बाजार

1. निम्न में से कौन-सा अल्पाधिकार बाजार की परिभाषा के अनुसार अल्पाधिकार बाजार का निकटतम अनुरूप है?
(अ) सिगरेट उद्योग
(ब) नाई की दुकानें
(स) पेट्रोल पंप
(द) गेहूँ उत्पादक किसान

View Solution


2. पूर्ण प्रतिस्पर्धा की अनिवार्य शर्तों में से एक है-
(अ) उत्पाद विशिष्टता (Product differentiation)
(ब) समरूप उत्पादों की किसी एक समय पर कीमतों की बहुलता
(स) बहुत सारे विक्रेता एवं कुछ विक्रेता
(द) किसी भी एक समय पर समरूप वस्तुओं की एक ही कीमत
View Solution


3. संतुलन में एक पूर्ण प्रतिस्पर्धी फर्म ………….. समीकृत (बराबर) करेगा।
(अ) सीमांत सामाजिक लागत को सीमांत सामाजिक लाभ के साथ
(ब) बाजार आपूर्ति को बाजार मांग के साथ
(स) सीमांत लाभ को सीमांत लागत के साथ
(द) सीमांत संप्राप्ति (राजस्व) को सीमांत लागत के साथ
View Solution


4. विक्रेता बाजार उस स्थिति को संबोधित करता है जहा
(अ) वस्तुएँ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध होती है
(ब) मांग आपूर्ति से अधिक होती है।
(स) आपूर्ति मांग से अधिक होती है।
(द) आपूर्ति एवं मांग समान रूप से संतुलित होते है।
View Solution


5. एकाधिकारी प्रतियोगिता की अनिवार्य शर्तो में से एक है-
(अ) बहुत सारे क्रेता परन्तु एक विक्रेता
(ब) कीमत विभेदन
(स) उत्पाद विशिष्टीकरण
(द) एक प्रकार के उत्पाद
View Solution


6. वह सिद्धांत जिसमें मुक्त उद्यम प्रणाली के अन्तर्गत उपभोक्ता ही निर्णय करते हैं कि किन वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन होगा और किन मात्राओं में किया जाएगा, को ………….. के नाम से भी जाना जाता है।
(अ) उपभोक्ता संरक्षण
(ब) उपभोक्ता निर्णय
(स) उपभोक्ता अधिमान (Consumer Preference)
(द) उपभोक्ता प्रभुत्व
View Solution


7. किस बाजार परिस्थिति के अन्तर्गत, फर्म के पास अधिक्षमता होती है?
(अ) पूर्ण प्रतिस्पर्धा
(ब) एकाधिकार प्रतियोगिता
(स) द्वि-अधिकार
(द) अल्पाधिकार
View Solution


8. एक उत्पाद के बाजार का आकार ……………. से संबंध है।
(अ) दिए गए क्षेत्र में लोगों की संख्या
(ब) उत्पादकों द्वारा भौगोलिक क्षेत्रा
(स) उत्पाद की संभावित बिक्री की मात्रा
(द) बाजार के संभावित क्रेताओं की संख्या
View Solution


9. उत्पाद विशिष्टीकरण ………….. की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है।
(अ) पूर्ण प्रतिस्पर्धा
(ब) एकाधिकारी प्रतियोगिता
(स) एकाधिकार
(द) अल्पाधिकार
View Solution


10. ……………… के अंतर्गत, अलग – अलग फर्मों से गठित उद्योग सजातीय वस्तुओं का निर्माण या उत्पादन करता है ।
(अ) एकाधिकार
(ब) एकाधिकारी प्रतियोगिता
(स) अल्पाधिकार
(द) पूर्ण प्रतिस्पर्धा
View Solution


11. ………………. के अंतर्गत पूरे बाजार में एक ही कीमत प्रचलित होती है।
(अ) पूर्ण प्रतिस्पर्धा
(ब) एकाधिकार
(स) एकाधिकारी प्रतियोगिता
(द) अल्पाधिकार
View Solution


12. वह स्थिति जिसमें बहुत अधिक संख्या में फर्में समरूप वस्तुओं का उत्पादन करती है वह ……………. कहलाती है।
(अ) पूर्ण प्रतिस्पर्धा
(ब) एकाधिकारी प्रतियोगिता
(स) शुद्ध प्रतियोगिता
(द) अल्पाधिकार
View Solution


13. पूर्ण प्रतियोगिता के अन्तर्गत …………..
(अ) सीमांत संप्राप्ति (राजस्व) औसत संप्राप्ति से कम होती है।
(ब) औसत संप्राप्ति सीमांत संप्राप्ति से कम होती है।
(स) औसत संप्राप्ति सीमांत संप्राप्ति के बराबर होती है।
(द) औसत संप्राप्ति सीमांत संप्राप्ति से अधिक होती है।
View Solution


14. पूर्ण प्रतिस्पर्धा का अर्थ है-
(अ) क्रेताओं की संख्या अधिक एवं विक्रेताओं की संख्या कम
(ब) क्रेताओं एवं विक्रेताओं की संख्या अधिक
(स) विक्रेताओं की संख्या अधिक एवं क्रेताओं की संख्या कम
(द) इनमें से कोई नही
View Solution


15. एकाधिकार का अर्थ है-
(अ) एकल क्रेत
(ब) बहु – विक्रेता
(स) एकल विक्रेता
(द) बहु – क्रेता
View Solution


16. उपभोक्ता प्रभुसत्ता का अर्थ है-
(अ) उपभोक्ता अपनी आय को इच्छानुसार खर्च करने के लिए स्वतंत्र हैं।
(ब) उपभोक्ताओं के पास अर्थव्यवस्था के संचालन का प्राधिकार हैं।
(स) उपभोक्ता व्यय संसाधनों के आबंटन को प्रभावित करता हैं।
(द) उपभोक्ता वस्तुएँ सरकार के नियंत्राण से मुक्त होती हैं।
View Solution


17. पूर्ण प्रतिस्पर्धा के अन्तर्गत एक फर्म का मांग वक्र ……………. होता है।
(अ) क्षैतिज
(ब) ऋणात्मक
(स) धनात्मक
(द) ‘U’ आकार वाला
View Solution


18. अमेरिका में एकाधिकारी प्रतियोगिता का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?
(अ) जॉन रॉबिनसन
(ब) एडवर्ड चेम्बरलिन
(स) जॉन बेट्स क्लाक
(द) जोसेफ शुम्पीटर
View Solution


19. पूर्ण प्रतिस्पर्धा के अन्तर्गत उद्योग के पास अधिक्षमता नहीं होती, क्योंकि प्रत्येक फर्म अपने …………….. के निम्नतम बिन्दु पर उत्पादन करता है।
(अ) दीर्घकालीन सीमांत लागत वक्र
(ब) दीर्घकालीन औसत लागत वक्र
(स) दीर्घकालीन औसत परिवर्ती लागत वक्र
(द) दीर्घकालीन औसत संप्राप्ति वक्र
View Solution


20. पूर्ण प्रतिस्पर्धा बाजार में एक फर्म की …………….
(अ) औसत संप्राप्ति हमेशा सीमांत संप्राप्ति के बराबर रहती हैं।
(ब) सीमांत संप्राप्ति औसत संप्राप्ति से अधिक होती हैं।
(स) औसत संप्राप्ति सीमांत संप्राप्ति से अधिक होती हैं।
(द) सीमांत संप्राप्ति और औसत संप्राप्ति कभी बराबर नहीं होते।
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top