प्राचीन भारत की स्थापत्य कला

1. निम्नलिखित में से कौन सती प्रथा के विषय में अपनी आलोचना के लिए ख्यात है?
1. कालिदास
2. बाण
3. मेधातिथि
4. माधव
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट:

(अ) 1 एवं 2
(ब) 2 एवं 3
(स) 3 एवं 4
(द) उपरोक्त में कोई नहीं

View Solution


2. निम्नलिखित में से कौनसा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं?
1. अरसवल्ली
2 अमरकंटक
3 ओंकारेश्वर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution


3. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. अजंता गुफाएँ जैनमत से लिये दृश्यों से चित्रित की गई हैं।
2. ऐलोरा गुफाओं की उत्तमांग उपलब्धि वहाँ का विराट एकाश्मक कैलाशनाथ मन्दिर है।
3. अजंता गुफाएँ आठ शताब्दियों पर्यन्त अवधि में विभिन्न शासकों द्वारा निर्मित की गई हैं।
नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(अ) 1, 2 और 3
(ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2
(द) केवल 2 और 3
View Solution


4. एलोरा के गुहा-मंदिर सम्बन्धित है –
1. हिन्दु धर्म से
2. बौद्ध धर्म से
3. जैन धर्म से
4. उक्त सभी से
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट:
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 एवं 2
(द) 1, 2 एवं 3
View Solution


5. निम्नलिकित पर विचार कीजिए: निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रागैतिहासिक काल के चित्रित शैलाश्रयों की सबसे बड़ी मेखला खोजी गई है?
1. भाजा
2. भीमबेटका
3. जौरा
4. अजन्ता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(अ) केवल 1, 2 और 3
(ब) केवल 2, 3 और 4
(स) केवल 2 और 3
(द) केवल 3 और 4
View Solution


6. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?
1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
2. दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 3
(स) केवल 1 और 3
(द) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
View Solution


7. भारतीय शिलावस्तु के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. बादामी की गुफाएँ भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएँ हैं।
2. बाराबर की शैलकृत गुफाएँ सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलत: आजीविकों के लिए बनवाई गई थीं।
3. एलोरा में, गुफाएँ विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution

8. भुवनेश्वर के समीप अवस्थित उदयगिरि तथा खंडागिरि की जैन शैलकृत गुफाओं के अभिलक्षण हैं –
1. सभागारों तथा बहुत छोटे कक्षों की अनुपस्थिति।
2. फर्श के ढलान का ऊपर की ओर होना।
3. बड़े सभागारों तथा कक्षों का एक योजना के अनुरूप उत्खनन होना।
4. कक्षों के अन्दर के भाग का सादगीपूर्ण होना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
(अ) 2, 3 और 4
(ब) 1, 2 और 4
(स) केवल 1 और 2
(द) केवल 1 और 4

View Solution


9. निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिए –
1. अजन्ता की गुफाएँ
2. लेपाक्षी मन्दिर
3. साँची स्तूप
उपर्युक्त स्थलों में से कौन-सा/से भित्ति चित्रकला के लिए भी जाना जाता है/जाने जाते हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) 1, 2 और 3
(द) कोई नहीं
View Solution


10. उड़ीसा के मंदिर वास्तुशिल्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर मंदिर के पूजागृह में प्रवेश ऐसे तोरण से होकर है जो अभी तक भुवनेश्वर के मंदिरों में ज्ञात अकेला तोरण है।
2. भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर के जगमोहन में दो वेदिकामय गवाक्ष हैं, जो कि उड़ीसा की अनन्य विशेषता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


11. एलीफैटा के प्राचीन स्मारक प्रायः हैं –
1. बौद्ध
2. जैन
3. शैव
4. वैष्णव
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूटः
(अ) 1
(ब) 2
(स) 3
(द) 1 और 3
View Solution


12. कथन(A): काष्ठक वास्तुशिल्पीय आदिप्ररूपों पर प्रतिरूपित बाराबार पहाड़ियों की लोमश ऋषि और सुदामा गुफाएँ भारत में पर्वतम गुफा वास्तुशिल्प के उदाहरण हैं।
कारण (R): बाराबार पहाड़ियों की गुफाएँ चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा आजीविक मठवासियों को समर्पित की गई थीं।
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) को सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
View Solution


13. कथन(A) : गांधार शैली की मूर्तिकला, शैलीगत रूप से, प्ररूपतः ग्रीको-रोमन और ईरान की पार्थियन कला से जोड़ी जाती हैं।
कारण (R): स्वात घाटी की पूर्वतम शिला बुद्ध प्रतिमाओं का कुषाण काल से पहले घटित होना यह सूचित करता है कि कुछ चित्रकलाओं की प्रथाएँ कुषाण काल के पहले ही अच्छी तरह स्थापित हो चुकी थीं।
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) को सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
View Solution

14. कथन (A): गान्धार शैली पर यूनानी (हेलिनिस्टिक) प्रभाव के चिन्ह हैं।
कारण (R): उस कला से हीनयान का रूप प्रभावित हुआ।
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) को सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

View Solution


15. कथन (A) : मथुरा की समृद्ध मूर्तिकला परम्परा अपने प्रधान माध्यम, सफेद छीटों वाले लाल बालुकाश्म, द्वारा विशेषित है।
कारण (R) : सफेद छीटों वाला लाल बालुकाश्म स्थानीय रूप से मथुरा क्षेत्र में उपलब्ध है।

(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) को सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
View Solution


16. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कथन (A) : साँची कला में बुद्व के जीवन दृश्यों का अंकन हुआ।
कारण (R) : साँची का बुद्ध के जीवन से निकट का सम्बन्ध था।
कूटः
(अ) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
(ब) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(स) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(द) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
View Solution


17. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची-I (मन्दिर)            सूची-II (शहर)

A. कैलासनाथ            1. भुवनेश्वर
B. लिंगराज                2. खजुराहो
C. कंदारिया महादेव   3. माउंट आबू
D. दिलवाड़ा              4. कांचीपुरम
कूट: A B C D
(अ)   4 2 1 3
(ब)   4 1 2 3
(स)  3 1 2 4
(द)  3 2 1 4
View Solution


18. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची I (मध्यकालीन मंदिर)   सूची II (अवस्थान)
A. चतुर्भुज मंदिर                   1. ग्यारसपुर
B. मालादेवी मंदिर                2. खजुराहो
C. ऐरावतेश्वर मंदिर               3. जगत
D. अम्बामाता मंदिर              4. दारासुरम
कूट:  A B C D
(अ)   2 4 1 3
(ब)    2 1 4 3
(स)   3 4 1 2
(द)   3 1 4 2
View Solution


19. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए –
सूची-I (मंदिर)                      सूची-II (जनपद)
A. दशावतार मंदिर                  1. एटा
B. बाबा सोमनाथ मंदिर           2. फर्रुखाबाद
C. श्रृंगी ऋषि का मंदिर             3. देवरिया
D. वराह भगवान का मंदिर      4. ललितपुर
कूट: A B C D
(अ)  1 2 3 4
(ब)   4 3 2 1
(स)  3 4 1 2
(द)  3 4 2 1
View Solution


20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I              सूची-II
A. गुप्त           1. बादामी
B. चन्देल        2. खजुराहो
C. चालुक्य      3. वातापी (बादामी)
D. पल्लव       4. देवगढ़
कूट: A B C D
(अ)   4 3 1 2
(ब)   4 2 3 1
(स)   2 3 4 1
(द)   3 4 1 2
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top