बुद्धि- निर्माण एवं बहुआयामी बुद्धि

1. ‘‘सत्य या तथ्य के दृष्टिकोण से उत्तम प्रक्रियाओं की शक्ति ही बुद्धि है।’’ बुद्धि के सन्दर्भ में दिया गया कथन किसका है?
(अ) पिन्टर का
(ब) वुडवर्थ का

(स) थॉर्नडाइक का
(द) कॉलविन का

View Solution

2. बुद्धि के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. बुद्धि नवीन पर्यावरण के साथ समायोजन की योग्यता है।
B. बुद्धि सीखने की योग्यता है।
C. बुद्धि अमूर्त चिन्तन की योग्यता है।
कूट:
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) A और C
(द) A, B और C
View Solution

3. ‘‘बुद्धि व्यक्ति की वह समुच्चय या सार्वभौमिक क्षमता है, जो उसे उद्देश्यपूर्ण क्रिया करने, तर्कपूर्ण चिन्तन करने तथा वातावरण के साथ प्रभावपूर्ण समायोजन करने में सहायता करती है।’’ यह किसका कथन है?
(अ) वैश्लर का
(ब) हैवर एवं फ्राइड का

(स) थर्सटन का
(द) टर्मन का
View Solution

4. निम्नलिखित में से कौन बुद्धि को निर्धारित करने वाले कारक हैं?
(अ) वंशानुगत कारक
(ब) वातावरणीय कारक
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

5. यदि व्यक्ति ने अपने वातावरण से सामंजस्य करना सीख लिया है या सीख सकता है, तो उसमें बुद्धि है। बुद्धि की यह परिभाषा किसने दी?
(अ) थॉर्नडाइक ने
(ब) रायबर्न ने

(स) कॉलविन ने
(द) थॉमसन ने
View Solution

6. निम्नलिखित में से कौन बुद्धि की परिभाषा नहीं है?
(अ) बुद्धि, कार्य करने की एक विधि है।
(ब) बुद्धि, ज्ञान अर्जन करने की क्षमता है।
(स) जीवन की अपेक्षाकृत नवीन परिस्थितियों से अपना सामंजस्य करने की व्यक्ति की योग्यता ही बुद्धि है।
(द) राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक शक्ति प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त उक्ति बुद्धि है।
View Solution

7. ‘तार्किक गणितीय बुद्धि’ …… से सम्बन्धित है।
(अ) द्वि-कारक सिद्धान्त
(ब) समूह कारक सिद्धान्त

(स) पदानुक्रमिक सिद्धान्त
(द) बहुबुद्धि सिद्धान्त
View Solution

8. बुद्धि का एक-कारक सिद्धान्त निम्नलिखित में से किसने दिया?
(अ) बिने ने
(ब) टर्मन ने

(स) गार्डनर ने
(द) किंबल यंग ने
View Solution

9. बुद्धि का द्वि-कारक सिद्धान्त क्या है?
(अ) बुद्धि कई तत्त्वों का समूह होती है और प्रत्येक तत्त्व में कोई सूक्ष्म योग्यता निहित होती है।
(ब) कुछ मानसिक क्रियाओं में एक प्रमुख तत्त्व सामान्य रूप से विद्यमान होता है जो उन क्रियाओं के कई ग्रुप होते हैं, उनमें अपना एक प्रमुख तत्त्व होता है।
(स) व्यक्ति का बौद्धिक व्यवहार अनेक स्वतन्त्र योग्यताओं पर निर्भर करता है, किन्तु इन स्वतन्त्र योग्यताओं का क्षेत्र सीमित होता है।
(द) सभी प्रकार के मानसिक कार्यों में दो प्रकार की मानसिक योग्यताओं की आवश्यकता होती है- प्रथम सामान्य मानसिक योग्यता, द्वितीय विशिष्ट मानसिक योग्यता।
View Solution

