भाग – I
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न चिन्तन की गहन प्रकार की
शैली को प्रोत्साहित करता है?

(अ) आधा (½) का प्रतिलोम क्या होता है?
(ब) न्यूनतम ( छोटी से छोटी) अभाज्य संख्या क्या है?

(स) आधी मात्रा में चाय बनाने के लिए कितना दूध प्रयोग करेंगे?
(द) योग ( जोड़), व्यवकलन (घटाव) का विलोम होता है कहने का क्या तात्पर्य है?
2. अधिगम है:
(अ) जो कुछ हम जानते हैं वह सब अधिगम किया हुआ है
(ब) व्यवहार, ज्ञान और कौशल पर तुलनात्मक स्थायी प्रभाव है।

(स) प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन और मापन योग्य है
(द) विशिष्ट आयु स्तर तक सीमित है।
3. कोहलबर्ग के अनुसार, एक बालक के नैतिक विकास के कौन से स्तर में वह नैतिक मूल्यों का आन्तरीकरण (आभ्यंतरीकरण) प्रदर्शित नहीं करता है और बालक के नैतिक तर्क बाह्य पुरस्कार और दंड से नियन्त्रित रहते हैं?
(अ) पूर्वपरम्परागत
(ब) परम्परागत
(स) पश्चपरम्परागत
(द) सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त
4. “ बालक की विवेचना (तर्क) तार्किक नहीं है और यह अन्तर्ज्ञान (अन्तर्बोध) पर आधारित है न कि व्यवस्थित तर्क पर।” पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की यह अवस्था कहलाती है:
(अ) संवेदी गामक काल
(ब) पूर्व- क्रियात्मक काल

(स) मूर्त क्रियात्मक काल
(द) औपचारिक क्रियात्मक काल

5. अधिगमकर्ताओं की व्यक्तिगत विभिन्नताओं की पूर्ति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा चरण (पद) वाँछनीय नहीं है?
(अ) व्यक्तियों की योग्यताओं का सही आकलन करना

(ब) व्यक्तिपरक अनुदेशन देना
(स) सामाजिक आर्थिक स्तर की पहचान करना
(द) विशिष्ट प्रतिभाओं की पहचान करना

6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन चिन्तन के विषय में गलत है?
(अ) चिन्तन में प्रतिमाएँ और भाषा प्रयुक्त होती हैं।
(ब) चिन्तन एक प्रकार की सूचना प्रक्रमण ( प्रक्रिया) है।
(स) चिन्तन संज्ञानात्मक प्रक्रिया का समुच्चय (सेट) है।

(द) चिन्तन और भाषा असम्बन्धित हैं।
7. निम्नलिखित में से कौन-सा पूरक अधिगम नियम थॉर्नडाइक द्वारा प्रतिपादित किया गया?
(अ) तत्परता का नियम
(ब) बहु अनुक्रिया का नियम
(स) अभ्यास का नियम
(द) प्रभाव का नियम
8. निम्नलिखित में से बुद्धि की कौन-सी श्रेणी हॉवर्ड गार्डनर द्वारा उनके बहु-बुद्धि सिद्धान्त में नहीं सुझायी गई है?
(अ) गणितीय कौशल
(ब) संगीत कौशल

(स) अंतर्वैयक्तिक कौशल
(द) व्यावहारिक कौशल

9. निम्नलिखित में से अधिगम की कौन-सी परिस्थिति बाल-केन्द्रित शिक्षा पर आधारित नहीं है?
(अ) समस्या आधारित
(ब) अन्वेषण (खोज)
(स) निर्देशित अन्वेषण (खोज)
(द) प्रदर्शन
10. निम्नलिखित में से कौन-सा आन्तरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण नहीं है?
(अ) दुश्चिन्ता
(ब) उपलब्धि की आवश्यकता
(स) आकांक्षा स्तर
(द) प्रशंसा
11. बहु-बुद्धि ( मन के फ्रेम (ढाँचे )) सिद्धान्त के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) हॉवर्ड गार्डनर
(ब) अल्फ्रेड बिने

(स) ई. एल. थॉर्नडाइक
(द) जे. पी. गिलफोर्ड

12. सतत और व्यापक मूल्यांकन के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(अ) यह विद्यालय आधारित मूल्यांकन है।
(ब) इसमें विद्यार्थियों के सभी पक्ष सम्मिलित होते हैं।
(स) इसमें निदानात्मक मूल्यांकन सम्मिलित नहीं है।

(द) इसके लिए औपचारिक और अनौपचारिक दोनों प्रविधियाँ प्रयोग की जाती हैं।
13. निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण अधिगम व्यूहरचना ( कौशल) सृजनात्मकता के विकास में बाधा पहुँचाती है?
(अ) विद्यार्थियों को लचीले ढंग से चिन्तन में सहायता करना।
(ब) विद्यार्थियों को जोखिम (खतरा) उठाने के लिए प्रोत्साहित करना

(स) शिक्षण-अधिगम के दौरान विद्यार्थियों को अतिनियन्त्रित करना।
(द) विद्यार्थियों को अध्यवसायी और विलम्ब संतुष्टि हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना।
14. एक बालक जिसे मानव सम्पर्क से पृथक बड़ा किया गया है, प्रायः दीर्घकाल तक अत्यधिक भाषा की कमी को दर्शाता है जो बाद के भाषा उद्भाषन अनुभवों द्वारा पूर्ण रूप से बिरले ही
पूरी होती है। यह साक्ष्य भाषा विकास के कौन-से पक्ष को बल देता है?

