उत्तर मौर्य काल

61. बिना बेगार के किसने सुदर्शन झील का जीर्णोद्वार कराया?
(अ) चन्द्रगुप्त मौर्य
(ब) बिन्दुसार
(स) अशोक
(द) रुद्रदामन प्रथम

View Solution


62. पश्चिमी भारत के अभिलेखों में प्राप्त रुद्रदामक शब्द का क्या अभिप्राय है?
(अ) एक शक राजा द्वारा चलाया गया सिक्का
(ब) रुद्रदामन द्वारा निर्मित तड़ाग
(स) रुद्राक्ष मनकों की माला
(द) एक शिव मंदिर
View Solution


63. शकों के प्रशासन का एक उच्च अधिकारी निम्नलिखित होता था?
(अ) क्षत्रप
(ब) आमात्य
(स) वजीर
(द) छत्रपति
View Solution


64. रुद्रदामन कौन थे?
(अ) शक राजा
(ब) सातवाहन राजा
(स) राष्ट्रकूट राजा
(द) प्रतिहार राजा
View Solution


65. किस अभिलेख में रुद्रदामन प्रथम की विभिन्न उपलब्धियाँ वर्णित हैं?
(अ) जूनागढ़
(ब) भीतरी
(स) नासिक
(द) साँची
View Solution


66. दो अश्वमेध यज्ञ किसने किये थे?
(अ) पुष्यमित्र

(ब) दशरथ
(स) स्कन्द गुप्त
(द) समुद्र गुप्त
View Solution


67. प्राचीन भारत के साहित्यिक इतिहास में पाणिनि और पतंजलि ख्याति प्राप्त नाम हैं। किस राजवंश के समय में वह फले-फूले?
(अ) पुष्यभुक्ति
(ब) कुषाण
(स) शुंग
(द) गुप्त
View Solution


68. शुंग-कला के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं हैं –
(अ) इसमें जातक कथाओं का अंकन है।
(ब) इसमें लोकधर्म का अंकन है।
(स) इसमें गौतम बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित घटनाओं का अंकन है।
(द) इसमें बुद्ध का मनुष्य रूप में अंकन है।
View Solution


69. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म संगत है?
(अ) पुष्यमित्र शुंग – पतंजलि
(ब) कनिष्क – थेर नागसेन
(स) मिनाण्डर – अश्वघोष
(द) चन्द्रगुप्त प्रथम – हरिषेण
View Solution


70. अवन्ति स्थित कौन-से शुंग शासक को महाकवि कालिदास ने अपने नाटक का नायक बनाया था?
(अ) पुष्यमित्र
(ब) दुष्यन्त
(स) बृहस्पतिमित्र
(द) अग्निमित्र
View Solution


71. शुंग शासक अग्निमित्र निम्न में किस लेखक की कृति का नायक था?
(अ) पातंजलि
(ब) अश्वघोष
(स) कालिदास
(द) बाण
View Solution


72. मौर्यवंश के पश्चात् किस वंश का राज स्थापित हुआ?
(अ) शाक वंश
(ब) कुषाण वंश
(स) सात वाहन वंश
(द) शुंग वंश
View Solution


73. सातवाहनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही नहीं है?
(अ) सातवाहनों का पुराणों के आंध्रों के साथ तादात्य समझा जाता हैं।
(ब) सातवाहनों ने ब्राह्मण वंश का दावा किया और ब्राह्मणी वैदिक परंपरा का अनुसरण किया।
(स) सातवाहन और शक दीर्घकालिक संघर्ष में लगे रहे।
(द) वशिष्ठिपुत्र शातकणी ने शक शासक रूद्रदामन I को हराया।
View Solution

74. निम्न शासकों में से किसको वर्ण व्यवस्था का रक्षक कहा गया है?
(अ) पुष्यमित्र शुंग
(ब) खारवेल
(स) गौतमीपुत्र शतकर्णि
(द) वासुदेव

View Solution


75. निम्नलिखित में से कौन एक ईसा की आरम्भिक शताब्दियों में भारत से पश्चिम में होने वाले निर्यात की वस्तु नहीं थे?
(अ) मोती
(ब) महीन वस्त्र
(स) जवाहरात
(द) चाँदी
View Solution


