हरियाणा राज्य की स्थापना

1. ब्रिटिश सरकार ने हरियाणा का अधिकांश भाग पंजाब के अधीन कब किया था?
(अ) 1858 ई.
(ब) 1859 ई.

(स) 1757 ई.
(द) 1870 ई.

View Solution

2. पृथक् हरियाणा की माँग किस वर्ष प्रारम्भ हुई?
(अ) वर्ष 1910
(ब) वर्ष 1907

(स) वर्ष 1913
(द) वर्ष 1951
View Solution

3. हरियाणा राज्य के गठन के लिए किसकी अध्यक्षता में ‘हरियाणा विकास समिति’ का गठन किया गया था?
(अ) अरुणा आसफ अली
(ब) लाला लाजपत राय

(स) श्रीराम शर्मा
(द) मुहम्मद हुसैन
View Solution

4. हरियाणा क्षेत्र को पंजाब प्रान्त से अलग कर दिल्ली में मिलाने की माँग पहली बार कब की गई थी?
(अ) वर्ष 1925 में
(ब) वर्ष 1926 में

(स) वर्ष 1927 में
(द) वर्ष 1928 में
View Solution

5. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में ज्योफरी कॉर्बेट ने अम्बाला डिवीजन (हरियाणा) को पंजाब से अलग करने की माँग की, जिसका महात्मा गाँधी ने समर्थन किया
(ब) दीनबन्धु गुप्ता ने 9 दिसम्बर, 1932 को पंजाब प्रान्त से अलग हरियाणा राज्य की माँग की थी
(स) कांग्रेस नेता डॉ. पट्टाभि सीतारमैया ने दिल्ली में वर्ष 1946 में दीनबन्धु गुप्ता की माँग का समर्थन किया था
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

6. वर्ष 1947 में भारत के स्वतन्त्र होने के पश्चात् हरियाणा किस भारतीय प्रान्त का भाग था?
(अ) दिल्ली
(ब) पंजाब

(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान
View Solution

7. वर्ष 1948 में मास्टर तारा सिंह ने अपने पत्र ‘अजीत’ में किस राज्य की माँग की थी?
(अ) हिन्दी राज्य
(ब) उर्दू राज्य

(स) सिख राज्य
(द) मराठी राज्य
View Solution

8. सच्चर फॉर्मूला कब लागू हुआ?
(अ) अक्टूबर, 1949
(ब) सितम्बर, 1949
(स) नवम्बर, 1949
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

9. सच्चर फॉर्मूला लागू होने का क्या प्रभाव हुआ?
(अ) पंजाब को पंजाबी, हिन्दी और उर्दू क्षेत्र तीन हिस्सों में बाँट दिया गया
(ब) पंजाब को पंजाबी और हिन्दी क्षेत्र दो हिस्सों में बाँट दिया गया
(स) पंजाब को पंजाबी और उर्दू क्षेत्र दो हिस्सों में बाँट दिया गया
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

10. सच्चर फॉर्मूला के अन्तर्गत विभाजित हिन्दी क्षेत्र में निम्न में से किस क्षेत्र को शामिल किया गया?
(अ) रोहतक
(ब) गुड़गाँव

(स) अम्बाला
(द) ये सभी
View Solution

11. निम्न में से कौन-सा कथन ‘सच्चर फॉर्मूला’ के सम्बन्ध में सही है?
(अ) हिन्दी क्षेत्र की सरकारी भाषा हिन्दी तथा पंजाबी क्षेत्र की सरकारी भाषा पंजाबी निर्धारित की गई, जो गुरुमुखी लिपि में लिखी जाती है
(ब) फॉर्मूले के तहत प्री. यूनिवर्सिटी परीक्षा तक शिक्षा का माध्यम हिन्दी क्षेत्र में हिन्दी तथा पंजाबी क्षेत्र में पंजाबी तय किया गया
(स) पंजाबी क्षेत्र की द्वितीय भाषा हिन्दी तथा हिन्दी क्षेत्र की द्वितीय भाषा पंजाबी तय की गई
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

12. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कब किया गया था?
(अ) 29 दिसम्बर, 1953
(ब) 1 जनवरी, 1954

(स) 25 अगस्त, 1953
(द) 26 मार्च, 1955
View Solution

13. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था?
(अ) तारा सिंह
(ब) फजल अली

(स) प्रताप सिंह
(द) मुहम्मद हुसैन
View Solution

14. वर्ष 1955 में हरियाणा क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों ने किसके समक्ष पृथक् हरियाणा राज्य की माँग रखी थी?
(अ) राज्य पुनर्गठन आयोग
(ब) शाह आयोग

(स) सच्चर फॉर्मूला समिति
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

15. केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब व हरियाणा दोनों क्षेत्रों के लिए एक ही विधानसभा व राज्यपाल के लिए क्षेत्रीय फॉर्मूला कब लागू किया गया?
(अ) 14 मार्च, 1956
(ब) 25 सितम्बर, 1955

(स) 24 जुलाई, 1956
(द) 28 अक्टूबर, 1955
View Solution

16. निम्न में से कौन-सा प्रावधान क्षेत्रीय फॉर्मूले के प्रावधान के सम्बन्ध में सही था?
(अ) पंजाब द्विभाषी राज्य है, इसलिए हिन्दी व पंजाबी इसकी सरकारी भाषा मानने का प्रावधान किया गया
(ब) सम्पूर्ण राज्य क्षेत्र को हिन्दी तथा पंजाबी क्षेत्र में विभाजित कर दिया गया
(स) केन्द्र सरकार ने हिन्दी व पंजाबी के विकास में सहयोग का विश्वास दिलाया
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

17. क्षेत्रीय फॉर्मूले के आधार पर निम्न में से कौन-सा क्षेत्र हिन्दी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया था?
(अ) करनाल
(ब) हिसार

(स) जालन्धर
(द) महेन्द्रगढ़
View Solution

18. क्षेत्रीय फॉर्मूले के अन्तर्गत निम्न में से कौन-सा क्षेत्र पंजाबी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया था?
(अ) होशियारपुर
(ब) गुरुदासपुर

(स) फिरोजपुर
(द) काँगड़ा
View Solution

19. पंजाब सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कौन थे, जिन्होंने क्षेत्रीय फॉर्मूले को लागू नहीं किया था?
(अ) प्रताप सिंह कैरो
(ब) फतेह सिंह

(स) हुकुम सिंह
(द) धर्मवीर सिंह
View Solution

20. वर्ष 1965 में अकाली दल के किस नेता ने पंजाबी सूबे के लिए अनशन करने की घोषणा की थी, किन्तु भारत-पाक युद्ध के कारण इसे वापस ले लिया गया था?
(अ) मास्टर तारा सिंह
(ब) सन्त फतेहसिंह

(स) प्रताप सिंह कैरो
(द) हुकुम सिंह
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top