भारत के विभिन्न गवर्नर, जनरल एवं वायसराय

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. राबर्ट क्लाईव बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल थे।
2. विलियम बेंटिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा नहीं हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

View Solution

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. लॉर्ड वेलेजली ने ईस्ट इंडिया कम्पनी के कर्मचारियों के निजी व्यापार के लिए दस्तक को अंतिम रूप से समाप्त कर दिया।
2. लॉर्ड वेलेजली ने सदर निजामत अदालत का मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरण किया और इसे गवर्नर जनरल तथा उसकी काउन्सिल के अन्तर्गत किया।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2

View Solution


3. ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन की समाप्ति के पश्चात् 1861 में स्वतन्त्र उच्च न्यायालयों की स्थापना की गई
1. इलाहाबाद में
2. बम्बई में
3. कलकत्ता में
4. मद्रास में
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:
(अ) 2, 3
(ब) 3, 4
(स) 2, 3, 4
(द) 1, 2, 3, 4
View Solution


4. नीचे दिए गए कूट के आधार पर निम्नलिखित गवर्नर जनरल एवं वायसराय का सही कालक्रम निर्धारित कीजिए?
(A) कैनिंग
(B) मेयो
(C) लॉरेन्स
(D) नेपियर
कूट:
(अ) A BC D
(ब) A B C D
(स) A D C B
(द) D A B C
View Solution


5. भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान निम्नलिखित वायसरायों पर विचार कीजिए
1. लॉर्ड कर्जन
2. लॉर्ड चेम्सफोर्ड
3.लॉर्ड हार्डिंग
4. लॉर्ड इर्विन
उपरोक्त की पदावधियों का सही कालानुक्रम है
(अ) 1, 3, 2, 4
(ब) 2, 4, 1, 3
(स) 1, 4, 2, 3
(द) 2, 3, 1, 4
View Solution


6. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए
सूची I                        सूची II
(गवर्नर जनरल)   (कार्यग्रहण करने का वर्ष)
(अ) लॉर्ड कर्जन      1. 1905
(ब) लॉर्ड मिंटो        2. 1910
(स) लॉर्ड हार्डिंग     3. 1899
(द) लॉर्ड इरविन     4. 1926
कूट: A B C D
(अ) 4 3 2 1
(ब) 3 2 4 1
(स) 3 1 2 4
(द) 1 3 4 2
View Solution


7. निम्नलिखित में किसका सुमेलन नहीं है?
(अ) लॉर्ड कार्नवालिस स्थायी बन्दोबस्त
(ब) लॉर्ड वेलेजली सहायक सन्धि
(स) लॉर्ड डलहौजी व्यपगत का सिद्धान्त
(द) लार्ड कैनिंग उच्चतम निष्क्रियता
View Solution

8. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?
(अ) लॉर्ड कॉर्नवालिस: स्थायी बंदोबस्त
(ब) लॉर्ड वेलेजली: सहायक सन्धि प्रणाली
(स) सर जॉन शोर: आंग्ल-नेपाल युद्ध
(द) लॉर्ड हेस्टिंग्स: तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध

View Solution


9. निम्न युग्मों में से कौन सा एक सही सुमेलित है
(अ) लार्ड कार्नवालिस – स्थाई बन्दोबस्त
(ब) लार्ड वेलेजली – चतुराईपूर्ण निष्क्रियता
(स) लार्ड डलहौजी – सहायक सन्धि
(द) लार्ड लिटन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
View Solution


10. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(अ) हेक्टर मुनरो -बक्सर का युद्ध
(ब) लॉर्ड हेस्टिंग्स आंग्ल-नेपाल युद्ध
(स) लॉर्ड वेलेजली चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध
(द) लॉर्ड कॉर्नवालिस -मराठा युद्ध
View Solution


11. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(अ) सिराजुद्दौला: प्लासी का युद्
(ब) हेक्टर मुनरो: बक्सर का युद्ध
(स) लॉर्ड वेलेजली: चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध
(द) लॉर्ड कार्नवालिस: द्वितीय आंग्ल-मैसूर-युद्ध
View Solution


12. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है?
(अ) लॉर्ड एलेनबरो: अवध का विलीनीकरण
(ब) लॉर्ड डलहौजी: सिंध का विलीनीकरण
(स) लॉर्ड वेलेजली: चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध
(द) सर जॉन शोर: तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध
View Solution


13. सही जोड़े बनाइए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये –
A. चूक का सिद्धांत/हड़प्प नीति  1. कर्जन (डॉक्ट्राइन ऑफ लैप्स)
B. बंगाल का विभाजन               2. क्लाइव
C. बंगाल में दोहरा शासन          3. डलहौजी
D. सामाजिक सुधार                  4. बेंटिंक
कूट: A B C D
(अ) 2 3 1 4
(ब) 3 1  4 2
(स) 3 1 2 4
(द) 2  3 4 1
View Solution


14. सूची-I व सूची – II को मिलाएं तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए
          सूची – I                   सूची – II
I. लॉर्ड डलहौजी            A. सती प्रथा का निषेध
II. लॉर्ड विलियम बेटिंक  B. स्वायत्त शासन
III. लॉर्ड रिपन               C. बंगाल का विभाजन
IV. लॉर्ड कर्जन               D. व्यपहरण का सिद्वान्त
कूट:
(अ) I- D , II- A , III- B, IV-C
(ब) I-D. II- B, III- A , IV-C
(स) I- A , II- B , III -C, IV-D
(द) I-C, II- A , III – B, IV-D
View Solution


15. सूची I को सूची II से मिलाइये और नीचे दिये गये कोड में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
    सूची-I                              सूची-II
1. क्लाइव              A. प्रेस पर से प्रतिबंध हटाना
2. बेंटिक               B. बंग विभाजन
3. चार्ल्स मेटकॉफ  C. बंगाल में दोहरा शासन
4. कर्जन                D. अंग्रेजी शिक्षा
कूट:
(अ) 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
(ब) 1-D, 2-A, 3-C, 4B
(स) 1-B, 2-D, 3-C, 4-A
(द) 1-C, 2-B, 3-A, 4-D
View Solution


16. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(अ) लॉर्ड डलहौजी – अवध का विलीनीकरण
(ब) लॉर्ड डफरिन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
(स) लॉर्ड विलियम बैंटिंक – चार्टर ऐक्ट , 1833 का पारित होना
(द) लॉर्ड लिटन – प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध का प्रारम्भ होना
View Solution


17. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
(अ) लॉर्ड कार्नवालिस – स्थायी बन्दोबस्त ।
(ब) लॉर्ड वेलेजली – सहायक संधि प्रणाली
(स) लॉर्ड हेस्टिंग्स – द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध
(द) लॉर्ड विलियम बैंटिक -सन् 1829 ई. का सत्रहवाँ रेगुलेशन
View Solution


18. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सुमेलित नहीं है?
(अ) रिंग फेस की नीति – वारेन हेस्टिंग्स
(ब) ठगी का दमन – विलियम बैंटिक
(स) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट – क़र्जन
(द) इल्बर्ट बिल – रिपन
View Solution


19. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं
(अ) पिट्स इण्डिया एक्ट वारेन हेस्टिंग्स
(ब) डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स डलहौजी
(स) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट कर्जन
(द) इल्बर्ट बिल रिपन
View Solution


20. जब लॉर्ड माउण्टबैटन स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नरजनरल बने, उस समय निम्नलिखित में से कौन पाकिस्तान के गवर्नर-जनरल बने?
(अ) लॉर्ड माउण्टबैटन
(ब) एम. ए. जिन्ना
(स) लियाकत अली खान
(द) शौकत अली
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top