10. बुद्धि के बहुकारक सिद्धान्त के मुख्य समर्थक थॉर्नडाइक थे। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस सिद्धान्त के अनुरूप है?
(अ) बुद्धि कई तत्त्वों का समूह होती है और प्रत्येक तत्त्व में कोई सूक्ष्म योग्यता निहित होती है।
(ब) कुछ मानसिक क्रियाओं में एक प्रमुख तत्त्व सामान्य रूप से विद्यमान होता है, जो उन क्रियाओं के कई ग्रुप होते हैं, उनमें अपना एक प्रमुख तत्त्व होता है।
(स) व्यक्ति का बौद्धिक व्यवहार अनेक स्वतन्त्र योग्यताओं पर निर्भर करता है, किन्तु इन स्वतन्त्र योग्यताओं का क्षेत्र सीमित होता है।
(द) सभी प्रकार के मानसिक कार्यों में दो प्रकार की मानसिक योग्यताओं की आवश्यकता होती है प्रथम सामान्य मानसिक योग्यता, द्वितीय विशिष्ट मानसिक योग्यता।
View Solution

11. जो बुद्धि सिद्धान्त बुद्धि में सम्मिलित मानसिक प्रक्रियाओं (जैसे परा-घटक) और बुद्धि द्वारा लिए जा सकने वाले विविध रूपों (जैसे सृजनात्मक बुद्धि) को शामिल करता है, वह है?
(अ) स्पीयरमैन का ‘जी’ कारक
(ब) स्टर्नबर्ग का बुद्धिमत्ता का त्रिपाचीय सिद्धान्त
(स) बुद्धि का सावेंट सिद्धान्त
(द) थर्सटन की प्राथमिक मानसिक योग्यताए
View Solution

12. निम्नलिखित में से किस प्रकार की बुद्धि का प्रयोग अन्तरिक्ष यात्रा के दौरान होता है?
(अ) स्थानिक बुद्धि
(ब) भाषायी बुद्धि
(स) शारीरिक गतिक बुद्धि
(द) सांगीतिक बुद्धि
View Solution

13. ‘‘प्रत्येक बुद्धि एक-दूसरे से भिन्न होती है।’’ यह कथन निम्न में से किसका है?
(अ) हॉवर्ड गार्डनर का
(ब) मॉस्लो का

(स) अरस्तू का
(द) स्टर्नबर्ग का
View Solution

14. निम्न में से कौन एक सुमेलित नहीं है?
(अ) एक कारक सिद्धान्त-टर्मन
(ब) तरल तथा ठोस बुद्धि सिद्धान्त-थॉर्नडाइक
(स) द्विकारक सिद्धान्त-स्पीयरमैन
(द) समूह कारक सिद्धान्त-थर्सटन
View Solution

15. आजकल बुद्धि-परीक्षण का उपयोग शिक्षा जगत् में हो रहा है। बुद्धि-परीक्षण का निम्नलिखित में से कौन-सा उपयोग बालक के विकास के दृष्टिकोण से सही नहीं है?
(अ) शैक्षिक मार्गदर्शन
(ब) बुद्धि-परीक्षण के परिणाम के आधार पर अधिक बुद्धि वाले बालकों पर अन्य बालकों की तुलना में अधिक ध्यान देना
(स) अच्छी अधिगम प्रणाली के प्रयोग के लिए बुद्धि-परीक्षण करना
(द) बुद्धि-परीक्षण के आधार पर छात्रों का वर्गीकरण करना
View Solution

16. बुद्धि-लब्धांक प्राप्त करने का सही सूत्र है
(अ) मानसिक आयु /कालानुक्रमिक आयु × 100
(ब) कालानुक्रमिक /आयु मानसिक आयु × 100
(स) मानसिक /आयु कालानुक्रमिक आयु × 125
(द) कालानुक्रमिक /आयु मानसिक आयु × 125
View Solution

17. फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक अल्फ्रेड बिने एवं उसके साथी साइमन ने बुद्धि के मापन के आधार के लिए किसे सर्वाधिक उपयुक्त पाया?
(अ) बच्चों की रुचि को
(ब) बच्चों के निर्णय, स्मृति, तर्क एवं आंकिक जैसे मानसिक कार्यों को
(स) बच्चों की शारीरिक क्षमता को
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
View Solution