(अ) वातावरणीय
(स) अंतः क्रियावादी
(ब) जैविकीय
(द) व्यावहारिक
15. बालकों की सामाजिक दक्षता के विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी परवरिश शैली अधिकतम प्रभावी है?
(अ) अधिनायकवादी
(ब) लापरवाह
(स) प्राधिकारिक
(द) कृपालु
16. निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण संरचनात्मक (निर्माणात्मक) आकलन के लिए उपयुक्त प्रतीत नहीं होता है? 
(अ) प्रश्नोत्तरी
(ब) मानदण्ड संदर्भित परीक्षण

(द) वार्तालाप
(स) समूह परिचर्चा
17. अधिगमकर्ताओं के सतत और व्यापक मूल्यांकन के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(अ) संकलित (योगात्मक) आकलन औपचारिक आकलन कहलाता
है।
(ब) संकलित आकलन अनौपचारिक आकलन कहलाता है।

(स) संकलित आकलन अनुदेशन प्रक्रिया के दौरान होता है।
(द) संकलित आकलन विद्यार्थियों की कठिनाइयों के निदान पर बल देता है।
18. अधिगम अयोग्यता (निर्योग्यता) उपयुक्त रूप में परिभाषित की जा सकती है:
(अ) यह बाह्य है और शैक्षिक और सांस्कृतिक वंचना से होती है।
(ब) यह आन्तरिक है और केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र के दुष्क्रिया से
होती है।
(स) यह बाह्य है और सांवेगिक विक्षोभ (बाधा) से होती है।
(द) यह आन्तरिक है और मानसिक मंदता से होती है।

19. विकास के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सार्थक तथ्य है?
(अ) यह पूर्वानुमान प्रारूप के अनुसार नहीं होता है।
(ब) यह अनुवांशिकी और वातावरण की अन्तःक्रिया का परिणाम
है।
(स) सभी व्यक्ति समान दर से विकास करते हैं।

(द) विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर अग्रसर होता है।
20. अधिगम के सामाजिक निर्मितिवादी (कन्सट्रक्टीविस्ट उपागम की
विशेषता है:
(अ) अधिगम के लिए बालक के संज्ञान पर बल देना।

(ब) अधिगम के लिए सूचना प्रक्रम पर बल देना।
(स) अधिगम के लिए दूसरों से सहयोग पर बल देना।

(द) अधिगम के लिए अनुभवों पर बल देना।
21. ‘समावेशन’ का तात्पर्य है एक विशेष आवश्यकता वाले बालक को नियमित (सामान्य) कक्षा में शिक्षित करनाः
(अ) कुछ समय के लिए
(ब) अधिकांश समय के लिए

(स) पूरे समय के लिए
(द) विद्यालय में सामाजिक गतिविधियों के दौरान
22. चॉम्स्की के अनुसार, भाषा अर्जित करने की एक अंतर्जात क्षमता जो मानव को जैविक वंशागति के फलस्वरूप प्राप्त हमारी अद्वितीय क्षमता है, को कहते हैं:
(अ) भाषा अनुकूलन श्रेणी
(ब) भाषा अर्जन साधन
(स) भाषा स्वीकार्य इच्छा
(द) भाषा अर्जन क्षेत्र (पक्ष)

23. निम्नलिखित में से कौन-सी व्यावहारिक विशेषता (गुण) व्यक्ति के अभिप्रेरित व्यवहार से सम्बन्धित नहीं है?
(अ) ऊर्जित
(ब) निर्दिष्ट (निर्देशित)

(स) पृथक
(द) सतत (लगातार)
24. गैने द्वारा प्रस्तावित अधिगम का पदानुक्रमिक उच्चतम स्तर है:
(अ) समस्या समाधान अधिगम
(ब) सिद्धान्त अधिगम
(स) सम्प्रत्यय अधिगम

(द) कौशल अधिगम
25. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता वंचित बालक की नहीं है?
(अ) जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं की अपर्याप्तता को झेलना।
(ब) आधारभूत और सार्वभौमिक अधिकार प्रदान कराना ।
(स) भावी मनो- शैक्षिक समस्याओं का संकट (खतरा)।

(द) उसकी स्वाभाविक दर से विकास के अवसरों से वंचित रखना।
26. एक बालक जो किसी एक विशेषता (लक्षण) (जैसे दुश्चिंता या सामाजिकता) में उच्च और निम्न है, बाद के वर्षों में भी इसी तरह का रहता है। यह कथन निम्न के महत्व को बल देता है:
(अ) अनुवांशिकी के
(ब) वातावरण के
(स) अनुवांशिकी और वातावरण के
(द) परिपक्वता के
27. विकास के पक्ष (क्षेत्र) जैसे कि शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेगात्मक निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया से विकसित होते हैं?
(अ) पृथकता से
(ब) आंशिकता से
(स) यादृच्छिकता से
(द) समग्रता और साकल्यता (सम्पूर्णता) से
28. वाइगोट्स्की के अनुसार, वह कार्य (कृत्य) जो बालक अकेले के लिए अत्यधिक कठिन है, परन्तु किसी प्रौढ़ और अधिक कुशल साथी की सहायता से करना संभव हो, कहलाता है:
(अ) निर्देशित सहभागिता
(ब) स्कैफोल्डिंग (पाड़ या ढाँचा)
(स) आसन्न विकास क्षेत्र
(द) अन्तः व्यक्तिनिष्ठता
29. संवेग की प्रकृति निम्नलिखित में से कौन-से कथन से सही रूप में प्रकट होती है?
(अ) कुछेक संवेगों का ही व्यवहारात्मक पक्ष होता है।
(ब) संवेग जीव की स्थायी अवस्था है।

