महाजनपद काल |
1. सोलह महाजनपदों का उल्लेख है –
(अ) महाभारत में
(ब) रामायण में
(स) अंगुत्तर निकाय में
(द) ललित विस्तर में
2. प्राचीन भारतीय ‘महाजनपदों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
(अ) सभी महाजनपद अल्पतंत्रीय थे, जहाँ शक्ति का प्रयोग लोगों के एक समूह द्वारा किया जाता था।
(ब) सभी महाजनपद पूर्वी भारत में अवस्थित थे।
(स) महाजनपद कोई सेना नहीं रखते थे।
(द) बौद्ध एवं जैन ग्रंथों में सोलह महाजनपदों को सूचीबद्ध किया गया है।
3. छठीं शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपदों के विषय में निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में सूचना मिलती है?
(अ) दीर्घनिकाय
(ब) त्रिपिटक
(स) दीपवंश
(द) अंगुत्तर निकाय
4. निम्नलिखित में से किन नगरों ने अपने नाम से सिक्के चलाए?
1. राजगृह
2. श्रावस्ती
3. कौशाम्बी
4. वाराणसी
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) केवल 1
(ब) 1, 2
(स) 3,4
(द) 1, 2, 3, 4
5. प्रारम्भिक गणतंत्र में कौन सा नहीं था –
(अ) शाक्य
(ब) लिच्छवि
(स) यौधेय
(द) उपर्युक्त सभी
6. निम्नांकित चार राजाओं में से किन दो के वर्धमान महावीर और गौतम बुद्ध के साथ समान मैत्रीपूर्ण संबंध थे?
1. मगध का बिम्बिसार
2. कोशल कर प्रसेनजित
3. अवन्ति का प्रद्योत
4. मगध का अजातशत्रु
(अ) 1 एवं 3
(ब) 1 एवं 4
(स) 2 एवं 3
(द) 3 एवं 4
7. निम्नलिखित मगध राजवंशों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये –
1. नंदवंश
2. शुंगवंश
3. मौर्यवंश
4. हर्यक वंश
उत्तर निम्न कूटों में से चुनिये –
(अ) 2. 1, 4 एवं 3
(ब) 4, 1, 3 एवं 2
(स) 3, 2, 1 एवं 4
(द) 1, 3, 4 एवं 2
8. निम्न में कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(अ) पांचाल – रुहेलखण्ड, कन्नौज क्षेत्र
(ब) गांधार – पेशावर, रावलपिण्डी क्षेत्र
(स) चेदि – बुन्देलखण्ड
(द) कुरुप्रदेश – हिमाचल प्रदेश
9. निम्न में से कौन-सा युग्म उपर्युक्त जोड़ी है?
(अ) पाश्र्वनाथ – जनत्रिका
(द) बिन्दुसार – शाक्य
(स) स्कन्दगुप्त – मौर्य
(द) चेटक – लिच्छवी
10. बुद्ध के समकालीन राजाओं को उनके राज्यों से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिये:
राजा राज्य
A. प्रद्योत 1. मगध
B. उदयन 2. वत्स
C. प्रसेनजित 3. अवन्ति
D. अजातशत्र 4. कोसल
कूट: A B C D
(अ) 1 4 2 3
(ब) 2 3 4 1
(स) 3 2 4 1
(द) 4 1 3 2
11. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
सूची-I (जनपद) सूची-II (राजधानियाँ)
A. कोशल 1. सुक्तिमती
B. चेदि 2. श्रावस्ती
C. वत्स 3. विराटनगर
D. मत्स्य 4. कौशाम्बी
कूटः A B C D
(अ) 3 1 4 2
(ब) 3 4 1 2
(स) 2 4 1 3
(द) 2 1 4 3
12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-I (राज्य) सूची-II (प्रमुख नगर)
A. अस्सक 1. दन्तपुर
B. अवन्ति 2. माहिष्मती
C. कलिंग 3. पोतन
D. सौवीर 4. रोरुक
कूट: A B C D
(अ) 1 4 3 2
(ब) 2 3 4 1
(स) 3 2 1 4
(द) 4 1 2 3
13. किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्रहार स्थल से प्राप्त हुए –
(अ) वैशाली
(ब) पाटलिपुत्र
(स) कपिलवस्तु
(द) श्रावस्ती
14. पाटलिपुत्र के संस्थापक?
(अ) उदयन
(ब) अशोक
(स) बिम्बसार
(द) महा पद्मानन्द
15. निम्नलिखित में से किस राजा ने पाटलीपुत्र बसाया था?
(अ) शिशुनाग
(ब) बिम्बिसार
(स) अजातशत्रु
(द) उदायिन
16. कुसुमपुर (पाटलिपुत्र) नगर का निर्माण किसने करवाया?
(अ) बिम्बिसार
(ब) अजातशत्रु
(स) उदायीन
(द) शिशुनाग
17. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया –
(अ) अजातशत्रु द्वारा
(ब) कालाशोक द्वारा
(स) उदायिन द्वारा
(द) कनिष्क द्वारा
18. राजगृह का राजकीय चिकित्सक जीवक को जिसे गणिका के पुत्र के रूप में जाना जाता है उसका नाम है –
(अ) सालवती
(ब) रमनिया
(स) बसंतसेना
(द) आम्रपाली
19. प्राचीन नगर तक्षशिला निम्नलिखित में से किनके बीच स्थित था?
(अ) सिंधु तथा झेलम
(ब) झेलम तथा चेनाब
(स) चेनाब तथा रावी
(द) रावी तथा व्यास
20. तक्षशिला किसके लिए प्रसिद्ध था?
(अ) विद्या और अध्ययन
(ब) वाणिज्य और व्यापार
(स) कला और शिल्प
(द) इन सभी के लिये