उत्तर मौर्य काल |
1. मौर्य के पश्चात् भारत की उत्तर पश्चिमी सीमा पर किसका अधिकार था –
(अ) बैक्ट्रियन ग्रीक
(ब) कुषाण
(स) शक
(द) हूण
2. यह तथ्य कि सातवाहन समुद्री व्यापार करते थे तथा उनके पास जल सेना थी, एक विशेष ‘दोहरे मस्तूल के जहाज’ वाले सिक्के की उपलब्धता से सिद्ध होता है। राजवंश के किस तथाकथित शासक ने, ये सिक्के जारी किए थे?
(अ) शिमुक
(ब) सातकर्णी द्वितीय
(स) गौतमीपुत्र सातकर्णी
(द) यज्ञश्री सातकर्णी
3. सातवाहन काल में कुलिक निगमों का क्या अर्थ था?
(अ) दण्डाधिकारी
(ब) श्रेणियाँ
(स) जिला प्रमुख
(द) गाँव का मुखिया
4. निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही है? सातवाहन काल में गोलिक व हालिक –
(अ) राज्य की ओर से प्रशासनिक नियंत्रण करने वाले ग्राम अधिकारी थे।
(ब) सम्राट को व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान करने वाले राजकीय संरक्षक थे।
(स) गाँवों में काम करने वाले छोटे शिल्पी थे।
(द) व्यवसाय के आधार पर निर्धारित उप-जातियाँ थीं।
5. सातवाहनों ने किन धातुओं में अपने सिक्के ढाले थे –
(अ) सीसा, ताँबा, चाँदी, पोटीन
(ब) सीसा, ताँबा सोना, चाँदी
(स) सीसा, ताँबा
(द) सीसा, पोटीन
6. निम्न में कौन-सा नगर सातवाहन युग में प्रसिद्ध था?
(अ) चिरद
(ब) तगर
(स) श्रृंगवेरपुर
(द) सोहगौरा
7. निम्न राजवंशों में सबसे पुराना राजवंश था –
(अ) चालुक्य
(ब) पल्लव
(स) राष्ट्रकूट
(द) सातवाहन
8. मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य था –
(अ) सातवाहन
(ब) पल्लव
(स) चोल
(द) चालुक्य
9. सातवहनों की राजधानी अवस्थित थी –
(अ) अमरावती में
(ब) नान्देड़ में
(स) नालदुर्ग में
(द) दुर्ग में
10. सिमुक निम्न वंशों में से किसका संस्थापक था? –
(अ) चेर
(ब) चोल
(स) पाण्ड्य
(द) सातवाहन
11. निम्न में से कौन सा स्थान सातवाहनों की राजधानी थी? –
(अ) प्रतिष्ठान
(ब) नागार्जुन कोण्डा
(स) शकल अथवा स्यालकोट
(द) पाटलिपुत्र
12. सातवाहन वंश का संस्थापक था –
(अ) शातकर्णि प्रथम
(ब) सिमुक
(स) शातकर्णि द्वितीय
(द) रुद्रदामन प्रथम
13. शक क्षत्रप-सातवाहन काल में स्वर्ण एवं रजत सिक्कों का अनुपात था –
(अ) 1: 10
(ब) 1: 14
(स) 1: 20
(द) 1: 25
14. प्राचीन नगर धान्यकटक का प्रतिनिधि है –
(अ) अमरावती
(ब) नागार्जुनकोण्डा
(स) सन्नति
(द) तेर
15. निम्नलिखित में वह प्रथम सातवाहन राजा कौन था, जिसने सिक्कों पर राज-शिर अंकित करवाया?
(अ) सातकर्णि I
(ब) गौतमीपुत्र सातकर्णि
(स) वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी
(द) यज्ञ सातकर्णि
16. सातवाहनों की राजकीय भाषा थी –
(अ) प्राकृत
(ब) संस्कृत
(स) अपभ्रंश
(द) तेलुगु
17. निम्नलिखित में से किस राजकुल के राजा अपने मातृनामों से लक्षित होते थे?
(अ) शुंग
(ब) सातवाहन
(स) महातेघवाहन
(द) काण्व
18. निम्नलिखित राजवंशों में से किसने सीसे के सिक्के चलाये?
(अ) नन्द
(ब) मौर्य
(स) पश्चिमी क्षत्रप
(द) सातवाहन
19. निम्नलिखित शासकों में से किसके लिए “एका ब्राह्मण” प्रयुक्त हुआ है?
(अ) पुष्यमित्र शुङ्ग
(ब) खारवेल
(स) गौतमीपुत्र शातकर्णि
(द) सुशर्मन्
20. भूमि दान का प्राचीनतम साक्ष्य किसके अभिलेखों में मिलता है?
(अ) मौर्य के
(ब) कुषाणों के
(स) सातवाहनों के
(द) गुप्तों के