भारत का संवैधानिक विकास

1. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, ‘द्वैध शासन (डायआर्की) सिद्वान्त किसे निर्दिष्ट करता है?
(अ) केन्द्रीय विधानमण्डल का दो सदनों में विभाजन।
(ब) दो सरकारों, अर्थात् केन्द्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना।
(स) दो शासक-समुच्चय; एक लन्दन में और दूसरा दिल्ली में होना।
(द) प्रान्तों को प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन।

View Solution


2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 1909 के अधिनियम के पारित होने के पूर्व, मॉर्ले ने दो भारतीयों को लंदन की इंडिया कौंसिल में नियुक्त किया।
2. 1909 के अधिनियम के पारित होने के बाद, एक भारतीय को भारत में गवर्नर जनरल की कौंसिल में सदस्य नियुक्त किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा हैं
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


3. मांटेग्यू के 20 अगस्त, 1917 के घोषणापत्र में क्या अंतर्विष्ट था?
1. प्रशासन की प्रत्येक शाखा में भारतीय की बढ़ती भागीदारी।
2. स्व-शासी संस्थाओं का क्रमिक विकास।
3. ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र उत्तरदायी सरकार का गठन।
4. इस नीति का उत्तरोत्तर चरणों में विकास प्राप्त करना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(अ) केवल 1, 2 और 3
(ब) केवल 2 और 4
(स) केवल 1, 2 और 4
(द) 1, 2, 3 और 4
View Solution


4. 20 अगस्त , 1917 के सुधारों की घोषणा को जाना जाता
(अ) मांटेग्यू घोषणा के नाम से
(ब) मोर्ले घोषणा के नाम से
(स) मिन्टो घोषणा के नाम से
(द) चेम्सफोर्ड घोषणा के नाम से
View Solution


5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए  रेग्यूलेटिंग एक्ट में उपबंध था
1. कि कम्पनी के कोर्ट ऑफ डायरेक्टर जो अभी तक प्रतिवर्ष चुने जाते थे, अब तीन वर्ष के लिए चुने जाएंगे।
2. कि कंपनी के डायरेक्टरों की संख्या 24 निर्धारित की जाएगी जिनमें से एक-चौथाई प्रति तीन वर्ष बाद सेवानिवृत हो जाएंगे।
3. कि न्यायपालिका सीधे सम्राट से निर्गमित होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही हैं?
(अ) 1 और 2
(ब) केवल 2
(स) 1 और 3
(द) केवल 3
View Solution


6. रेग्यूलेटिंग एक्ट पारित किया गया
(अ) 1773 में
(ब) 1774 में
(स) 1784 में
(द) 1793 में
View Solution


7. पिट के इंडिया एक्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. पिट के इंडिया एक्ट 1784 ने प्रावधान किया कि भविष्य में केवल प्रसंविदाबद सेवक ही गवर्नर-जनरल की कौंसिल के सदस्य नियुक्त होंगे।
2. पिट के इंडिया एक्ट, 1784 ने समस्त आक्रमणशील युद्धों तथा भारतीय राजाओं के साथ समस्त आश्वासन की संधियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution

8. बोर्ड ऑफ कंट्रोल की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत की गई?
(अ) रेग्यूलेटिंग अधिनियम , 1773
(ब) सेटलमेन्ट अधिनियम, 1781
(स) चार्टर अधिनियम, 1813
(द) पिट्स इण्डिया अधिनियम , 1784

View Solution


9. 1833 के चार्टर एक्ट के कुछ प्रावधान थे। नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
(i) इसने कम्पनी के व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया।
(ii) इसने गवर्नर जनरल की परिषद् में एक विधि सदस्य सम्मिलित किया।
(iii) इसने प्रेसीडेन्सियों के कानून बनाने के अधिकार को वापस ले लिया।
(iv) इसने फोर्ट विलियम के गवर्नर जनरल का नाम बदलकर भारत का गवर्नर जनरल कर दिया।
कूट:
(अ) केवल (iii) सत्य है
(ब) (i) एवं (iii) सत्य है
(स) (i) , (iii) एवं (iv) सत्य हैं
(द) उपर्युक्त सभी सत्य हैं
View Solution


10. महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य क्या था?
1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना
2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अन्तर्गत रखना
3. भारत के साथ ईस्ट इण्डिया कम्पनी के व्यापार का नियमन करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(अ) केवल 1 और 2
(ब) केवल 2
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution


