विशेषण

61. ‘ऋषि’ संज्ञा शब्द से विशेषण शब्द क्या बनेगा?
(अ) आर्ष
(ब) ऋषिकल्प
(स) ऋषितुल्य
(द) ऋषिवत्

View Solution

62. निम्न में कौन-सा शब्द विशेषण नहीं है?
(अ) कुटिलता
(ब) जटिलता
(स) कौटिल्य
(द) कुरूपता
View Solution

63. ‘विशेष्य’ शब्द है?
(अ) ललिता
(ब) सुन्दर
(स) लम्बा

(द) लघु
View Solution

64. ‘दशरथ के प्राण राम के लिए आकुल थे’ वाक्य में मुख्य विशेष्य है?
(अ) दशरथ
(ब) राम
(स) प्राण

(द) आकुल
View Solution

65. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से संज्ञा शब्द से बनने वाला सही विशेषण शब्द वाला विकल्प चुनिए?
शक्ति

(अ) शक्तिवर्धक 
(ब) शक्तिशाली
(स) शक्तिरोधक
(द) सशक्त
View Solution

66. चौथाई’ शब्द में विशेषण है?
(अ) आवृत्तिवाचक
(ब) गणनावाचक
(स) क्रमवाचक
(द) अपूर्णांकबोधक
View Solution

67. इनमें कौन सा युग्म विशेषण नहीं है?
(अ) छोटा-बड़ा
(ब) हरा पीला
(स) दो-तीन
(द) राम-लक्षण
View Solution

68. भक्त की करुण पुकार सुन कर भक्त वत्सल भगवान दयार्द्र हो उठे वाक्य में प्रयुक्त विशेष्यों की दृष्टि से कौन-सा युग्म शुद्ध है?
(अ) भक्त तथा भगवान
(ब) करुण तथा दयार्द्र
(स) भक्त-वत्सल तथा भगवान
(द) पुकार तथा भगवान
View Solution

69. इनमें संख्यावाचक विशेषण कौन-सा है?
(अ) दस
(ब) काला
(स) राम
(द) मीठा
View Solution

70. ‘जलीय’ का विशेष्य रूप है?
(अ) जल
(ब) जलिय

(स) जलप्लावित
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution

71. ‘इकहरा बदन’ में किस कोटि का विशेषण प्रयुक्त हुआ है?
(अ) क्रमवाचक
(ब) आवृत्तिवाचक

(स) समुदायवाचक
(द) प्रत्येकबोधक
View Solution

72. ‘सरीखा’ शब्द में विशेषण है?
(अ) गणनावाचक
(ब) गुणवाचक

(स) समुदायवाचक
(द) क्रमवाचक
View Solution

73. ‘सवा’ और ‘ढाई हैं?

(अ) पूर्णांकबोधक
(ब) अपूर्णांकबोधक

(स) समुदायबोधक
(द) क्रमवाचक
View Solution

74. इस घर में पन्द्रह लोग रहते हैं। इस वाक्य
में कौन-सा विशेषण है?
(अ) परिमाणवाचक
(ब) गुणवाचक

(स) संख्यावाचक
(द) व्यक्तिवाचक
View Solution

75. ‘उत्साह’ शब्द का विशेषण है?
(अ) अत्साह
(ब) उत्साहित
(स) उत्साव
(द) उत्साही
View Solution

76. ‘नीली साड़ी’ में कौन-सा विशेषण है?
(अ) संख्यावाचक
(ब) परिमाणवाचक
(स) गुणवाचक
(द) सार्वनामिक

View Solution

77. ‘प्राचीन’ शब्द विशेषण के किस प्रकार में आता है?
(अ) गुणवाचक
(ब) संख्यावाचक

(स) रीतिवाचक

(द) सार्वनामिक
View Solution

78. ‘वह बहुत धार्मिक व्यक्ति है वाक्य में रेखांकित पद है?

(अ) संज्ञा
(ब) सर्वनाम
(स) क्रिया
(द) विशेषण
View Solution

79. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य में विशेषण शब्द की विशेषता प्रकट करता है?
इस पर्वतमाला में बहुत ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हैं।
(अ) इस
(ब) बहुत
(स) ऊँचे-ऊँचे

(द) पहाड़
View Solution

80. ‘आटे में थोड़ा नमक डालें’ वाक्य में प्रयुक्त व्याकरण पहचानें?
(अ) संकेतवाचक
(ब) पूर्ण संख्यावाचक
(स) प्रत्येक बोधक वाचक

(द) अनिश्चित परिमाणवाचक
View Solution

81. निम्नलिखित में विशेषण है?
(अ) लम्बाई
(ब) बुढ़ापा
(स) समझ
(द) शांत
View Solution

82. निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण को पहचानिए?
(अ) ऐतिहासिक
(ब) उपासना
(स) आश्वासन
(द) अपेक्षा
View Solution

83. मैंने अपना घर मटमैले रंग का रंगवाया है?
इसमें मटमैला शब्द क्या है-
(अ) विशेषण
(ब) सर्वनाम
(स) विशेष्य
(द) संज्ञा
View Solution

84. निम्न में से कौन-सा विशेषण नहीं है?
(अ) पथरीला
(ब) नमकीन
(स) बर्फीला

(द) नमक
View Solution

85. ‘समझदार’ शब्द विशेषण का कौन सा भेद है?
(अ) सार्वनामिक
(ब) संख्यावाचक
(स) परिमाण

(द) गुणवाचक
View Solution

86. ‘चर्चा’ शब्द से बना विशेषण है?
(अ) चर्चाएँ 
(ब) चार्चा
(स) चर्चित

(द) चर्या
View Solution

87. चौथा व्यक्ति ज्यादा होशियार है। इस वाक्य में ‘चौथा’ क्या है?
(अ) गुणवाचक विशेषण
(ब) क्रिया विशेषण
(स) उपर्युक्त तीनों
(द) संख्यावाचक विशेषण
View Solution

88. थोड़ा-सा दूध गरम कर दो। इस वाक्य में विशेषण का कौन सा भेद है?
(अ) गुणवाचक
(ब) निश्चित संख्यावाचक
(स) सार्वनामिक
(द) अनिश्चित परिमाणवाचक
View Solution

89. यह कुत्ता मेरा है। इस वाक्य में प्रयुक्त विशेषण का प्रकार बताइए?
(अ) संख्यावाचक
(ब) गुणवाचक
(स) सार्वनामिक
(द) परिमाणवाचक
View Solution

90. भारत की सबसे चौड़ी नदी ब्रह्मपुत्र तथा सबसे लम्बी गंगा है। वाक्य में प्रयुक्त शब्द ‘सबसे’ क्या है में
(अ) क्रियाविशेषण
(ब) विशेषण
(स) विशेष्य
(द) प्रविशेषण
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top