भाषा और चिंतन

1. परिपक्वता का सिद्धान्त सम्बन्धित है?
(अ) भाषा विकास से
(ब) सृजनात्मकता से

(स) मूल्यांकन से
(द) समावेशी शिक्षा सेयाँ

View Solution

2. यदि किसी बालक द्वारा अभिव्यक्ति के लिए प्रयुक्त भाषा वाक्य संरचना की दृष्टि से तो सही है, किन्तु अर्थ की दृष्टि से गलत है, तो इसे सुधारने के लिए आप क्या करेंगे?
(अ) उसे उन वाक्यों से सम्बन्धित व्याकरण के बारे में बताएँगे
(ब) उसे स्वयं उन वाक्यों को सही से बोलकर बताएँगे
(स) उसे सही वाक्य संरचना के बारे में उसके साथी से ज्ञात करने के लिए कहेंगे
(द) उसकी शिकायत उसके अभिभावक से करेंगे और उसके अभिभावक को यह सलाह देंगे कि अपने बच्चे को सही से बोलना सिखाएँ
View Solution

3. ‘वह नित्य गाने की कसरत करता है’ वाक्य
(अ) वाक्य-विन्यास की दृष्टि से सही है, लेकिन अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से गलत है।
(ब) अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से सही है, लेकिन वाक्य-विन्यास की दृष्टि से गलत है।
(स) अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से सही है।
(द) अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से गलत है।
View Solution

4. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म के सही होने की सम्भावना सबसे कम है?
(अ) बच्चे भाषा के बारे में निश्चित ज्ञान के साथ प्रवेश करते हैं चोमस्की
(ब) भाषा और विचार प्रारम्भ में दो भिन्न गतिविधिया हैं वाइगोत्स्की
(स) भाषा विचार पर आधारित है पियाजे
(द) भाषा वातावरण में एक उद्दीपक है बी.एफ. स्किनर
View Solution

5. ‘दौड़ते हुए स्कूल जा रहा था राम का भाई’ वाक्य
(अ) वाक्य-विन्यास की दृष्टि से सही है, लेकिनअर्थ-विज्ञान की दृष्टि से गलत है।
(ब) अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से सही है, लेकिन वाक्य-विन्यास की दृष्टि से गलत है।
(स) अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से सही है।
(द) अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से गलत है।
View Solution

6. वाक्य की सार्थक लघुतम इकाई, जिसमें एक या अधिक ध्वनियों का प्रयोग हुआ हो, …….. कहलाता है।
(अ) रूपिम
(ब) वाक्यांश

(स) मुहावरा
(द) स्वनिम
View Solution

7. निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका भाषा सीखने का साधन है?
(अ) कहानी सुनना
(ब) प्रश्नोत्तर के माध्यम से
(स) अनुकरण द्वारा
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

8. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक भाषा विकास को प्रभावित करता है?
A. स्वास्थ्य
B. परिवार का आकार
C. लिंगीय भिन्नता
D. परिपक्वता
कूट:
(अ) A और B
(ब) C और D

(स) B और C
(द) A, B, C और D
View Solution

9. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भाषा दोष/विकार से सम्बन्धित नहीं है?
(अ) ध्वनि परिवर्तन
(ब) तुतलाना

(स) हकलाना
(द) स्पष्ट उच्चारण
View Solution

10. कथन (A) चिन्तन का सम्बन्ध वास्तविकता से होता है।
तर्क (R) चिन्तन के लिए किसी कारण काहोना आवश्यक नहीं है।
कूट:
(अ) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(ब) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
(स) कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) गलत है।
(द) कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है।
View Solution

11. किसी बच्चे के चिन्तन में आयु के बढ़ने के साथ-साथ किसकी प्रधानता बढ़ती है?
(अ) तर्क की
(ब) सामान्यीकरण

