गाँधीवादी युग का प्रारम्भ

1. अमृतसर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन , 1919 के प्रस्ताव के अनुसार महात्मा गाँधी द्वारा कांग्रेस का नया संविधान लिखने हेतु निम्नलिखित में से किन्हें उनके सहयोग हेतु चुना गया?
1. बी. जी. तिलक
2. एन. सी. केलकर
3.सी. आर. दास
4. आई. बी. सेन
नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट:
(अ) 2 एवं 4
(ब) 1 एवं 2
(स) 3 एवं 4
(द) 1 एवं 3

View Solution


2. रौलट सत्याग्रह के सन्दर्भ में , निम्नलिखित में से कौनसा/ कथन सही है?
1. रौलट अधिनियम , सेडिशन कमेटी की सिफारिश पर आधारित था!
2. रौलट सत्याग्रह में , गाँधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
3. साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution


3. खेड़ा के किसानों के पक्ष में महात्मा गांधी के सत्याग्रह संघटित करने का क्या कारण था?
1. अकाल पड़ने के बावजूद प्रशासन ने भू-राजस्व की उगाही स्थगित नहीं की थी।
2. प्रशासन का यह प्रस्ताव था कि गुजरात में स्थाई बंदोबस्त लागू कर दिया जाए।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


4. खेड़ा आन्दोलन की प्रमुख माँगें क्या थी
(अ) फसल बरबाद हो जाने के कारण किसानों द्वारा लगान माफी
(ब) आर्थिक दशा सुधारने के लिए
(स) नौकरियों में समानता के लिए
(द) उक्त में कोई नहीं
View Solution


5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने महात्मा गाँधी को चम्पारन आने तथा कृषकों की समस्या की जाँच करने के लिए राजी किया।
2. चम्पारन जाँच में आचार्य जे. बी. कृपलानी महात्मा गाँधी के सहयोगियों में से एक थे।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


6. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं? आंदोलन/सत्याग्रह सक्रिय संबद्ध व्यक्ति
1. चम्पारण: राजेन्द्र प्रसाद
2. अहमदाबाद मिल श्रमिक: मोरारजी देसाई
3. खेड़ा: वल्लभभाई पटेल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(अ) 1 और 2
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution


7. महात्मा गाँधी के पदार्पण से पूर्व भारत में राष्ट्रीय आंदोलन की दिशा में निम्नलिखित में से किन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं ने प्रभावित किया था?
1. 1898 के इटली-अबीसीनिया युद्ध ने
2. चीन के बॉक्सर आंदोलन ने
3. आयरलैण्ड के क्रान्तिकारी आंदोलन ने
4. रूस-जापान के युद्ध में जापान की विजय ने
(अ) केवल 1, 2 और 3
(ब) केवल 1, 2 और 4
(स) केवल 3 और 4
(द) 1, 2, 3 और 4
View Solution


8. महात्मा गाँधी के राजनीतिक जीवन की निम्नलिखित घटनाओं का कालक्रम क्या है?
1. चंपारन
2. अहमदाबाद मिल हड़ताल
3. खेड़ा
4. असहयोग आन्दोलन
नीचे दिए हुए कूटों से उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
(अ) 2, 4, 3, 1
(ब) 1, 2, 3 4
(स) 4, 3, 2 , 1
(द) 3, 4, 2, 1
View Solution


9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. चित्तरंजन दास गैर सरकारी जलियांवाला बाग जाँच कमेटी के एक सदस्य थे।
2. सुभाष चन्द्र बोस , मोतीलाल नेहरू कमेटी के एक सदस्य थे , जो कांग्रेस द्वारा स्वतंत्र भारत के लिए संविधान तैयार करने के लिए नियुक्त की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


10. बिहार के कौन से स्थान में गाँधीजी ने अपना प्रथम सत्याग्रह किया था?
(अ) चम्पारण
(ब) छपरा
(स) बेतिया
(द) पटना
View Solution


11. महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम किस किसान आंदोलन में भाग लिया?
(अ) खेड़ा
(ब) चम्पारण
(स) बारदोली
(द) बारोडा
View Solution


12. गाँधी जी ने अपना प्रथम सत्याग्रह आरम्भ किया था?
(अ) तुर्की पर ब्रिटिश आक्रमण के विरुद्ध
(ब) भारत सरकार अधिनियम 1935 के विरुद्ध
(स) मजदूरों को कम मजदूरी दिये जाने के विरुद्ध
(द) रौलट एक्ट के विरुद्ध
View Solution


13. निम्नलिखित कथनों में से कौन चम्पारण सत्याग्रह के संबंध में सही नहीं है?
(अ) यह किसानों से जुड़ा था।
(ब) इसे ‘तिनकठिया प्रथा के विरुद्ध संचालित किया गया था।
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद तथा जे.बी. कृपलानी ने इसमें एम.के. गाँधी को सहयोग दिया था।
(द) यह प्रथम आंदोलन था जिसे एम.के. गांधी ने सम्पूर्ण भारत के स्तर पर आरंभ किया था।
View Solution


14. चम्पारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किसने महात्मा गाँधी का साथ दिया था?
(अ) बल्लभ भाई पटेल और विनोबा भावे
(ब) जवाहर लाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद
(स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा
(द) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल
View Solution


15. बिहार के किस नेता ने महात्मा गाँधी के साथ किसान आंदोलन का नेतृत्व किया?
(अ) बाबा रामचन्द्र
(ब) डा. राजेन्द्र प्रसाद
(स) राजकुमार शुक्ल
(द) रफी अहमद किदवई
View Solution


16. चम्पारण आंदोलन से कौन सम्बन्धित नहीं था?
(अ) राजेन्द्र प्रसाद
(ब) अनुग्रह नारायण सिन्हा
(स) जे.बी. कृपलानी
(द) जय प्रकाश नारायण
View Solution


17. महात्मा गांधी के चम्पारन सत्याग्रह का किसने विरोध किया था?
(अ) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(ब) एन. जी. रंगा
(स) राजकुमार शुक्ल
(द) राजेन्द्र प्रसाद
View Solution


18. निम्नलिखित में से कौन महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह से सम्बद्ध है?
(अ) बल्लभभाई पटेल
(ब) मदन मोहन मालवीय
(स) शौकत अली
(द) राजकुमार शुक्ल
View Solution


19. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरू कौन थे?
(अ) सी. आर. दास
(ब) दादा भाई नौरोजी
(स) तिलक
(द) गोपाल कृष्ण गोखले
View Solution


20. गाँधीजी के नाम से पहले ‘महात्मा जोड़ा गया?
(अ) चम्पारण सत्याग्रह के दौरान
(ब) रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह के दौरान
(स) वर्ष 1919 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन में
(द) खिलाफत आन्दोलन के आरम्भ के समय
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top