18. यदि किसी बालक की मानसिक आयु 12 वर्ष एवं वास्तविक आयु 10 वर्ष हो, तो उसका बुद्धि-लब्धांक कितना होगा?
(अ) 120
(ब) 100
(स) 124

(द) 130
View Solution

19. आप आठवीं कक्षा के अध्यापक हैं। आप इस कक्षा के एक छात्र का बुद्धि-लब्धांक 130 से अधिक पाते हैं, तो इसका अर्थ है कि वह …… बालक है।
(अ) मन्द बुद्धि
(ब) औसत बुद्धि

(स) अति श्रेष्ठ बुद्धि
(द) सामान्य बुद्धि
View Solution

20. निम्नलिखित में से किस कथन से बुद्धि एवं बुद्धि-परीक्षण के महत्त्व का पता चलता है?
A. व्यावसायिक मार्गदर्शन में बुद्धि-परीक्षण की भूमिका अहम होती है।
B. बुद्धि-परीक्षणों द्वारा प्रत्येक छात्र की सही उन्नति के मार्ग को प्रशस्त किया जाता है।
C. अनुसन्धान के विभिन्न घटकों का चयन करना होता है तो बुद्धि भी एक आधार होता है, ताकि कम-से-कम त्रुटि हो।
कूट:
(अ) A और B
(ब) केवल B

(स) B और C
(द) A, B और C
View Solution

21. एक शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों की विभिन्न अधिगम-शैलियों को सन्तुष्ट करने के लिए वैविध्यपूर्ण कार्यों का उपयोग करती है। वह ………. से प्रभावित है। 
(अ) पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त
(ब) कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त
(स) गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धान्त
(द) वाइगोत्स्की के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त
View Solution

22. बुद्धि लब्धांश सामान्यत: ………. रूप से शैक्षणिक निष्पादन से सम्बन्धित होते हैं?
(अ) मध्यम
(ब) कम-से-कम

(स) पूर्ण
(द) उच्च
View Solution

23. 16 वर्षीय बच्चा बुद्धि-लब्धि परीक्षण में 75 अंक प्राप्त करता है। उसकी मानसिक आयु …….. वर्ष होगी।
(अ) 15
(ब) 12

(स) 8
(द) 14
View Solution

24. ……… के अतिरिक्त बुद्धि के निम्नलिखित पक्षों को स्टर्नबर्ग के त्रितन्त्र सिद्धान्त में सम्बोधित किया गया है।
(अ) सन्दर्भगत
(ब) अवयवभूत
(स) सामाजिक
(द) आनुभविक
View Solution

25. हॉवर्ड गार्डनर का बुद्धि का सिद्धान्त ……… पर बल देता है। 
(अ) शिक्षार्थियों में अनुबन्धित कौशलों
(ब) सामान्य बुद्धि
(स) विद्यालय में आवश्यक समान योग्यताओं
(द) प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं
View Solution

26. मानव बुद्धि एवं विकास की समझ शिक्षक …….. को योग्य बनाती है।
(अ) निष्पक्ष रूप से अपने शिक्षण-अभ्यास
(ब) शिक्षण के समय शिक्षार्थियों के संवेगों पर नियन्त्रण बनाए रखने
(स) विविध शिक्षार्थियों के शिक्षण के बारे में स्पष्टता
(द) शिक्षार्थियों को यह बताने कि वे अपने जीवन को कैसे सुधार सकते हैं
View Solution

27. निम्नलिखित में से कौन-सा आलोचनात्मक दृष्टिकोण ‘बहु-बुद्धि सिद्धान्त’ (Theory of Multiple Intelligences) से सम्बद्ध नहीं है?
(अ) यह शोधाधारित नहीं है
(ब) विभिन्न बुद्धियाँ भिन्न-भिन्न विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पद्धतियों की मांग करती हैं
(स) प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्राय: एक क्षेत्र में ही अपनी विशिष्टता प्रदर्शित करते हैं
(द) इसका कोई अनुभावात्मक आधार नहीं है
View Solution

