SSC MTS 8 October 2021 (Shift-3) Previous Paper
SSC MTS 8 October 2021 (Shift-3) Previous Year Paper की PDF डाउनलोड करने के लिये इस Post के GS & Gk (सामान्य जागरूकता) वाले Section के अन्त में जाए वहाँ आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके PDF प्राप्त कर सकते हैं।
Mathematics (गणित)

51. माना कि x, 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या है, जब इसे 5, 6 और 7 से विभाजित किया जाता है, तो यह क्रमशः 2, 3 और 4 शेषफल देता है। x के अंकों का योग क्या है?
(A) 12
(B) 9
(C) 14
(D) 11

View Solution

52. दिए गए वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए:
वृत्त आलेख 2019 में पांच विभागों A, B, C, D और E में एक कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या का ब्रेक-अप दिखाता है।

कर्मचारियों की कुल संख्या = 4500
विभाग D और E में कंपनी के कर्मचारियों की औसत संख्या, विभाग A में कर्मचारियों की संख्या का कितना प्रतिशत है (एक दशमलव स्थान तक सही लिखिए)?
(A) 54.4%
(B) 56.2%
(C) 55.8%
(D) 55.5%
View Solution

53. 12 संख्याओं का औसत 25.5 है। पहली छह संख्याओं का औसत 22.4 है और अंतिम तीन संख्याओं का औसत 28.2 है। 7वीं संख्या, 8वीं संख्या से 5 कम है लेकिन 9वीं संख्या से 10 कम है। 8वीं और 9वीं संख्याओं का औसत क्या है?
(A) 32.6
(B) 29.4
(C) 29.8
(D) 31.5
View Solution

54. ₹3,364 की राशि को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि क्रमशः 3 वर्ष और 5 वर्ष बाद उन पर प्राप्त राशि समान होती है, जब ब्याज की दर 5% प्रति वर्ष होती है, जो वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज से संयोजित होती है। दो भागों के बीच का अंतर क्या है?
(A) ₹164
(B) ₹180
(C) ₹160
(D) ₹166
View Solution

55. ₹7,560 की धनराशि को A, B, C और D के बीच इस प्रकार बाँटा किया जाता है कि A और B के हिस्से का अनुपात 4 : 5 है, B और C के हिस्से का अनुपात 3 : 4 है एवं C और D के हिस्से का अनुपात 5 : 7 है। B और D के हिस्से में कितना अंतर (₹ में) है?
(A) 1,209.60
(B) 1,310.40
(C) 806.40
(D) 1,612.80
View Solution

56. कपिल धारा के विपरीत \(2\frac12\) किमी की दूरी 15 मिनट में और धारा के अनुकूल समान दूरी को 8 मिनट में तय करता है। धारा की चाल (किमी/घंटा में) क्या है?
(A) 4
(B) \(\frac{35}8\)
(C) 5
(D) \(\frac92\)
View Solution

57. एक राशि को साधारण ब्याज पर x% प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए निवेश किया गया था। यदि इसे (x + 4)% पर निवेश किया गया होता, तो उसी समय के लिए, इस पर ₹1,800 अधिक प्राप्त होते। समान राशि पर \(5\frac23\) वर्ष के लिए 8% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज कितना है?
(A) ₹10,200
(B) ₹10,064
(C) ₹10,336
(D) ₹9,520
View Solution

58. एक धात्विक ठोस गोले की त्रिज्या 21.6 सेमी है। इसे पिघलाकर एकसमान अनुप्रस्थ काट के तार के रूप में खींचा जाता है। यदि तार की लंबाई 259.2 मीटर है, तो तार की त्रिज्या क्या है?
(A) 0.72 सेमी
(B) 0.9 सेमी
(C) 0.54 सेमी
(D) 0.8 सेमी
View Solution

59. सुरेखा अपनी मासिक आय का 24% किराने के सामान पर व्यय करती है। इसमें से 16% किराए पर और शेष का 55% बच्चों की शिक्षा और अन्य पर व्यय करती है। यदि वह एक महीने में ₹5,940 बचाती है, तो वह किराए पर कितना (₹ में) व्यय करती है?
(A) 3,520
(B) 3,300
(C) 3,960
(D) 3,740
View Solution

60. 240 मीटर लंबी एक ट्रेन 16 सेकंड में एक खंभे को पार करती है और 42 सेकंड में एक प्लेटफॉर्म को पार करती है। प्लेटफॉर्म की लंबाई (मीटर में) कितनी है?
(A) 360
(B) 420
(C) 390
(D) 400
View Solution

61. एक कक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 5 : 7 है। लड़कों का औसत भार 56 किग्रा और लड़कियों का 50 किग्रा है। कक्षा में सभी लड़कों और लड़कियों का औसत भार (किग्रा में) कितना है?
(A) 54.1
(B) 53.2
(C) 52.5
(D) 51.8
View Solution

62. A एक कार्य को 8 दिनों में कर सकता है। B की दक्षता, A की दक्षता की आधी है और C की दक्षता, B की दक्षता से 50% अधिक है। यदि तीनों एक साथ कार्य करते हैं, तो वे कार्य का कितना भाग 2 दिनों में समाप्त करेंगे?
(A) \(\frac38\)
(B) \(\frac34\)
(C) \(\frac9{32}\)
(D) \(\frac9{16}\)
View Solution