(स) आत्मकेन्द्रीकरण
(द) जीववाद की
View Solution

12. यदि आपकी कक्षा में एक छात्र दोषयुक्त है, तो आप किसी सामान्य छात्र की तुलना में उसमें क्या पाएँगे ?
(अ) उस छात्र का अपने स्वर यन्त्रों पर नियन्त्रण नहीं है।
(ब) वह कक्षा में अन्य छात्रों की तुलना में अधिक बोलता है।
(स) भाषा दोष के कारण वह अधिक शैक्षिक उपलब्धियाँ प्राप्त करता है।
(द) वह कक्षा में किसी अन्य छात्र से पिछड़ा नहीं है।
View Solution

13. ‘यदि पृथ्वी पर वर्षा होना सदा के लिए रुक जाए तो इसका परिणाम क्या होगा?’ इस प्रकार के प्रश्नों के उत्तर के लिए ………. की आवश्यकता पड़ती है?
(अ) अभिसारी चिन्तन
(ब) समस्या समाधान
(स) सृजनात्मक चिन्तन
(द) सामान्य चिन्तन
View Solution

14. ‘यदि किसी व्यक्ति के पास पाBच आम हैं, इसमें से वह दो आम अपने एक मित्र को तथा एक आम अपनी पत्नी को देता है, तो उसके पास कितने आम शेष बचेंगे?’ इस प्रकार के प्रश्नों के उत्तर के लिए जिस चिन्तन की आवश्यकता होती है, उसे …………. कहा जाता है?
(अ) अभिसारी चिन्तन
(ब) सृजनात्मक चिन्तन

(स) मूल्यांकन
(द) आलोचना
View Solution

15. सृजनात्मक चिन्तन होता है?
(अ) उच्च अपसारी चिन्तन
(ब) अभिसारी चिन्तन

(स) मूल्यांकन
(द) भाषा विकास
View Solution

16. निम्नलिखित में से कौन-सी समस्या-समाधान की वैज्ञानिक पद्धति का पहला चरण है?
(अ) प्राक्कल्पना का निर्माण करना
(ब) प्राक्कल्पना का परीक्षण करना
(स) समस्या के प्रति जागरूकता
(द) प्रासंगिक जानकारी को एकत्र करना
View Solution

17. चिन्तन के सूचना प्रक्रमण सिद्धान्त में निम्नलिखित चरण आते हैं?
A. प्रतिक्रिया क्रियान्वयन
B. प्रतिक्रिया चयन
C. पूर्व-प्रक्रमण
D. श्रेणीकरण
उपरोक्त चरणों का सही क्रम है
(अ) B, D, C, A
(ब) C, A, D, B

(स) C, B, D, A
(द) C, D, B, A
View Solution

18. भाषा में अर्थ की सबसे छोटी इकाई………. है?
(अ) स्वनिम
(ब) संकेत प्रयोग विज्ञान (प्रैगमैटिक्स)
(स) वाक्य
(द) रूपिम
View Solution

19. थ, फ, च ध्वनियाँ  हैं?
(अ) स्वनिम
(ब) रूपिम

(स) लेखीम
(द) शब्दिम
View Solution

20. एक बच्चा अपनी मातृभाषा सीख रहा है व दूसरा बच्चा वही भाषा द्वितीय भाषा के रूप में सीख रहा है। दोनों निम्नलिखित में से कौन-सी समान प्रकार की त्रुटि कर सकते हैं?
(अ) अधिकाधिक सामान्यीकरण
(ब) सरलीकरण
(स) विकासात्मक
(द) अत्यधिक संशुद्धता
View Solution

21. एल्बर्ट बैण्ड्यूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धान्त के अनुसार निम्न में से कौन-सा सही है?
(अ) खेल अनिवार्य है और उसे विद्यालय में प्राथमिकता दी जानी चाहिए
(ब) बच्चों के सीखने के लिए प्रतिरूपण (मॉडलिंग) एक मुख्य तरीका है
(स) अनसुलझा संकट बच्चे को नुकसान पहुँचा सकता है।
(द) संज्ञानात्मक विकास सामाजिक विकास से स्वतन्त्र है
View Solution