28. ‘बहु-बुद्धि सिद्धान्त’ को वैध नहीं माना जा सकता, क्योंकि 
(अ) विशिष्ट परीक्षणों के अभाव में भिन्न बुद्धियों (different intelligences) का मापन सम्भव नहीं है
(ब) यह सभी सात बुद्धियों को समान महत्त्व नहीं देता है
(स) यह केवल अब्राहम मैस्लों के जीवन-भर के सुदृढ़ अनुभावात्मक अध्ययन पर आधारित है
(द) यह सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण सामान्य बुद्धि ‘g’ के अनुकूल (सुसंगत) नहीं है
View Solution

29. निम्न में से कौन-सा स्टर्नबर्ग का बुद्धि का त्रिस्तरीय सिद्धान्त का एक रूप है?
(अ) व्यावहारिक बुद्धि
(ब) प्रायोगिक बुद्धि

(स) संसाधनपूर्ण बुद्धि
(द) गणितीय बुद्धि
View Solution

30. किसने सबसे पहले बुद्धि-परीक्षण का निर्माण किया? 
(अ) डेविड वैश्लर ने
(ब) एल्फ्रेड बिने ने
(स) चार्ल्स एडवर्ड स्पीयरमैन ने
(द) रॉबर्ट स्टर्नबर्ग ने
View Solution

31. जब बच्चे एक अवधारणा को सीखते हैं और उसका प्रयोग करते हैं, तो अभ्यास उनके द्वारा की जाने वाली त्रुटियों को कम करने में सहायता करता है। यह विचार ………. के द्वारा दिया गया। 
(अ) ई.एल. थॉर्नडाइक
(ब) जीन पियाजे

(स) जे.बी. वॉटसन
(द) लेव वाइगोत्स्की
View Solution

32. इनमें से कौन-सा त्रिपाचीय सिद्धान्त में व्यावहारिक बुद्धि का अभिप्राय नहीं है?
(अ) पर्यावरण का पुनर्निर्माण करना
(ब) केवल अपने विषय में व्यावहारिक रूप से विचार करना
(स) इस प्रकार के पर्यावरण का चयन करना जिसमें आप सफल हो सकते हैं
(द) पर्यावरण के साथ अनुकूलन करना
View Solution

33. कक्षा-अध्यापक ने राघव को अपनी कक्षा में अपने की-बोर्ड पर स्वयं द्वारा तैयार किया गया मधुर संगीत बजाते हुए देखा। कक्षा-अध्यापक ने विचार किया कि राघव में ………. बुद्धि उच्च स्तरीय थी।
(अ) शारीरिक-गतिबोधक
(ब) संगीतमय

(स) भाषायी
(द) स्थानिक
View Solution

34. ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स चिन्तन किससे सम्बन्धित है?
(अ) अनुकूल चिन्तन से
(ब) स्मृति आधारित चिन्तन से
(स) अपसारी चिन्तन से
(द) अभिसारी चिन्तन से
View Solution

35. बुद्धि है 
(अ) सामर्थ्यों का एक समुच्चय
(ब) एक अकेला और जातीय विचार
(स) दूसरों के अनुकरण करने की योग्यता
(द) एक विशिष्ट योग्यता
View Solution

36. हॉवर्ड गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धान्त सुझाता है कि
(अ) बुद्धि को केवल बुद्धि-लब्धि (IQ) परीक्षा से ही निर्धारित किया जा सकता है
(ब) शिक्षक को चाहिए कि विषय-वस्तु को वैकल्पिक विधियों से पढ़ाने के लिए बहुबुद्धियों को एक रूपरेखा की तरह ग्रहण करे
(स) क्षमता भाग्य है और एक अवधि के भीतर नहीं बदलती
(द) हर बच्चे को प्रत्येक विषय आठ भिन्न तरीकों से पढ़ाया जाना चाहिए, ताकि सभी बुद्धियाँ विकसित हों
View Solution

