भुगतान संतुलन

1. राष्ट्रीय ऋण का एक भाग विदेशी ऋण होता है उसे किस प्रकार परिभाषित किया जाता है-
(अ) नागरिकों द्वारा विदेशों से लिया गया ऋण।
(ब) नागरिकों द्वारा विदेशी सरकार को दिया गया ऋण।
(स) सरकार द्वारा विदेशों से लिया गया ऋण।
(द) सरकार द्वारा विदेशी सरकार को दिया गया ऋण।

View Solution


2. देशों का समूह, जो व्यापारिक साझेदारी के लिए एक साथ आते हैं उन्हें कहा जाता है-
(अ) व्यापारिक संघ
(ब) व्यापारिक उद्यम
(स) व्यापारिक साझेदार
(द) व्यापारिक व्यवस्था
View Solution


3. विदेशी बाजार में उत्पाद की घरेलू बाजार से कम कीमत पर बेचने के तरीके को कहते है-
(अ) कूटनीति
(ब) भेदभावमूलक
(स) डंपिंग
(द) दोहरा मूल्य निर्धारण
View Solution


4. ‘रुपये की पूर्ण परिवर्तनीयता’ का अर्थ है-
(अ) विदेशी मुद्रा की केवल रूपये में खरीद करना।
(ब) आयात का भुगतान रूपये में करना।
(स) लोन का पुनर्भुगतान रूपये में करना।
(द) रुपये एवं विदेशी मुद्राओं के बीच की विनिमय दर का बाजार ताकतों के माध्यम से निर्धारण करना।
View Solution


5. एस.डी.आर. (SDR) का पूरा नाम है-
(अ) विशेष डॉलर अधिकार।
(ब) विशेष आहरण अधिकार।
(स) राज्य आहरण अधिकार।
(द) विशिष्ट डॉलर अधिकार।
View Solution


6. विदेशी संस्थाओं द्वारा भारतीय कम्पनियों के शेयर एवं बांड खरीदने को कहते हैं-
(अ) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
(ब) पोर्टफालियों निवेश
(स) संस्थागत निवेश
(द) विदेशी अप्रत्यक्ष निवेश
View Solution


7. निजी निवेश को कहा जाता है?
(अ) स्वायत्तपूर्ण निवेश
(ब) विदेशी संस्थागत निवेश
(स) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
(द) प्रेरित निवेश
View Solution


8. किसी देश का अन्य देशों के साथ मौद्रिक आदान प्रदान के वार्षिक लेखा-जोखा को कहा जाता है-
(अ) व्यापार संतुलन
(ब) मौद्रिक-प्राप्ति संतुलन (Balance of monetary receipts)
(स) भुगतान संतुलन
(द) बैलेंस शीट (तुलन पत्र)
View Solution


9. भारत का भुगतान संतुलन ठीक किया जा सकता है-
(अ) घरेलू मुद्रा के अवमूल्यन द्वारा
(ब) निर्यात को बढ़ाकर
(स) आयात प्रतिस्थापन द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी
View Solution


10. निम्न में से कौन-सा भारत के चालू खाता, भुगतान संतुलन में नहीं आता?
(अ) अल्पकालीन वाणिज्यिक उधारी
(ब) गैर-मौद्रिक स्वर्ण का हस्तानांतरण
(स) निवेश आय
(द) भुगतान हस्तानांतरण
View Solution


11. जब कभी घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में परिवर्तन होता है उसे कहा जाता है-
(अ) अधिमूल्यन
(ब) मूल्यहृास
(स) पुनर्मूल्यन
(द) अपस्फीति
View Solution


12. ‘मुद्रा के अवमूल्यन’ का परिणाम है-
(अ) निर्यात में ब बढ़ोत्तरी और भुगतान संतुलन में सुधार
(ब) निर्यात में बढ़ोत्तरी और विदेशी मुद्रा भंडार में कमी
(स) आयात में बढ़ोत्तरी और भुगतान संतुलन में सुधार
(द) आयात-निर्यात में बढ़ोत्तरी
View Solution


13. सरकार किसे बढ़ावा देने के लिए मुद्रा का अवमूल्यन करती है?
(अ) राष्ट्रीय आय
(ब) अंतर्राष्ट्रीय साख बढ़ाने
(स) निर्यात
(द) बचत
View Solution


14. अवमूल्यन आयात को बनाता है-
(अ) प्रतिस्पर्धी
(ब) मूल्य-निरपेक्ष
(स) सस्ता
(द) मँहगा
View Solution


15. भारत में कब से रुपया चालू खाते पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय हो गया?
(अ) 2000
(ब) 2001
(स) 1994
(द) 1999
View Solution


16. अवमूल्यन की वजह से आंतरिक मूल्यों में-
(अ) गिरावट
(ब) बढ़ोत्तर
(स) कोई परिवर्त्तन नहीं
(द) इनमें से कोई नहीं
View Solution


17. अस्थिर विनिमय दर को और क्या कहा जा सकता है?
(अ) लचीली विनिमय दर
(ब) वास्तविक विनिमय दर
(स) वास्तविक विनिमय दर
(द) नियंमित विनिमय दर
View Solution


18. इनमें से कौन-सा निर्यात प्रोत्साहन से संबंधित नहीं है?
(अ) व्यापार विकास प्रधिकरण
(ब) खनिज और धातु व्यापारिक संगठन
(स) सहकारी विपणन समिति
(द) भारतीय राज्य व्यापारिक संगठन
View Solution


19. व्यापार-नीति के अन्तर्गत आता है-
(अ) आयात-निर्यात नीति
(ब) लाइसेंस नीति
(स) विदेशी विनिमय नीति
(द) भुगतान संतुलन
View Solution


20. भारतीय आयात बॉस्केट (Basket) में किसका सर्वाधिक आयात किया जाता है?
(अ) लौह अयस्क
(ब) अभ्रक
(स) पेट्रोलियम उत्पाद
(द) हीरे एवं जवाहरात
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top