राष्ट्रीय आय

81. निम्नलिखित में कौन-सा वर्णन हमेशा सत्य होगा?
(अ) आय = खपत + निवेश
(ब) आय = खपत + बचत
(स) बचत = निवेश
(द) आय = खपत + बचत + निवेश

View Solution


82. अल्पकाल में आय बढ़ने पर, उपभोग की प्रवृत्ति …………
(अ) बढ़ती हैं
(ब) गिरती हैं
(स) समान रहती हैं
(द) घटती-बढ़ती हैं
View Solution


83. निवेश गुणक के मूल्य का संबंध है-
(अ) स्वायत्त निवेश में परिवर्तन के कारण आय में बदलाव
(ब) आय में परिवर्तन के कारण स्वायत्त निवेश में बदलाव
(स) आय में परिवर्तन के कारण खपत में बदलाव
(द) प्रेरित निवेश में परिवर्तन के कारण आय में बदलाव
View Solution


84. विकसित अर्थव्यवस्थाओं में बचत दर के अपेक्षाकृत कम होने का कारण है-
(अ) निम्न प्रति व्यक्ति आय
(ब) कल्याण योजनाए
(स) तरलता / उधार बाधा
(द) उच्च ब्याज दर
View Solution


85. ब्याज दर और उपभोग स्तर के बीच संबंध की कल्पना पहली बार किसने की थी?
(अ) अमर्त्य सेन
(ब) मिल्टन फ्राइडमैन
(स) इरविंग फिशर
(द) जेम्स दयूसें बेरी
View Solution


86. यह परिकल्पना कि प्रति व्यक्ति आय में तीव्र बढ़ोत्तरी का सीधा संबंध गरीबी में कमी से होगा, ………… कहलाता है।
(अ) टपकन का सिद्धांत
(ब) ट्रिकल अप का सिद्धांत
(स) ‘U’ आकार का सिद्धांत
(द) गरीबी आकलन का सिद्धांत
View Solution


87. सकल राष्ट्रीय उत्पाद – मूल्यहृास भत्ता =?
(अ) प्रति व्यक्ति आय
(ब) निजी आय
(स) सकल घरेलू उत्पाद
(द) निवल राष्ट्रीय उत्पाद
View Solution


88. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी देश की आर्थिक प्रगति को इंगित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है?
(अ) कृषि आय
(ब) सकल औद्योगिक उत्पाद
(स) प्रति व्यक्ति आय
(द) मंहगाई
View Solution


89. निम्नलिखित में कौन-सा मानदण्ड राष्ट्रीय आय को दर्शाने का सर्वोत्तम पैमाना है?
(अ) प्रति व्यक्ति आय
(ब) ग्रामीण प्रति व्यक्ति आय
(स) राष्ट्रीय
(द) जनसंख्या
View Solution


90. यदि किसी देश की जनता की आय को वक्र रेखा क्षेत्र के भीतर दर्शाया जाए, तो वह क्या प्रकट करेगा?
(अ) बढ़ती आय
(ब) घटती आय
(स) आय वितरण में विषमता घटती है।
(द) आय वितरण में विषमता बढ़ती हैं।
View Solution


91. अर्थव्यवस्था में पूँजी निर्माण ………… पर निर्भर होता है।
(अ) कुल आय
(ब) कुल माँग
(स) कुल बचत
(द) कुल उत्पादन
View Solution


92. आर्थिक विकास की सर्वश्रेष्ठ संसूचि ……….. द्वारा प्रस्तुत की जाती है।
(अ) वास्तविक प्रति व्यक्ति आय में साल दर साल वृद्धि
(ब) वर्तमान मूल्यों पर राष्ट्रीय आय में वृद्धि
(स) बचत अनुपात में वृद्धि
(द) भुगतान संतुलन में सुधार
View Solution


93. राष्ट्रीय आय आंकलन के लिए जानकारी का संकलन किसके द्वारा किया जाता है?
(अ) वित्त मंत्रालय
(ब) रिर्जव बैंक द्वारा
(स) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन
(द) इनमें से कोई नही
View Solution


94. इनमें से कौन सी राष्ट्रीय आय आकलन की पद्धति नहीं है?
(अ) व्यय पद्धति
(ब) उत्पादन पद्धति
(स) आव्यूह पद्धति
(द) आय पद्धति
View Solution


95. जीडीपी सूचकांक क्षेत्रीय विभाजन मापता है-
(अ) देश का कृषि विकास
(ब) देश का आर्थिक विकास
(स) देश का सामाजिक विकास
(द) देश का सामाजिक-आर्थिक विकास
View Solution


96. बचत, आय का वह हिस्सा है जो-
(अ) औद्योगिक विकास के लिए खर्च होता है
(ब) उपभोग पर खर्च नहीं होता
(स) स्वास्थय एवं शिक्षा पर खर्च होगा है
(द) टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं पर खर्च
View Solution


97. अनधिमान वक्र से निम्नलिखित में से किसका समान स्तर मापा जाता है?
(अ) दो कारकों का उत्पादन
(ब) दो वस्तुओं से संतुष्टि
(स) आय एवं पूँजी से संतुष्टि
(द) व्यय एवं बचत से संतुष्टि
View Solution


98. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र राष्ट्रीय आय में सबसे अधिक योगदान देता है?
(अ) उद्योग
(ब) सेवा
(स) कृषि
(द) खनन
View Solution


99. अनधिमान वक्र दो वस्तुओं X एवं Y के विभिन्न संयोंजनों से उत्पन्न ……… स्तर की संतुष्टि मापता हैं।
(अ) समान
(ब) उच्चतर
(स) निम्न
(द) न्यूनतम
View Solution


100. किसी देश में उत्पादित हुई कुल सेवाओं एवं वस्तुओं का मूल्य होता है-
(अ) सकल घरेलू उत्पाद
(ब) सकल राजस्व आय
(स) कुल वस्तु राजस्व
(द) कुल आय
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top