37. एकाधिक बुद्धिमानी का सिद्धान्त कहता है कि 
(अ) प्रभावी अध्यापन के द्वारा बुद्धि बढ़ाई जा सकती है
(ब) बुद्धि तेजी से बढ़ाई जा सकती है
(स) बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है
(द) पेपर-पेन्सिल परीक्षण सहायक नहीं है
View Solution

38. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा बुद्धि के बारे में सही है?
(अ) बुद्धि एक निश्चित योग्यता है जो जन्म के समय ही निर्धारित होती है।
(ब) बुद्धि को मानकीकृत परीक्षणों के प्रयोग से सटीक रूप से मापा एवं निर्धारित किया जा सकता है।
(स) बुद्धि एक एकात्मक कारक तथा एक एकांकी विशेषक है।
(द) बुद्धि बहु-आयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है।
View Solution

39. बहु-बुद्धि का सिद्धान्त बल देता है कि
(अ) बुद्धिमत्ता की विभिन्न दशाएँ हैं।
(ब) बुद्धिमत्ता में कोई व्यक्तिगत विभिन्नताएं नहीं होती है।
(स) बुद्धि-लब्धि केवल वस्तुनिष्ठ परीक्षणों द्वारा ही मापी जा सकती है।
(द) एक आयाम में बुद्धिमत्ता, अन्य सभी आयामों में बुद्धिमत्ता निर्धारित करती है।
View Solution

40. हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार, किसी अन्य व्यक्ति के मनोदशा, स्वभाव और प्रवृत्ति को समझकर प्रतिक्रिया देने की योग्यता को किस नाम से जाना जाता है? 
(अ) शारीरिक-गत्यात्मक बुद्धि
(ब) अन्त:वैयक्तिक बुद्धि
(स) भाषात्मक बुद्धि
(द) अन्तरवैयक्तिक बुद्धि
View Solution

41. किस विचारक ने इस बात को नकारा है कि बुद्धि एकल इकाई है और कई पृथक स्वतन्त्र बुद्धियों का सिद्धान्त प्रतिपादित किया है? 
(अ) लेव वाइगोत्स्की
(ब) लॉरेन्स कोह्लबर्ग

(स) जीन पियाजे
(द) हॉवर्ड गार्डनर
View Solution

42. हॉवर्ड गार्डनर के सिद्धान्त में ………. बुद्धि वाले व्यक्ति वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों की सुन्दरता को पहचान सकते हैं।
(अ) अन्तर्वैयक्तिक
(ब) संगीतमय

(स) स्थानिक
(द) प्रकृतिवादी
View Solution

43. हॉवर्ड गार्डनर के सिद्धान्त में सोच को व्यक्त करने के लिए धाराप्रवाह और लचीले ढंग से भाषा का उपयोग करने की क्षमता ………. बुद्धि की विशेषता है।
(अ) अन्त:वैयक्तिक
(ब) भाषायी

(स) स्थानिक
(द) प्रकृतिवादी
View Solution

44. हॉवर्ड गार्डनर के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) बुद्धिमत्ता को परिपोषित व विकसित नहीं किया जा सकता है।
(ब) एक विशेष वर्ग के व्यक्ति दूसरे वर्गों के व्यक्तियों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।
(स) उपलब्धि, बुद्धिमत्ता का सफल पैमाना है।
(द) हर व्यक्ति में विविध प्रकार की बुद्धिमताएं होती हैं।
View Solution

45. निम्नलिखित कथनों में से बुद्धिमत्ता के बारेमें कौन-सा कथन सही है?
(अ) बुद्धिमत्ता विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने की योग्यता से अधिक है।
(ब) एक क्षेत्र में उच्च बुद्धिमत्ता, अन्य क्षेत्रों में भी उच्च बुद्धिमत्ता सुनिश्चित करती है।
(स) बुद्धिमत्ता सम्बन्धी व्यक्तिगत विभिन्नताओं में आनुवंशिकता की कोई भूमिका नहीं होती है।
(द) बुद्धिमत्ता को केवल बुद्धि-लब्धि परीक्षणों द्वारा ही मापा जा सकता है।
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =

error: Content is protected !!
Scroll to Top