76. कलिंग नरेश खारवेल का सम्बन्ध था –
(अ) महामेघवाहन वंश से
(ब) चेदि वंश से
(स) सातवाहन वंश से
(द) रठ-भोजक वंश से
(य) उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक
View Solution

77. प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में यवनप्रिय शब्द किस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है –
(अ) कालीमिर्च
(ब) लोहा
(स) सूती वस्त्र
(द) नील

View Solution


78. विक्रम संवत कब से प्रारम्भ हुआ –
(अ) 78 ई.
(ब) 58 ई.पू.
(स) 72 ईसा पूर्व
(द) 56 ईसा पूर्व
View Solution


79. निम्नलिखित में से किसने चार अश्वमेध यज्ञ किये थे?
(अ) पुष्यमित्र शुंग
(ब) प्रवरसेन I
 (स) समुद्रगुप्त
(द) कुमारगुप्त I
View Solution


80. निम्नलिखित में से किनका पेरीप्लस ऑफ द एरीथ्रियन सी में दक्षिणपथ में दो महत्त्वपूर्ण अन्तर्राज्य बाजारों के रूप में उल्लेख हुआ है?
(अ) प्रतिष्ठान एवं तगर
(ब) नासिक एवं जुन्नर
(स) कल्याण एवं कन्हेरी
(द) अमरावती एवं नागार्जुनकोंडा
View Solution

81. निम्नलिखित में से कौन एक भूमि-माप था?
(अ) धारक
(ब) कर्ष
(स) निवर्तन
(द) विंशोपक

View Solution


82. ऑगस्टस के रोम के सिक्के कहाँ से प्राप्त हुए थे?
(अ) अरिकामेडु
(ब) कोयम्बटूर
(स) महाबलीपुरम
(द) तक्षशिला
View Solution


83. योग के आविष्कार थे –
(अ) आर्यभट्ट
(ब) चरक
(स) पतंजलि
(द) रामदेव
View Solution


84. महाभाष्य के लेखक ‘पतंजलि’ समसामयिक थे –
(अ) चन्द्रगुप्त मौर्य के
(ब) अशोक के
(स) पुष्यमित्र शुंग के
(द) चन्द्रगुप्त प्रथम के
View Solution


85. विक्रम एवं शक संवतों में कितना अन्तर (वर्षों में) है?
(अ) 57 वर्ष
(ब) 78 वर्ष
(स) 135 वर्ष
(द) 320 वर्ष
View Solution


86. निरवसित (वर्जित) और अनिरवसित (अवर्जित) शूद्रों का इसमें उल्लेख हुआ है –
(अ) यास्क के निरुक्त में
(ब) पाणिनि की अष्टाध्यायी में
(स) कौटिल्य के अर्थशास्त्र में
(द) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
View Solution


87. इनमें से कौनसा कथन मौर्योत्तर भू-व्यवस्था के संबंध में सही नहीं है?
(अ) व्यक्तिगत स्वामियों को अपनी भूमि पर सम्पूर्ण अधिकार होता था।
(ब) व्यक्तिगत स्वामियों को अपनी भूमि के हस्तान्तरण का सीमित अधिकार था।
(स) गैर-धार्मिक कार्यों के लिए भूमि के हस्तान्तरण का कोई अभिलेख नहीं है।
(द) भूमि को उपजाऊ बनाने वाला कोई व्यक्ति उसका स्वामी हो सकता था।
View Solution


88. रोम से भारत की ओर सोने के बहते जाने की बात किसने कही?
(अ) टॉलेमी
(ब) नोरी
(स) स्ट्रैबो
(द) प्लिनी
View Solution


89. “भारत के साथ व्यापार रोम के लिए अपूर्णनीय क्षति है किसने कहा था –
(अ) प्लिनी
(ब) मेगस्थनीज
(स) स्ट्रेबो
(द) कौटिल्य
View Solution


90. प्लिनी कौन था?
(अ) यूनानी भूगोल विशेषज्ञ
(ब) शक राजा
(स) बैक्ट्रियन राज्यपाल
(द) फ्रांसीसी सैनिक
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top