वैयक्तिक विभिन्त्ता

1. वैयक्तिक विभिन्नता का अर्थ होता है कि दो व्यक्ति
(अ) केवल शारीरिक रूप से अलग हों
(ब) केवल मानसिक रूप से अलग हों
(स) शारीरिक एवं मानसिक दोनों रूप से अलग हों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

View Solution

2. ‘‘वैयक्तिक विभिन्नताओं से हमारा तात्पर्य व्यक्तित्व के उन सभी पहलुओं से है, जिनका मापन व मूल्यांकन किया जा सकता है।’’ वैयक्तिक विभिन्नता के सन्दर्भ में निम्नलिखित मनोवैज्ञानिकों में से यह कथन किसका है?
(अ) टॉयलर का
(ब) कोहलर का

(स) स्किनर का
(द) मॉस्लो का
View Solution

3. ‘‘शारीरिक क्रियाओं में सफल होने की योग्यता में एक समूह के व्यक्तियों में भी बहुत अधिक विभिन्नता होती है।’’ निम्न मनोवैज्ञानिकों में से यह कथन किसका है?
(अ) वाइगोत्स्की का
(ब) थार्नडाइक का
(स) क्रो एवं क्रो का
(द) स्किनर का
View Solution

4. आप अपनी कक्षा के छात्रों में परिपक्वता का अवलोकन करने पर पाते हैं कि कुछ छात्र आयु के पहले परिपक्वता प्राप्त कर चुके हैं, जबकि कुछ छात्र परिपक्वता प्राप्त करने की आयु में तो हैं, लेकिन उनमें परिपक्वता नहीं है। इसका कारण क्या हो सकता है?
(अ) कक्षा में उनके बैठने का क्रम
(ब) वैयक्तिक विभिन्नता
(स) विद्यालय आने व जाने के उनके भिन्न साधन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

5. सीमा हर पाठ को बहुत जल्दी सीख लेती है, जबकि लीना उसे सीखने में ज्यादा समय लेती है। यह विकास के ………. सिद्धान्त को दर्शाता है।
(अ) वैयक्तिक भिन्नता
(ब) अन्तर्सम्बन्ध
(स) निरन्तरता
(द) सामान्य से विशिष्ट की ओर
View Solution

6. आपकी कक्षा का एक छात्र पढ़ने में बहुत तेज है। वह सातवीं कक्षा में होते हुए भी दसवीं कक्षा के विषयों को आसानी से समझ लेता है। उसकी इस वैयक्तिक विभिन्नता का कारण है
(अ) उसका विशिष्ट शारीरिक विकास
(ब) उसका विशिष्ट संज्ञानात्मक विकास
(स) उसका विशिष्ट संवेगात्मक विकास
(द) उसका विशिष्ट सामाजिक विकास
View Solution

7. मानव के व्यक्तित्व पर निम्न में से किसका प्रभाव पड़ता है?
(अ) केवल परिवार का
(ब) केवल समुदाय का
(स) परिवार एवं समुदाय दोनों का
(द) उपरोक्त में से किसी का नहीं
View Solution

8. वैयक्तिक विभिन्नता का प्रमुख कारण है?
A. वातावरण
B. वंशानुक्रम

C. आयु
कूट:
(अ) A और B
(ब) केवल B

(स) A और C
(द) A, B और C
View Solution

9. वैयक्तिक विभिन्नता को प्रभावित करता है?
(अ) केवल वंशानुक्रम कारक
(ब) केवल वातावरणीय कारक
(स) वंशानुक्रम एवं वातावरणीय दोनों कारक
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

10. वैयक्तिक विभिन्नता के विकास हेतु पूर्व माध्यमिक कक्षाओं में बालकों का शिक्षण किस प्रकार किया जाना चाहिए?
A. खेल विधि के माध्यम से बालकों को गणित तथा भाषा का ज्ञान देना चाहिए।
B. उन्हें अक्षर ज्ञान तथा गणना की जानकारी प्रारम्भ से ही मौखिक रूप से दी जानी चाहिए।
C. लिखने तथा सिखाने से पूर्व बच्चों से चित्र बनवाए जाने चाहिए।
कूट:
(अ) केवल A
(ब) A और C

