भारत का संवैधानिक विकास

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए– 1935 ई0 के भारत सरकार अधिनियम (Government of India Act, 1935) की कुछ विशेषताएँ थीं
1. गवर्नरी प्रान्तों में द्वैध-शासन की समाप्ति (Abolition of Diarchy in states)
2. गवर्नरी को विधायी क्रियाओं में निषेधाधिकार (Veto) की शक्ति तथा स्वयं द्वारा विधि बनाना।
3. साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व के नियम की समाप्ति (Abolition of the principle of communal representation)।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) 1 और 2
(स) 2 और 3
(द) 1, 2 और 3

View Solution

22. 1935 के भारत सरकार अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. अधिनियम के अनुसार, गवर्नर के प्रान्तों में द्वैधशासन का उन्मूलन कर दिया गया तथा प्रान्तीय स्वायत्तता आरंभ की गई।
2. समस्त प्रान्तीय विधान-मंडल केवल एक सदन के थे, जिसको विधान सभा कहते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं 
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

View Solution


23. भारत सरकार अधिनियम 1935 के मुख्य तत्वों में सम्मिलित थे
1. एक संघ का प्रावधान
2. प्रान्तों को स्वायत्तता देना
3. प्रान्तों में द्विशासन की प्रस्तावना
4. केन्द्रीय विधायिका को सम्प्रभुता प्रदान करना
नीचे दी कूट संरचना में से सही उत्तर का चयन कीजिये-
कूट:
(अ) 1 और 2
(ब) 1 और 3
(स) 2 और 3
(द) 3 और 4
View Solution


24. 1935 के भारत सरकार अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसका उद्देश्य वास्तव में भारतीय राज्य-व्यवस्था को ऐकिक संरचना प्रदान करना था।
2. इसमें एक ऐसे प्रधानमंत्री का उल्लेख था जिसका स्थान मंत्रिपरिषद में प्रथम होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है-
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


25. निम्नलिखित में से किसने 1935 के अधिनियम के बारे में कहा था, “एक कार जिसमें ब्रैक तो है पर इंजन नहीं?
(अ) जवाहरलाल नेहरु
(ब) सी. राजगोपालाचारी
(स) महात्मा गांधी
(द) एस.सी. बोस
View Solution


26. 1935 ई. के भारत शासन अधिनियम द्वारा प्रस्तावित फेडरल यूनियन में राजसी प्रान्तों को शामिल करने के पीछे अंग्रेजी की असली मंशा थी
(अ) राजसी प्रान्तों पर और अधिक और प्रत्यक्ष राजनैतिक और प्रशासनिक नियन्त्रण रखना
(ब) उपनिवेश के प्रशासन में राजाओं को सक्रिय रूप से शामिल करना
(स) अंग्रेजों द्वारा समस्त राजसी प्रान्तों के सम्पूर्ण राजनैतिक और प्रशासनिक अधिग्रहण को अन्तत: प्रभावी बनाना
(द) राष्ट्रवादी नेताओं के साम्राज्यवाद विरोधी सिद्वान्तों को व्यर्थ करने के लिए राजाओं का इस्तेमाल करना
View Solution


27. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के बारे में क्या सही नहीं है?
(अ) राज्यों में उत्तरदायी शासन स्थापित हुआ था।
(ब) बंगाल में द्विसदनात्मक विधान मण्डल प्रारम्भ हुआ।
(स) साम्प्रदायिक निर्वाचन व्यवस्था समाप्त कर दी गयी।
(द) राज्यों के लिए संघ में शामिल होना अनिवार्य था।
View Solution


28. कांग्रेस द्वारा 1935 के गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट को अस्वीकार किए जाने का कारण था?
(अ) इसके निर्माण में भारतीयों से परामर्श नहीं लिया गया था
(ब) यह एक्ट भारत में जनप्रतिनिधि सरकार की स्थापना की संभावना समाप्त कर रहा था
(स) प्रान्तीय स्वायत्तता के नाम पर की गई व्यवस्थाओं से प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन होता था
(द) उपर्युक्त सभी
View Solution


29. सन् 1935 के विधेयक के तहत् गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष थे, जिसके परिणामस्वरूप भारत सरकार कानून 1935 निर्मित हुआ?
(अ) लॉर्ड लिनलिथगो
(ब) जेम्स मेक्डोनाल्ड
(स) विंस्टन चर्चिल
(द) क्लीमेंट एटली
View Solution


30. 1935 के भारत सरकार अधिनियम ने
(अ) संघीय सरकार की स्थापना की
(ब) एक संघीय न्यायालय की रचना की
(स) राज्यपाल के अधिकारों को सीमित किया
(द) वयस्क मताधिकार प्रदान किया।
View Solution


31. निम्नलिखित में से किसने द्वैध शासन का अन्त किया?
(अ) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट , 1919
(ब) गाँधी-इरविन एक्ट, 1931
(स) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट , 1935
(द) कैबिनेट मिशन , 1946
View Solution


32. भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने समाप्त की
(अ) प्रांतीय स्वायत्तता
(ब) प्रांतीय द्वैधशासन व्यवस्था
(स) भारत की संघीय संरचना
(द) जिम्मेदार केंद्रीय सरकार
View Solution


33. सूची । को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए

सूची I सूची II
A. द रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 1. प्रदेशों की स्वायत्तता के लिए प्रावधान
B. भारत परिषद् अधिनियम, 1909 2. द्वैध शासन का प्रारम्भ
C. भारत सरकार अधिनियम, 1919 3. साम्प्रदायिक निर्वाचन मण्डल का प्रारम्भ
D. भारत सरकार अधिनियम, 1935 4. सुप्रीम कोर्ट की स्थापना

कूट: A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 2 1 4 3
(द) 3 4 1 2

View Solution


34. सूची-I (भारत की उपनिवेशीय सरकार के अधिनियम) को सूची-II (प्रावधान) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

सूची I(भारत की उपनिवेशीय (प्रावधान) सूची II (सरकार के अधिनियम)
A. चार्टर एक्ट 1813 1. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कार्यों को पूरी तरह विनियमित करने के लिए ब्रिटेन में एक बोर्ड ऑफ कन्ट्रोल स्थापित करना
B. रेग्यूलेटिंग एक्ट 2. भारत में कम्पनी का व्यापार एकाधिकार समाप्त कर दिया गया
C. एक्ट ऑफ 1858 3. शासन का अधिकार ईस्ट इण्डिया कम्पनी से ब्रिटिश क्राउन को हस्तान्तरित कर दिया गया
D. पिट्स इण्डिया एक्ट 4. कम्पनी के निदेशकों को कम्पनी के प्रबन्धन से सम्बन्धित सभी पत्राचार और दस्तावेज ब्रिटिश सरकार को प्रस्तुत करने को कहा गया

 कूट- A B C D
(अ) 2 4 3 1
(ब) 1 3 4 2
(स) 2 3 4 1
(द)1 4 3 2

View Solution


35. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-I सूची-II
A. बंगाल में फोर्ट विलियम 1. आर्किबाल्ड पर्सिवल वावेल, प्रेसीडेंसी का गवर्नर वाइकाउण्ट और अर्ल वावेल जनरल रेग्यूलेटिंग ऐक्ट, 1773 के अधीन)
B. भारत का गवर्नर-जनरल 2. जेम्स ऐण्ड्रयू ब्राउन-रैम्जे, (चार्टर ऐक्ट , 1833 के डलहौजी का अर्ल और अधीनमाविस
C. भारत का गवर्नर जनरल 3.चार्ल्स कार्नवालिस, कार्नवालिस और वायसराय का दूसरा अर्ल और पहला (इण्डियन काउंसिल माव्रिवस ऐक्ट , 1858 के अधीन)
D. गवर्नर जनरल और 4. गिलबर्ट जॉन सम्राट का प्रतिनिध इलियट-मरे-कीनिन्मांड, मिंटो (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का अर्ल ऐक्ट, 1935 के अधीन)
  5. लुई माउंटबेटन , बर्मा का अर्ल माउंटबेटन

कूट:
(अ) A-3, B-2, C-4, D-1
(ब) A-3, B-4, C-1, D-5
(स) A-2, B-3,C-4, D-5
(द) A-4, B-2, C-3, D-1

View Solution


36. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –

सूची-I सूची-II
A. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 1. द्विशासन पद्धति का आरम्भ
B. भारत शासन अधिनियम, 1935 2. 1916
C. लखनऊ समझौता 3. लाई मिन्टो
D. भारत शासन अधिनियम, 1919 4. प्रान्तीय स्वायत्तता

कूट: A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 2 4 1 3
(द) 3 4 2 1

View Solution


37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I  सूची-II 
A. इण्डियन काउन्सिल 1. माउन्टबेटन प्लान पर एक्ट, 1909
B. भारत सरकार अधिनियम, 1919 2. साइमन कमीशन रिपोर्ट तथा संयुक्त प्रवर समिति की सिफारिशों पर
C. भारत सरकार अधिनियम , 1935  3. मान्टेगू-चेम्सफोर्ड सुधार पर
D. स्वाधीनता अधिनियम , 1947 4. मॉर्ले-मिन्टो सुधार पर

कूटः A B C D
(अ) 1 2 3 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 3 4 1 2
(द) 4 1 2 3

View Solution


38. रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 के अंतर्गत कलकत्ता में संस्थापित सुप्रीम कोर्ट का प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन था?
(अ) विलियम पिट
(ब) हेनरी बैंसीटार्ट
(स) एलिजा इम्पे
(द) जॉब चार्नाक
View Solution


39. किस अधिनियम के द्वारा बंगाल में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी?
(अ) रेग्यूलेटिंग एक्ट
(ब) पिट का इण्डिया एक्ट
(स) बंगाल न्यायिक अधिनियम
(द) भारतीय परिषद् अधिनियम , 1892
View Solution


40. भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना सर्वप्रथम कब
(अ) 1793 में
(ब) 1830 में
(स) 1861 में
(द) 1773 में
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top