(स) संवेगात्मक प्रकटीकरण को अधिगम द्वारा परिवर्तित नहीं कर सकते हैं।
(द) प्रत्येक संवेग के साथ एक भावना निहित रहती है।
30. समस्या समाधान में निम्नलिखित में से कौन-सा पद सम्मिलित नहीं है?
(अ) आँकड़ों का एकत्रीकरण करना
(ब) परिकल्पनाओं का निर्माण करना
(स) सत्यापन और सामान्यीकरण करना
(द) उद्दीपक के प्रति अनुक्रिया करना

भाग-II
भाषा : हिन्दी 

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
31. एक कर्मक क्रिया वाला वाक्य है:

(अ) महर्षि वेदव्यास ने जयसंहिता लिखी।
(ब) उसने हमें पुस्तकें दी।

(स) बहन ने भाई को राखी बाँधी
(द) मैंने पिताजी को पत्र लिखा।
32. ‘गुण स्वर सन्धि’ का उदाहरण चुनिए:
(अ) यमुनोर्मि
(ब) दध्योदन
(स) मनोदशा
(द) शिरोरेखा
33. ‘यावज्जीवन’ पद में समास है:
(अ) अव्ययीभाव
(ब) तत्पुरुष

(स) कर्मधारय
(द) बहुव्री
34. गलत सन्धि विच्छेद वाला विकल्प चुनिएः
(अ) उद् + डयन = उड्डयन
(ब) पद् + हति = पद्धति
(स) तत् + टीका = तट्टीका
(द) शरद् + उल्लास = शरदोल्लास
35. मोहन ‘सातवीं कक्षा में ‘पहले’ स्थान पर रहा। रेखांकित पदों में विशेषण का भेद इंगित करें:
(अ) क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण।
(ब) पूर्णांकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण।
(स) समुदायवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण।
(द) आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण।

36. निम्न में से किस विकल्प में अपत्यवाचक प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(अ) दाम्पत्य
(ब) पाशविक
(स) दाशरथि
(द) आस्तिक
37. ‘ऊँचाइयाँ’ नापनी हैं तो पर्वतों की सैर करो। रेखांकित पद का संज्ञाभेद इंगित कीजिए:
(अ) भाववाचक संज्ञा
(ब) समूहवाचक संज्ञा
(स) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(द) जातिवाचक संज्ञा
38. वार्तनिक दृष्टि से अशुद्ध विकल्प चुनिए:
(अ) दुरावस्था
(ब) मातृभक्त
(स) मनःकामना
(द) अन्तर्धान
39. योगी शिवेन्द्र ‘कुशासन’ पर विराजमान हैं। रेखांकित पद में समास है:
(अ) मध्यम पद लोपी तत्पुरुष
(ब) कर्मधारय
(स) बहुव्रीहि
(द) द्वन्द्व
40. अशुद्ध विलोम युग्म है:
(अ) संश्लेषण- विश्लेषण

(ब) श्लील – अश्लील
(स) सति -कुलटा 
(द) ससीम -असीम 
41. विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञापद नहीं है:
(अ) आत्मीयता
(ब) नैपुण्य
(स) धैर्यवत्ता
(द) सारल्य
42. ‘उत्कोच’ शब्द का सही अर्थ है:
(अ) घूस लेने वाला
(ब) घूस देने वाला
(स) घूस
(द) रिश्वत लेने का इच्छुक
43. निम्न में से किस विकल्प में अविकारी पद नहीं है?
(अ) संबंधसूचक
(ब) सर्वनाम
(स) समुच्चयबोधक
(द) क्रिया-विशेषण
44. यह समस्या मैं आप ही हल कर लूँगा। रेखांकित पद का सर्वनामभेद बताइए:
(अ) संबंधवाचक
(ब) पुरुषवाचक
(स) निजवाचक
(द) निश्चयवाचक
45. किस शब्द में ‘अव’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(अ) अवनद्ध
(स) अवेक्षण
(ब) अवलेह
(द) अवधी

Part-II
Language : English

Directions: Answer the following questions by selecting the most appropriate option.
46. Fill in the blank space with correct article in the following sentence:
My brother is in ________ Indian army.
(अ) a
(ब) an

(स) the
(द) zero article

47. Fill in the blank with appropriate modal from the options given below:
_________ you mind opening the window?
(अ) Can
(ब) Could

(स) Would
(द) May

48. Fill in the blank space with correct adjective in the following sentence:
He didn’t make ________ mistakes.
(अ) Many
(ब) Good

(स) Much
(द) Most

49. Write the antonym of the word ‘Praise’:
(अ) Criticize
(ब) Worship

(स) Favour
(द) Ignore

50. Choose the correct preposition from the given options in the following sentence:
There is a label ________ the bottle.
(अ) on
(ब) in

(स) at
(द) into

51. Which one of these options has the words arranged in proper order to form a correct sentence?
(अ) Lies the / wears a / uneasy / head that / crown.
(ब) Uneasy / lies the / head / that wears / a crown.
(स) A crown / lies the / uneasy / head that wears.
(द) Head / uneasy / a crown / that wears / lies the.
52. Fill in the blank with the correct option:
The plane _______ from Delhi at 3.00 clock tomorrow afternoon.
(अ) left
(ब) will have left

(स) leaves
(द) leaving

53. Identify the conjunction in the following sentence from the options given below:
Answer the first question before you proceed further.
(अ) First
(ब) Before

