उपभोक्ता व्यवहार

21. उपयोगिता से अभिप्राय है-
(अ) किसी वस्तु का उपयोगी होना
(ब) किसी वस्तु द्वारा प्रदत्त संतुष्टि
(स) किसी वस्तु द्वारा सेवा में लाए जाने की क्षमता
(द) उपरोक्त में से कोई नही

View Solution


22. जब सीमांत उपयोगिता घटती है, तब कुल उपयोगिता-
(अ) घटती हैं
(ब) बढ़ती हैं
(स) समान रहती हैं
(द) ह्रास दर बढ़ती हैं
View Solution


23. सीमांत उपयोगिता वक्र है-
(अ) नीचे ढलाननुमा
(ब) ऊपर ढलाननुमा
(स) उर्ध्वाधर
(द) क्षैतिज
View Solution


24. उपयोगिता फलन निम्नलिखित में किन संबंधो को दर्शाता है?
(अ) वस्तुओं के उपभोग की मात्रा और उपभोक्ता की उपयोगिता
(ब) आय और उपभोक्ता की उपयोगिता
(स) कीमतें और उपभोक्ता की उपयोगिता
(द) अधिकतम उपयोगिता और कीमतें एवं उपभोक्ता की आय
View Solution


25. सीमान्त उपयोगिता और औसत उपयोगिता जब समान होती है। उस समय औसत उपयोगिता-
(अ) बढ़ती हैं
(ब) अधिकतम होती हैं
(स) ह्रास हो जाती हैं
(द) न्यूनतम होती हैं
View Solution


26. तृप्ति बिंदु पर सीमांत उपयोगिता होती है-
(अ) शून्य
(ब) धनात्मक
(स) अधिकतम
(द) ऋणात्मक
View Solution


27. निम्नलिखित में से कौन-सा गौसेन का द्वितीय नियम है?
(अ) सम-सीमांत उपयोगिता का नियम
(ब) सम-उत्पाद नियम
(स) उदासीन वक्र सिद्धांत
(द) ह्रासमान सीमांत उपयोगिता नियम
View Solution


28. पूर्ण उपयोगिता उस वस्तु की कौन-सी कीमत पर आधारित होती है?
(अ) उपयोग का मूल्य
(ब) विनिमय का मूल्य
(स) उपरोक्त दोना
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
View Solution


29. इरफान को ब्लैक कॉफी पसन्द है। एक दुकान वाले ने इरफान को 120 रु. में 25% छूट पर ब्लैक कॉफी उपलब्ध करायी। यदि इरफान उस ब्लैक कॉफी के 200रु. देने का इच्छुक था, तो इरफान का उपभोक्ता अधिशेष हैं।
(अ) 90
(ब) 80
(स) 30
(द) 110
View Solution


30. मैं अपने टीवी को न्यूनतम 7000 रु. की कीमत पर बेचने का इच्छुक था। मैंने उसे बेचते समय उसकी कीमत 12,000 रु. मांगी लेकिन वह 10,500 रु. में अंततः बिका। इस लेन-देन में क्या उत्पन्न हुआ?
(अ) 3,500 रु. का उपभोक्ता अधिशेष
(ब) 5,00 रु. का उपभोक्ता अधिशेष
(स) 5000 रु. का उत्पादक अधिशेष
(द) 3,500 रु. का उत्पादक अधिशेष
View Solution


31. मैं पुराने टीवी को 37,000 रु. की कीमत तक बेचने का इच्छुक था। मैंने उसे बेचते समय 50,000 रु. का मूल्य रखा, लेकिन वह 42,000 रु. की कीमत पर बिका। इस लेन-देन में उत्पन्न हुआ?
(अ) 5000 रु. का उपभोक्ता अधिशेष
(ब) 8000 रु. का उपभोक्ता अधिशेष
(स) 5000 रु. उत्पादक अधिशेष
(द) 8000 रु. का उत्पादक अधिशेष
View Solution


32. यदि एक अधिक मजदूर बढ़ाने पर ईंट निर्माण में उत्पादन की इकाई 2000 से 2250 इकाई प्रतिदिन तक पहुँच जाती है लेकिन ईंट निर्माता को प्रति इकाई दर 15 रु. से 14 रु. तक करनी पड़ जाती है तो उस अंतिम मजदूर का सीमान्त राजस्व होगा-
(अ) 1500 रु.
(ब) 250 रु.
(स) 3000 रु.
(द) 100 रु.
View Solution


33. गरिमा एक प्रतिष्ठत डिजाइनर द्वारा डिजाइन कपड़े खरीदना चाहती है। बाजार में उन कपड़ों की कीमत 5000 रु. है और उस पर दुकान वाला 20% छुट प्रदान कर रहा है। यदि गरीमा उस ड्रेस के लिए 7000 रु. तक वहन कर सकती थी, तो गरिमा के लिए उपभोक्ता अधिशेष होगा।
(अ) 3000 रु.
(ब) 2000 रु.
(स) 1000 रु.
(द) 7000 रु
View Solution


34. कीमतों में बढ़ोतरी से होगा-
(अ) उपभोक्ता अधिशेष में बढ़ोतरी
(ब) उपभोक्ता अधिशेष में ह्रास
(स) उपभोक्ता अधिशेष पर कोई प्रभाव नही
(द) उत्पादक अधिशेष में ह्रास
View Solution


35. प्रिया को शादी में पहनने के लिए एक वस्त्र इतना पसन्द आया कि वह उसके 30,000 रु. तक वहन करना चाहती थी। उसे वह वस्त्र एक स्थानीय दुकान में 25,000 रु. की दर पर मिल गया। वह उस दुकान से कीमत पर भी 30% छूट प्राप्त कर रही है। यहाँ उपभोक्ता अधिशेष होगा?
(अ) 5000 रु.
(ब) 12,500 रु.
(स) 7,500 रु.
(द) 2,55,000 रु.
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top