वाक्य संशोधन

81. निम्न में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(अ) आज मैं यही रहूँगा।
(ब) सज्जन लोग भला ही सोचते हैं।
(स) क्‍या तुम कॉलेज जाते हो ?
(द) अभी तक पत्र नहीं मिला है।

View Solution

82. “मैंने मेरे को सुधार लिया है।” वाक्य में
किस प्रकार की अशुद्धि है?

(अ) कारक
(ब) सर्वनाम

(स) लिंग
(द) वचन
View Solution

83. ‘मुझे आज खाने का मन नहीं होती है।’
उपर्युक्त वाक्य में अशुद्ध अंश स्पष्ट कीजिए?
(अ) मुझे
(ब) आज

(स) खाने का
(द) मन नहीं होती है।
View Solution

84. निम्न प्रश्न में चार विकल्पों में से उस सही
विकल्प का चयन करें जो अशुद्ध वाक्य के शुद्ध रूप का सबसे अच्छा विकल्प है? आप नानी के घर जाओ

(अ) आप नानी के घर जाइये
(ब) आप नानी घर जाओ
(स) आप ने नानी के घर जाना है
(द) आप नानी के घर जावो
View Solution

85. निम्न चार विकल्पों में से शुद्ध वर्तनी वाला
शब्द पहचानिए?

(अ) कृष्ण
(ब) क्रष्ण

(स) कृषण
(द) कृश्ण
View Solution

86. योजक चिह्न का सही उदाहरण कौन-सा
है?

(अ) शिवाजी और शिवेश भाई- बहन हैं
(ब) हेमा, गुनगुन, माया सहेलियाँ हैं
(स) रोहन ने कहा-मुझे पढ़ाई करनी है
(द) मैं घूमने जा रही हूँ
View Solution

87. दिए गए वाक्यों में त्रुटहिन वाक्य कौन-सा है?

(अ) शरीर से ताकत होनी चाहिए।
(ब) शरीर के अंदर ताकत होनी चाहिए।
(स) शरीर में ताकत होनी चाहिए।
(द) शरीर पर ताकत होनी चाहिए
View Solution

88. निम्न वाक्यों में एक वाक्य व्याकरण की
दृष्टि से शुद्ध है, पहचानिए?
(अ) कई वर्षों से निर्मला के मन में तीर्थ यात्राओं की बड़ी लालसा थी।
(ब) गर्मी की उमस के बाद वर्षा शुरू हुई।
(स) विश्वनाथ अपने परिवारियों के साथ किसी महानगर में एक छोटे तंग मकान में रहता है।
(द) यदि हमने जीवन में सब कुछ प्राप्त करना है, तो पुरुषार्थ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए।
View Solution

89. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा कथन
अशुद्ध है?

(अ) हमारे पास समय कम है।
(ब) कल लोगों की भीड़ जमेगी ।
(स) कहाँ जाना है ?
(द) शायद बारिश हो रही है।
View Solution

90. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य
पहचानिए?

(अ) उसे जल्दी घर जाना था।
(ब) मुझे वहाँ नहीं जाना है।
(स) वे लोग जा रहे हैं।
(द) पिता ने मेरे से कहा।
View Solution

91. “मेरे से पढ़ा नहीं जाता । इस त्रुटियुक्त
वाक्य के लिए निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य पहचानें?

(अ) मेरे को पढ़ा नहीं जाएगा।
(ब) मैंने पढ़ा नहीं जा रहा।
(स) मुझे पढ़ा नहीं जाएगा।
(द) मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
View Solution

92. “राजा ने चोर को मृत्यु दंड की सजा दी।’
वाक्य में क्‍या त्रुटि है?

(अ) सजा दी
(ब) मृत्यु दंड

(स) चोर को
(द) राजा ने
View Solution

93. “मैंने अपना हस्ताक्षर कर दिया। इस
त्रुटियुक्त वाक्य के लिए निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य पहचानें ?

(अ) मेंने हस्ताक्षर कर दिया।
(ब) मैंने अपने हस्ताक्षर कर दिए।
(स) मैंने अपना हस्ताक्षर कर दिए।
(द) मैंने हस्ताक्षर कर दिए
View Solution

94. “विहान कब आया।’ वाक्य में त्रुटि बताएँ?

(अ) मात्रा
(ब) व्याकरण

(स) विराम चिह्न
(द) काल
View Solution

95. निम्न वाक्यों में से शुद्ध वाक्य चुनिए?

(अ) वे अब झगड़ा करेंगे, ऐसी आशा है
(ब) यात्री अत्यंत दूर से आए हैं
(स) बेफिजूल मत झगड़ो
(द) मेरे पास कहानियों की अनेक पुस्तकें हैं
View Solution

96. “उन्होंने कहाँ जाना है ?” वाक्य में किस
प्रकार की अशुद्धि है?

(अ) सर्वनाम सम्बन्धी
(ब) संज्ञा सम्बन्धी
(स) क्रिया सम्बन्धी
(द) विशेषण सम्बन्धी
View Solution

97. “यह रास्ता द्वुगम है, सावधानीपूर्वक चलें।
वाक्य में दी गई त्रुटि का उचित रूप पहचानिए?

(अ) दुरगम
(ब) दुर्गम

(स) रदुर्गम
(द) दुग्रम
View Solution

98 .“हमारा समाज उन्नति के पथ में है।” इस
वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
(अ) वचन
(ब) कारक

(स) संज्ञा
(द) लिंग
View Solution

99. “हनुमान ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के
लिए होश लाये ।’ वाक्य में की गई त्रुटि का आधार पहचानिए?

(अ) कारक
(ब) वचन

(स) विशेषण
(द) लिंग
View Solution

100. दिए गए वार्क्यों में से सही वाक्य बताइए?

(अ) हरिष सज्जन आदमि है।
(ब) हरीश सज्जन व्यक्ति है।
(स) हरीस सज्जन है।
(द) हरीष सज्जन पुरुष है।
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top