(स) Further
(द) Proceed

54. Choose the correct past tense of the verb “Bring”:
(अ) Brought
(ब) Buy

(स) Buying
(द) Broughted

55. Choose the correct option for underlined phrase:
The doctor told her to carry on with the treatment.
(अ) Continue
(ब) Delay

(स) Stop
(द) Postpone

56. Fill in the blank space with correct adverb in the  following sentence:
The soldiers fought __________.
(अ) Partly
(ब) Luckily

(स) Bravely
(द) Clearly

57. Fill in the blank with the correct option:
The milk ________ sour.
(अ) has turned
(ब) will be turning

(स) had turn
(द) is turn

58. Identify the word with a different Sound represented by the underlined letter at the initial level in one of the following words:
(अ) Chest
(ब) Cheap

(स) Catch
(द) Chin

59. What are the positive and comparative degrees of the adjective “Best”?
(अ) Good, Better
(ब) Ok, Good

(स) Better, Good
(द) Best, Best

60. Choose the correct form of the verb “Read” in the following sentence:
I _________ a play by Bernard Shaw.
(अ) had reading
(ब) am reading

(स) are reading
(द) has read

भाग-III
सामान्य अध्ययन : मात्रात्मक योग्यता, तार्किक अभिक्षमता तथा सामान्य ज्ञान एवं अभिज्ञान 

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
61. यदि एक समबाहु त्रिभुज की भुजा 20% कम कर दी जाती है, तो इस त्रिभुज के क्षेत्रफल में कितनी कमी हो जायेगी?

(अ) 8%
(ब) 16%

(स) 36%
(द) 20%

62. श्रेणी का अगला पद ज्ञात कीजिए:
0, 6, 24, 60, 120, ?

(अ) 180
(ब) 210

(स) 216
(द) 240
63. ‘X’ और ‘Y’ भाई हैं, ‘B’, ‘A’ की पुत्री है । ‘A’, ‘Y’ की पत्नी है । ‘B’, ‘X’ से किस प्रकार सम्बन्धित है?
(अ) साली 
(ब) भतीजी
(स) पुत्री
(द) बहन

64. यदि “PURE’ का कूट शब्द ‘QVQD’ तथा ‘COPE’ का कूट शब्द ‘DPOD’, लिखा जाता है, तो ‘WHEN का कूट शब्द है:
(अ) XIFO

(ब) XDIM
(स) XIDM
(द) XIMD

65. निम्न में से कौन-सा सही है?
(अ)
(ब)
(स)

(द)
66. असंगत ज्ञात कीजिए:
(अ) बुध
(ब) शुक्र
(स) सूर्य
(द) शनि
67. पाँच दोस्तों में, A, C से ज्यादा परन्तु D से कम रन बनाता है, B, D से ज्यादा, किन्तु E से कम रन बनाता है, तो इनमें से सबसे ज्यादा रन कौन बनाता है?
(अ) C
(ब) B

(स) D
(द) E
68. यदि 2 = x + 1 1 3+ हो, तो x का मान है: 1+ 1 4
(अ)
(ब)
(स) 17
(द)
69. एक रेलगाड़ी 180 किमी / घंटे की गति से चल रही है, तो उसकी गति मीटर / सेकण्ड में कितनी है?
(अ) 50 मीटर / सेकण्ड
(ब) 40 मीटर / सेकण्ड
(स) 30 मीटर / सेकण्ड
(द) 25 मीटर / सेकण्ड

70. यदि  हो, तो x बराबर है:
(अ) 22
(ब) 24

(स) 28
(द) 32
71. √0.0025 + √2.25 बराबर है:
(अ) 1.55
(ब) 1.50
(स) 0.155
(द) 15.5
72. स्कूल बस A को उसके घर से लेती हैं और स्कूल पहुँचने के लिए दो बार बायें मुड़ती है और फिर दाहिने मुड़ती है। यदि बस स्कूल पहुँचते समय पूर्व दिशा की ओर है, तो घर पर वह किस दिशा की ओर थी?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
73. यदि = तो x का मान है:
(अ) 1
(ब) 2
(स) 4
(द) 3
74. यदि किसी सांकेतिक भाषा में “pul ta nop” का अर्थ “fruit is good”, “nop ko tir” का अर्थ “tree is tall” तथा “pul ho sop” का अर्थ “eat good food” है, तो fruit शब्द का उस भाषा में क्या अर्थ होगा?
(अ) pul
(ब) ho
(स) nop
(द) ta
75. पेड़ों की एक पंक्ति में, एक पेड़ पंक्ति में बायीं ओर से 11वें स्थान पर है और दायीं ओर से 16वें स्थान पर है। तो पंक्ति में कुल कितने पेड़ हैं?
(अ) 25 
(ब) 26
(स) 27
(द) 28

76. यदि a, b से 2 अधिक है और b, c से 10 अधिक है, तथा a + b + c = 130 हो, तो (b + c) – a का मान है:
(अ) 28 
(ब) 32
(स) 34
(द) 44

77. 666 ÷ 6 ÷ 3 का मान बराबर है:
(अ) 37 
(ब) 111
(स) 333

(द) 38
78. यदि = तो 16 x |x | का मान है:
(अ) 28
(ब) 36
(स) 52
(द) 56
79. निम्न श्रेणी में गलत पद को ज्ञात कीजिये:
 445, 221, 109, 46, 25, 11, 4