22. आर्जव तर्क देता है कि भाषा विकास व्यक्ति की नैसर्गिक प्रवृत्ति से प्रभावित होता है, जबकि सोनाली महसूस करती है कि यह परिवेश से प्रभावित होता है। आर्जव और सोनाली के बीच यह चर्चा किस विषय में है? 
(अ) चुनौतीपूर्ण तथा संवेदनशील भावना
(ब) स्थिरता तथा अस्थिरता पर बहस
(स) सतत तथा असतत अधिगम
(द) प्रकृति तथा पालन-पोषण पर वाद-विवाद
View Solution

23. भारत में भाषिक विभिन्नता बहुत है। इस सन्दर्भ में विशेषकर कक्षा I और II के प्राथमिक स्तर पर बहुभाषिक कक्षाओं के बारे में सर्वथा उपयुक्त कथन है?
(अ) विद्यालय में उन्हीं बच्चों को प्रवेश दिया जाए जिनकी मातृभाषा वही हो, जो शिक्षा के लिए अपनाई जा रही हो।
(ब) शिक्षक को सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और सभी भाषाओं में अभिव्यक्ति के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
(स) जो बच्चे कक्षा में मातृभाषा का उपयोग करते हैं, अध्यापक को उनकी उपेक्षा करनी चाहिए।
(द) शिक्षार्थियों को अपनी मातृभाषा या स्थानीय भाषा का प्रयोग करने पर दण्डित  किया जाए।
View Solution

24. भारत में अधिकांश कक्षाएँ बहुभाषी होती हैं इसे शिक्षक द्वारा ……….. के रूप में देखा जाना चाहिए?
(अ) परेशानी
(ब) समस्या

(स) संसाधन
(द) बाधा
View Solution

25. अपने चिन्तन में अवधारणात्मक परिवर्तन लाने हेतु शिक्षार्थियों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षक को
(अ) उन बच्चों को पुरस्कार देना चाहिए, जिन्होंने अपने चिन्तन में परिवर्तन किया है।
(ब) बच्चों को स्वयं चिन्तन करने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए और उनसे कहना चाहिए कि वे शिक्षिका को सुनें और उसका अनुपालन करें।
(स) व्याख्यान के रूप में व्याख्या प्रस्तुत करनी चाहिए।
(द) स्पष्ट और आश्वस्त करने वाली व्याख्या देनी चाहिए तथा शिक्षार्थियों के साथ चर्चा करनी चाहिए।
View Solution

26. भाषा विकास के लिए सबसे संवेदनशील समय निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(अ) मध्य बचपन का समय
(ब) वयस्कावस्था
(स) प्रारम्भिक बचपन का समय
(द) जन्मपूर्व का समय
View Solution

27. आपकी कक्षा का एक विद्यार्थी अपने विचारों को व्यक्त करने में मुश्किल महसूस करता है और बार-बार विद्यालय द्वारा निर्धारित मुख्यधारा रूपी भाषा और उसके स्थानीय कस्बे की बोली में फेर-बदल करता रहता है। एक अध्यापिका के तौर पर आपको
(अ) आनुक्रमिक रूप से लक्षित भाषा में समरूपी शब्द-अर्थ प्रस्तावित करने चाहिए।
(ब) भाषा के शुद्ध (एकल) स्वरूपी उपयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए।
(स) विद्यार्थी को विशेष शिक्षा वाले विद्यालय में भेजने का प्रस्ताव रखना चाहिए।
(द) भाषाओं को मिश्रित करने पर फटकारना चाहिए।
View Solution

28. कथन (A) भाषा शिक्षण के दौरान, एक अध्यापिका को लिखित सामग्री के साथ-साथ श्रवण पुस्तकें भी उपलब्ध करवानी चाहिए।
तर्क (R) प्रस्तुतीकरण के विविध विकल्प, विभिन्न अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा कर पाते हैं। (जैसे कि पठन विकारों से जुझते विद्यार्थी) सही विकल्प चुनें।
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(स) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
View Solution

29. बच्चों में भाषा विकास किससे प्रभावित होता है?
(अ) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों से
(ब) केवल आनुवंशिकता से
(स) न आनुवंशिकता से न पर्यावरण से
(द) केवल पर्यावरण से
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 10 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top