उपलब्धियों का मूल्यांकन एवं प्रश्नों का निर्माण

1. वर्तमान समय में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के अन्तर्गत ग्रेडों में अंकों का वितरण किया जाता है। इस प्रणाली में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को ‘बहुत अच्छा’ या ‘बी’ ग्रेड के अन्तर्गत रखा जाता है?
(अ) 90-100%
(ब) 56-74%

(स) 75-89%
(द) 35-55%

View Solution

2. वर्तमान समय में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के अन्तर्गत ग्रेडों में अंकों का वितरण किया जाता है। इस प्रणाली में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को ‘सर्वोत्कृष्ट’ या ‘ए+’ ग्रेड के अन्तर्गत रखा जाता है?
(अ) 90-100%
(ब) 56-74%

(स) 75-89%
(द) 35-55%
View Solution

3. छात्र की उपलब्धि के मूल्यांकन के लिए सबसे बेहतर तरीका क्या हो सकता है?
(अ) प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणी प्रदान करना
(ब) ग्रेडिंग पद्धति का प्रयोग
(स) तुलनात्मक मूल्यांकन
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

4. उपलब्धि परीक्षण किया जा सकता है?
A. शिक्षा के क्षेत्र में
B. व्यवसाय के क्षेत्र में
C. तकनीकी के क्षेत्र में
D. खेल के क्षेत्र में
कूट:
(अ) A और B
(ब) B और D

(स) D और A
(द) ये सभी
View Solution

5. कथन (A) व्यावहारिक रूप से रचनात्मक मूल्यांकन में शिक्षा-प्राप्ति के लक्ष्य विद्यार्थियों के साथ बाँटे जाते हैं।
कारण (R) यह विश्वास करना कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुधारने के लिए शिक्षक की भूमिका आवश्यक है।
कूट:
(अ) A सही है, परन्तु R गलत है।
(ब) A गलत है, किन्तु R सही है।
(स) A और R दोनों गलत हैं।
(द) A और R दोनों सही हैं।
View Solution

6. निम्नलिखित में से परीक्षा के प्रकार कौन-कौन से हैं?
A. मौखिक परीक्षा
B. लिखित परीक्षा
C. खुली किताब आधारित परीक्षा
कूट:
(अ) केवल A
(ब) केवल C

(स) A और B
(द) ये सभी
View Solution

7. मार्गदर्शन का प्रयोजन है
(अ) मूल्यांकन के बहुविध मॉडलों का प्रयोग
(ब) मूल्यांकन के एकल मॉडल का प्रयोग
(स) मूल्यांकन के दो मॉडलों का प्रयोग
(द) मूल्यांकन के तीन मॉडलों का प्रयोग
View Solution

8. अच्छे प्रश्नों की विशेषताएँ होती हैं?
A. प्रश्न उद्देश्य पर आधारित हो
B. उत्तर लिखने की सीमा निर्धारित हो
C. सरल भाषा का प्रयोग हो
D. प्रश्नों का स्वरूप विषय-वस्तु पर निर्धारित हो
कूट:
(अ) A और B
(ब) B और D
(स) C और A
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

9. आजकल इस बात पर अधिक बल दिया जाता है कि छात्रों में विषय-वस्तु को रटने की प्रवृत्ति को कम करने के लिए प्रश्नों का निर्माण किया जाए। किस प्रकार के प्रश्नों से बालकों में रटने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है?
(अ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(ब) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(स) निबन्धात्मक प्रश्न
(द) वैकल्पिक प्रश्न
View Solution

10. छात्रों के मूल्यांकन के लिए पूरक प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। पूरक प्रकार के प्रश्न हैं
(अ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(ब) लघुउत्तरीय प्रश्न
(स) निबन्धात्मक प्रश्न
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

