पुरुष हॉकी World Cup 2023

जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर HFI पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में फुल टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबर रहा, जिसके बाद शूटआउट में जर्मनी बेल्जियम को 5-4 से हराकर चैंपियन बना।

जर्मनी की टीम ने 17 साल बाद हॉकी विश्व कप जीता है। इसके साथ जर्मनी उन तीन टीमों (नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान) के क्लब में शामिल हो गई है, जिन्होंने यह टूर्नामेंट तीन या इससे अधिक बार जीता है। जर्मनी ने इससे पहले दो बार (2002 और 2006) चैंपियन बना था। इस जीत के साथ कप्तान ग्रैम्बुश ने टिमो वेब और फ्लोरियान कुंज के साथ जर्मनी के लिए विश्व कप लाने वाले कप्तानों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। फाइनल से पहले सेमीफाइनल में हारने वाले ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच कांस्य पदक का मैच खेला गया, जिसमें नीदरलैंड ने जीत हासिल की।

इस प्रतियोगिता की शुरुवात 1971 में हुए थी। हॉकी विश्व कप की कल्पना सबसे पहले पाकिस्तान के एयर मार्शल नूर खान ने की थी। उन्होंने विश्व हॉकी पत्रिका के पहले संपादक, पैट्रिक रोवले के माध्यम से एफआईएच को अपने विचार का प्रस्ताव दिया। उनके विचार को 26 अक्टूबर 1969 को मंजूरी दी गई और 12 अप्रैल 1970 को ब्रसेल्स में एक बैठक में एफआईएच परिषद द्वारा अपनाया गया। एफआईएच ने फैसला किया कि उद्घाटन विश्व कप अक्टूबर 1971 में पाकिस्तान में होगा। पहली दो प्रतियोगिता 2 वर्षों के अंतराल से आयोजित की गयीं, परन्तु बाद में इस अंतराल को चार वर्ष कर दिया गया। अतः अब इस प्रतियोगिता को 1975 के पश्चात से प्रति चार वर्षों में आयोजित किया जाता है।

हॉकी विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ आई एच) द्वारा संचालित किया जाता है। पुरुष विश्वकप के अलावा महिला विश्वकप का भी आयोजन किया जाता है जिसकी 1974 से शुरुवात हुए। महिला विश्व कप महिला अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तत्वधान में आयोजित किया जाता है।

सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (चार बार) जीता है। भारत ने केवल एक विश्वकप 1975 में जीता था। ऑस्ट्रेलिया और नेदरलैंड्स ने तीन-तीन और जर्मनी ने तीन बार विश्व कप पर कब्ज़ा किया है।
किसी एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा गोल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। उसने 1982 में मुंबई में हुए विश्व कप में 38 गोल किए थे।
सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (चार बार) जीता है।
विश्व कप फ़ाइनल में सर्वाधिक गोल रिकॉर्ड बलबीर सिंह सीनियर (भारत) के नाम है।
भारत में आयोजित विश्वकप 2023 में जर्मनी ने विजय प्राप्त की।

पुरुष हॉकी World Cup 2023 की PDF डाउनलोड करने के लिये इस Post के अन्त में जाए वहाँ आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके PDF प्राप्त कर सकते हैं।
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023
पुरस्कार खिलाड़ी
World Cup वर्ष 2023
मेजबान देश भारत
मेजबान राज्य  ओड़िशा
स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (राउरकेला)
कलिंगा स्टेडियम (भुवनेश्वर)
विजेता देश (1st रैंक) जर्मनी
उपविजेता देश (2nd रैंक) बेल्जियम
तीसरा स्थान (3rd रैंक) नीदरलैंड
चौथा स्थान (4th रैंक) ऑस्ट्रेलिया
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी निकलास वेलेन (जर्मनी)
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर विन्सेंट वनाश (बेल्जियम)
शीर्ष गोल स्कोरर जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया)
गोल के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम सेलिब्रेशन का अवार्ड दक्षिण कोरिया
फ़ैंस च्वाइस अवार्ड क्रिस्टोफर रुहर (जर्मनी)
फ़ेयर प्ले अवार्ड बेल्जियम
सबसे अधिक टीम गोल अवार्ड नीदरलैंड (32 गोल)
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ डिफ़ेंडर जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया)
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ फ़ॉरवर्ड निकलास वेलेन (जर्मनी)
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मिडफ़ील्डर विक्टर वेगनेज़ (बेल्जियम)
सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी मुस्तफा कासिम (दक्षिण अफ़्रीका)
पुरुष हॉकी के सभी World Cup  विजेता और उपविजेता की सूची
वर्ष मेजबान फाइनल
विजेता स्कोर उपविजेता
1971
बार्सिलोना, स्पेन पाकिस्तान
पाकिस्तान
1–0 स्पेन
स्पेन
1973
आम्सटलवेन, नीदरलैंड नीदरलैंड
नीदरलैंड
2–2
(4–2)
पेनल्टी स्ट्रोक
भारत
भारत
1975
कुआलालम्पुर, मलेशिया भारत
भारत
2–1 पाकिस्तान
पाकिस्तान
1978
ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना पाकिस्तान
पाकिस्तान
3–2 नीदरलैंड
नीदरलैंड
1982
मुंबई, भारत पाकिस्तान
पाकिस्तान
3–1 जर्मनी
जर्मनी
1986
लंदन, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
2–1 इंग्लैण्ड
इंग्लैंड
1990
लाहौर, पाकिस्तान नीदरलैंड
नीदरलैंड
3–1 पाकिस्तान
पाकिस्तान
1994
सिडनी, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान
पाकिस्तान
1–1
(4–3)
पेनल्टी स्ट्रोक
नीदरलैंड
नीदरलैंड
1998
उट्रेच,नीदरलैंड नीदरलैंड
नीदरलैंड
3–2
अतिरिक्त समय के बाद
स्पेन
स्पेन
2002
कुआलालम्पुर, मलेशिया जर्मनी
जर्मनी
2–1 ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
2006 मोंचेनग्लाडबाच, जर्मनी जर्मनी
जर्मनी
4–3 ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
2010
नई दिल्ली, भारत ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
2–1 जर्मनी
जर्मनी
2014
हेग, नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
6-1 नीदरलैंड
नीदरलैंड
2018
भुवनेश्वर, भारत बेल्जियम
बेल्जियम
0–0
(3–2)
पेनल्टी स्ट्रोक
नीदरलैंड
नीदरलैंड
2023 भुवनेश्वर, भारत जर्मनी
जर्मनी
 3-3
(5–4)
पेनल्टी स्ट्रोक
बेल्जियम
बेल्जियम

पुरुष हॉकी World Cup 2023 की PDF Download करने के लिए Download PDF बटन पर क्लिक करें।

Download PDF

यदि आपको हमारी यह Post पसंद आयी हो, तो comment करके बताये और इस Post को अपने दोस्तों के पास Share करें, आपके इस समर्थन से हम आपके लिए ऐसी ही अच्छी – अच्छी Static GK संबंधित PDF और Notes हमारी वेबसाइट www.naukriaspirant.com पर Upload करते रहेंगे।
यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट www.naukriaspirant.com Visit करते रहें और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत करें।

🙏🏽 धन्यवाद 🙏🏽

error: Content is protected !!
Scroll to Top