61. एक अध्यापिका अपनी कक्षा के लिए लेव वाइगोत्स्की के सामाजिक-संरचनावादी सिद्धान्तों पर आधारित शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तैयार करना चाहती है। उसे निम्न में से किसके प्रयोग से बचना चाहिए?
(अ) विद्यार्थियों के अधिगम प्रयासों का गहन अवलोकन करना
(ब) सामाजिक सन्दर्भों पर आधारित शिक्षण-अधिगम की अभिकल्पना करना
(स) अधिगम के आकलन के लिए मानकीकृत परीक्षाओं का उपयोग करना
(द) आवश्यकता के अनुसार पाड़ का प्रयोग

View Solution

62. निम्नलिखित में से कौन-सा चरण, लॉरेन्स कोह्लबर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास के सिद्धान्त में शामिल नहीं है?
(अ) उत्तर-पारम्परिक चरण
(ब) पारम्परिक चरण
(स) अपारम्परिक चरण
(द) पूर्व-पारम्परिक चरण
View Solution

63. लेव वाइगोत्सकी ने अपने सामाजिक संरचनावाद सिद्धान्त में, निम्न में से किसे विद्यार्थियों में अधिगम को सुसाध्य करने हेतु उपयुक्त बताया है?
(अ) सांस्कृतिक उपकरणों का अहस्तक्षेप
(ब) रटकर याद करने पर बल
(स) गैर-सन्दर्भित पाठ्यक्रम
(द) सहकर्मी सहयोगता
View Solution

64. रुचि को तीन पेन्सिलें दिखाई जाती हैं, वह देखती है कि पेन्सिल ‘क’ पेन्सिल ‘ख’ से बड़ी है और पेन्सिल ‘ख’ पेन्सिल ‘ग’ से बड़ी है। जब रुचि यह निष्कर्ष निकालती है कि ‘क’, ‘ग’ से बड़ी है, तो वह जीन पियाजे के किस संज्ञानात्मक विकास की विशेषता को दर्शाती है? 
(अ) सकर्मक अनुमान
(ब) संरक्षण
(स) परिकल्पना आधारित निगमनात्मक तर्क
(द) क्रमबद्धता
View Solution

65. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार, मूर्त-संक्रियात्मक चरण में बालक निम्न में से क्या कर पाने के योग्य होता है?
(अ) प्रतिवर्तन
(ब) अमूर्त चिन्तन
(स) प्रतिज्ञाप्ति चिन्तन
(द) परिकल्पना आधारित निगमनात्मक तार्किक चिन्तन
View Solution

66. किस स्तर पर बच्चों में अपने आस-पास की दुनिया के बारे में एक जीववादी दृष्टिकोण होता है और वे मानते हैं कि पेड़-पौधों और चलते हुए बादलों एवं लुढ़कते पत्थरों की मसाए और इरादे हो सकते हैं?
(अ) अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(ब) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(स) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
(द) संवेदी चालक अवस्था
View Solution

67. किसके सिद्धान्त में भाषा बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है?
(अ) जीन पियाजे
(ब) लेव वाइगोत्स्की
(स) हॉवर्ड गार्डनर
(द) लॉरेन्स कोह्लबर्ग
View Solution

68. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है?
(अ) सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास—कानून तय नहीं है अपितु समाज की भलाई के लिए बदला जा सकता है।
(ब) कानून और व्यवस्था अभिविन्यास—मानव अधिकारों के मूल्य के आधार पर नैतिक सिद्धान्तों को स्वयं चुना जाता है।
(स) अच्छा लड़का—अच्छी लड़की अभिविन्यास—दूसरों के साथ भला बनकर अनुमोदन अर्जित करता है।
(द) सामाजिक अनुबन्ध अभिविन्यास—किसी क्रिया के भौतिक परिणाम यह निर्धारित करते हैं कि यह अच्छा है या बुरा।
View Solution

69. पियाजे द्वारा अधिगम को सुगम बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारक महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं? 
A. शिक्षक की गतिशीलता
B. विविध सामग्रियों का प्रावधान
C. मध्य स्तरीय नवीन अनुभव प्रदान करना
D.सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन सुनिश्चित करना
कूट:
(अ) A, C और D
(ब) A और D

(स) A, B, C और D
(द) A, B और C
View Solution

70. वाइगोत्स्की के अनुसार, बच्चे किस प्रकार सीखते हैं?
(अ) पुरस्कार के लिए प्रयास करके और दण्ड से बचकर
(ब) प्रतियोगिताओं के द्वारा
(स) उद्दीपन-प्रतिक्रिया से अनुबन्धन करके
(द) साथियों के साथ बातचीत करके
View Solution

