय नहीं जा पाता है, तो उसे शिक्षा के लिए उसकी आयु के अनुसार उचित कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा।
कूट:
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) केवल C
(द) ये सभी
View Solution

17. नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार 2009 में ‘अनिवार्य’ शब्द का अर्थ है
(अ) दण्डात्मक कार्य से बचने के लिए अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों पर अनिवार्य रूप से जोर डाला गया है।
(ब) अनिवार्य शिक्षा सतत परीक्षण के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
(स) केन्द्र सरकार दाखिले, उपस्थिति और प्रारम्भिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेगी।
(द) उचित सरकारें दाखिले, उपस्थिति और प्रारम्भिक शिक्षा की पूर्णता को सुनिश्चित करेंगी।
View Solution

18. प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए?
(अ) पढ़ाने की उत्सुकता
(ब) धैर्य और दृढ़ता
(स) शिक्षण-पद्धतियों और विषयों के ज्ञान में दक्षता
(द) अति मानक भाषा में पढ़ाने में दक्षता
View Solution

19. शिक्षण से अधिगम पर बल देने वाला परिवर्तन हो सकता है?
(अ) परीक्षा परिणामों पर केन्द्रित होकर
(ब) बाल-केन्द्रित शिक्षा-पद्धति अपनाकर
(स) रटने को प्रोत्साहित करके
(द) अग्र शिक्षण की तकनीक अपनाकर
View Solution

20. के. मा. शि. बो. द्वारा अपनाए गए प्रगतिशील शिक्षा के प्रतिमान में बच्चों का समाजीकरण जिस प्रकार से किया जाता है, उससे अपेक्षा की जा सकती है कि
(अ) वे समय नष्ट करने वाली सामाजिक आदतों/प्रकृति का त्याग करें तथा सीखें कि किस प्रकार अच्छी श्रेणियाँ पाई जा सकती हैं
(ब) वे सामूहिक कार्य में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करें तथा सामाजिक कौशल सीखें
(स) वे बिना प्रश्न उठाए समाज के नियमों-विनियमों का अनुपालन करने के लिए तैयार हो सकें
(द) किसी भी प्रकार की सामाजिक पृष्ठभूमि होते हुए भी वे वह सब स्वीकार करें, जो उन्हें विद्यालय द्वारा प्रदान किया जाता है
View Solution

21. प्रगतिशील शिक्षा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जॉन डी.वी. केअनुसार समुचित है? 
( अ) कक्षा में प्रजातन्त्र का कोई स्थान नहीं होना चाहिए
(ब) विद्यार्थियों को स्वयं ही सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होना चाहिए
(स) जिज्ञासा विद्यार्थियों के स्वभाव में अन्तर्निहित नहीं है अपितु इसका कर्षण/संवर्द्धन करना चाहिए
(द) कक्षा में विद्यार्थियों का निरीक्षण करना चाहिए न कि सुनना चाहिए
View Solution

22. ‘‘बच्चों में ज्ञान की रचना करने और अर्थ का निर्माण करने की क्षमता होना।’’ इस परिप्रेक्ष्य में एक शिक्षक की भूमिका है
(अ) सम्प्रेषक और व्याख्याता की
(ब) सुगमकर्ता की
(स) निर्देशक की
(द) तालमेल बैठाने वाले की
View Solution

23. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति बाल-केन्द्रित कक्षा-कक्ष को प्रदर्शित कर रही है?
(अ) एक कक्षा जिसमें शिक्षिका नोट लिखा देती है और शिक्षार्थियों से उन्हें याद करने को कहा जाता है।
(ब) एक कक्षा जिसमें पाठ्य-पुस्तक एकमात्र संसाधन होता है, जिसका सन्दर्भ शिक्षिका देती है।
(स) एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थी समूहों में बैठे हुए हैं और शिक्षिका बारी-बारी से प्रत्येक समूह में जा रही है।
(द) एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थियों का व्यवहार शिक्षिका द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दण्ड से संचालित होता हो।
View Solution

24. किसी प्रगतिशील कक्षा की व्यवस्था में शिक्षक एक ऐसे वातावरण को उपलब्ध कराकर अधिगम को सुगम बनाता है, जो
(अ) नियामक है।
(ब) समावेशन को हतोत्साहित करता है।
(स) आवृत्ति को बढ़ावा देता है।
(द) खोज को प्रोत्साहन देता है।
View Solution

25. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रगतिशील शिक्षा का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(अ) परियोजना विधि, क्षमता समूह बनाना, रैंकिंग
(ब) करके सीखना, परियोजना विधि, सहयोग से सीखना
(स) थिमैटिक इकाइयाB, नियमित इकाई परीक्षण, रैंकिंग
(द) व्यक्तिगत अधिगम, क्षमता समूह बनाना, छात्रों की लेबलिंग
View Solution

26. निम्नलिखित संरचनाओं में से शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 किसकी वकालत करता है?
(अ) मुख्यधारा शिक्षा की
(ब) एकीकृत शिक्षा की

(स) समावेशी शिक्षण की
(द) पृथक्करण की
View Solution

27. बाल-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है?
(अ) केवल पाठ्य-पुस्तकों पर निर्भर होना
(ब) बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
(स) यन्त्रवत् याद करना
(द) योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को नामांकित करना तथा वर्गीकरण करना
View Solution

28. एक प्रगतिशील कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस प्रकार देखा जाना चाहिए?
(अ) योग्यता-आधारित समूह बनाने का मापदण्ड
(ब) अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्त्वपूर्ण
(स) अधिगम की प्रक्रिया में बाधा
(द) अध्यापक के पक्ष पर असफलता
View Solution

29. प्रगतिशील शिक्षा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) कम क्षमता वाले बच्चों की कक्षा में उपेक्षा करनी चाहिए।
(ब) कक्षा मुख्यत: पाठ्य-पुस्तक केन्द्रित होनी चाहिए और सभी नियम शिक्षक निर्धारित होने चाहिए।
(स) विद्यार्थियों को समस्या समाधान हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए।
(द) कक्षा में प्रजातन्त्र का कोई स्थान नहीं होना चहिए।
View Solution

30. किसी प्रगतिवादी कक्षा के बारे में एक अध्यापिका का क्या विश्वास होना चाहिए?
(अ) अधिगम केवल कक्षा में ही होता है।
(ब) विद्यार्थी केवल ड्रिल और अभ्यास के माध्यम से ही सबसे अधिक सार्थकता से सीखते हैं।
(स) कक्षा हमारे कठोर नियन्त्रण में रहे और केवल अध्यापक को निर्देश देने चाहिए।
(द) कक्षा में विद्यार्थी अपने साथ विविध प्रकार के समृद्ध अनुभव लाते हैं।
View Solution

31. एक बाल-केन्द्रित कक्षा में बच्चे
(अ) ज्ञान के निर्माण में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
(ब) ब्लैकबोर्ड से उत्तरों की प्रतिलिपि बनाने को अग्रसर होते हैं।
(स) निष्क्रिय नकलची के रूप में देखे जाते हैं।
(द) केवल निष्क्रिय श्रोता होने चाहिए।
View Solution

32. एक बाल-केन्द्रित कक्षा में अधिगम
(अ) पुरस्कार और दण्ड पर निर्भर है।
(ब) पूरी तरह से शिक्षक पर निर्भर है और छात्रों की भूमिका निष्क्रिय है।
(स) उद्दीपन-प्रतिक्रिया संघों के युग्म द्वारा होता है।
(द) शिक्षक और छात्रों द्वारा सह-निर्मित है।
View Solution

33. एक प्रगतिशील कक्षा में, अधिगम
(अ) परीक्षाओं पर प्रतिबन्धात्मक है।
(ब) एक सरल प्रक्रिया है।
(स) एक सामाजिक प्रक्रिया है।
(द) केवल औपचारिक अनुदेश द्वारा ही हो सकता है।
View Solution

34. बाल-केन्द्रित कक्षा में, एक अध्यापिका किसको महत्त्व देती है?
(अ) दण्ड आधारित कठोर अनुशासन पद्धतियों को
(ब) ज्ञान की सक्रिय संरचना प्रक्रिया को
(स) निरन्तर वस्तुनिष्ठ रूपी परीक्षाओं को
(द) किसी भी तरह से पाठ्यक्रम के समापन को
View Solution

35. शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) के अन्तर्गत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के दाखिले हेतु सीटों के आरक्षण का प्रावधान है। इन छात्रों के सफल समावेशन हेतु एक अध्यापक को किस तरह के शिक्षाशास्त्र का उपयोग करना चाहिए?
(अ) समानता पर आधारित
(ब) अलगावात्मक
(स) भेदभावात्मक
(द) साम्यता पर आधारित
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

error: Content is protected !!
Scroll to Top