प्राचीन भारत की स्थापत्य कला

41. प्राचीन भारत में गुप्त काल से संबंधित गुफा चित्रांकन के केवल दो उदाहरण उपलब्ध हैं। इनमें से एक अजंता की गुफाओं में किया गया चित्रांकन है। गुप्त काल के चित्रांकन का दूसरा अवशिष्ट उदाहरण किस स्थान पर उपलब्ध है?
(अ) बाघ गुफाएँ
(ब) एलोरा गुफाएँ
(स) लोमस ऋषि गुफाएँ
(द) नासिक गुफाएँ

View Solution


42. पश्चिमी भारत में प्राचीनतम शैलकृत्त गुफाएं कहां हैं?
(अ) नासिक, एलोरा और अजन्ता
(ब) जुभार, कल्याण और पीतलखोरा
(स) अजन्ता, भाजा और कोंडने
(द) भाजा, पीतलखोरा और कोंडने
View Solution


43. अजन्ता और एलोरा गुफाएं हैं –
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) महाराष्ट्र
(द) राजस्थान
View Solution


44. अजंता व एलोरा की गुफाएँ किस नगर में स्थित हैं –
(अ) नासिक
(ब) मुम्बई
(स) औरंगाबाद
(द) पुणे
View Solution


45. अजन्ता की गुफा XVI (गुफा संख्या सोलह) उत्खनित कराने का श्रेय किसे है?
(अ) गौतमीपुत्र सातकर्णी को
(ब) नाहपण को
(स) वराहदेव को
(द) विन्ध्यसेन को
View Solution


46. अजंता की कला को इनमें से किसने प्रश्रय (सहायता) दिया?
(अ) चालुक्य
(ब) पल्लव
(स) वाकाटक
(द) गंगा
View Solution


47. मीनाक्षी मंदिर स्थित है –
(अ) मदुरई में
(ब) पुदुकोट्टै में 
(स) श्रीरङ्गम में
(द) तंजावुर में
View Solution


48. महाबलीपुरम का सप्तरथ मंदिर बनवाया गया था –
(अ) महेन्द्र वर्मन द्वारा
(ब) नरसिंह वर्मन द्वारा
(स) परमेश्वर वर्मन द्वारा
(द) नन्दि वर्मन द्वारा
View Solution


49. निम्नलिखित में से कौन सा रथ मंदिर सबसे छोटा है?
(अ) द्रौपदी रथ
(ब) भीम रथ
(स) अर्जुन रथ
(द) धर्मराज रथ
View Solution


50. निम्नलिखित में से कौनसा एक दृश्य विख्यात ममल्लापुरम स्थल पर उत्कीर्ण नहीं है?
(अ) किरात के छद्मवेश में शिव
(ब) गंगावतरण
(स) द्रौपदी का चीरहरण
(द) अर्जुन की तपस्या
View Solution


51. महाबलीपुरम् में रथ मंदिरों का निर्माण कराया गया था –
(अ) चोलों द्वारा
(ब) पल्लवों द्वारा
(स) चेदियों द्वारा
(द) चालुक्यों द्वारा
View Solution


52. मामल्लपुरम में रथ स्मारकों के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी थे?
(अ) चोल
(ब) पल्लव
(स) पाण्डय
(द) चालुक्य
View Solution


53. हीनयान अवस्था का विशालतम एवं सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह स्थित है –
(अ) पीतलखोरा में
(ब) जुन्नार में
(स) कार्ले में
(द) बेडसा में
View Solution


54. भारत में सबसे प्राचीन बिहार है –
(अ) नालन्दा
(ब) उदन्तपुरी
(स) विक्रमशिला
(द) भाजा
View Solution


55. निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक चैत्यगृह का निर्माण अधिकांशतः यवनों के दान से हुआ था?
(अ) अजन्ता
(ब) भाजा
(स) जुन्नर
(द) कार्ले
View Solution


56. निम्नलिखित में से किस-केन्द्र में एक सौ से अधिक बौद्ध गुफायें हैं?
(अ) अजन्ता
(ब) कार्ले
(स) कन्हेरी
(द) राजगृह
View Solution


57. निम्नलिखित में से किस शैलकृत गुफा में ग्यारह सिरों के बोधिसत्व का अंकन मिलता है?
(अ) अजन्ता
(ब) एलोरा
(स) कन्हेरी
(द) कार्ले
View Solution


58. निम्नलिखित में से किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया था?
(अ) कुमार गुप्त प्रथम
(ब) हर्ष
(स) धर्मपाल
(द) विजयसेन
View Solution


59. विक्रमशिला नामक प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के किस शासक ने की थी?
(अ) धर्मपाल
(ब) गोपाल
(स) देवपाल
(द) महीपाल
View Solution


60. निम्नलिखित में से किस मूर्तिकला में सदैव हरित स्तरित चट्टान (शिस्ट) का प्रयोग माध्यम के रूप में होता था?
(अ) मौर्य मूर्तिकला
(ब) मथुरा मूर्तिकला
(स) भरहुत मूर्तिकला
(द) गांधार मूर्तिकला
View Solution

error: Content is protected !!
Scroll to Top