(अ) 221
(ब) 46
(स) 109
(द) 25
80. निम्न में से कौन-सी भिन्न सबसे छोटी है?
(अ) 13/16
(ब) 17/21
(स) 15/19
(द) 7/8
81. नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेल – 2018 में स्वर्ण पदक जीता। वह किस खेल से संबद्ध हैं?
(अ) जैक्लिन थ्रो
(ब) टेबिल टेनिस
(स) तीरंदाजी
(द) निशानेबाजी
82. 2001 से 2011 के मध्य हरियाणा की दशकीय जनसंख्या वृद्धि है:
(अ) 28.43%
(स) 44.59%
(ब) 22.62%
(द) 19.9%
83. महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय अवस्थित है:
(अ) अंबाला जिले में
(ब) सोनीपत जिले में
(स) गुरुग्राम जिले में
(द) करनाल जिले में

84. पानीपत में 1857 की क्रान्ति का नेता कौन था?
(अ) इमाम अली कलंदर

(ब) अकबर अली
(स) बिसारत अली
(द) सदुद्दीन

85. पंचकुला जिले में कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
86. हरियाणा में कितने प्रशासनिक उपमंडल हैं?
(अ) 73

(ब) 82
(स) 49
(द) 62
87. यौधेय गण की राजधानी थी:
(अ) रोहतक
(ब) हिसार
(स) कुरुक्षेत्र
(द) अंबाला
88. हरियाणा केसरी के रूप में कौन जाना जाता है?
(अ) सर छोटू राम
(ब) लाला लाजपत राय
(स) पं. नेकी राम
(द) लाला मुरलीधर
89. उस समूह को चिन्हित कीजिए जिसके समस्त शहर मैट्रो परियोजना से जुड़े हैं:
(अ) गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत
(ब) गुरुग्राम, पलवल और बहादुरगढ़
(स) गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़
(द) गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद

90. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
(अ) बड़खल झील – फरीदाबाद
(ब) खलीलपुर झील – गुरुग्राम
(स) चंदलाई झील- झज्झर
(द) करण झील – करनाल

भाग-IV
गणित

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
91. एक दुकानदार ₹ 18 प्रति दर्जन की दर से पेंसिल खरीदता है तथा इन्हें 20% लाभ की दर से बेच देता है। पेंसिल का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए:
(अ) ₹ 1.50
(ब) ₹ 1.80
(स) ₹ 2.50

(द) ₹ 2.60
92. 140 मी. लम्बाई वाली दीवार को 36 आदमी, 21 दिन में बना लेते हैं। इसी तरह की 50 मी. लम्बाई वाली दीवार को 15 आदमी कितने दिनों में बना लेंगे?
(अ) 20 दिन
(ब) 22 दिन
(स) 22.5 दिन
(द) 18 दिन
93. 212°F को सेल्सियस स्केल में लिखिए:
(अ) 424°C
(ब) 106°C

(स) 112°C
(द) 100°C
94. यदि = 6, तो 2 + x का मान ज्ञात कीजिए:
(अ) 36
(ब) 30
(स) 34
(द) 32
95. किसी आयताकार खेत के चारों ओर बाड़ लगाने का खर्चा ₹ 7.50 प्रति मीटर की दर से ₹ 600 होता है। यदि इसकी लम्बाई 24 मी. है, तो उसकी चौड़ाई ज्ञात करें:
(अ) 16 मी.
(ब) 16.8 मी.
(स) 20 मी.
(द) 20.8 मी.
96. यदि x = 1 तथा y = 2, समीकरण a2x + ay = 3 का हल हो, तो a का मान ज्ञात कीजिए:
(अ) a = 1, -3

(ब) a = 1, 2
(स) a = -3, 2

(द) a = -1, −2
97. मान ज्ञात कीजिए:
     0.25 ÷ 32
(अ) 0.078125
(ब) 0.78
(स) 0.72185
(द) 0.0078125
98. यदि तथा 6 दोनों परिमेय संख्याएँ हैं, तो तथा 6 का मान निम्न समिका के लिए ज्ञात कीजिए:
√3-1
√3+1
(अ) a = -1, b = 2 
(ब) a = 1, b = 2
(स) a = 2, b = -1

(द) a = -2, b = 1
99. 30, 17, 43, 39, 18, 40 की माध्यिका ज्ञात कीजिए:
(अ) 34.5

(ब) 30
(स) 39

(द) 43
100. ₹41 की राशि को 50 लड़कों एवं लड़कियों के मध्य बाँटा गया। प्रत्येक लड़के को 90 पैसे तथा लड़की को 65 पैसे प्राप्त हुए। लड़कों एवं लड़कियों की संख्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए:
(अ) 18 : 13 
(ब) 17 : 8
(स) 13 : 8
(द) 17 : 13

101. 527, 1020 तथा 11594 का HCF ज्ञात कीजिए:
(अ) 13 
(ब) 14
(स) 17
(द) 19

102. समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल, होता है:
(अ) √3 4 -a2 वर्ग इकाई
(स) √3a2 वर्ग इकाई
(ब) 20 वर्ग इकाई
(द) -a2 वर्ग इकाई 2
103. राजू ने दो पंखों को बेचा, जिनमें प्रत्येक पंखे का मूल्य ₹990 है एक पंखे को बेचने पर उसे 10% का लाभ होता है, तथा अन्य पंखे को बेचने पर उसे 10% की हानि होती है। इस लेन-देन में राजू को कितना प्रतिशत लाभ या हानि हुई?
(अ) 1% हानि

