हरियाणा की जलवायु एवं मृदा |
21. हरियाणा के किस क्षेत्र का तापमान जनवरी के महीने में हिमांक से भी नीचे चला जाता है?
(अ) उत्तरी शिवालिक क्षेत्र
(ब) पूर्वी शिवालिक क्षेत्र
(स) दक्षिणी शिवालिक क्षेत्र
(द) ये सभी
उत्तर :-(अ) उत्तरी शिवालिक क्षेत्र
22. हरियाणा में गर्मी का मौसम (ग्रीष्म ऋतु) कब से होता है?
(अ) अप्रैल से जून
(ब) जनवरी से मार्च
(स) मार्च से मई
(द) जुलाई से सितम्बर
उत्तर :-(अ) अप्रैल से जून
23. हरियाणा में सर्वाधिक गर्मी कब पड़ती है?
(अ) मई-जून
(ब) अप्रैल-जून
(स) मई-जुलाई
(द) जून-जुलाई
उत्तर :-(अ) मई-जून
24. निम्न में से किस जिले में मृदा अपरदन को रोकने हेतु पौधों को पंक्तिबद्ध लगाना चाहिए?
(अ) हिसार
(ब) भिवानी
(स) सिरसा
(द) ये सभी
उत्तर :-(द) ये सभी
25. हरियाणा राज्य के किस जिले में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है?
(अ) सिरसा
(ब) हिसार
(स) सोनीपत
(द) जीन्द
उत्तर :-(ब) हिसार
26. राज्य में ग्रीष्म काल के दौरान सर्वाधिक तापमान लगभग कितना रहता है?
(अ) 46०C से 48०C
(ब) 44०C से 46०C
(स) 42०C से 44०C
(द) 47०C से 49०C
उत्तर :-(अ) 46०C से 48०C
27. हरियाणा में ग्रीष्मकाल के दौरान ‘लू’ पवन किस क्षेत्र के जिलों में चलती है?
(अ) पूर्वी जिलों में
(ब) उत्तरी जिलों में
(स) दक्षिण-पश्चिमी जिलों में
(द) मध्यवर्ती जिलों में
उत्तर :-(स) दक्षिण-पश्चिमी जिलों में
28. हरियाणा में शीतकाल की अवधि है-
(अ) मध्य सितम्बर से फरवरी
(ब) अक्टूबर से जनवरी
(स) मध्य सितम्बर से मार्च
(द) नवम्बर से मार्च
उत्तर :-(स) मध्य सितम्बर से मार्च
29. हरियाणा में शीतकाल का औसत तापमान कितना पाया जाता है?
(अ) 5०C से 8०C
(ब) 10०C से 12०C
(स) 12०C से 14०C
(द) 20०C से 25०C
उत्तर :-(स) 12०C से 14०C
30. शीत ऋतु में हरियाणा के किस भाग में शुष्क ऋतु पाई जाती है?
(अ) पूर्व-पश्चिम
(ब) दक्षिण-पश्चिम
(स) उत्तर-दक्षिण
(द) पूर्वी
उत्तर :-(ब) दक्षिण-पश्चिम
31. हरियाणा में वर्षा का वार्षिक वितरण औसत कितना है?
(अ) 30-40 सेमी
(ब) 40-50 सेमी
(स) 40-60 सेमी
(द) 80-100 सेमी
उत्तर :-(स) 40-60 सेमी
32. हरियाणा का वर्षा ऋतु में तापमान गिरने का कारण है
(अ) वर्षा
(ब) आर्द्रता
(स) धूप में अन्तर
(द) ये सभी
उत्तर :-(द) ये सभी
33. हरियाणा के शिवालिक क्षेत्र में वर्षा ऋतु में लगभग कितने सेमी वर्षा होती है?
(अ) 80 सेमी
(ब) 90 सेमी
(स) 110 सेमी
(द) 200 सेमी
उत्तर :-(स) 110 सेमी
34. हरियाणा में बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से लगभग कितने प्रतिशत वर्षा हाती है?
(अ) 80%
(ब) 50%
(स) 60%
(द) 75%
उत्तर :-(अ) 80%
35. जनवरी-मार्च में होने वाली वर्षा को हरियाणा में स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
(अ) रावट
(ब) मावठ
(स) घर
(द) भावट
उत्तर :-(ब) मावठ
36. हरियाणा के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा होती है?
(अ) उत्तर-पूर्वी
(ब) पूर्वी
(स) दक्षिण-पूर्वी
(द) दक्षिणी
उत्तर :-(अ) उत्तर-पूर्वी
37. हरियाणा का चेरापूँजी किसे कहा जाता है?
(अ) कुरुक्षेत्र
(ब) पानीपत
(स) यमुनानगर (छछरौली)
(द) रेवाड़ी
उत्तर :-(स) यमुनानगर (छछरौली)
38. हरियाणा में किस स्थान पर सर्वाधिक औसत वर्षा होती है?
(अ) सिरसा
(ब) मेवात
(स) हिसार
(द) अम्बाला
उत्तर :-(द) अम्बाला
39. हरियाणा के किस भाग में सबसे कम वर्षा होती है?
(अ) दक्षिण-पश्चिमी
(ब) पूर्व-पश्चिमी
(स) उत्तरी
(द) दक्षिण-पूर्वी
उत्तर :-(अ) दक्षिण-पश्चिमी
40. हरियाणा में वह जिला, जिसे सबसे कम वर्षा प्राप्त होती है
(अ) फरीदाबाद
(ब) रोहतक
(स) सिरसा
(द) हिसार
उत्तर :-(स) सिरसा