गाँधीवादी युग का प्रारम्भ

121. खिलाफत आन्दोलन किस कारण हुआ?
(अ) भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करना
(ब) खलीफा की प्रभुता को संरक्षित करना
(स) राष्ट्रीय आन्दोलन का विरोध करना
(द) भारत में शैक्षणिक अवसरों की कमी के प्रति विरोध प्रकट करना

View Solution


122. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर महात्मा गांधी द्वारा कांग्रेस नेतृत्व की तीव्र आलोचना निम्नलिखित में से किस पर केन्द्रित थी?
(अ) कांग्रेस की सरकार के विरोध की रणनीति
(ब) कांग्रेस का सरकार के अधीन पद स्वीकार करना
(स) अभिजात वर्ग का प्रतिभास होने के लिए भारतीय राष्ट्रवाद की निन्दा
(द) उपर्युक्त सभी
View Solution


123. महात्मा गाँधी ने निम्नलिखित में से कौन-सी राजनीतिक रीति/रीतियों का समावेश किया?
1. ब्रिटिश को अर्जी देना
2. ग्राम पुनर्निर्माण
3. घेराव
4. उपवास
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) केवल 4
(ब) केवल 1, 2 और 4
(स) केवल 1, 2 और 3
(द) 1, 2, 3 और 4
View Solution


124. भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए:
1. चंपारन सत्याग्रह
2. बारदोली सत्याग्रह
3. अहमदाबाद मिल श्रमिकों की हड़ताल
4. चौरी-चौरा कांड
निम्नलिखित में से कौन सा एक , उपर्युक्त घटनाओं का आद्यतम से शुरू करते हुए सही कालानुक्रम है?
(अ) 1 – 3 – 2 – 4
(ब) 1 – 2 – 4 – 3
(स) 1 – 3 – 4 – 2
(द) 3 – 1 – 2 – 4
View Solution


125. वर्ष 1919 में महात्मा गाँधी द्वारा देशव्यापी सत्याग्रह शुरू करने के लिए वाइसराय को चेतावनी देने का क्या कारण था?
(अ) वे चाहते थे कि सरकार रौलेट अधिनियम अविलम्ब वापस ले
(ब) वे ब्रिटिश शासकों पर खिलाफत आन्दोलन के लिए संवेदनशील होने के लिए दबाव डालना चाहते थे
(स) वे किसानों की दुर्दशा को कम करने के लिए जमींदारी व्यवस्था

(द) वे होमरूल को सम्भव बनाने के लिए ब्रिटिश शासकों पर दबाव डालना चाहते थे कि भारत को कम-से-कम डोमिनियन दर्जा दिया जाए
View Solution


126. चम्पारण सत्याग्रह के बारे में नीचे दिये गये कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1. यह नील की खेती से सम्बन्धित था।
2. इसकी शुरुआत इसलिये हुई क्योंकि यूरोपीय बागान-मालिकों ने जमींदारों का दमन किया।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 न ही 2
View Solution


127. 1918 की अहमदाबाद मिल हड़ताल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह कार्य के घंटों के संबंध में कामगारों एवं यूरोपीय मिल मालिकों के बीच विवाद से संबंधित था।
2. गाँधीजी ने कामगारों को हड़ताल पर जाने की सलाह दी।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 न ही 2
View Solution


128. निम्नलिखित में से किस एक ने रवीन्द्रनाथ टैगोर को ‘सर’ की उपाधि त्यागने के लिए उकसाया?
(अ) रौलेट ऐक्ट का पारित होना
(ब) 1919 के अधिनियम का पारित होना
(स) महात्मा गाँधी के सत्याग्रह आन्दोलन का समर्थन करने के लिए
(द) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड और पंजाब में मार्शल लॉ के अधिरोपण का विरोध करने के लिए
View Solution


129. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ‘हिन्द स्वराज में , महात्मा गाँधी ने व्यक्ति और साथ ही समाज के लिए उत्तम जीवन की संकल्पना का निरूपण किया है
2. हिन्द स्वराज’, भारत में औपनिवेशिक राज के विरुद्ध गाँधी जी के लंबे संघर्ष से प्राप्त अनुभव का परिणाम था
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1, न ही 2
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top