(ब) 1% लाभ
(स) 2% हानि
(द) 2% लाभ
104. किसी मिश्र धातु में ताँबे तथा जस्ता का अनुपात 5: 3 है। यदि मिश्र धातु में ताँबे का भार 30.5 ग्राम है, तो मिश्र धातु में जस्ता का भार ज्ञात कीजिए:
(अ) 20.5 ग्राम
(ब) 20.8 ग्राम
(स) 15.8 ग्राम

(द) 18.3 ग्राम
105. एक परीक्षा में, A को B से 10% अधिक अंक प्राप्त होते हैं तथा B को C से 15% अधिक अंक प्राप्त होते हैं A को C से कितने अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त हुए?
(अ) 25 %
(ब) 26½ %
(स) 28½ %
(द) 28¾ %

106. मोना के पिताजी की आयु, मोना की आयु से तीन गुनी है। 12 वर्ष बाद, मोना के पिताजी की आयु, मोना की आयु के दुगुनी के बराबर होगी। मोना की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए:
(अ) 36 वर्ष
(ब) 24 वर्ष

(स) 12 वर्ष
(द) 18 वर्ष
107. एक कमरे की लम्बाई, उसकी चौड़ाई का 1½ गुना है। यदि 12332 मी” है, तो कमरे की उसकी ऊँचाई 3.3 मी तथा आयतन 123¾ मी3 लम्बाई ज्ञात कीजिए: 
(अ) 7.5 मी 
(ब) 7.2 मी
(स) 8.2 मी
(द) 8.4 मी

108. एक समचतुर्भुज के विकणों की माप 16 सेमी तथा 30 सेमी है। इसका परिमाप ज्ञात कीजिए:
(अ) 63.5 सेमी
(ब) 65 सेमी
(स) 68 सेमी
(द) 70.2 सेमी

109. मान ज्ञात कीजिए:
2. 4 2 4 6
(अ) 
(स) 
(ब) 
(द) 
110. A तथा B एक कार्य को 10 दिनों में पूर्ण करते हैं। B तथा C उसी कार्य को 15 दिनों में पूर्ण करते हैं। C तथा A उसी कार्य को 20 दिनों में पूर्ण करते हैं। उसी कार्य को अकेले C, कितने दिनों में पूर्ण करेगा?
(अ) 120 दिन
(ब) 118 दिन
(स) 115 दिन
(द) 110 दिन
111. 13 घण्टे 1 मिनट 30 सेकण्ड में 6 का भाग देने पर प्राप्त होता है:
(अ) 2 घण्टे 1 मिनट 10 सेकण्ड
(ब) 2 घण्टे 15 मिनट 10 सेकण्ड
(स) 2 घण्टे 10 मिनट 15 सेकण्ड
(द) 2 घण्टे 12 मिनट 20 सेकण्ड

112. 10 सेमी लम्बाई तथा 8 सेमी चौड़ाई वाला घनाभ 4 सेमी तथा 6 सेमी आकार वाले दो घनों को गलाकर बनाया जाता है। इस तरह बनाए गए घनाभ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए:
(अ) 4.5 सेमी 

(ब) 3.8 सेमी
(स) 3.5 सेमी

(द) 2.5 सेमी
113. 120 मी. लम्बी ट्रेन की गति 50 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रेन को 600 मी. लम्बे प्लेटफॉर्म से गुजरने में कितना समय लगेगा?
(अ) 50.5 सेकण्ड
(ब) 51.84 सेकण्ड
(स) 52.75 सेकण्ड
(द) 58 सेकण्ड

114. एक फल विक्रेता ₹ 5 के 6 आम की दर से कुल 600 आम खरीदता है तथा ₹ 6 के 5 आम की दर से बेच देता है। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए:
(अ) लाभ 44%

(ब) हानि 44%
(स) लाभ 22%
(द) हानि 22%
115. 12 मी ऊँचाई तथा 3.5 मी त्रिज्या वाले खुले बेलनाकार टैंक को बनाने के लिए कितने क्षेत्रफल वाली धातु की चद्दर की आवश्यकता होगी? 
(अ) 305 मी2
(ब) 285 मी2
(स) 292.7 मी2
(द) 302.5 मी2

116. निम्नलिखित का गुणनखण्ड कीजिए:
(x2 – 6xy + 9y2) – 25

(अ) (x – 5) (x + 5)
(ब) (x – y – 5) (x – y + 5)
(स) (x + 3y + 5) (x – 3y – 5)

(द) (x – 3y – 5) (x – 3y + 5)
117. आधार त्रिज्या 7 सेमी तथा 24 सेमी ऊँचाई वाले शंकु (आधार सहित) को बनाने के लिए आवश्यक लोहे की चद्दर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए:
(अ) 625 सेमी2

(ब) 690 सेमी2
(स) 704 सेमी2
(द) 729 सेमी2
118. x का मान ज्ञात कीजिए, यदि 5x-3 . 32x-8 = 225:
(अ) 3

(ब) 5
(स) 6
(द) 7
119.  का मान ज्ञात कीजिए:
(अ) 58.8
(ब) 60.8
(स) 60.2
(द) 62.2
120. एक दुकान में तीन घड़ियाँ हैं, जो क्रमशः 15, 20 तथा 30 मिनट के अंतराल पर झंकार करती हैं। ये तीनों घड़ियाँ सुबह 10 बजे एक साथ झंकार करती हैं। पुनः तीनों घड़ियाँ किस समय पर एक साथ झंकार करेंगी?
(अ) सुबह 10 45 बजे:
(ब) सुबह 10:50 बजे
(स) सुबह 11 15 बजे

(द) सुबह 11 बजे

भाग-V
पर्यावरण अध्ययन 

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
121. वनोन्मूलन के फलस्वरूप निम्नलिखित में से किस वायुमंडलीय गैसीय संगठक के स्तर में वृद्धि होती है?