(स) केवल C
(द) A, B और C
View Solution

11. दो व्यक्तियों में जिन कारणों से विविधता पाई जाती है, उन्हीं के आधार पर व्यक्तिगत अन्तर के प्रकार निर्धारित किए जाते हैं। निम्न में से कौन-सा व्यक्तिगत विभिन्नता का प्रकार नहीं है?
(अ) शारीरिक भिन्नता
(ब) मानसिक क्षमता में भिन्नता
(स) मूल प्रवृत्ति सम्बन्धी अन्तर
(द) व्यक्तित्व सम्बन्धी अन्तर
View Solution

12. मानसिक योग्यताओं में विभिन्नता के अन्तर्गत किस कथन को सम्मिलित नहीं किया जा सकता?
(अ) यौन-अन्तर तथा शारीरिक परिपक्वता
(ब) रुचि सम्बन्धी भिन्नता
(स) स्वभाव सम्बन्धी अन्तर
(द) तात्कालिक स्थिति से परे जाने की योग्यता
View Solution

13. प्रत्येक व्यक्ति में भाषा के विकास की अवस्थाएँ पाई जाती हैं
(अ) समान अवस्था
(ब) भिन्न-भिन्न अवस्था
(स) समान तथा भिन्न दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

14. अच्छे परिवार एवं समुदाय/समाज से सम्बन्ध रखने वाले बालकों का विकास होता है
(अ) सामान्य से कम
(ब) औसत
(स) उन बालकों से अच्छा जो अच्छे परिवार एवं समाज में नहीं रहते
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

15. बालकों के प्रकार होते हैं
(अ) केवल अन्तर्मुखी
(ब) केवल बहिर्मुखी
(स) अन्तर्मुखी एवं बहिर्मुखी दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

16. ‘‘सम्भवत: व्यक्ति योग्यता की विभिन्नताओं के बजाय व्यक्तित्व की विभिन्नताओं से अधिक प्रभावित होता है।’’ यह कथन वैयक्तिक विभिन्नता के सन्दर्भ में किस मनोवैज्ञानिक का है?
(अ) टॉयलर का
(ब) क्रो एवं क्रो का
(स) फ्रायड का
(द) वाइगोत्स्की का
View Solution

17. मनोवैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि बालकों में अन्तर होता है
(अ) उनकी रुचि के आधार पर
(ब) उनकी योग्यता के आधार पर
(स) उनकी क्षमता के आधार पर
(द) उपरोक्त सभी के आधार पर
View Solution

18. यदि कोई बालक सीखने की प्रक्रिया में कमजोर है, तो उस स्थिति में अध्यापकों को कक्षा का आकार रखना चाहिए
(अ) कक्षा का आकार कम होना चाहिए।
(ब) कक्षा का आकार अधिक होना चाहिए।
(स) कक्षा का आकार न कम न अधिक होना चाहिए।
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

19. धर्म एवं समाज दोनों हैं
(अ) एक-दूसरे से पृथक्
(ब) एक-दूसरे के पूरक
(स) समाज का धर्म से कोई मतलब नहीं होता
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

20. जाति से सम्बन्धित व्यक्तिगत अन्तर को दूर करने के लिए व्यक्ति को करना चाहिए
A. केवल पूर्वाग्रह से स्वयं को दूर रखना
B. पूर्वधारणा तथा सोच में बदलाव लाना
C. नकारात्मक मनोवृत्तियों से हट कर सोचना
D. रूढ़िवादी दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना
कूट:
(अ) A और B
(ब) B और C
(स) D और A
(द) A, B, C और D
View Solution

21. शिक्षार्थी वैयक्तिक भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। अत: शिक्षक को
(अ) अधिगम की एकसमान गति पर बल देना चाहिए।
(ब) सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध कराना चाहिए।
(स) कठोर अनुशासन सुनिश्चित करना चाहिए।
(द) परीक्षाओं की संख्या बढ़ा देनी चाहिए।
View Solution

22. सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में निष्पादन के आधार पर शैक्षणिक क्षेत्रों में निष्पादन के स्तर को बढ़ाने का औचित्य स्थापन किस आधार पर किया जा सकता है? 
(अ) यह वैयक्तिक भिन्नताओं को सन्तुष्ट करता है।
(ब) यह हाशियाकृत विद्यार्थियों के लिए प्रतिपूरक भेदभाव की नीति का अनुगमन करता है।
(स) यह सार्वभौमिक धारणा (retention) को सुनिश्चित करता है।
(द) यह हाथ से किए जाने वाले श्रम के प्रति सम्मान विकसित करता है।
View Solution

23. शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नताओं को सम्बोधित करने के लिए एक विद्यालय किस प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवा सकता है?
(अ) सभी शिक्षार्थियों के लिए समान स्तर की पाठ्यचर्या का अनुगमन करना।
(ब) बाल केन्द्रित पाठ्यचर्या का पालन करना और शिक्षार्थियों को सीखने के अनेक अवसर उपलब्ध कराना।
(स) शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नताओं को समाप्त करने के लिए हर सम्भव उपाय करना।
(द) धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों को विशेष विद्यालयों में भेजना।
View Solution

24. कक्षा में विद्यार्थियों के वैयक्तिक विभेद
(अ) लाभकारी नहीं हैं, क्योंकि अध्यापकों को वैविध्यपूर्ण कक्षा को नियन्त्रित करने की आवश्यकता है।
(ब) हानिकारक हैं, क्योंकि इनसे विद्यार्थियों में परस्पर द्वन्द्व उत्पन्न होते हैं।
(स) अनुपयुक्त हैं, क्योंकि ये सर्वाधिक मन्द विद्यार्थियों के स्तर तक पाठ्यचर्या के स्थानान्तरण की गति को कम करते हैं।
(द) लाभकारी हैं, क्योंकि ये विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक संरचनाओं को खोजने में अध्यापकों को प्रवृत्त करते हैं।
View Solution

25. हम सभी अपनी बुद्धि, प्रेरणा, अभिरुचि आदि के सन्दर्भ में भिन्न होते हैं। यह सिद्धान्त सम्बन्धित है?
(अ) वैयक्तिक भिन्नता से
(ब) बुद्धि के सिद्धान्तों से

(स) वंशानुक्रम से
(द) पर्यावरण से
View Solution

26. शिक्षार्थियों (अधिगमकर्ता) की वैयक्तिक विभिन्नताओं के सन्दर्भ में शिक्षिका को चाहिए
(अ) निगमनात्मक पद्धति के आधार पर समस्याओं का समाधान करना।
(ब) कलनविधि (एल्गोरिथ्म) का अधिकतर प्रयोग करना।
(स) याद करने के लिए शिक्षार्थियों को तथ्य उपलब्ध कराना।
(द) विविध प्रकार की अधिगम परिस्थितियों को उपलब्ध कराना।
View Solution

27. अपनी कक्षा की वैयक्तिक भिन्नताओं से निपटने के लिए शिक्षक को चाहिए कि
(अ) बच्चों को उनके अंकों के आधार पर अलग कर उनको नामित करे
(ब) बच्चों से बातचीत करे और उनके दृष्टिकोण को महत्त्व दे
(स) विद्यार्थियों के लिए कठोर नियमों को लागू करे
(द) शिक्षण और आकलन के समान और मानक तरीके हों
View Solution

28. निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण प्रभावशाली विद्यालय की प्रथा का है?
(अ) शारीरिक दण्ड
(ब) व्यक्ति सापेक्ष अधिगम
(स) प्रतियोगितात्मकता कक्षा
(द) निरन्तर तुलनात्मक मूल्यांकन
View Solution

29. एक उभयलिंगी व्यक्तित्व
(अ) समाज में प्रचलित रूढ़िवादी लिंग भूमिकाओं का पालन करता है।
(ब) स्त्री लक्षणों वाले पुरुषों को सन्दर्भित करता है।
(स) में आमतौर पर माने गए पुरुष और स्त्री गुणों का समायोजन होता है।
(द) में दृढ़ और अहंकारी होने की आदत है।
View Solution

30. वैयक्तिक विभिन्नताओं का प्राथमिक कारण क्या है?
(अ) लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत पद्धति (कोड)
(ब) जन्मजात विशेषताएँ
(स) पर्यावरणीय प्रभाव
(द) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया
View Solution

31. बच्चों में भ्रांतियाँ होना ……….. है।
(अ) दुर्लभ
(ब) प्राकृतिक

(स) अप्रारूपिक
(द) असामान्य
View Solution

32. किस प्रकार का शिक्षाशास्त्र एक शिक्षक को अपनी कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं का ध्यान रखने में सहायता करेगा?
(अ) मानकीकृत व एकसमान
(ब) संलग्न व संदर्भित
(स) पूरी तरह से परीक्षाओं पर केन्द्रित
(द) पूरी तरह से पाठ्य-पुस्तकों पर केन्द्रित
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 11 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top