आनुवंशिकता एवं वातावरण का प्रभाव

1. बच्चे के विकास में उसके परिवेश का जो प्रभाव उस पर पड़ता है, उसे हम _________ कहते हैं।
(अ) पालन-पोषण
(ब) सामाजिक विकास

(स) संवेगात्मक विकास
(द) परिवेश के लाभ

View Solution

2. परिवेश का प्रभाव, मानव के _________ और __________ दोनों चरणों में बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं।
(अ) सामाजिक, आर्थिक
(ब) समाज, विद्यालय में शिक्षा
(स) प्रसव-पूर्व, प्रसव के उपरान्त
(द) परिवार, विद्यालय में विकास
View Solution

3. ‘‘शारीरिक एवं मानसिक विशेषताओं का माता-पिता से सन्तानों में हस्तान्तरण आनुवंशिकता कहलाता है।’’ आनुवंशिकता के सन्दर्भ में निम्न कथन किस विचारक का है?
(अ) एच. ए. पेटरसन
(ब) अब्राहम मास्लो

(स) जेम्स ड्रेवर
(द) वुडवर्थ
View Solution

4. माता-पिता से सन्तानों को प्राप्त होने वाले गुणों को कहते हैं
(अ) वंश
(ब) वंशानुक्रम

(स) वातावरण
(द)इनमें से कोई नहीं
View Solution

5. निम्नलिखित में से कौन-सा किसी बच्चे पर आनुवंशिकता का प्रभाव है?
A. विशिष्ट शारीरिक लक्षण
B. विशिष्ट बुद्धि
C. विशिष्ट चरित्र
कूट-
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) A और B
(द) A, B और C
View Solution

6. आनुवंशिकता तथा वातावरण परस्पर हैं
A. निर्भर
B. पूरक

C. सहयोगी
कूट-
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) केवल C
(द) A, B और C
View Solution

7. निम्नलिखित में से किस प्रकार के विकास पर आनुवंशिकता एवं वातावरण का प्रभाव पड़ता है?
A. सामाजिक विकास
B. संवेगात्मक विकास

C. मानसिक विकास
D.शारीरिक विकास

कूट
(अ) केवल D
(ब) A और B

(स) A, B और C
(द) A, B, C और D
View Solution

8. बालक के सम्पूर्ण व्यवहार की सृष्टि _________ और __________ की अन्त:क्रिया द्वारा होती है।
(अ) माता-पिता के व्यवहार
(ब) उसके मित्रों, भाई-बहनों के व्यवहार
(स) उसके शिक्षकों, अभिभावकों के व्यवहार
(द) आनुवंशिकता, वातावरण
View Solution

9. बालक के सम्यव्â विकास के लिए निम्नलिखित में से किनका संयोग सर्वाधिक अनिवार्य है?
(अ) उसके विद्यालय एवं परिवार
(ब) उसके वंशानुक्रम और वातावरण
(स) उसके परिवार एवं समाज
(द) उसके समाज एवं राष्ट्र
View Solution

10. ‘‘वातावरण वह बाहरी शक्ति है, जो हमें प्रभावित करती है।’’ किसने कहा था?
(अ) वुडवर्थ ने
(ब) रॉस ने
(स) एनास्टसी ने
(द) उपरोक्त में से किसी ने नहीं
View Solution

11. बच्चे उसी वातावरण में सीख सकते हैं, जहाँ-
(अ) उनके अनुभवों एवं भावनाओं को उचित स्थान मिले
(ब) उन्हें खेलने का मौका मिले
(स) उन्हें मित्र बनाने का मौका मिले
(द) कड़ा अनुशासन हो
View Solution

12. आप दिल्ली के किसी केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। आपकी कक्षा का एक छात्र अफजल हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है तथा एक अन्य छात्र सुदीप केरल का मूलनिवासी है। आप दोनों के रंग, रूप, स्वभाव आदि में काफी विभिन्नताएँ देखते हैं। इसका प्रमुख कारण हो सकता है-
(अ) वातावरणीय प्रभाव
(ब) विद्यालय में दोनों का शैक्षिक स्तर
(स) आपकी शिक्षण विधि
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