(अ) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
(ब) ओजोन
(स) जल वाष्प
(द) ऑक्सीजन
122. निम्नलिखित में से कौन-सा जल प्रसारित रोग नहीं है?
(अ) हैजा
(ब) टाइफॉइड
(स) हिपेटाइटिस
(द) ट्यूबरकुलोसिस
123. प्रदूषण द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगों के युग्म का चयन कीजिए:
(अ) कैट-क्राई- सिन्ड्रोम एवं मिनामाता
(ब) उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं मैरास्मस
(स) मैरास्मस एवं क्वाशियोरकॉर
(द) मिनामाता एवं फ्लुओरोसिस
124. क्लोरोफिल में पाई जाने वाली धातु हैः
(अ) मैग्नीशियम
(ब) कोबाल्ट
(स) लोहा
(द) निकिल
125. “किसी परिभाषित भौगोलिक अवस्थिति में ही विशिष्ट उपस्थिति” की पारिस्थितिकीय अवस्था को कहते हैं:
(अ) संकटग्रस्त
(ब) पैन्डेमिक
(स) संधारणीय
(द) एन्डेमिक
126. कार्बनिक पदार्थ के अपघटन के समय, मृदा में, निम्नलिखित में से कौन उत्पादित नहीं होता है?
(अ) जल
(ब) पोषक तत्त्व
(स) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
(द) ऑक्सीजन
127. विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम थी:
(अ) प्रकृति से लोगों को जोड़ना
(ब) अपनी आवाज उठाइये, समुद्र तल नहीं
(स) प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित करना
(द) सावधानीपूर्वक उपभोग करें
128. ओजोन के सम्बन्ध में सही कथन का चयन कीजिए:
(अ) हमारे वायुमंडल में ओजोन का प्रतिशत 7.8% है।
(ब) क्षोभमंडल में उपस्थित ओजोन “उत्तम ओजोन” है।
(स) ओजोन पराबैंगनी किरणें अवशोषित कर ऑक्सीजन निर्मित करता है।
(द) ओजोन समताप मंडल में क्लोरोफ्लोरो कार्बन की मात्रा में वृद्धि करता है।

129. 1992 के रियो शिखर सम्मेलन का ‘एजेण्डा 21’ सम्बन्धित है:
(अ) संधारणीय विकास से

(ब) प्रदूषक कीमत देगा का सिद्धान्त से
(स) पर्यावरण शिक्षा से
(द) ओजोन परत के संरक्षण से
130. निम्नलिखित में से कौन एक से अधिक पौष्टिकता स्तर का सदस्य है?
(अ) साँप
(ब) टिड्डा
(स) प्लवक

(द) मानव
131. निम्नलिखित में से कौन-सा एक “ग्रीन गुड डीड” नहीं है?
(अ) लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बन्द कर दें।

(ब) कचरे को जला दें ।
(स) पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
(द) आहार में विभिन्न अनाज खाएँ।
132. सबसे छोटी से सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य का सही क्रम है:

(अ) दृश्य, अवरक्त, पराबैंगनी
(ब) पराबैंगनी, दृश्य, अवरक्त

(स) अवरक्त, दृश्य, पराबैंगनी
(द) पराबैंगनी, अवरक्त, दृश्य

133. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुर्दाखोर नहीं है?
(अ) मशरूम 
(ब) गिद्ध
(स) दीमक

(द) केंचुआ
134. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रिहायशी इलाकों के लिए ध्वनि की ऊपरी सीमा है:
(अ) 45 डेसिबल 
(ब) 55 डेसिबल
(स) 75 डेसिबल

(द) 90 डेसिबल
135. जैव निम्नकरणीय ठोस अपशिष्ट फेंकने के लिए ‘A’ रंग के कचरेदान का उपयोग करते हैं जबकि पुनः चक्रित करने योग्य अपशिष्ट ‘B’ रंग के कचरेदान में फेंके जाते हैं । ‘A’ एवं ‘B’ को पहचानिए:
(अ) A → नीला    B → हरा
(ब) A → हरा      B → काला

(स) A → नीला    B→ काला
(द) A → हरा      B → नीला
136. वन्य जीव रक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित पुरस्कार है:
(अ) गार्गी पुरस्कार
(ब) इन्दिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार
(स) अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार
(द) प्रियदर्शनी पुरस्कार

137. वायुमण्डलीय हरित गृह प्रभाव मुख्यतः किसके अवशोषण एवं पुनः उत्सर्जन द्वारा उत्पन्न होता है?
(अ) वायुमण्डल द्वारा प्रकाश के
(ब) वायुमण्डल द्वारा अवरक्त विकिरणों
के
(स) भूतल द्वारा पराबैंगनी किरणों के

(द) वायुमण्डल द्वारा पराबैंगनी विकिरणों के
138. निम्नलिखित में से कौन भौम जलस्तर को कम नहीं करता है?

