बाल विकास के सिद्धांत

1. ‘‘विकास एक क्रमिक एवं मन्द गति से चलने वाली प्रक्रिया है।’’ इसका सम्बन्ध निम्न में से किस विचारक से है?
(अ) लास्की
(ब) मॉस्लो
(स) स्कीनर
(द) अरस्तू

View Solution

2. ‘‘विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।’’ यह विचार किससे सम्बन्धित है?
(अ) अन्त:सम्बन्ध का सिद्धान्त
(ब) निरन्तरता का सिद्धान्त
(स) एकीकरण का सिद्धान्त
(द) अन्त:क्रिया का सिद्धान्त
View Solution

3. मानव विकास कुछ विशेष सिद्धान्तों पर आधारित है। निम्नलिखित में से कौन-सा मानव विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(अ) अनुक्रमिकता
(ब) सामान्य से विशिष्ट

(स) प्रतिवर्ती
(द) निरन्तरता
View Solution

4. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि लगभग बालकों के गत्यात्मक और भाषायी विकास में एक निश्चित प्रतिमान और क्रम दिखाई पड़ता है?
(अ) निरन्तरता का सिद्धान्त
(ब) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(स) एकीकरण का सिद्धान्त
(द) विकास की दिशा का सिद्धान्त
View Solution

5. बाल विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि शारीरिक विकास की दृष्टि से पिछड़े बालक संवेगात्मक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में भी उतने ही पीछे रह जाते हैं?
(अ) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(ब) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(स) एकीकरण का सिद्धान्त
(द) विकास की दिशा का सिद्धान्त
View Solution

6. बाल विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि जिन बच्चों में औसत से अधिक वृद्धि होती है, वे शारीरिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास में भी काफी आगे बढ़े हुए पाए जाते हैं?
(अ) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(ब) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(स) एकीकरण का सिद्धान्त
(द) विकास की दिशा का सिद्धान्त
View Solution

7. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि बालकों का विकास उनकी वैयक्तिकता के अनुरूप होता है?
(अ) वैयक्तिक अन्तर का सिद्धान्त
(ब) निरन्तरता का सिद्धान्त
(स) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(द) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
View Solution

8. बाल विकास का कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर अँगुलियों को और फिर हाथ और अँगुलियों को एकसाथ चलाना सीखता है?
(अ) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(ब) सामाजिक अधिगम का सिद्धान्त
(स) एकीकरण का सिद्धान्त
(द) निरन्तरता का सिद्धान्त
View Solution

9. बाल विकास का निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह बताता है कि बालक सबसे पहले अपने सिर और भुजाओं की गति पर नियन्त्रण करना सीखता है और उसके बाद फिर अपने पैरों पर?
(अ) विकास क्रम की एकरूपता का सिद्धान्त
(ब) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
(स) विकास की दिशा का सिद्धान्त
(द) एकीकरण का सिद्धान्त
View Solution

10. बाल विकास के विभिन्न सिद्धान्तों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. विकास की प्रक्रिया क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ती है।
B. विकास धीरे-धीरे एवं निश्चित समय पर होता है।
C. एक ही जाति विशेष के सभी सदस्यों में विकास की कुछ समान विशेषताएँ दिखाई पड़ती हैं।
कूट-
(अ) केवल A
(ब) A और C

(स) केवल B
(द) ये सभी
View Solution

11. बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझने में शिक्षक की सहायता करता है-
(अ) शिक्षार्थी की आर्थिक पृष्ठभूमि को पहचानने में
(ब) शिक्षार्थियों को क्यों पढ़ाना चाहिए यह औचित्य स्थापित करने में
(स) शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम-शैलियों को प्रभावी रूप से सम्बोधित करने में
(द) शिक्षार्थी के सामाजिक स्तर को पहचानने में
View Solution

12. बाल मनोविज्ञान का अध्ययन निम्नलिखित में से किसके लिए सर्वाधिक आवश्यक है?
(अ) माध्यमिक शिक्षक के लिए
(ब) विश्वविद्यालय के शिक्षक के लिए
(स) प्राथमिक शिक्षक के लिए
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

13. बालक के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि उसके …… की जानकारी शिक्षक को हो।
(अ) मित्रों
(ब) व्यवहार
(स) ज्ञान
(द) कक्षा के साथियों
View Solution