13. बच्चे की आनुवंशिकता द्वारा निर्धारित सीमाओं के अन्दर सर्वोत्तम सम्भावित विकास के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?
(अ) उसे बालक के परिवेश में सुधार करना चाहिए
(ब) उसे बालक को अधिक-से-अधिक पुस्तक पढ़ने की सलाह देनी चाहिए
(स) उसे खेल-कूद में अधिक-से-अधिक भाग लेने की सलाह देनी चाहिए
(द) उसे विकास के लिए प्रेरित करना चाहिए
View Solution

14. ‘प्रत्येक छात्र स्वयं में विभिन्न है।’ इस तथ्य का प्रमुख कारण क्या है?
A. भौतिक वातावरण
B. सामाजिक वातावरण
C. वंशानुक्रम
कूट
(अ) केवल A
(ब) A और B

(स) A और C
(द) A, B और C
View Solution

15. आपकी कक्षा का एक छात्र, कक्षा में रोज अनुशासनहीनता करता है। आप इस समस्या के समाधान हेतु निम्न में से क्या उपाय अपनाएँगे?
(अ) उसके वंशानुक्रम तथा वातावरण का पता लगाकर उसका सही दिशा में मार्गदर्शन करेंगे
(ब) छात्र को रोज पीटेंगे जब तक कि वह कक्षा में अनुशासनहीनता करना नहीं छोड़ देता है
(स) स्कूल से उसका नाम काटने के लिए प्रधानाचार्य से कहेंगे
(द) उसको इलाज के लिए किसी अच्छे मनोचिकित्सक के पास लेकर जाएँगे
View Solution

16. आज बालापराध की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण शिक्षण प्रणाली में जटिलताएँ आ रही हैं। आपके अनुसार इसका प्रमुख कारण क्या है?
A. दूषित वंशानुक्रम
B. दूषित सामाजिक वातावरण
C. दूषित परिवेश
कूट
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) केवल C
(द) A, B और C
View Solution

17. निम्न में से कौन-से वातावरण सम्बन्धी कारक हैं, जिससे बालकों के विकास में उसके परिवेश अर्थात् परिवार, समाज तथा पास-पड़ोस की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है?
A. भौतिक कारक
B. सामाजिक कारक
C. आर्थिक कारक
D. सांस्कृतिक कारक
कूट
(अ) A, B और C
(ब) B, C और D

(स) A, C और D
(द) A, B, C और D
View Solution

18. विकास की वर्तमान विचारधारा में निम्नलिखित में से किसका महत्त्व है?
(अ) केवल प्रकृति
(ब) केवल पोषण
(स) ‘अ’ और ‘ब’ दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

19. कथन (A) आनुवंशिकता एवं वातावरण के बिना बालकों के विकास की कल्पना की जा सकती है।
कारण (R) इनके सन्दर्भ में कहा जाता है कि ये दोनों आपस में इस प्रकार से जुड़े हैं कि इन्हें पृथक नहीं किया जा सकता है।
कूट
(अ) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(ब) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(स) कथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।
(द) कारण (R) सही है, लेकिन कथन (A) गलत है।
View Solution

20. मानव-व्यक्तित्व परिणाम है-
(अ) केवल आनुवंशिकता का
(ब) पालन-पोषण और शिक्षा का
(स) आनुवंशिकता और वातावरण की अन्त:क्रिया का
(द) केवल वातावरण का
View Solution

21. सीखने सम्बन्धी निर्योग्यताएँ सामान्यत:
(अ) लड़कियों की तुलना में अधिकतम लड़कों में पाई जाती हैं
(ब) अधिकतम उन बच्चों में पाई जाती हैं, जो
शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बन्ध रखते हैं।
(स) उन बच्चों में पाई जाती हैं, विशेषत: जिनके पैत्रिक अभिभावक इस प्रकार की समस्याओं से ग्रसित होते हैं
(द) औसत से श्रेष्ठ बुद्धि लब्धि वाले बच्चों में पाई जाती हैं
View Solution

22. बच्चे के विकास में अनुवांशिकता और वातावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) आनुवंशिकता और वातावरण दोनों एक बच्चे के विकास में 50-50% योगदान रखते हैं
(ब) समवयस्कों और पित्रेक (genes) का सापेक्ष योगदान योगात्मक नहीं होता
(स) आनुवंशिकता और वातावरण एकसाथ परिचालित नहीं होते
(द) सहज रुझान वातावरण से सम्बन्धित है, जबकि वास्तविक विकास के लिए आनुवंशिकता आवश्यक है
View Solution

23. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) आनुवंशिक बनावट व्यक्ति की, परिवेश की गुणवत्ता के प्रति, प्रत्युत्तरात्मकता को प्रभावित करती है।
(ब) गोद लिए गए बच्चों का वही बुद्धि-लब्धांक (IQ) होता है, जो गोद लिए गए उनके सगे भाई-बहनों का होता है।
(स) अनुभव मस्तिष्क के विकास को प्रभावित नहीं करता।
(द) विद्यालयीकरण का बुद्धि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
View Solution

24. प्रकृति-पोषण विवाद निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
(अ) आनुवंशिकी एवं वातावरण
(ब) व्यवहार एवं वातावरण
(स) वातावरण एवं जीव विज्ञान
(द) वातावरण एवं पालन-पोषण
View Solution

25. एक 6 वर्ष की लड़की खेलकूद में असाधारण योग्यता प्रदर्शित करती है। उसके माता-पिता दोनों ही खिलाड़ी हैं, उसे नित्य प्रशिक्षण प्राप्त करने भेजते हैं और सप्ताहांत में उसे प्रशिक्षण देते हैं। बहुत सम्भव है कि उसकी क्षमताएँ निम्नलिखित दोनों के बीच परस्पर प्रतिक्रिया का परिणाम होंगी-
(अ) वृद्धि और विकास
(ब) स्वास्थ्य और प्रशिक्षण
(स) अनुशासन और पौष्टिकता
(द) आनुवंशिकता और पर्यावरण
View Solution

26. प्राथमिक विद्यालय के बच्चे उस वातावरण में सबसे प्रभावी ढंग से सीखेंगे-
(अ) जहाँ शिक्षक एकाधिकारवादी है और स्पष्ट आदेश देता है कि क्या किया जाना चाहिए
(ब) जहाँ मूलरूप से पढ़ने, लिखने और गणित की संज्ञानात्मक कुशलताओं पर ही ध्यान का केन्द्र होता है और बल दिया जाता है
(स) जहाँ शिक्षक सारे अधिगमों में आगे होता है और विद्यार्थियों से निष्क्रिय रहने की अपेक्षा करता है
(द) जहाँ उनकी संवेगात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है और वे अनुभव करते हैं कि वे महत्त्वपूर्ण हैं
View Solution

27. आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) पर्यावरण केवल बच्चे के भाषा-विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है
(ब) विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं
(स) सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनों द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है
(द) अच्छी देखभाल ओर पौष्टिक आहार बच्चे के किसी भी जन्मजात विकार को दूर कर सकता है
View Solution

28. निम्नलिखित में से कौन सी प्रवृत्ति/गुण पूर्णत: आनुवांशिक है?
A. आँखों का रंग
B. बुद्धि

C. नैतिक विकास
D. सामाजिक कौशल
कूट-

(अ) केवल B
(ब) A, B और C

(स) A और B
(द) केवल A
View Solution

29. समकालीन विचारधाराओं के अनुसार, बाल विकास की प्रक्रिया
(अ) सिर्फ माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक गुणों द्वारा ही निर्धारित होती है
(ब) सभी बच्चों के लिए एक समान है और सभी बच्चे एक निश्चित आयु तक आते-आते विशिष्ट निर्धारित लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर लेते हैं
(स) बहुआयामी है, क्योंकि बच्चे विभिन्न के सन्दर्भों में पलते-बढ़ते हैं
(द) का पूर्वानुमान बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता, यद्यपि विकास सभी के लिए एक दिशात्मक होता है
View Solution

30. विकासात्मक परिवर्तन किसका परिणाम है?
(अ) आनुवंशिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों का अनूठा संयोजन
(ब) केवल सामाजिक-सांस्कृतिक कारक
(स) न तो वंशानुगत और न ही पर्यावरणीय कारक
(द) किसी व्यक्ति का केवल आनुवंशिक ढाँचा
View Solution

31. अभिकथन (A) बच्चों के शारीरिक विकास में देरी के लिए पूरी तरह से उनकी आनुवंशिक बनावट को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
कारण (R) बच्चों के शारीरिक विकास के लिए वंशानुगत कारक ही उत्तरादायी होते हैं। सही विकल्प चुने।
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ब) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(स) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(द) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + five =

error: Content is protected !!
Scroll to Top