(अ) अपर्याप्त वर्षा
(ब) बढ़ती बर्फबारी

(स) नलकूपों की बढ़ती संख्या
(द) बढ़ता वनोन्मूलन
139. भारत का वैश्विक धरोहर स्थल जो एक से अधिक राज्य में अवस्थित है:
(अ) वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क

(ब) भारत की माउंटेन रेलवे
(स) सुन्दरवन नेशनल पार्क
(द) कालका-शिमला रेलवे
140. बायोमास के अवायवीय किण्वन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी गैस उत्पादित होती है?
(अ) बायोगैस
(ब) गैस ऑयल
(स) प्राकृतिक गैस
(द) सम्पीडित प्राकृतिक गैस (CNG)
141. गलत कथन का चयन कीजिए:
(अ) पावर पेट्रोल का ऑक्टेन नम्बर साधारण पेट्रोल से अधिक होता है।
(ब) कार्बन फुटप्रिन्ट किसी उत्पाद द्वारा उत्सर्जित हरित गृह गैसों का माप है।
(स) वनीकरण एवं वनरोपण एक ही प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त दो शब्द हैं।

(द) वायुमण्डल की चार परतों का सही क्रम (नीचे से ऊपर) हैः क्षोभमण्डल, समताप मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल
142. भारतीय वन (संशोधन) अधिनियम 2017 में वृक्षों की सूची में से निकाल दिया जाने वाला पौधा है:

(अ) सरकण्डा
(ब) गन्ना 
(स) खजूर
(द) बांस

143. निम्नलिखित में से एक पारिस्थितिक तंत्र के जैविक संघटक को चुनिए:
(अ) क्लोरोफिल
(ब) प्लवक
(स) सूर्य का प्रकाश
(द) मृदा

144. यूरिया को लेपित करने हेतु प्रयुक्त हो रहा तेल किस पौधे के बीज का है?
(अ) कपास
(ब) नीम
(स) अरण्डी

(द) होहोबा
145. घरों में, जलाऊ लकड़ी के अपूर्ण दहन से एक जहरीली गैस ‘X’ उत्पादित होती है । सांस द्वारा, खींचे जाने पर गैस ‘X’ रक्त में उपस्थित पदार्थ ‘Y’ से संयोजित हो जाती है और रक्त की गैस ‘Z’ को वहन करने की क्षमता को कम कर देती है जिससे श्वसन सम्बन्धित समस्या उत्पन्न होती है । ‘X’, ‘Y’ एवं ‘Z’ को पहचानिए:
             ‘X’              ‘Y’                    ‘Z’
(अ) कार्बन-मोनो   ऑक्सीजन;     कार्बन-डाइ-
     ऑक्साइड;                            ऑक्साइड;

(ब) कार्बन-डाइ-       जल;            कार्बोनिक अम्ल
   ऑक्साइड;
(स) कार्बन-मोनो  हीमोग्लोबिन;   ऑक्सीजन;
    ऑक्साइड;

(द) कार्बन-डाइ-       रक्त            ऑक्सीजन
   ऑक्साइड;       प्लेटलेट्स;

146. जलवायु परिवर्तन एक्शन प्लान जारी करने वाला भारत का प्रथम राज्य है:
(अ) उत्तराखण्ड 
(ब) हरियाणा
(स) दिल्ली

(द) केरल
147. एक दूसरे से जुड़ी जटिल खाद्य श्रृंखला कहलाती है:
(अ) खाद्य जाल
(ब) खाद्य नेटवर्क
(स) जैवभार का पिरामिड
(द) पौष्टिकता स्तर
148 कॉलम I में दिए गए दिवसों को कॉलम II में दी गई तिथियों से सुमेलित कीजिए और निम्नलिखित कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कॉलम-I                        कॉलम-II
(a) विश्व जल दिवस        (i) 5 जून
(b) ओजोन दिवस         (ii) 22 अप्रैल
(c) विश्व पर्यावरण दिवस (iii) 22 मई
(d) अंतराष्ट्रीय जैव-        (iv) 22 मार्च
     विविधता दिवस

(e) पृथ्वी दिवस              (v) 16 सितम्बर
कोड:
     (a) (b) (c) (d) (e)

(अ) (iv) (v) (i) (iii) (ii)
(ब) (i) (iii) (ii) (v) (iv)
(स) (iii) (iv) (v) (i) (ii)
(द) (v) (i) (iii) (ii) (iv)
149. पारम्परिक ऊर्जा स्रोत का एक उदाहरण है:
(अ) ज्वारीय ऊर्जा
(ब) ऊर्जा
(स) सौर ऊर्जा

(द) नाभिकीय ऊर्जा
150. गलत युग्म का चयन कीजिए:
(अ) नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व – तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक
(ब) नोकरेक बायोस्फीयर रिजर्व – मिजोरम

(स) सिमलीपाल बायोस्फीयर रिजर्व – ओडिशा
(द) देहांग – देवांग बायोस्फीयर रिजर्व – अरुणाचल प्रदेश

इस Paper की PDF Download करने के लिए Download PDF बटन पर क्लिक करें।

Download PDF
हरियाणा HTET Previous Paper यहाँ से Download करें
HTET December 2021 Previous Paper Download Now
HTET January 2021 Previous Paper Download Now
HTET 2019 Previous Paper Download Now
HTET 2018 Previous Paper Download Now
HTET 2017 Previous Paper Download Now
HTET 2014-15 Previous Paper Download Now
HTET 2013-14 Previous Paper Download Now
HTET 2011 Previous Paper Download Now
HTET Primary Level Subject
HTET परीक्षा के जिस LEVEL की तैयारी आप करना चाहते है नीचे सभी LEVEL दिये गये है, उस Level पर Click करे और वहाँ आपको सभी विषय का  Topic-Wise Study Material दिया गया है, उसको पढ़े और अपनी परीक्षा की तैयारी को Improve करें।
NATIONAL STUDY MATERIAL
EXAMS
STATE EXAM
Social Links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + five =

error: Content is protected !!
Scroll to Top