11. निम्नलिखित में से किसके द्वारा , भारत के लिए सेक्रेटरी ऑफ स्टेट का पद सृजित किया गया ?
(अ) द काउंसिल्स ऐक्ट 1861
(ब) भारत सरकार अधिनियम (द गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट) 1858
(स) मॉर्ले मिंटो सुधार
(द) मोन्टेग्यू चेम्सफर्ड सुधार
View Solution


12. 1919 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन-सी प्रमुख विशेषता/विशेषताएँ है/है?
1. प्रान्तों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था
2. मुसलमानों के लिए पृथक् साम्प्रदायिक निर्वाचक-मण्डलों की व्यवस्था
3. केन्द्र द्वारा प्रान्तों को विधायिनी शक्ति का हस्तान्तरण
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2 और 3
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution


13. निम्न में से भारत सरकार अधिनियम 1919 के बारे में असत्य कथन को चिह्नित कीजिये:
(अ) भारत सरकार अधिनियम , 1919,1921 में लागू हुआ।
(ब) यह अधिनियम मोर्ले-मिन्टो सुधार अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है।
(स) मोन्टेग्यू भारत के राज्य सचिव एवं लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के वायसराय थे।
(द) इस अधिनियम में केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विषयों को अलग कर दिया गया था।
View Solution


14. 1919 के भारत सरकार अधिनियम के द्वारा
(अ) साम्प्रदायिक निर्वाचक-मंडल का विस्तार किया गया
(ब) देशी राजाओं के अधिकारों को सीमित किया गया
(स) सभी राज्यों में द्विसदनात्मक विधान सभा की स्थापना हुई
(द) बर्मा को भारत से पृथक किया गया
View Solution


15. निम्नलिखित में किस दल ने 1919 के अधिनियम की उपयोगिता में संदेह व्यक्त किया?
(अ) मुस्लिम लीग
(ब) जस्टिस पार्टी
(स) स्वराज पार्टी
(द) द दक्कन सभा
View Solution


16. निम्न कथनों पर विचार कीजिये
कथन
(A) : द्विशासन का अर्थ प्रशासन के विषयों का दो वर्गों में विभाजन था
कारण (R): प्रातों में उत्तरदायी शासन के बोध का प्रवर्तन कराने का प्रयत्न किया गया था।
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन सा एक सही उत्तर है-
कूटः
(अ) दोनों A और R सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है
(ब) दोनों A और R सही हैं परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) A सही है, परन्तु R गलत है
(द) A गलत है , परन्तु R सही है
View Solution


17. निम्न कथनों पर विचार कीजिये कथन
(A) : भारत सरकार अधिनियम, 1919 के प्रवर्तन के साथ शासन का ढाँचा और उसकी विशेषतायें एकात्मक और केन्द्रित ही रहीं
कारण (R): सत्ता का एक बड़ा भाग प्रान्तों को प्रत्यायोजित किया गया था
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन सा एक सही उत्तर है-
कूटः
(अ) दोनों A और R सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है
(ब) दोनों A और R सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) A सही है , परन्तु R गलत है
(द) A गलत है , परन्तु र सही
View Solution


18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. तृतीय गोलमेज सम्मेलन के विचार-विमर्श की परिणति भारत सरकार अधिनियम 1935 के पारित होने के रूप में हुई।
2. भारत सरकार अधिनियम 1935 ने ब्रिटिश भारत के सूबों और भारतीय रियासतों के एक संघ पर आधारित आल इण्डिया फेडरेशन के गठन का उपबन्ध किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. चार्टर एक्ट 1853 के द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी के भारतीय व्यापार के एकाधिकार को उत्सादित कर दिया गया।
2. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1858 के अन्तर्गत ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को पूर्णत: सामाप्त कर भारत में सीधा शासन करने का उत्तरादायित्व ग्रहण किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) दोनों 1 और 2
(द) न ही 1 और न ही 2
View Solution


20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएगवर्न मेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 में
1. प्रान्तीय स्वशासन का उपबंध था।
2. एक संघीय न्यायालय (फेडरल कोर्टी की स्थापना का उपबंध था।
3. केन्द्र में अखिल भारत संघ का उपबंध था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(अ) 1 और 2
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top