11. आप एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थी के ज्ञान के विभिन्न पहलुओं के बीच उनकी पहचान करने और उनके आपस का सम्बन्ध निर्धारित करने की योग्यताकी जाँच करना चाहते हैं। इसके लिए आपको  किस प्रकार के प्रश्नो का निर्माण करना चाहिए?
(अ) निबन्धात्मक प्रश्न
(ब) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(स) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(द) मिलान वाले प्रश्न
View Solution

12. प्रश्नों के कई प्रकार होते हैं। पौधे एवं जानवरों में चार अन्तर बताइए। यह प्रश्न किस प्रकार के प्रश्न का उदाहरण है?
(अ) लघुउत्तरीय प्रश्न
(ब) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(स) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

13. भाषा की परीक्षा में शब्द, पदबन्ध, वाक्य, अलंकार इत्यादि की जाँच के लिए किस प्रकार के प्रश्नों का प्रयोग सर्वाधिक उपयुक्त होता है?
(अ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(ब) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(स) निबन्धात्मक प्रश्न
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

14. एक चित्र के द्वारा एक डॉक्टर को रोगी का परीक्षण करते हुए दिखाया जा रहा है, यह कौन-से प्रश्न का प्रकार है?
(अ) चित्रात्मक प्रश्न
(ब) लघुउत्तरीय प्रश्न

(स) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(द) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
View Solution

15. भारत की राजधानी …….. है। (नई दिल्ली, पटना) यह किस प्रकार का प्रश्न है?
(अ) खाली स्थानों को भरने वाला प्रश्न
(ब) लघुउत्तरीय प्रश्न
(स) दीर्घउत्तरीय प्रश्न
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

16. जब परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो, तो किस प्रकार के प्रश्नों द्वारा उनका मूल्यांकन किया जा सकता है?
(अ) अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(ब) वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(स) निबन्धात्मक प्रश्न
(द) वैकल्पिक प्रश्न
View Solution

17. नीचे प्रश्न एवं उसके प्रकारों को दर्शाया गया है। इनको सुमेलित कीजिए
        सूची I         सूची II
A. जाँच -सूची      I. मिलान प्रकार के प्रश्न
B. सत्य/असत्य   II. निबन्धात्मक प्रश्न
C. व्याख्या          III. वैकल्पिक उत्तर वाले प्रश्न
      A B C
(अ) II II I
(ब) I III II
(स) I II III
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

18. सत्य/असत्य, सही/गलत एवं हाँ /नहीं उत्तर देने वाले प्रश्न किस प्रकार के प्रश्नों के उदाहरण हैं?
(अ) मिलान वाले प्रश्न
(ब) बहुविकल्पीय प्रश्न
(स) वैकल्पिक उत्तर वाले प्रश्न
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

19. आलोचनात्मक चिन्तन का अर्थ होता है
(अ) केवल सकारात्मक चिन्तन
(ब) केवल नकारात्मक चिन्तन
(स) सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों चिन्तन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

20. एक शिक्षक प्रश्न-पत्र बनाने के बाद, यह जाँच करता है कि क्या प्रश्न परीक्षण के विशिष्ट उद्देश्यों की परीक्षा ले रहे हैं। वह मुख्य रूप से प्रश्न-पत्र की/के ……… के बारे में चिन्तित है।
(अ) वैधता
(ब) सम्पूर्ण विषय-वस्तु को शामिल करने
(स) प्रश्नों के प्रकार
(द) विश्वसनीयता
View Solution

21. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य विकल्पों से सम्बद्ध नहीं है?
(अ) प्रश्नोत्तर सत्रों को संगठित करना
(ब) किसी विषय पर विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया को लेना
(स) प्रश्नोत्तरी परिचालित करना
(द) स्व-आकलन के कौशल को प्रतिमानित करना
View Solution

22. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न अपने विशिष्ट क्षेत्र से ठीक तरह से मिला हुआ है? 
(अ) क्या आप अपने विद्यार्थियों को उनकी मूल्यांकन गणित की उपलब्धि के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं?
(ब) पिछली रात दूरदर्शन पर दिखाए गए सृजनशील क्रिकेट मैच में निर्णायक क्षण कौन-सा था?
(स) जड़ी-बूटियों के प्रयोग द्वारा चिकन अनुप्रयोग पकाने हेतु कोई नई पाकविधि लिखिए
(द) निर्धारित कीजिए कि दिए गए मापकों विश्लेषण में से कौन-सा मापक आपको उत्तम परिणामों को पाने में सर्वाधिक प्रवृत्त कर सकता है
View Solution

23. ग्रेड अंकों से कैसे अलग हैं? यह प्रश्न निम्न में से किस प्रकार के प्रश्नों से सम्बन्ध रखता है?
(अ) अपसारी
(ब) विश्लेषणात्मक

(स) मुक्त-अन्त
(द) समस्या-समाधान
View Solution

24. एक शिक्षक कक्षा के कार्य को एकत्र करता है और उन्हें पढ़ता है उसके बाद योजना बनाता है और अपने अगले पाठ को शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समायोजित करता है। वह ……. कर रहा/रही है।
(अ) सीखने का आकलन
(ब) सीखने के रूप में आकलन
(स) सीखने के लिए आकलन
(द) सीखने के समय आकलन
View Solution

25. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आधारभूत सहायता का उदाहरण है?
(अ) अनुबोधन और संकेत देना तथा नाजुक स्थितियों पर प्रश्न पूछना।
(ब) शिक्षार्थियों को प्रेरित करने वाले भाषण देना।
(स) प्रश्न पूछने को बढ़ावा दिए बिना स्पष्टीकरण देना।
(द) मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार के उपहार देना।
View Solution

26. आकलन उद्देश्यपूर्ण होता है यदि
(अ) इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रतिपुष्टि (फीडबैक) प्राप्त हो।
(ब) यह केवल एक बार वर्ष के अन्त में हो।
(स) विद्यार्थियों की उपलब्धियों में अन्तर करने के लिए तुलनात्मक मूल्यांकन किया जाएँ।
(द) इससे विद्यार्थियों में भय और तनाव का संचार हो।
View Solution

27. मानकीकृत परीक्षणों की आलोचनाओं में से एक यह है कि 
(अ) वे बच्चे की क्षमता की स्पष्ट तस्वीर नहीं देते हैं।
(ब) वे मुख्य रूप से मुख्यधारा की संस्कृति का। प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए पक्षपाती हैं।
(स) उनकी भाषा को समझना मुश्किल है।
(द) परीक्षण बड़ी आबादी पर लागू नहीं किए जा सकते हैं।
View Solution

28. शिक्षक सीखने के लिए मूल्यांकन और सीखने के मूल्यांकन दोनों का उपयोग कर सकते हैं 
(अ) बच्चों की प्रगति की निगरानी करने और उनके सीखने के अन्तराल को भरने के लिए उचित लक्ष्य निर्धारित करने में।
(ब) बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने में।
(स) बच्चे की सीखने की आवश्यकताओं को जानने में और तद्नुसार शिक्षण रणनीति का चयन करने में।
(द) आवधिक अन्तरालों पर बच्चे के प्रदर्शन का आकलन करने और उसके प्रदर्शन को प्रमाणित करने में।
View Solution

29. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या होना चाहिए?
(अ) विद्यार्थियों के लिए श्रेणी निश्चित करना।
(ब) सम्बन्धित अवधारणाओं के बारे में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्रान्तियों को समझना।
(स) विद्यार्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर उनको नामांकित करना।
(द) रिपोर्ट कार्ड में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण अंकित करना।
View Solution

30. कथन (A) कक्षा में मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को विविध विधियों का प्रयोग करना चाहिए।
कारण (R) एक कक्षा में बच्चे की सफलता और असफलता को केवल पेपर—पेंसिल परीक्षा के द्वारा सही और पूर्ण रूप नहीं निर्धारित किया जा सकता है।
कूट:
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(स) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top