पूर्व मध्य काल (800-1200 ई.)

1. ‘तुरुष्कदण्ड’ किस राज्य में लगाया गया था?
(अ) प्रतिहार
(ब) चौहान
(स) गहड़वाल
(द) परमार

View Solution


2. आरंभिक मध्ययुगीन समय में भारत में बौद्ध धर्म का पतन किस/किन कारण/कारणों से शुरू हुआ?
1. उस समय तक बुद्ध, विष्णु के अवतार समझे जाने लगे और वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गये।
2. अंतिम गुप्त राजा के समय तक आक्रमण करने वाली मध्य एशिया की जनजातियों ने हिन्दू धर्म को अपनाया और बौद्वों को सताया।
3. गुप्त वंश के राजाओं ने बौद्ध धर्म का पुरजोर विरोध किया।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 3
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
View Solution


3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. बिल्हण ने विक्रमांक देव चरित लिखा
2. बिल्हण को चन्द्रगुप्त द्वितीय का संरक्षण प्राप्त था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2 दोनों
(द) न तो 1 और न ही 2
View Solution


4. निम्नलिखित स्थानों में से कौन सूर्य मंदिरों के लिए ख्यात है –
1. मन्दसौर
2. मूल स्थान
3. कोणार्क
4. मोढेरा
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(अ) 1 और 3 मात्र
(ब) 3 और 4 मात्र
(स) 2, 3 और 4 मात्र
(द) 1, 2, 3 और 4
View Solution


5. निम्नलिखित में से कौन से स्थान पाल काल में कांस्य मूर्तियों के ढालने के प्रमुख केन्द्र थे?
(i) कुर्किहार
(ii) नालन्दा
(iii) सारनाथ
(iv) विक्रमशिला
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(अ) (i) एवं (ii)
(ब) (ii) एवं (iv)
(स) (iii) एवं (iv)
(द) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
View Solution


6. चारण साहित्य में निम्नांकित राजवंशों में से किनकी उत्पत्ति आबू पतर्वत पर वशिष्ट के यज्ञ कुण्ड से बतलाई गई है?
1. चाहमान
2. चालुक्य
3. परमार
4. प्रतिहार
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर निर्दिष्ट कीजिए –
(अ) 1, 2, 3, 4
(ब) 2, 3, 4
(स) 3, 4
(द) 1, 2
View Solution


7. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(i) प्रतिहार पूर्वज नागभट्ट प्रथम ने अरबों के एक आक्रमण को विफल किया था?
(ii) महमूद गजनवी द्वारा सिन्ध में अरबों को विस्थापित कर दिया गया।
(iii) हिन्द सूत्रों ने सिन्ध पर दो सौ से अधिक वर्षों तक शासन किया।
(iv) राष्ट्रकूटों और अरबों में मित्रता थी।
(अ) (i) (ii) (iii) (iv)
(ब) (i) (iii) (iv)
(स) (ii) (iii) (iv)
(द) (i) (iv)
View Solution


8. राजवंश जो कन्नौज पर आधिपत्य स्थापित करने में त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए थे, वह थे
1.चोल
2. पाल
3. प्रतिहार
4. राष्ट्रकूट
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट:
(अ) 1, 2 एवं 3
(ब) 1, 2 एवं 4
(स) 2, 3 एवं 4
(द) 1, 3, एवं 4
View Solution


9. कथन (A): प्राचीन भारत में सामंती व्यवस्था का अभ्युदय सैनिक अभियानों में देखा जा सकता।
कारण
(R): गुप्तकाल में सामंती व्यवस्था का पर्याप्त विस्तार हुआ था।
कूटः
(अ) A और R दोनों सही है, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
(ब) A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(स) A सही है, परन्तु R गलत है।
(द) A गलत है, परंतु R सही है।
View Solution


10. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं -एक को कथन (य) और दूसरे को कारण (र) कहा गया है –
कथन (य) : पूर्व मध्यकालीन दक्कन और दक्षिण भारत में ग्रामीण प्रतिरोध के उदाहरण हैं।
कारण (र) : ब्राह्मणों और मंदिरों को दिए क्रमश: अग्रहार दान एवं देवदान से ग्रामवासियों के अधिकारों को हानि पहुँची थी।
उपर्युक्त दो वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन एक सही है?
(अ) (य) और (र) दोनों सत्य है और (य) की सही व्याख्या (र) है।
(ब) (य) और (र) दोनों सत्य हैं किन्तु (य) को सही व्याख्या (र) नहीं है।
(स) (य) सत्य है किन्तु (र) असत्य है।
(द) (य) असत्य है किन्तु (र) सत्य है।
View Solution


11. निम्नलिखित में से किस शैलेन्द्र राजाने नालन्दा में एक मठ का निर्माण किया और पाल सम्राट देव पाल से इसके रख रखाव के लिए पांच गाँव दान देने का निवेदन किया?
(अ) धरणीन्द्रवर्मन
(ब) बालपुत्रदेव
(स) चौड़ामनी वर्मन
(द) श्री मार विजय हुंगवर्मन
View Solution


12. प्रारंभिक मध्यकालीन भारत में घटिका क्या थे?
(अ) केवल कृष्ण-गोदावरी क्षेत्र के धार्मिक केंद्र
(ब) कलिंग क्षेत्र में शिक्षा के केन्द्र और जैन गुफा मठ
(स) दक्षिण भारत में ब्राह्मण-शिक्षा प्रदान करने वाले विद्यालय तथा केन्द्र
(द) व्यापारियों का संघ
View Solution


13. विक्रमशिला विश्वविद्यालय का संस्थापक कौन था?
(अ) गोपाल
(ब) देवपाल
(स) धर्मपाल
(द) महेन्द्रपाल
View Solution


14. प्राचीन भारत के एक महान शिक्षा केन्द्र, विक्रमशिला महाविहार की स्थापना की थी –
(अ) कुमारगुप्त ने
(ब) हर्ष ने
(स) धर्मपाल ने
(द) लक्ष्मणसेन ने
View Solution


15. गोविन्दचन्द्र गहड़वाल की एक रानी कुमारदेवी ने धर्मचक्रजिन विहार कहाँ बनवाया था?
(अ) बोध गया
(ब) राजगृह
(स) कुशीनगर
(द) सारनाथ
View Solution


16. सूची 1 (राजवंश) एवं सूची 2 (राजधानी) को कूट के आधार पर मिलाइये-
   सूची – 1        सूची – 2
1. प्रतिहार     a. तंजौर
2. चोल         b. अन्हिलवाड़
3. परमार      c. धारा
4. सोलंकी    d. कन्नौज
कूट:
(अ) 1-d, 2-a, 3-b, 4-c
(ब) 1-d, 2-c, 3-b, 4-a
(स) 1-d, 2-b, 3-a, 4-c
(द) 1-d, 2-a, 3-c, 4-b
View Solution


17. चाहमानों ने दिल्लिका (दिल्ली) किससे छीनी थी?
(अ) गहड़वालों से
(ब) गुर्जर प्रतिहारों से
(स) तोमरों से
(द) चन्देलों से
View Solution


18. निम्नलिखित राजपूत वंशों में से किसने, आठवीं शताब्दी में, दिलिका दिहली) शहर की स्थापना की थी?
(अ) परमार वंश
(ब) सोलंकी वंश
(स) तोमर वंश
(द) चौहान वंश
View Solution


19. निम्नलिखित में से किसका राज्य जैन धर्म मानने वाले तथा जैन मंदिरों का निर्माण करने वाले धनाढ्य व्यापारियों के लिए ख्यात था?
(अ) गुर्जर-प्रतिहार
(ब) चौलुक्य
(स) गहड़वाल
(द) काकतीय
View Solution


20. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रन्थ बलात इस्लाम में मिलाए गए हिन्दुओं के हिन्दू धर्म में पुनः प्रवेश के लिए नियमों को प्रस्तुत करता है?
(अ) देवल स्मृति
(ब) नारद स्मृति
(स) विष्णु स्मृति
(द) याज्ञवल्क्य स्मृति
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top