14. बाल विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी शिक्षकों के लिए क्यों आवश्यक है?
A. बालक की समस्याओं का निदान करने के लिए
B. बालक के लिए उपयुक्त शिक्षण विधि अपनाने के लिए
C. बालक के लिए उपयुक्त शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए
कूट-
(अ) केवल A
(ब) केवल B

(स) केवल C
(द) ये सभी
View Solution

15. निम्नलिखित में से कौन बालक के विकास को प्रभावित करने वाला आन्तरिक कारक है?
A. बुद्धि
B. शारीरिक कारण
C. आनुवंशिक गुण
कूट-
(अ) केवल A
(ब) A और B
(स) केवल C
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

16. निम्नलिखित में से कौन बालक के विकास को प्रभावित करने वाला बाह्य कारक है?
A. आर्थिक स्थिति
B. सामाजिक स्थिति
C. जीवन की घटनाएँ
कूट-
(अ) A और B
(ब) B और C

(स) A और C
(द) ये सभी
View Solution

17. शिक्षक बाल मनोविज्ञान के ज्ञान द्वारा बालकों की
A. बुद्धि तथा रुचियों की जानकारी लेकर शिक्षा देता है।
B. प्रकृति को जानकर शिक्षा देता है।
C. आर्थिक स्थिति तथा पारिवारिक स्थिति की जानकारी लेकर शिक्षा देता है।
कूट-
(अ) केवल A
(ब) B और C

(स) A और B
(द) उपरोक्त सभी
View Solution

18. शिक्षा मनोविज्ञान एक विज्ञान है-
(अ) मानव व्यवहार का
(ब) मानव सिद्धान्तों का
(स) शैक्षिक सिद्धान्तों का
(द) मानव की व्यक्तिगत विभिन्नताओं का
View Solution

19. बाल मनोविज्ञान में अध्ययन किया जाता है-
(अ) बालक के जन्म से लेकर किशोरावस्था तक का
(ब) बालक के जन्म के पूर्व गर्भावस्था से लेकर किशोरावस्था तक का
(स) बालक के जन्म से लेकर प्रौढ़ावस्था तक का
(द) बालक के जन्म से लेकर युवावस्था तक का
View Solution

20. निम्नलिखित में से किसे बाल मनोविज्ञान की उपयोगिता के अन्तर्गत नहीं रखा जा सकता है?
(अ) बालक के भविष्य के बारे में पूर्वकथन में सहायक
(ब) बाल निर्देशन में सहायक
(स) शिक्षक की आर्थिक प्रगति में सहायक
(द) बालकों के व्यक्तित्व विकास को समझने में उपयोगी
View Solution

21. निचली कक्षाओं में शिक्षण की खेल-पद्धति मूल रूप से आधारित है-
(अ) शारीरिक शिक्षा कार्यक्रमों के सिद्धान्तों पर
(ब) शिक्षण पद्धतियों के सिद्धान्तों पर
(स) विकास एवं वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों पर
(द) शिक्षण के समाजशास्त्रीय सिद्धान्तों पर
View Solution

22. निम्न में से कौन-सा बच्चे की सामाजिक-मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के साथ सम्बद्ध नहीं है?
(अ) सामाजिक अनुमोदन अथवा सराहना की आवश्यकता
(ब) संवेगात्मक सुरक्षा की आवश्यकता
(स) शरीर से अपशिष्ट पदार्थों का नियमित रूप से बाहर निकलना
(द) सान्निध्य (संगति) की आवश्यकता
View Solution

23. ‘‘विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है।’’ यह विचार किससे सम्बन्धित है?
(अ) अन्त:सम्बन्ध सिद्धान्त से
(ब) निरन्तरता के सिद्धान्त से
(स) एकीकरण के सिद्धान्त से
(द) अन्त:क्रिया के सिद्धान्त से
View Solution

24. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त है?
(अ) विकास की सभी प्रक्रियाएँ अन्त:सम्बन्धित नहीं हैं
(ब) सभी की विकास दर समान नहीं होती है
(स) विकास हमेशा रेखीय होता है
(द) यह निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है
View Solution

25. आंशिक पुनर्बलन
(अ) वास्तविक कक्षा-कक्ष में अनुप्रयुक्त नहीं किया जा सकता
(ब) पशुओं को प्रशिक्षित करने में सर्वाधिक कार्य करता है
(स) सतत पुनर्बलन की अपेक्षा अधिक प्रभावी होता है
(द) सतत पुनर्बलन की अपेक्षा कम प्रभावी होता है
View Solution

26. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) शिक्षक द्वारा प्रश्न पूछना संज्ञानात्मक विकास में बाधक है।
(ब) विकास और सीखना समाज-सांस्कृतिक सन्दर्भों से अप्रभावित रहते हैं।
(स) शिक्षार्थी एक निश्चित तरीके से सीखते हैें।
(द) खेलना संज्ञान और सामाजिक दक्षता के लिए सार्थक है।
View Solution

27. पूर्व विद्यालय में पहली बार आया बालक मुक्त रूप से चिल्लाता है। दो वर्ष पश्चात् वही बच्चा जब प्रारम्भिक विद्यालय में पहली बार जाता है, तो अपना तनाव चिल्लाकर व्यक्त नहीं करता अपितु उसके कन्धे व गर्दन की पेशियाँ तन जाती हैं। उसके इस व्यावहारिक परिवर्तन का क्या सैद्धान्तिक आधार हो सकता है?
(अ) विकास क्रमिक प्रकार से होता है।
(ब) विकास निरन्तरीय होता रहता है।
(स) अलग-अलग लोगों में विकास भी भिन्न रूप से होता है।
(द) विभेद व एकीकरण विकास के लक्षण हैं।
View Solution

28. निम्नलिखित में से कौन-सा बाल विकास का एक सिद्धान्त नहीं है?
(अ) विकास के सभी क्षेत्र महत्त्वपूर्ण हैं।
(ब) सभी विकास परिपक्वन तथा अनुभव की अन्त:क्रिया का परिणाम होते हैं।
(स) सभी विकास तथा अधिगम एकसमान गति से आगे बढ़ते हैं।
(द) सभी विकास एक क्रम का पालन करते हैं।
View Solution

29. विकास का शिर: पदाभिमुख दिशा सिद्धान्त व्याख्या करता है कि विकास इस प्रकार आगे बढ़ता है-
(अ) भिन्नों से एकीकृत कार्यों की ओर
(ब) सिर से पैरों की ओर
(स) ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों की ओर
(द) सामान्य से विशिष्ट कार्यों की ओर
View Solution

30. चालक विकास की दर में व्यक्तिगत विविधताएँ होती हैं, फिर भी चालक विकास का क्रम _________ से _________ तक है।
(अ) परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास, अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास
(ब) शीर्षगामी, अधोगामी
(स) अधोगामी, शीर्षगामी
(द) अपरिष्कृत (स्थूल) चालक विकास, परिष्कृत (सूक्ष्म) चालक विकास
View Solution

31. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(अ) विकास जीवनपर्यन्त होता है
(ब) विकास परिवर्त्य होता है
(स) विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है
(द) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक सन्दर्भ इसे प्रभावित नहीं करते
View Solution

32. विकास का ……… सिद्धान्त बताता है कि गामक कौशलों का विकास शरीर के मध्य से आरम्भ होकर शरीर के सिरों की ओर बढ़ता है।
(अ) अधोगामी
(ब) घुमावदार
(स) शीर्षगामी
(द) विशिष्टता
View Solution

33. बच्चों के विकास का क्रम
(अ) सामान्य से विशिष्ट की ओर होता है।
(ब) पैरों से सिर की ओर होता है।
(स) अमूर्त से मूर्त की ओर होता है।
(द) हाथ-पैर से केन्द्र की ओर होता है।
View Solution

34. एक बच्चा पहले अपने हाथ से बॉल जैसी बड़ी चीजों को पकड़ना सीखता है, उसके बाद चिमटी पकड़ने का उपयोग करके एक मटर उठाना सीखता है। यह उदाहरण विकास के किस सिद्धान्त को दर्शाता है?
(अ) संरक्षण
(ब) शीर्षगामी

(स) सीपदूराभिमुख
(द) साम्यधारण
View Solution

35. बाल विकास के सिद्धान्तों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) विकास पूर्णत: संख्यात्मक है और इसे सटीक रूप से मापा जा सकता है।
(ब) इस क्षेत्र में विकास का, अन्य क्षेत्रों के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
(स) विकास, शरीर के केन्द्रीय भाग से बाहरी भाग की ओर होता है।
(द) विकास, अनुवंशिकता और पर्यावरण से प्रभावित नहीं होता है।
View Solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + one =

error: Content is protected !!
Scroll to Top