63. \(\frac5{16}+\frac35\times1\frac78\div\frac23-6\frac18\) \(\div\left(5\frac14\div\frac37\;of\;\frac12\right)\;of\;\frac67\) का मान क्या है?
(A) \(\frac{19}6\)
(B) \(\frac{17}{12}\)
(C) \(\frac{41}{24}\)
(D) \(\frac{31}{18}\)
View Solution

64. एक आयताकार भूखंड 420 मीटर लंबा और 84 मीटर चौड़ा है। यह चारों ओर से अर्ध-गोलाकार फूलों की क्यारियों से घिरा हुआ है। पूरे भूखंड का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) x है। x का मान (एक दशमलव स्थान तक सही लिखिए) क्या है? (π =22/7 लीजिए)
(A) 17.9
(B) 18.7
(C) 19.1
(D) 19.4
View Solution

65. 145 – [125 – {64 ÷ 8 of 4 – (4 × 8 ÷ 2)}] का मान क्या है?
(A) 6
(B) 5
(C) 8
(D) 7
View Solution

66. जब एक वस्तु को ₹1,188 में बेचा जाता है, तो अर्जित प्रतिशत लाभ x% होता है। जब इसे ₹1,435.50 में बेचा जाता है, तो प्रतिशत लाभ (x + 25)% होता है, x का मान क्या है?
(A) 15
(B) 10
(C) 20
(D) 18
View Solution

67. दिए गए वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए:
वृत्त आलेख 2019 में पांच विभागों A, B, C, D और E में कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या का ब्रेक-अप दिखाता है।

कर्मचारियों की कुल संख्या = 4500
यदि विभाग A में पुरुष कर्मचारियों का महिला कर्मचारियों से अनुपात 3 : 4 है, तो विभाग C में कर्मचारियों की संख्या, विभाग A में महिला कर्मचारियों की संख्या (एक पूर्णांक के निकटतम) से कितने प्रतिशत अधिक है?
(A) 40
(B) 42
(C) 31
(D) 45
View Solution

68. दो संख्याओं A और B का अनुपात 5 : 6 है। यदि उनमें से प्रत्येक में से 8 घटा दिया जाए, तो अनुपात 4 : 5 हो जाता है। A और B का योग कितना है?
(A) 88
(B) 110
(C) 121
(D) 99
View Solution

69. \(\frac{{\displaystyle\frac14}\div{\displaystyle\frac34}\left({\displaystyle\frac25}-{\displaystyle\frac13}\right)}{1{\displaystyle\frac23}\;of\;{\displaystyle\frac34}-{\displaystyle\frac14}\;of\;{\displaystyle\frac23}}\) का मान क्या है?
(A) \(\frac8{195}\)
(B) \(\frac{60}{13}\)
(C) \(\frac7{195}\)
(D) \(\frac2{195}\)
View Solution

70. दिए गए आंकड़ों का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

अंक  0 – 10 10 – 20 20 – 30 30 – 40 40 – 50
छात्रों की संख्या 3 18 5 7 16

यदि x माध्यिका वर्ग की निचली सीमा है और y बहुलक वर्ग की ऊपरी सीमा है, तो (3x + 2y) का मान क्या है?
(A) 70
(B) 90
(C) 100
(D) 80

View Solution

71. दिए गए वृत्त आलेख का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए:
वृत्त आलेख 2019 में पांच विभागों A, B, C, D और E में कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या का ब्रेक-अप दिखाता है।

कर्मचारियों की कुल संख्या = 4500
यदि विभाग B के 30% कर्मचारियों को विभाग D में स्थानांतरित कर दिया जाता है, तो विभाग C और D में कर्मचारियों की संख्या के बीच का अंतर, x, निम्न के बीच स्थित है:
(A) 176 और 180
(B) 172 और 176
(C) 164 और 168
(D) 168 और 172
View Solution

72. यदि (a + b) : (b + c) : (c + a) = 7 : 4 : 5 और a + b + c =16 है, तब (a² + b² + c²) : (ab + bc + ca) किसके बराबर है?
(A) 26 : 19
(B) 23 : 15
(C) 27 : 20
(D) 24 : 17
View Solution

73. A और B एक निश्चित कार्य को क्रमशः 25 दिनों और 40 दिनों में कर सकते हैं। वे 8 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं। C अकेला शेष कार्य को 24 दिनों में पूरा करता है। A और C मिलकर समान कार्य का 60% कितने समय में पूरा करेंगे?
(A) 9 दिन
(B) 12 दिन
(C) 10 दिन
(D) 8 दिन
View Solution

74. एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹4,450 है। एक दुकानदार उस पर 10% की छूट देता है और 20% का लाभ प्राप्त करता है। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) है:
(A) 3,260.00
(B) 3,180.00
(C) 3,337.50
(D) 3,240.50
View Solution

75. एक वस्तु को ₹882 में बेचने पर एक व्यक्ति को 10% की हानि होती है। यदि वह इसे ₹991.76 में बेचता है, तो प्रतिशत हानि/लाभ क्या है?
(A) लाभ, 1.2%
(B) हानि, 5%
(C) लाभ, 12%
(D) हानि, 1.5%
View Solution

आज इस पोस्ट में SSC MTS 8 October 2021 (Shift-3) Previous Paper में आये प्रश्नों को दिया गया है, इस प्रश्न पत्र में आये SUBJECT-WISE प्रश्नों को देखने के लिए नीचे Box में दिये अपने SUBJECT को चुने और प्रश्नों का हल देखे।
English
(अंग्रेजी)
Reasoning
(तर्कशक्ति)
Math
(गणित)
GS & GK
(सामान्य जागरूकता)

error: Content is protected !!
Scroll to Top