71. लेव वाइगोत्स्की के विचार में
(अ) भाषा संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाती है।
(ब) संज्ञानात्मक विकास भाषा के विकास को निर्देशित करता है।
(स) संज्ञान भाषा से स्वतन्त्र है।
(द) संज्ञानात्मक विकास, भाषा के विकास से सम्बन्धित नहीं है।
View Solution

72. लॉरेन्स कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त के किस चरण में बच्चे दूसरों के इरादों की उपेक्षा करते हैं और इसके बजाय अधिकार और नकारात्मक परिणामों के डर पर ध्यान केन्द्रित करते हैं?
(अ) कानून और व्यवस्था अभिविन्यास
(ब) अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
(स) सजा और आज्ञाकारिता अभिविन्यास
(द) सामाजिक अनुबन्ध अभिविन्यास
View Solution

73. पियाजे के अनुसार, एक शिक्षक का ……. और …….. होना बहुत आवश्यक है।
(अ) गतिशील; लचीला
(ब) यान्त्रिक; व्यवहारवादी
(स) संरचित; अनम्य
(द) सहानुभूतिपूर्ण; पारदर्शी
View Solution

74. लेव वाइगोत्स्की के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से कारक बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाते हैं?
A. सांस्कृतिक उपकरण
B. सामाजिक सम्पर्क
C. सन्तुलन
D.पुरस्कार
कूट:
(अ) A और B
(ब) A और C

(स) C और D
(द) B और C
View Solution

75. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था में कौन-सी संज्ञानात्मक क्षमता आती है?
(अ) परिकल्पनात्मक निगमनात्मक सोच की क्षमता
(ब) दूसरे का नजरिया लेने की क्षमता
(स) लक्ष्य-निर्देशित व्यवहार की क्षमता
(द) अमूर्त सोच की क्षमता
View Solution

76. लॉरेन्स कोह्लबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के किस स्तर पर व्यक्ति यह तर्क करता है कि मानवाधिकार व न्याय सबसे आवश्यक है भले ही वह सामाजिक कानून के विरुद्ध हो? 
(अ) अच्छा लड़का-अच्छी लड़की अभिविन्यास
(ब) अधिकारिता एवं सामाजिक क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
(स) सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिविन्यास
(द) आज्ञापालन एवं दण्ड अभिविन्यास
View Solution

77. किस अवस्था में बच्चे वस्तु स्थायित्व की समझ तो बना लेते हैं, परन्तु यह नहीं समझ पाते कि क्रियाए परिवर्तनीय हैं और उनके निर्णय चीजों की मौजूदा दिखावट पर निर्भर करते हैं?
(अ) संवेदी-चालक
(ब) पूर्व-संक्रियात्मक
(स) मूर्त-संक्रियात्मक
(द) अमूर्त-संक्रियात्मक
View Solution

78. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था के बच्चों के लिए शिक्षक को 
(अ) मूर्त संसाधनों व बहुत-सी दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रयोग करना चाहिए।
(ब) परिकल्पनात्मक सोच वाली समस्याओं को सुलझाने के मौके उपलब्ध कराने चाहिए।
(स) जटिल पदानुक्रमित सम्बन्धों को दिखाते हुए चित्रों का प्रयोग करना चाहिए।
(द) अमूर्त समस्याओं पर काम करने के लिए कहना चाहिए।
View Solution

79. लेव वाइगोत्स्की का मानना था कि
(अ) सीखना केवल ज्ञान का अवशोषण है।
(ब) ज्ञान को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को निष्क्रिय तरीके से पोषित किया जा सकता है।
(स) सीखना ईनाम के प्रति एक नियन्त्रित प्रतिक्रिया है।
(द) ज्ञान का सहनिर्माण उस क्षेत्र में होता है जो बच्चे के स्वतन्त्र रूप से कार्य करने व दूसरों की मदद से करने में है।
View Solution

80. लेव वाइगोत्स्की का सिद्धान्त, मुख्यत: व्याख्या करता है?
(अ) समाजीकरण के जीव-पारिस्थितिकीय मॉडल को।
(ब) अभिप्रेरणा पर आरोपण प्रतिरूप के प्रभाव को।
(स) आनुवंशिकता के विकास पर प्रभाव को।
(द) संज्ञानात्मक विकास में सांस्कृतिक उपकरणों के योगदान को।
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

error: Content is protected !!
Scroll to Top