अकबर |
61. अकबर काल में भूराजस्व व्यवस्था की एक प्रसिद्ध नीति “आइन-ए-दहसाला” पद्वति किसके द्वारा निर्मित की गई थी?
(अ) शाह नवाज खाँ
(ब) अब्दुल रहीम खानखाना
(स) टोडर मल
(द) मुल्ला दो प्याजा
उत्तर :- (स) टोडर मल
62. जब्ती प्रणाली किसकी उपज थी?
(अ) ग्यासुद्दीन तुगलक
(ब) सिकन्दर लोदी
(स) शेरशाह
(द) अकबर
उत्तर :- (द) अकबर
63. सुलह-ए-कुल का सिद्वान्त प्रवर्तित किया था –
(अ) निजामुद्दीन औलिया ने
(ब) अकबर ने
(स) जैनुल आबिदीन ने
(द) शेख नासिरुद्दीन चिराग ने
उत्तर :- (ब) अकबर ने
64. अकबर द्वारा अपनाई गई ‘सुलह कुल’ (सार्वभौम शान्ति तथा भाई-चारा) की अवधारणा निम्नांकित में से किस पर आधारित थी?
(अ) राजनीति उदारता
(ब) धार्मिक सहनशीलता
(स) उदारवादी सांस्कृतिक दृष्टिकोण
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर :- (द) उपरोक्त सभी
65. निम्न में से किसने 1579 के ‘महजर’ को तैयार किया था?
(अ) शेख मुबारक ने
(ब) अब्दुन नबी ने
(स) अबुल फजल ने
(द) फैजी ने
उत्तर :- (अ) शेख मुबारक ने
66. 1579 ई. में महजर ने अकबर को क्या प्रदान किया?
(अ) अमोघ अधिकार
(ब) धर्म पर प्रभुत्व
(स) विरोधी न्यायिक धारणाओं में किसी एक को चुनने का अधिकार
(द) राजत्व का दैवी अधिकार
उत्तर :- (स) विरोधी न्यायिक धारणाओं में किसी एक को चुनने का अधिकार
67. निम्नलिखित में से किसने राम-सीता की आकृतियों से युक्त सिक्के चलाये?
(अ) दिदा
(ब) अकबर
(स) मोहम्मद गोरी
(द) शिवाजी
उत्तर :- (ब) अकबर
68. निम्नलिखित राजाओं में से किसने रामसीता की आकृतियों और ‘रामसीय’ देवनागरी लेख से युक्त कुछ सिक्के चलाये?
(अ) भोज
(ब) सिद्धराज जयसिंह
(स) जैन उल आबिदीन
(द) अकबर
उत्तर :- (द) अकबर
69. अकबर के शासनकाल में सबसे बड़ी स्वर्ण मुद्रा (Gold Coin) कौन सी थी?
(अ) इलाही
(ब) जलाली
(स) शहंशाह
(द) अशरफी
उत्तर :- (स) शहंशाह
70. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसकी मुद्रा अकबर के समय तक विनिमय का माध्यम रही?
(अ) मुहम्मद बिन तुगलक की
(ब) फिरोजशाह तुगलक की
(स) बहलोल लोदी की
(द) इब्राहिम लोदी की
उत्तर :- (स) बहलोल लोदी की
71. अकबर के शासनकाल में प्रचलित चौकोर चाँदी के सिक्के का क्या नाम था?
(अ) रुपया
(ब) मोहर
(स) जलाली
(द) दीनार
उत्तर :- (स) जलाली
72. अकबर के समय निम्नलिखित में से कौन सा सिक्का चाँदी का नहीं था?
(अ) जलाल
(ब) दाम
(स) दरब
(द) पण्डाऊ
उत्तर :- (ब) दाम
73. वह प्रसिद्ध जैन विद्वान कौन था, जिसका अकबर बहुत सम्मान करता था?
(अ) हेमचन्द्र
(ब) हरिविजय सूरी
(स) वस्तुपाल
(द) भद्रबाहु
उत्तर :- (ब) हरिविजय सूरी
74. जैन साधु, जो अकबर के दरबार में कुछ वर्ष रहा और जिसे जगत गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया, वह था?
(अ) हेमचन्द्र
(ब) हरिविजय सूरि
(स) जिनसेन
(द) उमास्वाति
उत्तर :- (ब) हरिविजय सूरि
75. किस सिख गुरु को अकबर ने 500 बीघा जमीन दी थी?
(अ) अर्जुन देव
(ब) रामदास
(स) हर राय
(द) तेग बहादुर
उत्तर :- (ब) रामदास
76. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमि अनुदान में दी?
(अ) औरंगजेब
(ब) शाहजहाँ
(स) जहाँगीर
(द) अकबर
उत्तर :- (द) अकबर
77. किस मुगल बादशाह की सन्तानों का जन्म शाही हरम के बजाय सूफी संत की खानकाह में हुआ था?
(अ) हुमायूँ
(ब) अकबर
(स) शाहजहाँ
(द) औरंगजेब
उत्तर :- (ब) अकबर
78. किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से ‘फतवा’ जारी हुआ था?
(अ) हुमायूँ
(ब) अकबर
(स) शाहजहाँ
(द) औरंगजेब
उत्तर :- (ब) अकबर
79. निम्नलिखित में से कौन एक उलेमा जौनपुर का काजी था, जिसने अकबर के विरुद्ध ‘फतवा निर्गत किया था?
(अ) मुल्ला मुहम्मद यजदी
(ब) मुल्ला अब्दुन् नबी
(स) मुल्ला अब्दुल्ला सुल्तानपुरी
(द) मुल्ला मुबारक
उत्तर :- (अ) मुल्ला मुहम्मद यजदी
80. अकबर के समकालीन किस मुगल इतिहासकार ने अकबर को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए आरोपों की सूची तैयार की थी?
(अ) बदायुंनी
(ब) निआमतुल्लाह
(स) अब्बास खान सरवनी
(द) निजामुद्दीन अहमद
उत्तर :- (अ) बदायुंनी