सर्वनाम |
1. संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों को कहते हैं?
(अ) विशेषण
(ब) क्रिया विशेषण
(स) सर्वनाम
(द) क्रिया
2. निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(अ) आप घर जाइए
(ब) आपकी पुस्तक कहाँ है ?
(स) आप जाने आपका काम जाने
(द) आप भले तो जग भला
3. यह मेरी पुस्तक है’ में किस सर्वनाम का प्रयोग किया गया है?
(अ) निजवाचक
(ब) सम्बन्धवाचक
(स) संकेतवाचक
(द) अनिश्चयवाचक
4. ‘यह घोड़ा अच्छा है’ इस वाक्य में ‘यह’ क्या है?
(अ) संज्ञा
(ब) सर्वनाम
(स) विशेषण
(द) सार्वनामिक विशेषण
5. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है, उन्हें कहते हैं?
(अ) मध्यम पुरुष
(ब) अन्य पुरुष
(स) उत्तम पुरुष
(द) प्रथम पुरुष
6. ‘ कौन हो तुम बसंत के दूत’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द है?
(अ) उत्तम पुरुषवाची सर्वनाम
(ब) मध्यम पुरुषवाची सर्वनाम
(स) अन्य पुरुषवाची सर्वनाम
(द) इनमें से कोई नहीं
7. प्रश्नवाचक सर्वनाम वहाँ होता है, जहाँ?
(अ) अपने बारे में बताया जाता है
(ब) किसी के सम्बन्ध के बारे में बताया जाता है
(स) किसी के बारे में प्रश्न किया जाता है।
(द) सुनने वाले के बारे में बात किया जाता है
8. किस समूह में सभी सर्वनाम प्रश्नवाचक हैं?
(अ) कौन क्या किसने क्या,
(ब) जो, कोई, वह
(स) जिनका जो, किनका
(द) जिन्होंने, उन पर उसकी
9. निम्नलिखित वाक्यों में पुरुषवाचक सर्वनाम की पहचान करें?
(अ) हमने पत्र लिखा है
(ब) जो जैसा करेगा, सो वैसा फल पाएगा
(स) कोई आ रहा है
(द) कौन शोर मचा रहा था
10. सर्वनाम है?
(अ) विकारी शब्द
(ब) अविकारी शब्द
(द) दोनों नहीं
(स) दोनों
11. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्त्ता के साथ अपनापन बतलाने के लिए किया जाता है, उन्हें कहते हैं?
(अ) सम्बन्धवाचक
(ब) संकेतवाचक
(स) निजवाचक
(द) प्रश्नवाचक
12. ‘आप भले तो जग भला इस वाक्य में आप है?
(अ) पुरुषवाचक सर्वनाम
(ब) निजवाचक सर्वनाम
(स) मध्यम पुरुषवाचक
(द) इनमें से कोई नहीं
13. ‘कोई बैठा है।’ इस वाक्य में रेखांकित सर्वनाम है?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) अनिश्चयवाचक
(द) सम्बन्धवाचक
14. निश्चयवाचक सर्वनाम को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
(अ) निजवाचक
(ब) सम्बन्धवाचक
(स) संकेतवाचक
(द) प्रश्नवाचक
15. सर्वनाम के कितने भेद हैं?
(अ) 4
(ब) 5
(स) 7
(द) 6
16. इनमें कौन कारक सर्वनाम के लिए प्रयुक्त नहीं होता?
(अ) कर्म
(ब) कर्त्ता
(स) सम्बोधन
(द) सम्प्रदान
17. सम्बन्धवाचक सर्वनाम छाँटिए?
(अ) मैं, तुम हम
(ब) यह, वह
(स) कोई, कुछ
(द) जो, सो
18. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 5
19. निश्चयवाचक सर्वनाम है?
(अ) क्या
(ब) कुछ
(स) कौन
(द) यह
20. इनमें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कौन-सा है?
(अ) कौन
(ब) जो
(स) कोई
(द) वह
21. जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु का बोध न हो, उसे कहा जाता है?
(अ) पुरुषवाचक
(ब) निश्चयवाचक
(स) निजवाचक
(द) अनिश्चयवाचक
22. निजवाचक सर्वनाम है?
(अ) तुम
(ब) वह
(स) स्वयं
(द) हम
23. इनमें सर्वनाम का विकारक शब्द है?
(अ) लिंग
(ब) वचन
(स) कारक
(द) तीनों
24. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य अन्य पुरुष में है?
(अ) मैं बता तो रहा हूँ
(ब) उसे पुस्तक दो
(स) तुमने ठीक ही सुना है
(द) तुम कहोगे तो आऊँगा
25. ‘मत छेड़ो आप ही चला जाएगा इस वाक्य में रेखांकित पद सर्वनाम का भेद है?
(अ) निजवाचक सर्वनाम
(ब) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
(स) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
(द) इनमें से कोई नहीं
26. किस वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग किया गया है?
(अ) वे उधर जा रहे थे
(ब) यह मकान राजेश का है
(स) किसी ने कूड़ा फेंका है
(द) जो मेहनत करता है, वह सफल होता है
27. अशुद्ध वाक्य चुनिए?
(अ) वह स्वयं यहाँ नहीं आना चाहती
(ब) आपके आग्रह पर मैं दिल्ली जा सकता हूँ
(स) मैं तेरे को एक घड़ी दूँगा
(द) मुझे इस बैठक की सूचना नहीं थी
28. ‘मुझे’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
(अ) उत्तम पुरुष
(ब) मध्यम पुरुष
(स) अन्य पुरुष
(द) इनमें से कोई नहीं कौन
29. तुमने ठीक ही सुना है। इस वाक्य में सा सर्वनाम है?
(अ) निजवाचक
(ब) पुरुषवाचक
(स) निश्चयवाचक
(द) अनिश्चयवाचक
30. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता या श्रोता किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उसे कहते हैं?
(अ) प्रथम पुरुष
(ब) उत्तम पुरुष
(स) मध्यम पुरुष
(द) अन्य पुरुष